न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

कास्टिंग काउच पर एकता कपूर का चौकाने वाला खुलासा, कहा - एक्टर खुद भी काम पाने के लिए अपनी सेक्सुअलिटी का इस्तेमाल करते हैं

एकता ने बताया है कि यहां बहुत से प्रोड्यूसर्स हैं जो काम देने के नाम पर यौन शोषण करते हैं लेकिन एक्टर खुद भी काम पाने के लिए अपनी सेक्सुअलिटी का इस्तेमाल करते हैं।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Sat, 17 Feb 2018 3:59:37

कास्टिंग काउच पर एकता कपूर का चौकाने वाला खुलासा, कहा - एक्टर खुद भी काम पाने के लिए अपनी सेक्सुअलिटी का इस्तेमाल करते हैं

हॉलीवुड प्रोड्यूसर हार्वी विंस्टीन पर यौन शोषण के आरोपों के बाद अब बॉलीवुड में भी इस मुद्दे पर खुलकर बात हो रही है। हाल ही में एक इवेंट में पहुंचीं एकता कपूर ने भी इस विषय पर अपनी राय व्यक्त करतें हुए एक बड़ा बयान दिया है। एकता ने बताया है कि यहां बहुत से प्रोड्यूसर्स हैं जो काम देने के नाम पर यौन शोषण करते हैं लेकिन एक्टर खुद भी काम पाने के लिए अपनी सेक्सुअलिटी का इस्तेमाल करते हैं। एकता कपूर का ये बयान हार्वे वेइंस्टीन के यौन शोषण मामलों पर पूछे सवाल के बाद आया है। दरअसल, वाइंस्टीन पर कई महिलाओं के यौन शोषण का आरोप है। इसे लेकर दुनियाभर में पिछले साल बाकायदा #Metoo कैंपेन भी चला था।

एकता ने कहा- इस मामले का दूसरा पक्ष भी है, जिसकी कोई बात नहीं करता। बकौल एकता, मुझे लगता है कि बॉलीवुड में हार्वी विंस्टीन जैसे पावरफुल लोग मौजूद हैं, जो अपने पावर का गलत फायदा उठाते हैं। वहीं, दूसरी ओर एक्टर भी हैं, जो काम पाने के लिए अपनी सेक्सुअलिटी का इस्तेमाल करते हैं। ये हमेशा सच नहीं होता कि जिसके पास पावर न हो, वह पीड़ित ही हो । हमेशा यही समझा जाता है कि पावरफुल व्यक्त‍ि चीजों का गलत फायदा उठा रहा है।

ekta kapoor,casting couch

एकता कपूर ने आगे कहा, एक प्रोड्यूसर होने के नाते जब मैं अपने मेल फ्रेंड्स (प्रोड्यूसर और दूसरे लोग) से बात करती हूं तो वे बताते हैं कि उन्हें सीधे तौर पर इस तरह के ऑफस मिलते हैं। क्या ऐसा करने वाले लोग भी गलत नहीं हैं? एकता ने एक उदाहरण देकर समझाया- एक एक्ट्रेस एक प्रोड्यूसर से रात के 2 बजे मिलती हैं और उनके बीच संबंध बनते हैं। पांच दिन बाद इस बिनाह पर वह प्रोड्यूसर से काम मांगती है और प्रोड्यूसर इंकार कर देता है, क्योंकि वह पर्सनल और प्रोफेशनल चीजों को अलग रखना चाहता है, तो ऐसे मामले में पीड़ित कौन होगा? हमेशा यही समझा जाता है कि पावरफुल व्यक्ति चीजों का गलत फायदा उठा रहा है। जबकि ये पूरा सच नहीं है।

बता दें, कुछ दिनों पहले ही हिमाचल प्रदेश की शिमला पुलिस ने एकता के पिता और जाने माने एक्टर जितेंद्र के खिलाफ सेक्शुअल हैरसमेंट को लेकर मिली शिकायत के बाद केस दर्ज किया था। पीड़ित महिला ने आरोप लगाया था कि 1971 में एक होटल के रूम में उनके साथ जितेंद्र ने गलत हरकत की थी। हालांकि, जितेंद्र की तरफ से इन आरोपों को बेबुनियाद बताया गया।’

राज्य
View More

Shorts see more

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

  • चिया सीड्स हेल्दी हैं, सही कॉम्बिनेशन जरूरी
  • कुछ फूड्स के साथ सेवन से असर कम या पाचन खराब हो सकता है
  • डेयरी, शुगर, हाई फाइबर और ठंडी/नशीली चीजें बचें
read more

ताजा खबरें
View More

योगी का सपा-कांग्रेस पर तीखा हमला, बोले- बीजेपी आस्था का प्रतीक, विपक्ष अपराध और कुशासन का
योगी का सपा-कांग्रेस पर तीखा हमला, बोले- बीजेपी आस्था का प्रतीक, विपक्ष अपराध और कुशासन का
दिवाली पर पटाखे जलाने की मिली सीमित छूट, सुबह-शाम सिर्फ इतने घंटे मिलेगी अनुमति
दिवाली पर पटाखे जलाने की मिली सीमित छूट, सुबह-शाम सिर्फ इतने घंटे मिलेगी अनुमति
INDIA गठबंधन की दिल्ली रैली में कितनी थी भीड़? कपिल सिब्बल ने बताया अपना अनुमान
INDIA गठबंधन की दिल्ली रैली में कितनी थी भीड़? कपिल सिब्बल ने बताया अपना अनुमान
'बीजेपी को कूड़ा-कचरा इकट्ठा करने की आदत', तीन विधायकों के पार्टी छोड़ने पर सौरभ भारद्वाज का तंज
'बीजेपी को कूड़ा-कचरा इकट्ठा करने की आदत', तीन विधायकों के पार्टी छोड़ने पर सौरभ भारद्वाज का तंज
10 लाख की भीड़ के दावे पर उठे सवाल, शिंदे गुट के नेता ने राहुल गांधी की रैली को बताया फ्लॉप
10 लाख की भीड़ के दावे पर उठे सवाल, शिंदे गुट के नेता ने राहुल गांधी की रैली को बताया फ्लॉप
सोनिया गांधी ने दिल्ली में लालू यादव से की मुलाकात, जाना स्वास्थ्य का हाल; तेजस्वी भी रहे मौजूद
सोनिया गांधी ने दिल्ली में लालू यादव से की मुलाकात, जाना स्वास्थ्य का हाल; तेजस्वी भी रहे मौजूद
अमिताभ बच्चन की ट्रॉली पर लगा बुलेटप्रूफ कवर, जलसा के बाहर फैंस से मिलने पहुंचे बिग बी
अमिताभ बच्चन की ट्रॉली पर लगा बुलेटप्रूफ कवर, जलसा के बाहर फैंस से मिलने पहुंचे बिग बी
धनतेरस 2026 कब है, 6 या 7 नवंबर? जानें सही तारीख, पूजा का शुभ मुहूर्त और खरीदारी का समय
धनतेरस 2026 कब है, 6 या 7 नवंबर? जानें सही तारीख, पूजा का शुभ मुहूर्त और खरीदारी का समय
हैदराबाद में अमित शाह का राहुल गांधी पर हमला, दिल्ली की रैली को बताया 'घुसपैठिया बचाओ रैली'
हैदराबाद में अमित शाह का राहुल गांधी पर हमला, दिल्ली की रैली को बताया 'घुसपैठिया बचाओ रैली'
इतिहास, समुद्र और एडवेंचर का संगम है इजरायल, घूमने के लिए ये 7 जगहें हैं खास
इतिहास, समुद्र और एडवेंचर का संगम है इजरायल, घूमने के लिए ये 7 जगहें हैं खास
बाइक को ही बना दिया चलता-फिरता पंचर सर्विस सेंटर, एयर कंप्रेसर और औजार लेकर मौके पर पहुंचता है मैकेनिक
बाइक को ही बना दिया चलता-फिरता पंचर सर्विस सेंटर, एयर कंप्रेसर और औजार लेकर मौके पर पहुंचता है मैकेनिक
अकेले सफर का है शौक तो इन बातों को न करें नजरअंदाज, सुरक्षित रहेगी आपकी यात्रा
अकेले सफर का है शौक तो इन बातों को न करें नजरअंदाज, सुरक्षित रहेगी आपकी यात्रा
धनतेरस पर यम दीप जलाते समय न करें ये गलतियां, जानें सही दिशा और जरूरी नियम
धनतेरस पर यम दीप जलाते समय न करें ये गलतियां, जानें सही दिशा और जरूरी नियम
दूल्हे का दोस्त है या दुश्मन? दुल्हन के सिर पर चला दी स्पार्कल गन, आग लगने का वीडियो वायरल
दूल्हे का दोस्त है या दुश्मन? दुल्हन के सिर पर चला दी स्पार्कल गन, आग लगने का वीडियो वायरल