न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

पुलवामा हमला: शहीदों के सम्मान में दो घंटे बंद रही फिल्मसिटी, रुका ‘ब्रह्मास्त्र’ का पैचवर्क

पुलवामा आतंकी हमले (Pulwama Terrorist Attack) से बॉलीवुड बिरादरी भी गुस्से में उबल रही है।

Posts by : Geeta | Updated on: Mon, 18 Feb 2019 3:32:57

पुलवामा हमला: शहीदों के सम्मान में दो घंटे बंद रही फिल्मसिटी, रुका ‘ब्रह्मास्त्र’ का पैचवर्क

पुलवामा आतंकी हमले (Pulwama Terrorist Attack) से बॉलीवुड बिरादरी भी गुस्से में उबल रही है। इस बिरादरी की सबसे बड़ी एसोसिएशन फेडरेशन ऑफ वेस्टर्न सिने एम्पलाई के सदस्यों ने फिल्मसिटी में विरोध प्रदर्शन किया। रविवार की दोपहर 2 बज से 4 बजे तक इन लोगों ने शहीदों के सम्मान में फिल्म सिटी में शूटिंग और पोस्ट प्रोडक्शन का काम बंद रखा। ‘ब्रह्मास्त्र’ का पैच वर्क भी 2 घंटे तक बंद रहा। अमिताभ बच्चन इस फिल्म के कास्ट्यूम में थे, जिसके चलते वे एसोसियेशन के मंच पर उपस्थित नहीं हो सके। आईपीएल ब्रांड शूट में हिस्सा लेने आए वीरेन्द्र सहवाग, हरभजन सिंह, वीवीएस लक्ष्मण भी प्रदर्शन में शामिल हुए।

fwice,solidarity march,martyrs,filmcity,black day,pulwama attack

यहां गोरेगांव स्थित फिल्म सिटी में एक विज्ञापन की शूटिंग कर रहे क्रिकेटर वीरेंद्र सहवाग, हरभजन सिंह, मोहम्मद कैफ और सुरेश रैना पुलवामा हमले के विरोध में रविवार को 24 फिल्म संघों के दो घंटे के लिए प्रदर्शन कर रहे फिल्म कलाकारों और तकनीशियनों के साथ शामिल हो गए। फेडरेशन ऑफ वेस्टर्न इंडिया सिने इंप्लॉईज (एफडब्ल्यूआईसीई) की अगुआई में प्रदर्शनकारियों ने फिल्म निर्माताओं को पाकिस्तानी कलाकारों के साथ काम करने या पाकिस्तान में उनकी फिल्में रिलीज करने के खिलाफ प्रति भी आगाह किया।

fwice,solidarity march,martyrs,filmcity,black day,pulwama attack

एफडब्ल्यूआईसीई के प्रमुख सलाहकार अशोक पंडित ने कहा, ‘संघ पाकिस्तानी कलाकारों को भारतीय फिल्मों काम नहीं करने देगा। इसके साथ ही, हम निर्माताओं को पाकिस्तान में उनकी फिल्में रिलीज नहीं करने देंगे। पाकिस्तान के साथ फिल्म उद्योग से संबंधित कोई व्यापार नहीं होगा। प्रतिबंध (फिल्म निर्माताओं का पाकिस्तानी कलाकारों के साथ काम करने से) का एक कारण यह है कि पाकिस्तान के किसी कलाकार ने इस नरसंहार की निंदा नहीं की। हमें उम्मीद है कि निर्माता, वितरक और संगीत कंपनियां संघ की इन मांगों का समर्थन करेंगे। अगर कोई निर्माता या वितरक सहयोग नहीं करेगा तो एफडब्ल्यूआईसीई उनकी शूटिंग और अन्य कामों का बहिष्कार करेगा।’
पंजाब सरकार के मंत्री नवजोत सिंह सिद्धू पर पंडित ने कहा कि उन्हें मनोरंजन जगत में काम नहीं करने दिया जाएगा। नवजोत सिद्धू जब तक आर्मी से माफी नहीं मांगेगे तब तक हम उन्हें शो में काम नहीं करने देंगे।

राज्य
View More

Shorts see more

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

  • खाली पेट देसी घी खाने से पाचन और मेटाबॉलिज्म बेहतर हो सकता है।
  • यह त्वचा में निखार और हड्डियों को मजबूती देने में मददगार माना जाता है।
  • संतुलित मात्रा में घी दिल की सेहत के लिए भी फायदेमंद हो सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

बागेश्वर बाबा के राम-कृष्ण वाले बयान से यूपी में सियासी घमासान, क्या भाजपा के यादव वोट बैंक पर पड़ेगा असर?
बागेश्वर बाबा के राम-कृष्ण वाले बयान से यूपी में सियासी घमासान, क्या भाजपा के यादव वोट बैंक पर पड़ेगा असर?
दो चुनाव आयुक्तों की आपत्ति के बाद चुनाव आयोग का यू-टर्न, Form 6 से अलग हुआ SIR का कॉलम
दो चुनाव आयुक्तों की आपत्ति के बाद चुनाव आयोग का यू-टर्न, Form 6 से अलग हुआ SIR का कॉलम
‘आइए हो जाए दो-दो हाथ’, अखिलेश यादव को राजभर की खुली चुनौती, बोले- नेता क्या जो चुनाव से भागे?
‘आइए हो जाए दो-दो हाथ’, अखिलेश यादव को राजभर की खुली चुनौती, बोले- नेता क्या जो चुनाव से भागे?
किसानों को फसल नुकसान की भरपाई, महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने की तैयारी; योगी सरकार की नई घोषणाएं
किसानों को फसल नुकसान की भरपाई, महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने की तैयारी; योगी सरकार की नई घोषणाएं
अमेरिका में भारतीय मूल के नेताओं का जलवा, तीनों डेमोक्रेटिक चेहरों ने दर्ज की जीत
अमेरिका में भारतीय मूल के नेताओं का जलवा, तीनों डेमोक्रेटिक चेहरों ने दर्ज की जीत
सुहास सुब्रमण्यम कौन हैं? अमेरिकी मिडटर्म चुनाव में वर्जीनिया से दोबारा जीते, रिपब्लिकन उम्मीदवार को हराया
सुहास सुब्रमण्यम कौन हैं? अमेरिकी मिडटर्म चुनाव में वर्जीनिया से दोबारा जीते, रिपब्लिकन उम्मीदवार को हराया
'मेरा भी परिवार बाहर बैठा है', बिग बॉस के नरेटिव पर माही विज ने उठाए सवाल, कहा- 'मैं शो नहीं करूंगी'
'मेरा भी परिवार बाहर बैठा है', बिग बॉस के नरेटिव पर माही विज ने उठाए सवाल, कहा- 'मैं शो नहीं करूंगी'
55 की उम्र में भी फिट और एक्टिव हैं एलन मस्क, जानिए उनका खान-पान और फिटनेस रूटीन
55 की उम्र में भी फिट और एक्टिव हैं एलन मस्क, जानिए उनका खान-पान और फिटनेस रूटीन
गोरखपुर में अवैध खून तस्करी का खुलासा, 100 यूनिट PRBC के साथ मुरादाबाद के दो आरोपी गिरफ्तार
गोरखपुर में अवैध खून तस्करी का खुलासा, 100 यूनिट PRBC के साथ मुरादाबाद के दो आरोपी गिरफ्तार
Oppo Find X10 Ultra में मिल सकती है 8000mAh बैटरी और 10x ऑप्टिकल जूम, 200MP कैमरे के साथ आएगा प्रीमियम फोन
Oppo Find X10 Ultra में मिल सकती है 8000mAh बैटरी और 10x ऑप्टिकल जूम, 200MP कैमरे के साथ आएगा प्रीमियम फोन
'रामायण' को लेकर आशीष चंचलानी की बड़ी भविष्यवाणी, बोले- भारतीय सिनेमा की सबसे बड़ी ब्लॉकबस्टर होगी फिल्म
'रामायण' को लेकर आशीष चंचलानी की बड़ी भविष्यवाणी, बोले- भारतीय सिनेमा की सबसे बड़ी ब्लॉकबस्टर होगी फिल्म
Honor का नया धमाका! 15,000mAh बैटरी वाले फोन की टेस्टिंग शुरू, एक चार्ज में चलेगा 7 दिन
Honor का नया धमाका! 15,000mAh बैटरी वाले फोन की टेस्टिंग शुरू, एक चार्ज में चलेगा 7 दिन
दिवाली पर मां लक्ष्मी को कमल चढ़ाते समय भूलकर भी न करें ये गलतियां, जानें पूजा के जरूरी नियम
दिवाली पर मां लक्ष्मी को कमल चढ़ाते समय भूलकर भी न करें ये गलतियां, जानें पूजा के जरूरी नियम
दूल्हे का दोस्त है या दुश्मन? दुल्हन के सिर पर चला दी स्पार्कल गन, आग लगने का वीडियो वायरल
दूल्हे का दोस्त है या दुश्मन? दुल्हन के सिर पर चला दी स्पार्कल गन, आग लगने का वीडियो वायरल