न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

बेटी को पोलियो का टीका नहीं लगवाने पर ‘फवाद’ के खिलाफ ‘एफआईआर’

कभी हिन्दी में चॉकलेटी बॉय के रूप में ख्यात रहे पाकिस्तानी अभिनेता फवाद खान इन दिनों एक मुश्किल में फंस गए हैं।

Posts by : Geeta | Updated on: Thu, 21 Feb 2019 5:52:01

बेटी को पोलियो का टीका नहीं लगवाने पर ‘फवाद’ के खिलाफ ‘एफआईआर’

कभी हिन्दी में चॉकलेटी बॉय के रूप में ख्यात रहे पाकिस्तानी अभिनेता फवाद खान इन दिनों एक मुश्किल में फंस गए हैं। उनके खिलाफ एफआईआर दर्ज हुई है जिसमें कहा गया है कि उन्होंने अपनी बेटी को पोलियो का टीका लगवाने से इंकार कर दिया। इस मामले में उनके अतिरिक्त पाँच अन्य लोगों के खिलाफ भी प्राथमिकी दर्ज की गई है। ‘डॉन डॉट कॉम’ के अनुसार, फवाद के मैनेजर ने एक बयान में उन खबरों का खंडन किया जिनमें कहा गया था कि अभिनेता ने अपनी बेटी को टीका लगवाने से इनकार कर दिया। फवाद के खिलाफ प्राथमिकी केंद्रीय परिषद निगरानी अधिकारी (यूसीएमओ) की शिकायत पर दर्ज की गई है।

यूसीएमओ ने शिकायत की कि एक पोलियो टीम मंगलवार शाम पांच बजे फवाद के घर पहुंची। लेकिन परिवार के मुखिया ने बच्चों को पोलियो से बचाने वाला टीका लगाने से मना कर दिया और पोलियो टीम को गंभीर परिणाम भुगतने की धमकी भी दी। प्राथमिकी में लगाए गए आरोपों में लापरवाही से जीवन के लिए खतरनाक बीमारी के संक्रमण फैलाने, आपराधिक धमकी देने, लोक सेवक के सार्वजनिक कर्तव्य में बाधा डालने और सरकारी आदेश की अवहेलना शामिल है। अभी तक इस बात की कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हो पायी है कि प्राथमिकी में जिस व्यक्ति को ‘परिवार का मुखिया’ बताया गया है वह फवाद ही हैं या उनके परिवार का कोई अन्य सदस्य है।

‘डॉन’ की रिपोर्ट के अनुसार, फवाद के प्रबंधक द्वारा जारी किए बयान में उन रिपोर्टों का खंडन किया गया है जिसमें कहा गया कि फवाद ने अपने घर पर अपनी बेटी के टीकाकरण में हस्तक्षेप किया था। बयान के अनुसार, पोलियो टीम जब घर आई तब बच्चों के माता-पिता घर में मौजूद नहीं थे। उन्हें प्रेस के माध्यम से प्राथमिकी की सूचना मिली है। बयान में कहा गया कि फवाद खान पोलियो-रोधी अभियान का पूरी तरह से समर्थन करते हैं और उन्हें इस बीमारी के संबंध में अंतर्राष्ट्रीय संगठनों के दिशा-निर्देशों की पूरी जानकारी है। बयान में प्राथमिकी रद्द न होने पर कानूनी कार्रवाई करने की चेतावनी दी गई है।

राज्य
View More

Shorts see more

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

  • चिया सीड्स हेल्दी हैं, सही कॉम्बिनेशन जरूरी
  • कुछ फूड्स के साथ सेवन से असर कम या पाचन खराब हो सकता है
  • डेयरी, शुगर, हाई फाइबर और ठंडी/नशीली चीजें बचें
read more

ताजा खबरें
View More

बांकीपुर उपचुनाव में बीजेपी का बड़ा फैसला, अभिषेक बंटी की जगह नीरज सिन्हा को बनाया उम्मीदवार, प्रशांत किशोर और रेखा गुप्ता से होगा मुकाबला
बांकीपुर उपचुनाव में बीजेपी का बड़ा फैसला, अभिषेक बंटी की जगह नीरज सिन्हा को बनाया उम्मीदवार, प्रशांत किशोर और रेखा गुप्ता से होगा मुकाबला
डेढ़ साल के मासूम की बेरहमी से हत्या करने वाले चाचा को फांसी, 40 दिन में आया कोर्ट का फैसला
डेढ़ साल के मासूम की बेरहमी से हत्या करने वाले चाचा को फांसी, 40 दिन में आया कोर्ट का फैसला
क्या एनडीए का हिस्सा बनेगी शरद पवार की पार्टी? अटकलों पर सुप्रिया सुले ने दिया साफ जवाब
क्या एनडीए का हिस्सा बनेगी शरद पवार की पार्टी? अटकलों पर सुप्रिया सुले ने दिया साफ जवाब
जज की छुट्टी से फिर टली सुनवाई, खान सर की अग्रिम जमानत पर आज भी नहीं आया फैसला; अब इस दिन होगी अगली सुनवाई
जज की छुट्टी से फिर टली सुनवाई, खान सर की अग्रिम जमानत पर आज भी नहीं आया फैसला; अब इस दिन होगी अगली सुनवाई
चेक बाउंस केस में राजपाल यादव को बड़ा झटका, दिल्ली हाई कोर्ट ने 3 महीने की सजा बरकरार रखी
चेक बाउंस केस में राजपाल यादव को बड़ा झटका, दिल्ली हाई कोर्ट ने 3 महीने की सजा बरकरार रखी
भाजपा पर ममता बनर्जी का बड़ा हमला, बोलीं- 'मुझे चुप कराना है तो जान से मारना होगा'; बागी नेताओं को भी दी चेतावनी
भाजपा पर ममता बनर्जी का बड़ा हमला, बोलीं- 'मुझे चुप कराना है तो जान से मारना होगा'; बागी नेताओं को भी दी चेतावनी
बारिश में घर से आ रही सीलन की बदबू? किचन में उबालें ये 5 चीजें, पूरा घर महक उठेगा
बारिश में घर से आ रही सीलन की बदबू? किचन में उबालें ये 5 चीजें, पूरा घर महक उठेगा
बांकीपुर में बीजेपी को बड़ा झटका, प्रत्याशी अभिषेक सिन्हा बंटी ने नामांकन के बाद चुनाव लड़ने से किया इनकार
बांकीपुर में बीजेपी को बड़ा झटका, प्रत्याशी अभिषेक सिन्हा बंटी ने नामांकन के बाद चुनाव लड़ने से किया इनकार
E20 पेट्रोल में 20% इथेनॉल मिलने के बाद भी कीमत क्यों नहीं घटी? सरकार ने बताई पूरी वजह
E20 पेट्रोल में 20% इथेनॉल मिलने के बाद भी कीमत क्यों नहीं घटी? सरकार ने बताई पूरी वजह
अक्षय कुमार की 'वेलकम टू द जंगल' ने 14 दिनों में निकाली पूरी लागत, अब बॉक्स ऑफिस पर करेगी मुनाफे की कमाई
अक्षय कुमार की 'वेलकम टू द जंगल' ने 14 दिनों में निकाली पूरी लागत, अब बॉक्स ऑफिस पर करेगी मुनाफे की कमाई
अमरनाथ यात्रा के दौरान बड़ा सड़क हादसा, जम्मू-श्रीनगर हाईवे पर कार दीवार से टकराई; 5 श्रद्धालु घायल
अमरनाथ यात्रा के दौरान बड़ा सड़क हादसा, जम्मू-श्रीनगर हाईवे पर कार दीवार से टकराई; 5 श्रद्धालु घायल
हेयर फॉल से हैं परेशान? डाइट में शामिल करें ये 5 सुपरफूड्स, बाल बनेंगे मजबूत, घने और चमकदार
हेयर फॉल से हैं परेशान? डाइट में शामिल करें ये 5 सुपरफूड्स, बाल बनेंगे मजबूत, घने और चमकदार
मानसून में बाल क्यों हो जाते हैं बेहद फ्रीजी और कमजोर? जानिए वजह और उनकी सही देखभाल के आसान तरीके
मानसून में बाल क्यों हो जाते हैं बेहद फ्रीजी और कमजोर? जानिए वजह और उनकी सही देखभाल के आसान तरीके
12% से अधिक अल्कोहल वाली दवाएं अब डॉक्टर की पर्ची पर ही मिलेंगी, केंद्र सरकार ने लागू किया नया नियम
12% से अधिक अल्कोहल वाली दवाएं अब डॉक्टर की पर्ची पर ही मिलेंगी, केंद्र सरकार ने लागू किया नया नियम