हर साल की तरह इस बार भी गणेश चतुर्थी का पर्व सलमान खान के परिवार ने बड़ी धूम-धाम से मनाया। पिछले 14 साल से सलमान खान के घर गैलेक्सी अपार्टमेंट में गणपति की स्थापना हो रही थी। लगभग पहली बार बीते साल खान परिवार ने यह फैसला लिया कि बप्पा सलमान खान के घर नहीं बल्कि अर्पिता के घर पधारेंगे। असल में गणपति पूजा का वक्त अर्पिता का सबसे पसंदीदा समय है, जिस कारण खान परिवार ने यह फैसला लिया था। अर्पिता के घर बप्पा के दर्शन करने मलाइका अरोड़ा, सलीम खान, सलमान खान, हेलेन, सलमा खान, सोहेल खान, कटरीना कैफ, अमृता अरोड़ा, अरबाज खान और उनकी गर्लफ्रेंड जॉर्जिया एंड्रियानी पहुंचीं।
यहां हुई पूजा-अर्जना में कटरीना Katrina Kaif ने पूरे जोर-शोर से हिस्सा लिया। लेकिन गणपति बप्पा की आरती करते हुए कटरीना ने कुछ ऐसी गलती कर दी कि वह सोशल मीडिया पर लोगों के गुस्से का शिकार हो गई हैं। दरअसल कटरीना कैफ ने गणपति की आरती सीधी नहीं उल्टी दिशा में की। इसी के बाद कटरीना सोशल मीडिया पर लोगों के गुस्से का शिकार हो गई हैं। इस पूजा का एक इनसाइड वीडियो सलमान खान के जीजा अतुल अग्निहोत्री ने शेयर किया है। इस वीडियो में सलमान खान, उनकी मां, अर्पिता, आयुष शर्मा, सुहेल खान जैसे सितारे गणपति की आरती करते हुए नजर आ रहे हैं। लेकिन इस वीडियो में कटरीना कैफ भगवान गणेश की उल्टी आरती उतारते हुए नजर आ रही हैं।
#ganapatibappamorya #visarjan #ecofriendly @aaysharma @arpitakhansharma @sohailkhanofficial
बता दें कि गुरुवार को सलमान और कटरीना मुकेश अंबानी के घर हुए गणपति उत्सव में भी हिस्सा लेने पहुंचे। सलमान इस दौरान ब्लैक सिल्क के पठानी कुर्ते में दिखें। वहीं कटरीना कैफ खूबसूरत लाल रंग के सलवार-सूट में दिखीं।
Omg Katrina did the aarti in a wrong way 🙄 someone could atleast tell her 😒
— Sharania Jhanvi✨ (@SharaniaJ) September 13, 2018I really hate to poi














