न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

Flashback 2018: पहली बार दर्शकों से रू-ब-रू हुए ये चेहरे, चर्चा में सिर्फ तीन

वर्ष 2018 में कई नए चेहरों ने हिन्दी सिनेमा में प्रवेश किया। इनमें से चर्चा और सफलता उन्हें मिली जिनकी परिवार पहले से बॉलीवुड में सक्रिय हैं।

Posts by : Geeta | Updated on: Thu, 27 Dec 2018 11:49:07

Flashback 2018: पहली बार दर्शकों से रू-ब-रू हुए ये चेहरे, चर्चा में सिर्फ तीन

वर्ष 2018 में कई नए चेहरों ने हिन्दी सिनेमा में प्रवेश किया। इनमें से चर्चा और सफलता उन्हें मिली जिनकी परिवार पहले से बॉलीवुड में सक्रिय हैं। इस वर्ष सर्वाधिक चर्चा प्राप्त करी श्रीदेवी की बेटी जाह्नवी कपूर, अमृता सिंह की बेटी सारा अली खान और शाहिद कपूर के भाई ईशान खट्टर ने। इन तीनों सितारों के परिवार कई वर्षों से बॉलीवुड में सक्रिय हैं। बॉलीवुड डेब्यू से पहले ही इनकी चर्चाएँ मीडिया में होने लगी थी, जिसके चलते उनके प्रवेश को आसानी रही और उन्हें सफलता प्राप्त हुई। यहाँ बात करते हैं उन सभी सितारों की जिन्होंने अपने अभिनय की झलक से दर्शकों को इस वर्ष रू-ब-रू कराया।

bollywood,bollywood debut,flashback 2018,jhanvi kapoor,ishaan khattar,sara ali khan

ईशान खट्टर — ईरानी फिल्मकार माजिद मजीदी की फिल्म ‘बियॉण्ड द क्लाउड्स’ से अपनी शुरूआत करने वाले ईशान खट्टर अभिनेता शाहिद कपूर के सौतेले भाई हैं। अपनी पहली फिल्म में उन्होंने बेहतरीन अभिनय का नमूना पेश किया लेकिन चर्चा में आए करण जौहर की फिल्म ‘धडक’ से जो मराठी फिल्म ‘सैराट’ का हिन्दी रीमेक थी। शशांक खेतान के निर्देशन में बनी इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 72 करोड का कारोबार किया था, जबकि बियॉण्ड द क्लाउड्स बॉक्स ऑफिस पर असफल हो गई थी।

bollywood,bollywood debut,flashback 2018,jhanvi kapoor,ishaan khattar,sara ali khan

आयुष शर्मा-उत्कर्ष शर्मा — सलमान खान ने अपने जीजा आयुष शर्मा और गदर फेम निर्देशक अनिल शर्मा ने अपने बेटे उत्कर्ष शर्मा को स्टार बनाने में अच्छा-खासा पैसा फूंका, लेकिन काम नहीं आया। आयुष की ‘लवयात्री’ (पूर्व में नाम लवरात्रि) और उत्कर्ष की ‘जीनियस’ से दर्शकों ने दूर रहना ही पसंद किया।

bollywood,bollywood debut,flashback 2018,jhanvi kapoor,ishaan khattar,sara ali khan

दुलकर सलमान — दक्षिण भारत के लोकप्रिय कलाकार दुलकर सलमान ने ‘कारवां’ से हिंदी फिल्मों में कदम रखा। इरफान के साथ उन्होंने बेहतरीन अभिनय का मुजायरा किया। लेकिन फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कोई बडा कमाल न दिखा सकी। अब यह दुलकर सलमान पर निर्भर करता है कि वे हिन्दी फिल्मों को तरजीह देंगे या नहीं।

bollywood,bollywood debut,flashback 2018,jhanvi kapoor,ishaan khattar,sara ali khan

रोहन मेहरा — स्वर्गीय अभिनेता विनोद मेहरा के बेटे रोहन मेहरा ने निखिल आडवाणी की फिल्म ‘बाजार’ के जरिये बॉलीवुड में डेब्यू किया। नवोदित सितारों में उनका डेब्यू सबसे पॉवरफुल रहा। हालांकि फिल्म बॉक्स ऑफिस पर असफल रही लेकिन दर्शकों ने रोहन मेहरा के अभिनय की खुलकर तारीफ की। उम्मीदें उनसे बहुत हैं।

bollywood,bollywood debut,flashback 2018,jhanvi kapoor,ishaan khattar,sara ali khan

जैन खान — ऐसा ही कुछ कश्मीर युवा जैन खान के बारे में कहा जा सकता है। ‘कुछ भीगे अल्फाज’ से बॉलीवुड में डेब्यू करने वाले जैन खान के बारे में कहा जा रहा है कि यदि इन्हें अच्छे निर्देशक और बैनर मिले तो यह बहुत आगे जाएंगे।

bollywood,bollywood debut,flashback 2018,jhanvi kapoor,ishaan khattar,sara ali khan

जाह्नवी कपूर — करण जौहर की ‘धडक’ से डेब्यू करने वाली जाह्नवी कपूर के पिता बोनी कपूर निर्माता और माँ श्रीदेवी बॉलीवुड की सुपर सितारा रह चुकी हैं। डेब्यू से पहले ही जाह्नवी को मीडिया ने सितारा हैसियत दे दी थी। अफसोस की बात यह रही कि श्रीदेवी अपनी बेटी की पहली फिल्म देखने के लिए दुनिया में मौजूद नहीं थीं। जाह्नवी की ‘धडक’ सफल रही, लेकिन उनके अभिनय और संवाद अदायगी पर उंगलियां उठीं। उन्हें अभी जो फिल्में मिल रही हैं वह सब करण जौहर की फिल्में हैं। अभिनय की बारीकियां उन्हें अभी और सीखनी होगी।

bollywood,bollywood debut,flashback 2018,jhanvi kapoor,ishaan khattar,sara ali khan

सारा अली खान — जाह्नवी कपूर के 6 माह बाद डेब्यू करने वाली सैफ अली खान और अमृता सिंह की बेटी सारा अली खान अपनी मां की तरह बिंदास नजर आईं। ‘केदारनाथ’ में उन्होंने बेहतरीन अभिनय किया। अपने साथी कलाकार सुशांत सिंह राजपूत को उन्होंने अपने से कमतर रखा। कल शुक्रवार 28 दिसम्बर को सारा अली खान की दूसरी फिल्म ‘सिम्बा’ का प्रदर्शन होने जा रहा है। इसे करण जौहर ने बनाया और रोहित शेट्टी ने निर्देशित किया है। सारा ने एक ही फिल्म से दर्शा दिया है कि वे अपनी समकक्ष जाह्नवी कपूर से अभिनय के मामले में 21 हैं।

bollywood,bollywood debut,flashback 2018,jhanvi kapoor,ishaan khattar,sara ali khan

मौनी राय — एकता कपूर के धारावाहिक ‘नागिन’ के जरिये रातों-रात दर्शकों के दिलों में छायी मौनी राय ने अक्षय कुमार की ‘गोल्ड’ के जरिये बॉलीवुड डेब्यू किया। ‘गोल्ड’ में उन्होंने बंगाली बाला का किरदार अच्छे से निभाया। जाह्नवी और सारा अली खान की फिल्मों से ज्यादा सफलता उनकी फिल्म ने पाई। इस सफलता का श्रेय उन्हें नहीं अपितु नायक अक्षय कुमार को मिला जिनके नाम पर फिल्म ने 100 करोड से ज्यादा का कारोबार किया।

bollywood,bollywood debut,flashback 2018,jhanvi kapoor,ishaan khattar,sara ali khan

बनिता संधू — सारा अली खान के बाद बनिता संधू ‘अक्टोबर’ दूसरी ऐसी अभिनेत्री रही जिन्होंने अपने अभिनय से दर्शकों को प्रभावित किया। इनका हश्र भी मौनी राय जैसा हुआ। फिल्म के हीरो वरुण धवन के आगे बनिता की चर्चा दब गई और उन्हें फिल्म से अब तक खास फायदा भी नहीं मिला।

bollywood,bollywood debut,flashback 2018,jhanvi kapoor,ishaan khattar,sara ali khan

मालविका मोहनन — ईरानी फिल्मकार माजिद मजीदी की फिल्म ‘बियॉण्ड द क्लाउड्स’ से अपनी शुरूआत करने वाले ईशान खट्टर के साथ ही मालविका मोहनन ने भी अपना करियर शुरू किया। इस फिल्म में उन्होंने ईशान की बहन की भूमिका अदा की थी। चिथडे कपडों और गंदे चेहरे के साथ उन्होंने जो कुछ दर्शाया वह तारीफे काबिल था। बेहतरीन अभिनय के बावजूद बॉलीवुड निर्माताओं का ध्यान इनकी ओर नहीं गया है।

bollywood,bollywood debut,flashback 2018,jhanvi kapoor,ishaan khattar,sara ali khan

वारिना हुसैन — युवा सितारों के गॉड फादर बन चुके सलमान खान ने एक और नायिका से बॉलीवुड को रू-ब-रू करवाया। अपने जीजा आयुष शर्मा के साथ उन्होंने वारिना हुसैन को ‘लवयात्री’ में पेश किया। लेकिन इनका अभिनय पक्ष अभी कच्चा है। उन्हें अभी अभिनय के पाठ पढऩे होंगे।

इन सितारों के अतिरिक्त कुछ और नए चेहरे इस वर्ष नजर आए। उनमें ‘लव पर स्क्वैयर फुट’ की अंगीरा धर, ‘कारवां’ में मिथिला पालकर ने भी अपने अभिनय से प्रभावित किया। सभी हीरोइनों की बात की जाए तो स्टारडम की राह पर सारा और जाह्नवी हैं क्योंकि उनके फिल्म इंडस्ट्री में कई गॉडफादर हैं। बाकियों को आगे बढने के लिए कडा संघर्ष करना होगा।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

  • तरबूज में हानिकारक केमिकल मिलाए जा रहे हैं
  • तरबूज से कैसे हो सकता है कैंसर?
  • कैसे करें सही तरबूज की पहचान?
read more

ताजा खबरें
View More

बागेश्वर बाबा के राम-कृष्ण वाले बयान से यूपी में सियासी घमासान, क्या भाजपा के यादव वोट बैंक पर पड़ेगा असर?
बागेश्वर बाबा के राम-कृष्ण वाले बयान से यूपी में सियासी घमासान, क्या भाजपा के यादव वोट बैंक पर पड़ेगा असर?
दो चुनाव आयुक्तों की आपत्ति के बाद चुनाव आयोग का यू-टर्न, Form 6 से अलग हुआ SIR का कॉलम
दो चुनाव आयुक्तों की आपत्ति के बाद चुनाव आयोग का यू-टर्न, Form 6 से अलग हुआ SIR का कॉलम
‘आइए हो जाए दो-दो हाथ’, अखिलेश यादव को राजभर की खुली चुनौती, बोले- नेता क्या जो चुनाव से भागे?
‘आइए हो जाए दो-दो हाथ’, अखिलेश यादव को राजभर की खुली चुनौती, बोले- नेता क्या जो चुनाव से भागे?
किसानों को फसल नुकसान की भरपाई, महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने की तैयारी; योगी सरकार की नई घोषणाएं
किसानों को फसल नुकसान की भरपाई, महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने की तैयारी; योगी सरकार की नई घोषणाएं
अमेरिका में भारतीय मूल के नेताओं का जलवा, तीनों डेमोक्रेटिक चेहरों ने दर्ज की जीत
अमेरिका में भारतीय मूल के नेताओं का जलवा, तीनों डेमोक्रेटिक चेहरों ने दर्ज की जीत
सुहास सुब्रमण्यम कौन हैं? अमेरिकी मिडटर्म चुनाव में वर्जीनिया से दोबारा जीते, रिपब्लिकन उम्मीदवार को हराया
सुहास सुब्रमण्यम कौन हैं? अमेरिकी मिडटर्म चुनाव में वर्जीनिया से दोबारा जीते, रिपब्लिकन उम्मीदवार को हराया
'मेरा भी परिवार बाहर बैठा है', बिग बॉस के नरेटिव पर माही विज ने उठाए सवाल, कहा- 'मैं शो नहीं करूंगी'
'मेरा भी परिवार बाहर बैठा है', बिग बॉस के नरेटिव पर माही विज ने उठाए सवाल, कहा- 'मैं शो नहीं करूंगी'
55 की उम्र में भी फिट और एक्टिव हैं एलन मस्क, जानिए उनका खान-पान और फिटनेस रूटीन
55 की उम्र में भी फिट और एक्टिव हैं एलन मस्क, जानिए उनका खान-पान और फिटनेस रूटीन
गोरखपुर में अवैध खून तस्करी का खुलासा, 100 यूनिट PRBC के साथ मुरादाबाद के दो आरोपी गिरफ्तार
गोरखपुर में अवैध खून तस्करी का खुलासा, 100 यूनिट PRBC के साथ मुरादाबाद के दो आरोपी गिरफ्तार
Oppo Find X10 Ultra में मिल सकती है 8000mAh बैटरी और 10x ऑप्टिकल जूम, 200MP कैमरे के साथ आएगा प्रीमियम फोन
Oppo Find X10 Ultra में मिल सकती है 8000mAh बैटरी और 10x ऑप्टिकल जूम, 200MP कैमरे के साथ आएगा प्रीमियम फोन
'रामायण' को लेकर आशीष चंचलानी की बड़ी भविष्यवाणी, बोले- भारतीय सिनेमा की सबसे बड़ी ब्लॉकबस्टर होगी फिल्म
'रामायण' को लेकर आशीष चंचलानी की बड़ी भविष्यवाणी, बोले- भारतीय सिनेमा की सबसे बड़ी ब्लॉकबस्टर होगी फिल्म
Honor का नया धमाका! 15,000mAh बैटरी वाले फोन की टेस्टिंग शुरू, एक चार्ज में चलेगा 7 दिन
Honor का नया धमाका! 15,000mAh बैटरी वाले फोन की टेस्टिंग शुरू, एक चार्ज में चलेगा 7 दिन
दिवाली पर मां लक्ष्मी को कमल चढ़ाते समय भूलकर भी न करें ये गलतियां, जानें पूजा के जरूरी नियम
दिवाली पर मां लक्ष्मी को कमल चढ़ाते समय भूलकर भी न करें ये गलतियां, जानें पूजा के जरूरी नियम
दूल्हे का दोस्त है या दुश्मन? दुल्हन के सिर पर चला दी स्पार्कल गन, आग लगने का वीडियो वायरल
दूल्हे का दोस्त है या दुश्मन? दुल्हन के सिर पर चला दी स्पार्कल गन, आग लगने का वीडियो वायरल