न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

Flashback 2018: नेहा कक्कड का ब्रेकअप और ‘आनन्दी’ का तलाक, इन सितारों का हुआ...

वर्ष 2018 के लिए हम पहले ही कह चुके हैं कि यह बॉलीवुड के लिए बहुत सी सौगातें लाया, साथ ही यह वर्ष बॉलीवुड में काम करने वाले कुछ सितारों के लिए बडा खराब रहा

Posts by : Geeta | Updated on: Mon, 31 Dec 2018 8:02:54

Flashback 2018: नेहा कक्कड का ब्रेकअप और ‘आनन्दी’ का तलाक, इन सितारों का हुआ...

वर्ष 2018 के लिए हम पहले ही कह चुके हैं कि यह बॉलीवुड के लिए बहुत सी सौगातें लाया, साथ ही यह वर्ष बॉलीवुड में काम करने वाले कुछ सितारों के लिए बडा खराब रहा। विशेष कर उनके लिए जिनके अपनों ने उनसे दूरियाँ बना ली। ज्यादा विस्तार में न जाते हुए आइए डालते हैं एक नजर उन सितारों पर जिन्होंने तलाक लिया या जिनका ब्रेकअप हुआ—

flashback 2018,divorce

नेहा कक्कड-हिमांशु कोहली — पिछले सप्ताह तक सोनी टीवी के लोकप्रिय कार्यक्रम इंडियन आइडल 10 में बतौर जज नजर आ रही पाश्र्व गायिका नेहा कक्कड का इसी प्रोग्राम के तहत अपने पुरुष मित्र हिमांशु कोहली से ब्रेकअप हो गया। दोनों पिछले 4 साल से एक-दूसरे को डेट कर रहे थे। ब्रेकअप के बाद नेहा किस तरह अपनी जिन्दगी जी रही हैं इसका अहसास उन्होंने इंडियन आइडल 10 में भी करवाया था। जहाँ एक प्रतिभागी के गीत गाने पर उन्होंने अपना चेहरा पीछे की तरह कर लिया था। उनके साथी जज जावेद अली बार-बार उनकी तरफ देख रहे थे। हालांकि, दोनों का ब्रेकअप क्यों हुआ इसकी वजह अभी तक सामने नहीं आई है।

flashback 2018,divorce

मसाबा गुप्ता-मधु मंतेना — बधाई हो फेम अभिनेत्री नीना गुप्ता की बेटी मसाबा गुप्ता ने अपने तीन साल के वैवाहिक जीवन को इस वर्ष विराम दे दिया। फैशन डिजाइनर मसाबा गुप्ता पति मधु मंतेना से अलग हो गई। मसाबा ने पति से अलग होने की बात सोशल मीडिया पर इमोशनल पोस्ट लिखकर बताई थी। उन्होंने लिखा था- ‘बेहद दुख के साथ मैंने और मधु ने ट्रायल बेस पर अलग होने का फैसला लिया है। हम दोनों ने प्रोफेशनल्स और पेरेंट्स के साथ डिस्कशन करने के बाद यह फैसला लिया है।’

flashback 2018,divorce

अर्जुन रामपाल-मेहर जेसिया — मॉडलिंग की दुनिया से फिल्मों में आए अभिनेता अर्जुन रामपाल ने भी अपने 20 साल लम्बे वैवाहिक जीवन से दूरी बना ली। वह अपनी मॉडल पत्नी मेहर जेसिया से अलग हो गए हैं। हालांकि अभी तक दोनों के बीच कानूनन तलाक नहीं हुआ है। कोर्ट का फैसला आना बाकी है। ज्ञातव्य है कि अर्जुन रामपाल इन दिनों विदेशी मॉडल गैब्रिएला डेमेट्रिएडस को डेट कर रहे हैं।

flashback 2018,divorce

जूही परमार-सचिन श्रॉफ — टीवी की दुनिया में कुमकुम के नाम से ख्यात अभिनेत्री जूही परमार भी अपने पति सचिव श्रॉफ से अलग हो गई हैं। नौ वर्ष लंबा जीवन उन्होंने उनकी पत्नी के रूप में गुजारा। वर्ष 2009 में वे सचिन के साथ शादी के बंधन में बंधी थी लेकिन वर्ष 2018 की जनवरी में ही दोनों के अलग होने की खबर आई थी। इनके तलाक का मामला अभी पारिवारिक कोर्ट में लंबित है।

flashback 2018,divorce

सुगंधा गर्ग-रघु राम — रोडीज फेम रघु राम और अभिनेत्री सुगंधा गर्ग शादी के 12 साल बाद अलग हुए। दोनों का तलाक भी हो चुका है। इतना ही नहीं रघु ने गर्लफ्रेंड नताली डि लुसियो से हाल ही में 12 दिसंबर को दूसरी शादी भी कर ली।

flashback 2018,divorce

एली अवराम-हार्दिक पंड्या — क्रिकेट के मैदान पर छक्के लगाने वाले हार्दिक पंड्या और अभिनेत्री एली अवराम भी एक दूसरे से अलग हो गए हैं। इन लोगों की शादी नहीं हुई थी ये केवल एक दूसरे को डेट कर रहे थे। दोनों साथ में कई बार देखे भी गए। हालांकि, दोनों ने कभी ये नहीं माना था कि वे एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं। कुछ समय बाद दोनों अलग हो गए। हार्दिक पंड्या को लेकर अब समाचार आ रहे हैं वे अभिनेत्री ईशा गुप्ता को डेट कर रहे हैं।

flashback 2018,divorce

यामी गौतम-पुलकित सम्राट — कभी सलमान खान के बहनोई के रूप में ख्यात हुए अभिनेता पुलकित सम्राट अभिनेत्री यामी गौतम को डेट कर रहे थे। यामी गौतम की माँ के बीच में आ जाने के कारण इन दोनों का ब्रेकअप हो गया और अब यह दोनों अपने-अपने करियर को संवारने का काम कर रहे हैं। पुलकित ने सलमान खान की राखी बहन श्वेता रोहिरा से 2014 में शादी की थी और साल भर बाद दोनों के रिश्ते में दरार आ गई। दोनों अलग हो चुके हैं।

flashback 2018,divorce

आनन्दी उर्फ तोरल रासपुत्रा — टीवी शो ‘बालिका वधू’ में ‘आनंदी’ का रोल करने वाली तोरल रासपुत्रा ने शादी के पांच साल बाद अपने पति से तलाक ले लिया। उन्होंने साल 2012 में बिजनेस मैन धवल से शादी की थी लेकिन शादी के बाद रिश्ता सही तरीके से आगे नहीं बढ पा रहा था और दोनों में अनबन रहने लगी थी आखिर में जब बात बिगड गई तो साल 2015 में तोरल अपने माता-पिता के पास लौट आई और वहीं रहने लगी। साल 2018 में इनका तलाक हो गया।

राज्य
View More

Shorts see more

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

  • मानसून में स्किन चिपचिपी और पिंपल्स वाली हो जाती है
  • ब्लू स्किन केयर से ठंडक और हाइड्रेशन मिलता है
  • #BlueSkincare ट्रेंड युवाओं में वायरल है
read more

ताजा खबरें
View More

बांकीपुर उपचुनाव में बीजेपी का बड़ा फैसला, अभिषेक बंटी की जगह नीरज सिन्हा को बनाया उम्मीदवार, प्रशांत किशोर और रेखा गुप्ता से होगा मुकाबला
बांकीपुर उपचुनाव में बीजेपी का बड़ा फैसला, अभिषेक बंटी की जगह नीरज सिन्हा को बनाया उम्मीदवार, प्रशांत किशोर और रेखा गुप्ता से होगा मुकाबला
डेढ़ साल के मासूम की बेरहमी से हत्या करने वाले चाचा को फांसी, 40 दिन में आया कोर्ट का फैसला
डेढ़ साल के मासूम की बेरहमी से हत्या करने वाले चाचा को फांसी, 40 दिन में आया कोर्ट का फैसला
क्या एनडीए का हिस्सा बनेगी शरद पवार की पार्टी? अटकलों पर सुप्रिया सुले ने दिया साफ जवाब
क्या एनडीए का हिस्सा बनेगी शरद पवार की पार्टी? अटकलों पर सुप्रिया सुले ने दिया साफ जवाब
जज की छुट्टी से फिर टली सुनवाई, खान सर की अग्रिम जमानत पर आज भी नहीं आया फैसला; अब इस दिन होगी अगली सुनवाई
जज की छुट्टी से फिर टली सुनवाई, खान सर की अग्रिम जमानत पर आज भी नहीं आया फैसला; अब इस दिन होगी अगली सुनवाई
चेक बाउंस केस में राजपाल यादव को बड़ा झटका, दिल्ली हाई कोर्ट ने 3 महीने की सजा बरकरार रखी
चेक बाउंस केस में राजपाल यादव को बड़ा झटका, दिल्ली हाई कोर्ट ने 3 महीने की सजा बरकरार रखी
भाजपा पर ममता बनर्जी का बड़ा हमला, बोलीं- 'मुझे चुप कराना है तो जान से मारना होगा'; बागी नेताओं को भी दी चेतावनी
भाजपा पर ममता बनर्जी का बड़ा हमला, बोलीं- 'मुझे चुप कराना है तो जान से मारना होगा'; बागी नेताओं को भी दी चेतावनी
बारिश में घर से आ रही सीलन की बदबू? किचन में उबालें ये 5 चीजें, पूरा घर महक उठेगा
बारिश में घर से आ रही सीलन की बदबू? किचन में उबालें ये 5 चीजें, पूरा घर महक उठेगा
बांकीपुर में बीजेपी को बड़ा झटका, प्रत्याशी अभिषेक सिन्हा बंटी ने नामांकन के बाद चुनाव लड़ने से किया इनकार
बांकीपुर में बीजेपी को बड़ा झटका, प्रत्याशी अभिषेक सिन्हा बंटी ने नामांकन के बाद चुनाव लड़ने से किया इनकार
E20 पेट्रोल में 20% इथेनॉल मिलने के बाद भी कीमत क्यों नहीं घटी? सरकार ने बताई पूरी वजह
E20 पेट्रोल में 20% इथेनॉल मिलने के बाद भी कीमत क्यों नहीं घटी? सरकार ने बताई पूरी वजह
अक्षय कुमार की 'वेलकम टू द जंगल' ने 14 दिनों में निकाली पूरी लागत, अब बॉक्स ऑफिस पर करेगी मुनाफे की कमाई
अक्षय कुमार की 'वेलकम टू द जंगल' ने 14 दिनों में निकाली पूरी लागत, अब बॉक्स ऑफिस पर करेगी मुनाफे की कमाई
अमरनाथ यात्रा के दौरान बड़ा सड़क हादसा, जम्मू-श्रीनगर हाईवे पर कार दीवार से टकराई; 5 श्रद्धालु घायल
अमरनाथ यात्रा के दौरान बड़ा सड़क हादसा, जम्मू-श्रीनगर हाईवे पर कार दीवार से टकराई; 5 श्रद्धालु घायल
हेयर फॉल से हैं परेशान? डाइट में शामिल करें ये 5 सुपरफूड्स, बाल बनेंगे मजबूत, घने और चमकदार
हेयर फॉल से हैं परेशान? डाइट में शामिल करें ये 5 सुपरफूड्स, बाल बनेंगे मजबूत, घने और चमकदार
मानसून में बाल क्यों हो जाते हैं बेहद फ्रीजी और कमजोर? जानिए वजह और उनकी सही देखभाल के आसान तरीके
मानसून में बाल क्यों हो जाते हैं बेहद फ्रीजी और कमजोर? जानिए वजह और उनकी सही देखभाल के आसान तरीके
12% से अधिक अल्कोहल वाली दवाएं अब डॉक्टर की पर्ची पर ही मिलेंगी, केंद्र सरकार ने लागू किया नया नियम
12% से अधिक अल्कोहल वाली दवाएं अब डॉक्टर की पर्ची पर ही मिलेंगी, केंद्र सरकार ने लागू किया नया नियम