न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

दीपिका कक्कड़, जिन्होंने जीती 'बिग बॉस 12' की ट्राफी, जानें उनके बारे में कुछ खास बातें...

श्रीसंत से कांटे की टक्कर के बाद आखिर कार दीपिका कक्कड़ ने बिग बॉस 12 का खिताब अपने नाम कर ही लिया।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Mon, 31 Dec 2018 8:39:50

दीपिका कक्कड़, जिन्होंने जीती 'बिग बॉस 12' की ट्राफी, जानें उनके बारे में कुछ खास बातें...

श्रीसंत से कांटे की टक्कर के बाद आखिर कार दीपिका कक्कड़ ने बिग बॉस 12 (Bigg Boss 12) का खिताब अपने नाम कर ही लिया। टीवी की इस लोकप्रिय बहू को उनके फैंस ने जमकर वोट किया। वहीं दीपक ठाकुर यहां से बजर राउंड में 20 लाख रुपए लेकर एग्जिट हुए। श्रीसंत फर्स्ट रनरअप और दूसरे नंबर पर दीपक ठाकुर रहे। वहीं रोमिल तीसरे और करनवीर बोहरा चौथे रनरअप रहे। 16 सितम्बर 2018 से शुरू हुए इस शो में जहां भजन गायक अनूप जलोटा और जसलीन मथारू के रिश्ते से देश में हलचल मच गई वहीं बिहार से आए गायक दीपक ने भी अपनी जबर्दस्त छाप छोड़ी।अंत तक 5 लोग पहुंचे जिसमें दीपिका कक्कड़, करनवीर बोहरा, दीपक ठाकुर, रोमिल चौधरी और श्रीसंत शामिल थे। वहीं करनवीर और रोमिल के आउट होने के बाद उनके फैन्स काफी निराश हो गए थे। हालांकि इसके बाद ट्विटर पर लोगों ने बिग बॉस पर कई आरोप लगाए कि ये शो पहले से ही फिक्स्ड है।

दीपिका कक्कड़ कौन हैं?

- दीपिका कक्कड़ (Dipika Kakar) बहुत पॉपुलर अभिनेत्री और मॉडल हैं।

- 'बिग बॉस 12' (Bigg Boss 12) में आने से पहले दीपिका कक्कड़ ने कलर्स चैनल प्रमुख धारावाहिक 'ससुराल सिमर का' (Sasurak Simar Ka) में सिमर (मुख्य नारी कलाकार) की भूमिका में थीं। दर्शक इन्हें सिमर की भूमिका में खूब पसंद करते थे।
- दीपिका कक्कड़ (Dipika Kakar) का जन्म 6 अगस्त 1986 को पुणे (महाराष्ट्र) में हुआ था। उन्होंने मुंबई विश्वविद्यालय से अपना ग्रेजुएशन पूरा किया है। दीपिका कक्कड़ ने अपना टीवी डेब्यू साल 2010 में 'नीर भरे तेरे नैना देवी' से किया था।

dipika kakar,bigg boss 12 winner,bigg boss 12,bigg boss 12 winner dipika kakar,dipika kakar biography,dipika kakar profile,Salman Khan

- दीपिका मशहूर निर्माता-निर्देशक जेपी दत्ता की फिल्म 'पलटन' से बॉलीवुड में डेब्यू किया था।

- 'बिग बॉस 12' (Bigg Boss 12) की विजेता दीपिका कक्कड़ (Dipika Kakar) एक्टर शोएब इब्राहिम (Shoaib ibrahim) के साथ इसी साल फरवरी में शादी के बंधन में बंधी थीं। टीवी सीरियल 'ससुराल सिमर का' में दीपिका ने सिमर और शोएब ने उनके ऑनस्क्रीन पति प्रेम का किरदार निभाया था। सेट पर इनका प्यार परवान चढ़ा और दो साल डेटिंग करने के बाद दोनों शादी के बंधन में बंध गए।

- दीपिका कक्कड़ साल 2015 में फिट महिला अभिनेत्री के लिए जी गोल्ड पुरस्कार भी जीत चुकी हैं। वहीं, साल 2016 में मुख्य भूमिका के लिए सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री के रूप में भी उन्होंने जी गोल्ड पुरस्कार जीता था।

- दीपिका कक्कड़ (Dipika Kakar) की दो छोटी बहनें भी हैं।

dipika kakar,bigg boss 12 winner,bigg boss 12,bigg boss 12 winner dipika kakar,dipika kakar biography,dipika kakar profile,Salman Khan

- दीपिका कक्कड़ को पानीपुरी (गोलगप्पे) बहुत पसंद है, जब भी उन्हें मौका मिलता है वो पानीपुरी खाने का लुत्फ जरुर उठाती हैं।

- दीपिका कक्कड़ को बॉलीवुड की धकधक माधुरी दीक्षित बहुत पसंद हैं, वो माधुरी की बहुत बड़ी फैन हैं।

- बताया जाता है कि अभिनय के फिल्ड में आने से पहले दीपिका कक्कड़ एयर होस्टेस के रूप में भी काम कर चुकी हैं। तीन साल काम करने के बाद उन्होंने यह नौकरी छोड़ अभिनय की दुनिया में इंट्री ली।

- दीपिका कक्कड़ टीवी रियालटी शो 'झलक दिखला जा सीजन 8' में भी भाग ले चुकी हैं। दीपिका कक्कड़ (Dipika Kakar) ने शोएब इब्राहिम (Shoaib ibrahim) के साथ 'नच बलिए सीजन 8' में भी भाग लिया था।

राज्य
View More

Shorts see more

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

  • UPI से पैसे भेजना आसान है, इसलिए इसकी सुरक्षा के लिए PIN का ध्यान रखना जरूरी है।
  • समय-समय पर UPI PIN बदलने से ऑनलाइन फ्रॉड का खतरा कम होता है।
  • PIN भूलने पर डेबिट कार्ड और OTP से आसानी से रीसेट किया जा सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

बहामास में दर्दनाक विमान हादसा, 10 लोगों की गई जान, कोई भी यात्री नहीं बच सका; आजादी के जश्न के बीच छाया मातम
बहामास में दर्दनाक विमान हादसा, 10 लोगों की गई जान, कोई भी यात्री नहीं बच सका; आजादी के जश्न के बीच छाया मातम
'अगर मेरी हत्या हुई तो ईरान का नामोनिशान मिटा देंगे', डोनाल्ड ट्रंप की कड़ी चेतावनी
'अगर मेरी हत्या हुई तो ईरान का नामोनिशान मिटा देंगे', डोनाल्ड ट्रंप की कड़ी चेतावनी
क्या E20 पेट्रोल आपकी कार के लिए सुरक्षित है? Maruti, Tata, Toyota समेत बड़ी कंपनियों ने दूर की सभी आशंकाएं
क्या E20 पेट्रोल आपकी कार के लिए सुरक्षित है? Maruti, Tata, Toyota समेत बड़ी कंपनियों ने दूर की सभी आशंकाएं
E20 पेट्रोल विवाद के बीच संजय राउत का बड़ा आरोप, बोले- नितिन गडकरी को बदनाम करने में बीजेपी के लोग ही शामिल
E20 पेट्रोल विवाद के बीच संजय राउत का बड़ा आरोप, बोले- नितिन गडकरी को बदनाम करने में बीजेपी के लोग ही शामिल
दतिया उपचुनाव: नरोत्तम मिश्रा को टिकट नहीं मिलने पर फूटा समर्थकों का गुस्सा, ग्वालियर-झांसी हाईवे पर जाम, जिला कार्यकारिणी ने दिया सामूहिक इस्तीफा
दतिया उपचुनाव: नरोत्तम मिश्रा को टिकट नहीं मिलने पर फूटा समर्थकों का गुस्सा, ग्वालियर-झांसी हाईवे पर जाम, जिला कार्यकारिणी ने दिया सामूहिक इस्तीफा
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामला: आरोपियों के 20 करीबी पुलिस की निगरानी में, अयोध्या छोड़ने पर रोक; ट्रस्ट ने CEO नियुक्ति की प्रक्रिया शुरू की
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामला: आरोपियों के 20 करीबी पुलिस की निगरानी में, अयोध्या छोड़ने पर रोक; ट्रस्ट ने CEO नियुक्ति की प्रक्रिया शुरू की
आमिर खान और गौरी स्प्रैट का नया आशियाना तैयार, किरण राव समेत पूरा परिवार रहेगा साथ
आमिर खान और गौरी स्प्रैट का नया आशियाना तैयार, किरण राव समेत पूरा परिवार रहेगा साथ
बांकीपुर में बीजेपी को बड़ा झटका, प्रत्याशी अभिषेक सिन्हा बंटी ने नामांकन के बाद चुनाव लड़ने से किया इनकार
बांकीपुर में बीजेपी को बड़ा झटका, प्रत्याशी अभिषेक सिन्हा बंटी ने नामांकन के बाद चुनाव लड़ने से किया इनकार
E20 पेट्रोल में 20% इथेनॉल मिलने के बाद भी कीमत क्यों नहीं घटी? सरकार ने बताई पूरी वजह
E20 पेट्रोल में 20% इथेनॉल मिलने के बाद भी कीमत क्यों नहीं घटी? सरकार ने बताई पूरी वजह
अक्षय कुमार की 'वेलकम टू द जंगल' ने 14 दिनों में निकाली पूरी लागत, अब बॉक्स ऑफिस पर करेगी मुनाफे की कमाई
अक्षय कुमार की 'वेलकम टू द जंगल' ने 14 दिनों में निकाली पूरी लागत, अब बॉक्स ऑफिस पर करेगी मुनाफे की कमाई
अमरनाथ यात्रा के दौरान बड़ा सड़क हादसा, जम्मू-श्रीनगर हाईवे पर कार दीवार से टकराई; 5 श्रद्धालु घायल
अमरनाथ यात्रा के दौरान बड़ा सड़क हादसा, जम्मू-श्रीनगर हाईवे पर कार दीवार से टकराई; 5 श्रद्धालु घायल
हेयर फॉल से हैं परेशान? डाइट में शामिल करें ये 5 सुपरफूड्स, बाल बनेंगे मजबूत, घने और चमकदार
हेयर फॉल से हैं परेशान? डाइट में शामिल करें ये 5 सुपरफूड्स, बाल बनेंगे मजबूत, घने और चमकदार
मानसून में बाल क्यों हो जाते हैं बेहद फ्रीजी और कमजोर? जानिए वजह और उनकी सही देखभाल के आसान तरीके
मानसून में बाल क्यों हो जाते हैं बेहद फ्रीजी और कमजोर? जानिए वजह और उनकी सही देखभाल के आसान तरीके
12% से अधिक अल्कोहल वाली दवाएं अब डॉक्टर की पर्ची पर ही मिलेंगी, केंद्र सरकार ने लागू किया नया नियम
12% से अधिक अल्कोहल वाली दवाएं अब डॉक्टर की पर्ची पर ही मिलेंगी, केंद्र सरकार ने लागू किया नया नियम