न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

शिल्पा शेट्टी ने बप्पा का किया विसर्जन, ढोल-नगाड़ों की धुन पर पति राज संग जमकर झूमीं, तस्वीरे और वीडियो

एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी ने भी अपने घर पर गणपति की स्थापना की। फिर पूजा पाठ कर खूब धूम धड़ाके से बप्पा का विसर्जन किया।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Sun, 16 Sep 2018 8:28:43

शिल्पा शेट्टी ने बप्पा का किया विसर्जन, ढोल-नगाड़ों की धुन पर पति राज संग जमकर झूमीं, तस्वीरे और वीडियो

देशभर में गणेश चतुर्थी Ganesh Chaturthi 2018 धूमधाम से मनाई जा रही है। गणेश चतुर्थी Ganesh Chaturthi का 10 दिन तक चलने वाला उत्सव शुरू हो गया है। महाराष्ट्र में इस पर्व की खास रौनक रहती है। बॉलीवुड सेलेब्स भी इस त्यौहार को बड़ी धूमधाम से मनाते है। फिल्मों में गणपति के गानों Ganesh Songs से लेकर बॉलीवुड सेलेब्रिटी के घर में भगवान गणेश का आना खास महत्व रखता है।

एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी ने भी अपने घर पर गणपति की स्थापना की। फिर पूजा पाठ कर खूब धूम धड़ाके से बप्पा का विसर्जन किया। गणपति विसर्जन के दौरान शिल्पा शेट्टी का पूरा परिवार और करीबी लोग मौजूद रहे। इस दौरान शिल्पा शेट्टी की बहन शमिता शेट्टी को भी स्पॉट किया गया। तस्वीरों में शिल्पा शेट्टी, उनके पति राज कुंद्रा, बेटा वियान और शमिता शेट्टी को आप देख सकते हैं।

शिल्पा शेट्टी ने इस दौरान जमकर डांस किया। राज कुंद्रा ने भी उनका बखूबी साथ दिया। विसर्जन के दौरान शिल्पा ने पिंक कलर की साड़ी पहन रखी थी तो वहीं राज कुंद्रा ने ऑफ व्हाइट कलर का कुर्ता पहना हुआ था। दोनों ने साथ में भगवान गणेश की आरती की। ढोल नगाड़ों की थाप पर शिल्पा शेट्टी ने ठुमके लगाए।

इसका एक वीडियो भी उन्होंने अपने इंस्टाग्राम पर पोस्ट किया है। जिसमें वो गणपति का जश्न मनाती दिख रही हैं। तस्वीरों से साफ पता चल रहा है कि शिल्पा ने इस दौरान खुलकर इंजॉय किया। शिल्पा शेट्टी ने जिस धूमधाम से गणपति से स्वागत किया था उतने ही जश्न के साथ उनका विसर्जन किया।

बॉलीवुड में केवल शिल्पा शेट्टी ही नहीं बल्कि कई और सेलिब्रिटीज ने भी गणेश चतुर्थी का त्योहार मनाया। इससे पहले सलमान खान की बहन अर्पिता के घर भी इस बार गणपति की मूर्ति की स्थापना की गई। जहां बॉलीवुड के कई सेलिब्रिटीज गणपति के दर्शन करने पहुंचे।

ganesh chaturthi 2018,bollywood,Shilpa Shetty,raj kundra,ganesh puja,ganesh festival,bollywood

आरती करते हुए कटरीना ने कर दी गलती

हर साल की तरह इस बार भी गणेश चतुर्थी का पर्व सलमान खान के परिवार ने बड़ी धूम-धाम से मनाया। पिछले 14 साल से सलमान खान के घर गैलेक्सी अपार्टमेंट में गणपति की स्थापना हो रही थी। लगभग पहली बार बीते साल खान परिवार ने यह फैसला लिया कि बप्पा सलमान खान के घर नहीं बल्कि अर्पिता के घर पधारेंगे। असल में गणपति पूजा का वक्त अर्पिता का सबसे पसंदीदा समय है, जिस कारण खान परिवार ने यह फैसला लिया था। अर्पिता के घर बप्पा के दर्शन करने मलाइका अरोड़ा, सलीम खान, सलमान खान, हेलेन, सलमा खान, सोहेल खान, कटरीना कैफ, अमृता अरोड़ा, अरबाज खान और उनकी गर्लफ्रेंड जॉर्जिया एंड्रियानी पहुंचीं।

यहां हुई पूजा-अर्जना में कटरीना Katrina Kaif ने पूरे जोर-शोर से हिस्‍सा लिया। लेकिन गणपति बप्‍पा की आरती करते हुए कटरीना ने कुछ ऐसी गलती कर दी कि वह सोशल मीडिया पर लोगों के गुस्‍से का शिकार हो गई हैं। दरअसल कटरीना कैफ ने गणपति की आरती सीधी नहीं उल्‍टी दिशा में की। इसी के बाद कटरीना सोशल मीडिया पर लोगों के गुस्‍से का शिकार हो गई हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

  • चिया सीड्स हेल्दी हैं, सही कॉम्बिनेशन जरूरी
  • कुछ फूड्स के साथ सेवन से असर कम या पाचन खराब हो सकता है
  • डेयरी, शुगर, हाई फाइबर और ठंडी/नशीली चीजें बचें
read more

ताजा खबरें
View More

आरुषि केस जैसा मोड़ लेगा लोहगढ़ मर्डर केस? सिया-चेतन को मिल सकता है बड़ा कानूनी फायदा
आरुषि केस जैसा मोड़ लेगा लोहगढ़ मर्डर केस? सिया-चेतन को मिल सकता है बड़ा कानूनी फायदा
न्यूजीलैंड में भारतीय समुदाय से बोले पीएम मोदी, कहा- 'परंपराओं को संजोते हुए आधुनिक भारत तेजी से आगे बढ़ रहा है'
न्यूजीलैंड में भारतीय समुदाय से बोले पीएम मोदी, कहा- 'परंपराओं को संजोते हुए आधुनिक भारत तेजी से आगे बढ़ रहा है'
क्या सच में पेट्रोल में गन्ने का रस मिलाया जा रहा है? E20 पेट्रोल को लेकर फैली 20 बड़ी गलतफहमियों की पूरी सच्चाई
क्या सच में पेट्रोल में गन्ने का रस मिलाया जा रहा है? E20 पेट्रोल को लेकर फैली 20 बड़ी गलतफहमियों की पूरी सच्चाई
वियतनाम में भारतीय पर्यटकों से भरी स्पीडबोट हादसे का शिकार, 36 लोग थे सवार; दूतावास ने जारी किए हेल्पलाइन नंबर
वियतनाम में भारतीय पर्यटकों से भरी स्पीडबोट हादसे का शिकार, 36 लोग थे सवार; दूतावास ने जारी किए हेल्पलाइन नंबर
दतिया उपचुनाव: नरोत्तम मिश्रा को टिकट नहीं मिलने पर फूटा समर्थकों का गुस्सा, ग्वालियर-झांसी हाईवे पर जाम, जिला कार्यकारिणी ने दिया सामूहिक इस्तीफा
दतिया उपचुनाव: नरोत्तम मिश्रा को टिकट नहीं मिलने पर फूटा समर्थकों का गुस्सा, ग्वालियर-झांसी हाईवे पर जाम, जिला कार्यकारिणी ने दिया सामूहिक इस्तीफा
अयोध्या: 200 चांदी की ईंटों के विवाद पर राम मंदिर ट्रस्ट के जवाब से संतुष्ट हुआ सिंधी समाज, सामूहिक दर्शन की रखी मांग
अयोध्या: 200 चांदी की ईंटों के विवाद पर राम मंदिर ट्रस्ट के जवाब से संतुष्ट हुआ सिंधी समाज, सामूहिक दर्शन की रखी मांग
अजय देवगन की 'धमाल 4' की जोरदार शुरुआत, पहले ही दिन बॉक्स ऑफिस पर मचाया धमाल, वर्ल्डवाइड कलेक्शन 21 करोड़ के पार
अजय देवगन की 'धमाल 4' की जोरदार शुरुआत, पहले ही दिन बॉक्स ऑफिस पर मचाया धमाल, वर्ल्डवाइड कलेक्शन 21 करोड़ के पार
टीवी एक्टर रोहित चंदेल पर नाबालिग से छेड़छाड़ का आरोप, POCSO एक्ट के तहत मामला दर्ज, पुलिस ने किया गिरफ्तार
टीवी एक्टर रोहित चंदेल पर नाबालिग से छेड़छाड़ का आरोप, POCSO एक्ट के तहत मामला दर्ज, पुलिस ने किया गिरफ्तार
चांदी ने लगाई लंबी छलांग, एक दिन में 5,000 रुपये महंगी हुई; सोने के दाम भी चढ़े, जानिए ताजा भाव
चांदी ने लगाई लंबी छलांग, एक दिन में 5,000 रुपये महंगी हुई; सोने के दाम भी चढ़े, जानिए ताजा भाव
'कुपवाड़ा से कठुआ तक हर कब्रिस्तान में पाकिस्तानी दफन हैं...', हिजबुल के डिप्टी कमांडर का वीडियो वायरल, कैमरे पर किया बड़ा दावा
'कुपवाड़ा से कठुआ तक हर कब्रिस्तान में पाकिस्तानी दफन हैं...', हिजबुल के डिप्टी कमांडर का वीडियो वायरल, कैमरे पर किया बड़ा दावा
ऑस्ट्रेलिया में होटल का किराया कितना होता है? जानिए 7 दिन रुकने का पूरा बजट और पैसे बचाने के आसान तरीके
ऑस्ट्रेलिया में होटल का किराया कितना होता है? जानिए 7 दिन रुकने का पूरा बजट और पैसे बचाने के आसान तरीके
फ्लाइट से गोवा की सैर! 4-स्टार होटल, नाश्ता-डिनर और घूमने का पूरा इंतजाम, IRCTC का खास पैकेज
फ्लाइट से गोवा की सैर! 4-स्टार होटल, नाश्ता-डिनर और घूमने का पूरा इंतजाम, IRCTC का खास पैकेज
सफर में बार-बार टॉयलेट जाने से बचना है? निकलने से पहले अपनाएं ये 5 आसान टिप्स
सफर में बार-बार टॉयलेट जाने से बचना है? निकलने से पहले अपनाएं ये 5 आसान टिप्स
प्राकृतिक खूबसूरती से भरपूर हैं पाकिस्तान की ये जगहें, हर साल बड़ी संख्या में पहुंचते हैं विदेशी पर्यटक
प्राकृतिक खूबसूरती से भरपूर हैं पाकिस्तान की ये जगहें, हर साल बड़ी संख्या में पहुंचते हैं विदेशी पर्यटक