न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

दीपिका पादुकोण : ‘ओम शांति ओम’ से ‘पद्मावत’ तक, बॉलीवुड की पहली 6 सौ करोड़ी नायिका

प्रसिद्ध बैडमिंटन खिलाड़ी प्रकाश पादुकोण की बेटी, और राष्ट्रीय बैडमिंटन खिलाड़ी रह चुकी अभिनेत्री दीपिका पादुकोण ने कभी यह नहीं सोचा था

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Mon, 29 Jan 2018 5:10:22

दीपिका पादुकोण : ‘ओम शांति ओम’ से ‘पद्मावत’ तक, बॉलीवुड की पहली 6 सौ करोड़ी नायिका

प्रसिद्ध बैडमिंटन खिलाड़ी प्रकाश पादुकोण की बेटी, और राष्ट्रीय बैडमिंटन खिलाड़ी रह चुकी अभिनेत्री दीपिका पादुकोण ने कभी यह नहीं सोचा था कि वह बॉलीवुड अभिनेत्री बनेंगी और इतनी कामयाब होंगी। कभी नेशनल बैडमिंटन खिलाड़ी रह चुकी दीपिका पादुकोण ने खेल जगत को छोडक़र मॉडलिंग में नाम कमाया और फिर फिल्मों में प्रवेश किया। वर्ष 2006 में कन्नड़ फिल्म ‘ऐश्वर्या’ से अपना फिल्म करियर शुरू करने वाली दीपिका पादुकोण ने वर्ष 2007 में फराह खान निर्देशित शाहरुख अभिनीत फिल्म ‘ओम शांति ओम’ से हिन्दी फिल्मों में प्रवेश किया। अपनी पहली हिन्दी फिल्म में शाहरुख खान के साथ दोहरी भूमिका में नजर आई दीपिका ने करियर कर पहला फिल्मफेयर पुरस्कार इसी फिल्म के लिए अपने नाम किया।

bollywood,deepika padukone,padmaavat,padmavati,om shanti om

ओम शांति ओम से शुरू हुआ सफलता का यह दौर लगातार जारी है। हालिया प्रदर्शित ‘पद्मावत’ ने उन्हें बुलंदियों पर पहुंचा दिया है। अपने 10 साल के करियर में दीपिका पादुकोण ने अपने अभिनय से न सिर्फ भारतीयों अपितु विदेशियों को भी दीवाना बनाने में सफलता प्राप्त की जिसके चलते उन्होंने हॉलीवुड फिल्मों में प्रवेश किया। वर्ष 2017 में उनकी पहली हॉलीवुड फिल्म ‘ट्रिपल एक्स’ प्रदर्शित हुई। हालांकि उन्होंने इसके बाद कोई हॉलीवुड फिल्म साइन नहीं की है, लेकिन संभावनाएँ व्यक्त की जा रही हैं वे जल्द ही बॉण्ड सीरीज की अगली फिल्म में बॉण्ड गर्ल के रूप में नजर आ सकती हैं।

ऐसा नहीं है कि दीपिका पादुकोण को अपनी हर फिल्म से सफलता प्राप्त हुई है। ओम शांति ओम के बाद उन्होंने लगातार कई फिल्मों में काम किया। उनकी अभिनीत फिल्मों में इम्तियाज अली निर्देशित लव आजकल और लफंगे परिंदे विशेष रहीं, वहीं 2008 में आई बचना ए हसीनों और 2010 में आई हाउसफुल में उनके अभिनय की जबरदस्त आलोचना हुई। अपनी असफलता से सबक लेते हुए दीपिका ने अपने अभिनय के साथ-साथ फिल्मों के चुनाव में भी सुधार किया। इसी दौर में उन्होंने सैफ अली खान के प्रोडक्शन तले बनी फिल्म ‘कॉकटेल’ में काम किया। वर्ष 2012 में प्रदर्शित हुई यह फिल्म दीपिका के करियर को नई दिशा देने में कामयाब रही। इस फिल्म के लिए उन्होंने कई पुरस्कार अपनी झोली में डाले।

bollywood,deepika padukone,padmaavat,padmavati,om shanti om

‘कॉकटेल’ की सफलता का खुमार उतरा भी नहीं था कि उन्होंने दर्शकों को लगातार कई सुपर हिट फिल्मों के जरिए अपनी अभिनय प्रतिभा का परिचय दिया। उनकी अभिनीत फिल्मों ‘ये जवानी है दीवानी’, चेन्नई एक्सप्रेस, हैप्पी न्यू ईयर, गोलियों की रासलीला-रामलीला, बाजीराव मस्तानी सर्वाधिक कमाई वाली फिल्में साबित हुईं। इनमें जहाँ चेन्नई एक्सप्रेस, हैप्पी न्यू ईयर ने 200 करोड़ से ज्यादा कमाई की, वहीं दूसरी ओर ये जवानी है दीवानी, गोलियों की रासलीला-रामलीला और बाजीराव मस्तानी ऐसी फिल्में रहीं जिन्होंने 150 से 199 करोड़ के मध्य कमाई की है।

bollywood,deepika padukone,padmaavat,padmavati,om shanti om

अभिनय के लिए उन्होंने जहाँ 2007 में ओम शांति ओम के लिए फिल्म फेयर जीता था, उसे उन्होंने दो बार और अपनी झोली में डालने में सफलता प्राप्त की। गोलियों की रासलीला रामलीला और पिंकू के लिए दीपिका पादुकोण ने यह पुरस्कार जीता था। इन दोनों फिल्मों में उनका अभिनय असरदार था।

हाल ही में प्रदर्शित हुई संजय लीला भंसाली की फिल्म ‘पद्मावत’ में भी उन्होंने शानदार काम किया है। दर्शकों के साथ-साथ फिल्म जगत भी उनकी तारीफ कर रहा है। कहा जा रहा है कि इस फिल्म के लिए एक बार फिर से दीपिका फिल्मफेयर का पुरस्कार जीतने में कामयाब हो जाएंगी।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

  • तरबूज में हानिकारक केमिकल मिलाए जा रहे हैं
  • तरबूज से कैसे हो सकता है कैंसर?
  • कैसे करें सही तरबूज की पहचान?
read more

ताजा खबरें
View More

'जो चढ़ावे की गड़बड़ी नहीं रोक पाए, वे पेपर लीक क्या रोकेंगे?' संसद में केंद्र सरकार पर अखिलेश यादव का तीखा हमला
'जो चढ़ावे की गड़बड़ी नहीं रोक पाए, वे पेपर लीक क्या रोकेंगे?' संसद में केंद्र सरकार पर अखिलेश यादव का तीखा हमला
'75 वर्षीय प्रधानमंत्री और उनकी दिवंगत मां को अपशब्द कहे गए, क्या यही छात्र आंदोलन है?' कंगना रनौत का तीखा सवाल
'75 वर्षीय प्रधानमंत्री और उनकी दिवंगत मां को अपशब्द कहे गए, क्या यही छात्र आंदोलन है?' कंगना रनौत का तीखा सवाल
UPA सरकार में कितने पेपर लीक हुए? संसद में जितेंद्र सिंह बोले- गिनाने बैठूं तो पूरी चर्चा निकल जाएगी
UPA सरकार में कितने पेपर लीक हुए? संसद में जितेंद्र सिंह बोले- गिनाने बैठूं तो पूरी चर्चा निकल जाएगी
Gen-Z पर टिप्पणी के बाद कंगना रनौत घिरीं, CJP नेताओं ने दिया तीखा जवाब
Gen-Z पर टिप्पणी के बाद कंगना रनौत घिरीं, CJP नेताओं ने दिया तीखा जवाब
इराक में एक के बाद एक कई धमाके, अमेरिकी वाणिज्य दूतावास के आसपास भी हमला; गैस फील्ड समेत कई ठिकाने बने निशाना
इराक में एक के बाद एक कई धमाके, अमेरिकी वाणिज्य दूतावास के आसपास भी हमला; गैस फील्ड समेत कई ठिकाने बने निशाना
10000mAh बैटरी के साथ धमाल मचाने की तैयारी में Oppo, लॉन्च से पहले सामने आए दमदार फीचर्स
10000mAh बैटरी के साथ धमाल मचाने की तैयारी में Oppo, लॉन्च से पहले सामने आए दमदार फीचर्स
कंगना रनौत के 'गटर छाप' बयान से बढ़ा सियासी विवाद, JDU ने बनाई दूरी; बोली- भाषा में होनी चाहिए मर्यादा
कंगना रनौत के 'गटर छाप' बयान से बढ़ा सियासी विवाद, JDU ने बनाई दूरी; बोली- भाषा में होनी चाहिए मर्यादा
दिल्ली के बाद यूपी में भी छात्रों का प्रदर्शन, फतेहपुर में Gen-Alpha सड़क पर उतरे; कुछ घंटों में प्रशासन ने मानीं ज्यादातर मांगें
दिल्ली के बाद यूपी में भी छात्रों का प्रदर्शन, फतेहपुर में Gen-Alpha सड़क पर उतरे; कुछ घंटों में प्रशासन ने मानीं ज्यादातर मांगें
रील के लिए दांव पर लगा दी जान! चलती ट्रेन के दरवाजे पर महिला का खतरनाक स्टंट, VIDEO देख लोग रह गए दंग
रील के लिए दांव पर लगा दी जान! चलती ट्रेन के दरवाजे पर महिला का खतरनाक स्टंट, VIDEO देख लोग रह गए दंग
हिमाचल प्रदेश में भीषण सड़क हादसा, चंबा में गहरी खाई में गिरी कार, 5 लोगों की मौके पर मौत
हिमाचल प्रदेश में भीषण सड़क हादसा, चंबा में गहरी खाई में गिरी कार, 5 लोगों की मौके पर मौत
'क्या रूस ईरान की मदद कर रहा है?' जेलेंस्की के आरोप पर ट्रंप बोले- पुतिन से खुद...
'क्या रूस ईरान की मदद कर रहा है?' जेलेंस्की के आरोप पर ट्रंप बोले- पुतिन से खुद...
मंडे टेस्ट में सबसे आगे रही 'जना नायकन', जानिए 'द ओडिसी' और 'धमाल 4' ने कितनी की कमाई
मंडे टेस्ट में सबसे आगे रही 'जना नायकन', जानिए 'द ओडिसी' और 'धमाल 4' ने कितनी की कमाई
'जना नायकन' का दुनिया भर में धमाका, बनी थलपति विजय के करियर की 7वीं सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म
'जना नायकन' का दुनिया भर में धमाका, बनी थलपति विजय के करियर की 7वीं सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म
'ड्रैगन' की शूटिंग के दौरान घायल हुए Jr NTR, कंधे में लगी चोट; डॉक्टरों ने 6 से 8 हफ्ते आराम की दी सलाह
'ड्रैगन' की शूटिंग के दौरान घायल हुए Jr NTR, कंधे में लगी चोट; डॉक्टरों ने 6 से 8 हफ्ते आराम की दी सलाह