न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

दीपिका पादुकोण को लेकर ब्रैंड्स बैकफुट पर, अपनाई ये रणनीति

बॉलीवुड एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone) को जवाहरलाल नेहरू यूनिवर्सिटी में लेफ्ट विंग के छात्रों की ओर से आयोजित एक प्रदर्शन में मौजूद रहना भारी पड़ रहा है।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Mon, 13 Jan 2020 9:56:56

दीपिका पादुकोण को लेकर ब्रैंड्स बैकफुट पर, अपनाई ये रणनीति

बॉलीवुड एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone) को जवाहरलाल नेहरू यूनिवर्सिटी में लेफ्ट विंग के छात्रों की ओर से आयोजित एक प्रदर्शन में मौजूद रहना भारी पड़ रहा है। जहां एक तरफ दीपिका की फिल्म फिल्म छपाक का विरोध शुरू कर दिया वही दूसरी तरफ विवाद को देखते हुए दीपिका वाले विज्ञापनों को फिलहाल कम दिखाया जा रहा है। एक मीडिया बाइंग एजेंसी के एग्जिक्यूटिव का कहना है कि मझोले आकार के एक ब्रैंड ने हमसे कहा है कि दीपिका वाले उसके विज्ञापन करीब दो हफ्तों के लिए रोक दिए जाएं। उम्मीद है कि तब तक विवाद ठंडा पड़ जाएगा। हालांकि किसी ब्रैंड ने उन्हें विज्ञापन से फ़िलहाल हटाया नहीं है। दीपिका बॉलीवुड की सबसे महंगी स्टार मानी जाती हैं। बताया जाता है कि एक फिल्म के लिए वह 10 करोड़ रुपये और विज्ञापन के लिए 8 करोड़ रुपये लेती हैं। बता दे, दीपिका ब्रिटानिया के गुड डे, लॉरियल, तनिष्क, विस्तारा एयरलाइंस और एक्सिस बैंक सहित 23 ब्रैंड्स के लिए विज्ञापन करती हैं। दीपिका की नेटवर्थ 103 करोड़ रुपये की है। ट्विटर पर उनके 2.68 करोड़ फॉलोअर हैं।

वहीं नामचीन सितारों के एंडोर्समेंट्स संभालने वाले मैनेजरों का कहना है कि आने वाले समय में विज्ञापनों के करारों में इस तरह के क्लॉज जोड़े जा सकते हैं, जिनमें किसी सिलेब्रिटी के राजनीतिक रुख तय करने से प्रशासन के नाराज हो सकने वाले जोखिम का जिक्र होगा। कोका-कोला और ऐमजॉन आदि को रिप्रेजेंट करने वाली IPG मीडियाब्रैंड्स में चीफ एग्जिक्युटिव शशि सिन्हा ने कहा, 'सामान्य तौर पर ब्रैंड्स सुरक्षित दांव चलते हैं। वे किसी विवाद से बचना चाहते हैं।

शाहरुख खान और प्रियंका चोपड़ा की ब्रैंड डील्स पर काम कर चुकी क्रॉसओवर एंटरटेनमेंट की एमडी विनीता बंगार्ड का कहना है कि मुझे नहीं लगता कि मौजूदा विवाद के कारण ब्रैंड्स पीछे हट जाएंगे। दीपिका को जिस बात पर भरोसा है, उसके लिए वह खड़ी हुईं। ब्रैंड्स राजनीतिक नजरिए से बचना चाते हैं, लेकिन सोचने-समझने वाले सेलेब्रिटीज को अपनी बात कहने की आजादी होनी चाहिए।

jnu dispute deepika in jnu,deepika padukone,deepika padukone news,deepika padukone new movie,entertainment,bollywood news in hindi

आपको बता दे, छपाक की रिलीज से तीन दिन पहले दीपिका 7 जनवरी को जेएनयू कैंपस गई थीं। गुंडों के हमले में घायल जेएनयू छात्र संघ अध्यक्ष आइशी घोष के पास खड़ी दीपिका की तस्वीर वायरल हो गई थी। इस पर जहां उनके साहस की प्रशंसा की गई थी, वहीं कई मंत्रियों, दक्षिणपंथी ट्रोल्स आदि ने उन पर निशाना साधा था।

बायकॉट करने की अपीलों के बीच छपाक ने पहले दो दिनों में 11.67 करोड़ रुपये की कमाई की। शुक्रवार को इसका कलेक्शन 4.77 करोड़ रुपये था। शनिवार को बढ़कर 6.90 करोड़ रुपये हो गया। शुरुआती अनुमानों के मुताबिक रविवार को 7 से 7.50 करोड़ रुपये का कमाई की होगी। इस हिसाब से दीपिका पादुकोण की फिल्म ने 19 करोड़ का कारोबार कर लिया है।

राज्य
View More

Shorts see more

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

  • लव बाइट प्यार की निशानी है, लेकिन कभी-कभी खतरे की वजह भी बन सकती है।
  • एक छोटा सा निशान स्ट्रोक जैसी गंभीर समस्या से जुड़ा हो सकता है।
  • जानिए कब हिक्की सामान्य है और कब सतर्क होने की जरूरत है।
read more

ताजा खबरें
View More

'आज रात हम उन पर जोरदार हमला करेंगे...,' समझौता खत्म होने के बाद डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान को फिर दी सख्त चेतावनी
'आज रात हम उन पर जोरदार हमला करेंगे...,' समझौता खत्म होने के बाद डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान को फिर दी सख्त चेतावनी
दीदी अंशुला की शादी में छाईं जाह्नवी कपूर, ढोल की थाप पर बिखेरा जलवा, ओरी संग लगाए जबरदस्त ठुमके, वायरल हुआ वीडियो
दीदी अंशुला की शादी में छाईं जाह्नवी कपूर, ढोल की थाप पर बिखेरा जलवा, ओरी संग लगाए जबरदस्त ठुमके, वायरल हुआ वीडियो
रेप आरोपी के एनकाउंटर के बाद भड़कीं महुआ मोइत्रा, कहा- पश्चिम बंगाल में शुरू हो गया UP 2.0
रेप आरोपी के एनकाउंटर के बाद भड़कीं महुआ मोइत्रा, कहा- पश्चिम बंगाल में शुरू हो गया UP 2.0
समस्तीपुर में दोहरे हत्याकांड से हड़कंप, बदमाशों ने दो युवकों पर बरसाईं गोलियां; जांच में जुटी पुलिस
समस्तीपुर में दोहरे हत्याकांड से हड़कंप, बदमाशों ने दो युवकों पर बरसाईं गोलियां; जांच में जुटी पुलिस
E20 पेट्रोल पर उठ रहे सवालों के बीच नितिन गडकरी का खुला चैलेंज, बोले- एक भी ऐसी कार बताइए जिसमें आई हो दिक्कत
E20 पेट्रोल पर उठ रहे सवालों के बीच नितिन गडकरी का खुला चैलेंज, बोले- एक भी ऐसी कार बताइए जिसमें आई हो दिक्कत
14 जुलाई से अस्त होंगे देवगुरु बृहस्पति, अगले एक महीने तक इन 3 राशियों पर रहेगी विशेष कृपा, धन लाभ के बन सकते हैं प्रबल योग
14 जुलाई से अस्त होंगे देवगुरु बृहस्पति, अगले एक महीने तक इन 3 राशियों पर रहेगी विशेष कृपा, धन लाभ के बन सकते हैं प्रबल योग
'दादा' बने राजकुमार राव, सामने आया सौरव गांगुली बायोपिक का पहला लुक; जानें कब होगी रिलीज?
'दादा' बने राजकुमार राव, सामने आया सौरव गांगुली बायोपिक का पहला लुक; जानें कब होगी रिलीज?
IND vs ENG: संजू सैमसन को बाहर कर वैभव सूर्यवंशी को क्यों मिला मौका? गौतम गंभीर ने बताई चयन की असली वजह
IND vs ENG: संजू सैमसन को बाहर कर वैभव सूर्यवंशी को क्यों मिला मौका? गौतम गंभीर ने बताई चयन की असली वजह
'वेलकम टू द जंगल' ने 12वें दिन भी दिखाई दमदार पकड़, 7 जुलाई की कमाई से बढ़ा कलेक्शन
'वेलकम टू द जंगल' ने 12वें दिन भी दिखाई दमदार पकड़, 7 जुलाई की कमाई से बढ़ा कलेक्शन
क्लासरूम में सोता रह गया छात्र, 10 दिन की छुट्टी पर स्कूल बंद कर चले गए शिक्षक; पूरा स्टाफ सस्पेंड
क्लासरूम में सोता रह गया छात्र, 10 दिन की छुट्टी पर स्कूल बंद कर चले गए शिक्षक; पूरा स्टाफ सस्पेंड
बढ़ती उम्र के असर को करना चाहते हैं धीमा? सुबह इन Anti-Ageing चीजों का करें सेवन, डॉक्टर ने बताया सही तरीका
बढ़ती उम्र के असर को करना चाहते हैं धीमा? सुबह इन Anti-Ageing चीजों का करें सेवन, डॉक्टर ने बताया सही तरीका
मानसून में त्वचा खो चुकी है नैचुरल ग्लो? घर पर बनाएं ये 3 नेचुरल टोनर, स्किन दिखेगी फ्रेश और दमकती हुई
मानसून में त्वचा खो चुकी है नैचुरल ग्लो? घर पर बनाएं ये 3 नेचुरल टोनर, स्किन दिखेगी फ्रेश और दमकती हुई
'अल्फा' ने पांचवें दिन दिखाई शानदार बढ़त, 'बेबी डू डाई डू' की रफ्तार रही सुस्त; बॉक्स ऑफिस पर आलिया भट्ट का दबदबा कायम
'अल्फा' ने पांचवें दिन दिखाई शानदार बढ़त, 'बेबी डू डाई डू' की रफ्तार रही सुस्त; बॉक्स ऑफिस पर आलिया भट्ट का दबदबा कायम
लश्कर-ए-तैयबा को बड़ा झटका, टॉप कमांडर जाकिर गनी मारा गया; मुठभेड़ के चार दिन बाद मिला शव
लश्कर-ए-तैयबा को बड़ा झटका, टॉप कमांडर जाकिर गनी मारा गया; मुठभेड़ के चार दिन बाद मिला शव