न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

जब अटल बिहारी वाजपेयी के लिए दिलीप कुमार ने पाक पीएम को लगाई थी लताड़..., पढ़े पूरी खबर

अटल जी दिग्गज एक्टर दिलीप कुमार के बहुत करीब रहे हैं। दोनों एक दूसरे के इतने करीब थे कि अटल बिहारी वाजपेयी के लिए दिलीप कुमार ने पाकिस्तानी पीएम को डांट तक दिया था।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Thu, 16 Aug 2018 3:17:49

जब अटल बिहारी वाजपेयी के लिए दिलीप कुमार ने पाक पीएम को लगाई थी लताड़..., पढ़े पूरी खबर

पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की हालत इस वक्त बेहद नाजुक है और वह दिल्ली के एम्स अस्पताल में लाइफ सपॉर्ट सिस्टम पर हैं। अटल जी से मिलने के लिए नेताओं और उनके प्रशंसकों का अस्पताल के बाहर तांता लगा हुआ है। अटल बिहारी वाजपेयी का राजनीति में रहने के साथ-साथ ही उनका साहित्य, कविताओं और फिल्मों से भी खास नाता रहा है। अटल जी दिग्गज एक्टर दिलीप कुमार के बहुत करीब रहे हैं। दोनों एक दूसरे के इतने करीब थे कि अटल बिहारी वाजपेयी के लिए दिलीप कुमार ने पाकिस्तानी पीएम को डांट तक दिया था।

दरअसल, वाकया था कारगिल युद्ध के दौर का। पाक के पूर्व फॉरेन मिनिस्टर खुर्शीद कसूरी की किताब 'नाइदर अ हॉक नॉर अ डव' में लिखा है- एक बार जब जंग को खत्म करने के लिए अटल बिहारी वाजपेयी ने पाकिस्तान के पीएम नवाज शरीफ को फोन किया था और उनकी बात एक्टर दिलीप कुमार से करवाई थी। नवाज दिलीप कुमार की आवाज सुनकर चौंक गए थे। फोन पर बातचीत के दौरान वाजपेयी ने शरीफ से अपनी लाहौर यात्रा का जिक्र करते हुए उनकी कारगिल युद्ध को लेकर निंदा की थी। इसी के तुरंत बाद अटल जी ने दिलीप कुमार को फोन दे दिया और नवाज शरीफ से बात करने को कहा। दिलीप कुमार ने नवाज शरीफ से कहा, 'मियां साहब हम आपकी तरफ से ऐसी उम्मीद नहीं करते थे, क्योंकि आपने हमेशा कहा है कि आप भारत और पाकिस्तान के बीच शांति चाहते हैं। मैं एक भारतीय मुसलमान के तौर पर आपको बताना चाहता हूं कि पाकिस्तान और भारत के बीच तनाव की स्थिति में भारतीय मुस्लिम बहुत असुरक्षित हो जाते हैं और उन्हें अपने घरों से भी बाहर निकलना मुश्किल लगता है। इसलिए हालात को काबू रखने में कुछ कीजिए।’

गौरतलब है कि दिलीप कुमार भी साल 1997 में अटल जी के साथ बस से लाहौर गए थे। इसी साल पाकिस्तान ने दिलीप को अपने सर्वोच्च सम्मान 'निशान ए इम्तियाज' से भी सम्मानित किया था। आज भी पाकिस्तान की आवाम दिलीप कुमार की फैन है। दिलीप कुमार मूलत: पाकिस्तान के पेशावर के रहने वाले हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

  • आंवला-जीरा पानी पाचन और इम्यूनिटी बढ़ाता है
  • आंवला में विटामिन C होता है
  • जीरे में आयरन और कैल्शियम है
read more

ताजा खबरें
View More

आरुषि केस जैसा मोड़ लेगा लोहगढ़ मर्डर केस? सिया-चेतन को मिल सकता है बड़ा कानूनी फायदा

न्यूजीलैंड में भारतीय समुदाय से बोले पीएम मोदी, कहा- 'परंपराओं को संजोते हुए आधुनिक भारत तेजी से आगे बढ़ रहा है'

क्या सच में पेट्रोल में गन्ने का रस मिलाया जा रहा है? E20 पेट्रोल को लेकर फैली 20 बड़ी गलतफहमियों की पूरी सच्चाई

वियतनाम में भारतीय पर्यटकों से भरी स्पीडबोट हादसे का शिकार, 36 लोग थे सवार; दूतावास ने जारी किए हेल्पलाइन नंबर

दतिया उपचुनाव: नरोत्तम मिश्रा को टिकट नहीं मिलने पर फूटा समर्थकों का गुस्सा, ग्वालियर-झांसी हाईवे पर जाम, जिला कार्यकारिणी ने दिया सामूहिक इस्तीफा

अयोध्या: 200 चांदी की ईंटों के विवाद पर राम मंदिर ट्रस्ट के जवाब से संतुष्ट हुआ सिंधी समाज, सामूहिक दर्शन की रखी मांग

8 महीने की गर्भवती पत्नी की हत्या, गर्भ में पल रहे जुड़वां बच्चों की भी गई जान; प्रेम विवाह के एक साल बाद वारदात

टीवी एक्टर रोहित चंदेल पर नाबालिग से छेड़छाड़ का आरोप, POCSO एक्ट के तहत मामला दर्ज, पुलिस ने किया गिरफ्तार

चांदी ने लगाई लंबी छलांग, एक दिन में 5,000 रुपये महंगी हुई; सोने के दाम भी चढ़े, जानिए ताजा भाव

'कुपवाड़ा से कठुआ तक हर कब्रिस्तान में पाकिस्तानी दफन हैं...', हिजबुल के डिप्टी कमांडर का वीडियो वायरल, कैमरे पर किया बड़ा दावा

ऑस्ट्रेलिया में होटल का किराया कितना होता है? जानिए 7 दिन रुकने का पूरा बजट और पैसे बचाने के आसान तरीके

फ्लाइट से गोवा की सैर! 4-स्टार होटल, नाश्ता-डिनर और घूमने का पूरा इंतजाम, IRCTC का खास पैकेज

सफर में बार-बार टॉयलेट जाने से बचना है? निकलने से पहले अपनाएं ये 5 आसान टिप्स

प्राकृतिक खूबसूरती से भरपूर हैं पाकिस्तान की ये जगहें, हर साल बड़ी संख्या में पहुंचते हैं विदेशी पर्यटक