न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

दिल्ली की मशहूर पॉप सिंगर शिवानी भाटिया की सड़क हादसे में मौत, कार्यक्रम के लिए जा रही थी आगरा

उत्तर प्रदेश के मथुरा जनपद में सोमवार रात यमुना एक्सप्रेस-वे पर हुए सड़क हादसे में दिल्ली की एक मशहूर पॉप गायिका शिवानी भाटिया की मौत हो गई।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Wed, 30 Jan 2019 8:46:18

दिल्ली की मशहूर पॉप सिंगर शिवानी भाटिया की सड़क हादसे में मौत, कार्यक्रम के लिए जा रही थी आगरा

उत्तर प्रदेश के मथुरा जनपद में सोमवार रात यमुना एक्सप्रेस-वे पर हुए सड़क हादसे में दिल्ली की एक मशहूर पॉप गायिका शिवानी भाटिया (Pop Singer Shivani Bhatia) की मौत हो गई। हादसे के समय शिवानी के साथ मौजूद उनके पति निखिल भाटिया एक्सीडेंट में गंभीर रूप से घायल हो गए। जिनकी हालत अब खतरे से बाहर बताई जा रही है। पुलिस ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि कलाकार पति-पत्नी सोमवार को आगरा में आयोजित एक कार्यक्रम में शिरकत करने के लिए कार से जा रहे थे, तभी सुरीर कोतवाली क्षेत्र के किमी संख्या-89 के निकट यह हादसा हुआ। उनकी कार (डीएल 3सी 4461) किसी अज्ञात वाहन के पीछे जा टकराई और चकनाचूर हो गई। मांट टोल चौकी प्रभारी शिववीर सिंह के अनुसार कार काफी तेज रफ्तार में थी। इसके चलते टक्कर होते ही कार के परखच्चे उड़ गए। पुलिस और एक्सप्रेसवे कर्मियों ने दोनों को किसी तरह से कार से निकाला और नयति मेडिसिटी अस्पताल में भर्ती कराया। जहां शिवानी ने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया।

pop singer shivani bhatia,shivani bhatia died,yamuna express way,road accident,uttar pradesh

मूलरूप से बिहार के सीतामढ़ी जनपद की रहने वाली शिवानी भाटिया पिछले कई वर्षों से दिल्ली के लाजपतनगर में पति निखिल भाटिया के साथ रह रही थीं। शिवानी ज्यादातर दि‍ल्ली-नोएडा के करीब अपने स्टेज शो देने जाया करती थीं। सोमवार को आगरा में उनका एक शो था। इसके लिए पति के साथ आगरा जा रही थीं। गाड़ी शिवानी के पति निखिल चला रहे थे। सूचना पर पहुंचे परिवार वालों ने शिवानी के शव का पोस्टमार्टम कराने से इंकार कर दिया और शव को अपने साथ ले गए।

राज्य
View More

Shorts see more

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

  • खाली पेट देसी घी खाने से पाचन और मेटाबॉलिज्म बेहतर हो सकता है।
  • यह त्वचा में निखार और हड्डियों को मजबूती देने में मददगार माना जाता है।
  • संतुलित मात्रा में घी दिल की सेहत के लिए भी फायदेमंद हो सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

बागेश्वर बाबा के राम-कृष्ण वाले बयान से यूपी में सियासी घमासान, क्या भाजपा के यादव वोट बैंक पर पड़ेगा असर?
बागेश्वर बाबा के राम-कृष्ण वाले बयान से यूपी में सियासी घमासान, क्या भाजपा के यादव वोट बैंक पर पड़ेगा असर?
दो चुनाव आयुक्तों की आपत्ति के बाद चुनाव आयोग का यू-टर्न, Form 6 से अलग हुआ SIR का कॉलम
दो चुनाव आयुक्तों की आपत्ति के बाद चुनाव आयोग का यू-टर्न, Form 6 से अलग हुआ SIR का कॉलम
‘आइए हो जाए दो-दो हाथ’, अखिलेश यादव को राजभर की खुली चुनौती, बोले- नेता क्या जो चुनाव से भागे?
‘आइए हो जाए दो-दो हाथ’, अखिलेश यादव को राजभर की खुली चुनौती, बोले- नेता क्या जो चुनाव से भागे?
किसानों को फसल नुकसान की भरपाई, महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने की तैयारी; योगी सरकार की नई घोषणाएं
किसानों को फसल नुकसान की भरपाई, महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने की तैयारी; योगी सरकार की नई घोषणाएं
अमेरिका में भारतीय मूल के नेताओं का जलवा, तीनों डेमोक्रेटिक चेहरों ने दर्ज की जीत
अमेरिका में भारतीय मूल के नेताओं का जलवा, तीनों डेमोक्रेटिक चेहरों ने दर्ज की जीत
सुहास सुब्रमण्यम कौन हैं? अमेरिकी मिडटर्म चुनाव में वर्जीनिया से दोबारा जीते, रिपब्लिकन उम्मीदवार को हराया
सुहास सुब्रमण्यम कौन हैं? अमेरिकी मिडटर्म चुनाव में वर्जीनिया से दोबारा जीते, रिपब्लिकन उम्मीदवार को हराया
'मेरा भी परिवार बाहर बैठा है', बिग बॉस के नरेटिव पर माही विज ने उठाए सवाल, कहा- 'मैं शो नहीं करूंगी'
'मेरा भी परिवार बाहर बैठा है', बिग बॉस के नरेटिव पर माही विज ने उठाए सवाल, कहा- 'मैं शो नहीं करूंगी'
55 की उम्र में भी फिट और एक्टिव हैं एलन मस्क, जानिए उनका खान-पान और फिटनेस रूटीन
55 की उम्र में भी फिट और एक्टिव हैं एलन मस्क, जानिए उनका खान-पान और फिटनेस रूटीन
गोरखपुर में अवैध खून तस्करी का खुलासा, 100 यूनिट PRBC के साथ मुरादाबाद के दो आरोपी गिरफ्तार
गोरखपुर में अवैध खून तस्करी का खुलासा, 100 यूनिट PRBC के साथ मुरादाबाद के दो आरोपी गिरफ्तार
Oppo Find X10 Ultra में मिल सकती है 8000mAh बैटरी और 10x ऑप्टिकल जूम, 200MP कैमरे के साथ आएगा प्रीमियम फोन
Oppo Find X10 Ultra में मिल सकती है 8000mAh बैटरी और 10x ऑप्टिकल जूम, 200MP कैमरे के साथ आएगा प्रीमियम फोन
'रामायण' को लेकर आशीष चंचलानी की बड़ी भविष्यवाणी, बोले- भारतीय सिनेमा की सबसे बड़ी ब्लॉकबस्टर होगी फिल्म
'रामायण' को लेकर आशीष चंचलानी की बड़ी भविष्यवाणी, बोले- भारतीय सिनेमा की सबसे बड़ी ब्लॉकबस्टर होगी फिल्म
Honor का नया धमाका! 15,000mAh बैटरी वाले फोन की टेस्टिंग शुरू, एक चार्ज में चलेगा 7 दिन
Honor का नया धमाका! 15,000mAh बैटरी वाले फोन की टेस्टिंग शुरू, एक चार्ज में चलेगा 7 दिन
दिवाली पर मां लक्ष्मी को कमल चढ़ाते समय भूलकर भी न करें ये गलतियां, जानें पूजा के जरूरी नियम
दिवाली पर मां लक्ष्मी को कमल चढ़ाते समय भूलकर भी न करें ये गलतियां, जानें पूजा के जरूरी नियम
दूल्हे का दोस्त है या दुश्मन? दुल्हन के सिर पर चला दी स्पार्कल गन, आग लगने का वीडियो वायरल
दूल्हे का दोस्त है या दुश्मन? दुल्हन के सिर पर चला दी स्पार्कल गन, आग लगने का वीडियो वायरल