न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

भाजपा के खिलाफ गठबंधन को लेकर माकपा गंभीर नहीं : कांग्रेस

कांग्रेस की केरल इकाई ने शनिवार को भारतीय जनता पार्टी(भाजपा) के खिलाफ धर्मनिरपेक्ष मोर्चा बनाने के प्रयास को 'बिगाड़ने' के लिए मार्क्‍सवादी कम्युनिस्ट पार्टी(माकपा) पर निशाना साधा।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Sat, 20 Jan 2018 4:35:29

भाजपा के खिलाफ गठबंधन को लेकर माकपा गंभीर नहीं : कांग्रेस

कांग्रेस की केरल इकाई ने शनिवार को भारतीय जनता पार्टी(भाजपा) के खिलाफ धर्मनिरपेक्ष मोर्चा बनाने के प्रयास को 'बिगाड़ने' के लिए मार्क्‍सवादी कम्युनिस्ट पार्टी(माकपा) पर निशाना साधा। राज्य कांग्रेस अध्यक्ष एम.एम. हसन ने कहा, "यह स्पष्ट है कि केरल में माकपा का एक धड़ा स्पष्ट तौर पर भाजपा से लड़ने के लिए मोर्चा बनाने को लेकर गंभीर नहीं है।"

हसन ने कहा, "माकपा के दिग्गज नेता वी.एस. अच्युतानंदन ने पार्टी महासचिव सीताराम येचुरी को लिखा है कि उन्हें कांग्रेस के साथ काम करने के बारे में सोचना चाहिए, लेकिन पार्टी के सर्वेसर्वा और केरल के मुख्यमंत्री पिनरई विजयन ऐसा नहीं चाहते हैं। यह जानबूझकर भाजपा को फायदा पहुंचाने के लिए किया जा रहा है, क्योंकि एसएनसी लवलीन मामला अब सर्वोच्च न्यायालय पहुंच गया है। वह यह भी उम्मीद कर रहे हैं कि इस रुख के कारण उन्हें जरूरत पड़ने पर केंद्र से मदद मिल जाएगी।"

माकपा केंद्रीय समिति की मौजूदा बैठक कोलकाता में हो रही है और फिलहाल बैठक में चर्चा का एक मात्र विषय कांग्रेस के साथ कोई गठबंधन करने के बारे में है। येचुरी ऐसा चाहते हैं, लेकिन प्रकाश करात और पार्टी की केरल इकाई इसके खिलाफ है।

हसन ने कहा, "उनकी बैठक में चर्चा के विषय को देखिए, वह चीन और उत्तर कोरिया की सराहना कर रहे हैं, जोकि दुर्भाग्यपूर्ण है। माकपा यहां कांग्रेस पार्टी की आर्थिक नीतियों की हमेशा आलोचक रही है, जबकि उत्तर कोरिया और चीन की नीति उनके लिए स्वीकार्य है। वे लोग कांग्रेस पार्टी की नीतियों से एलर्जी महसूस करते हैं। हम सच में माकपा के तर्क को समझने में नाकाम साबित हुए हैं। हमें महसूस होता है कि वे लोग सच्चाई से संबंध तोड़ चुके हैं।"

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

  • किचन का आम तेल भी बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह
  • Linoleic Acid बढ़ा सकता है खतरनाक Triple-Negative Breast Cancer
  • सरसों का तेल, नारियल तेल या देसी घी हो सकते हैं सुरक्षित विकल्प
read more

ताजा खबरें
View More

UAE के फुजैराह तेल टर्मिनल पर ईरान का हमला, कुवैत एयरपोर्ट को भी बनाया निशाना
UAE के फुजैराह तेल टर्मिनल पर ईरान का हमला, कुवैत एयरपोर्ट को भी बनाया निशाना
'लिक्विड पेट्रोलियम गैस नहीं बल्कि…', अखिलेश यादव ने LPG को दिया नया नाम
'लिक्विड पेट्रोलियम गैस नहीं बल्कि…', अखिलेश यादव ने LPG को दिया नया नाम
कॉफी में नींबू मिलाकर पीने से पिघलता है फैट? जानिए कितना सच है यह वायरल नुस्खा
कॉफी में नींबू मिलाकर पीने से पिघलता है फैट? जानिए कितना सच है यह वायरल नुस्खा
'द केरला स्टोरी 2' का बॉक्स ऑफिस जलवा, 16वें दिन भी दर्शकों की उमड़ी भीड़
'द केरला स्टोरी 2' का बॉक्स ऑफिस जलवा, 16वें दिन भी दर्शकों की उमड़ी भीड़
1 कटोरी दही खाने के अद्भुत फायदे, जानें कब और कैसे मिलेगा सबसे ज्यादा लाभ
1 कटोरी दही खाने के अद्भुत फायदे, जानें कब और कैसे मिलेगा सबसे ज्यादा लाभ
संतरे के छिलकों से ऐसे बनाएं असरदार फेस पैक, त्वचा में आएगा नेचुरल निखार
संतरे के छिलकों से ऐसे बनाएं असरदार फेस पैक, त्वचा में आएगा नेचुरल निखार
Samsung Galaxy S25 Ultra की कीमत में बड़ी गिरावट, 25 हजार रुपये तक सस्ता हुआ फ्लैगशिप फोन
Samsung Galaxy S25 Ultra की कीमत में बड़ी गिरावट, 25 हजार रुपये तक सस्ता हुआ फ्लैगशिप फोन
चाय-कॉफी की जगह इन हेल्दी ड्रिंक्स को बनाएं सुबह की आदत, बेजान त्वचा में लौट आएगा नेचुरल ग्लो
चाय-कॉफी की जगह इन हेल्दी ड्रिंक्स को बनाएं सुबह की आदत, बेजान त्वचा में लौट आएगा नेचुरल ग्लो
SBI की एफडी में ₹2 लाख जमा कर कमा सकते हैं ₹1,05,983 तक का तय ब्याज, सुरक्षित निवेश का भरोसेमंद विकल्प
SBI की एफडी में ₹2 लाख जमा कर कमा सकते हैं ₹1,05,983 तक का तय ब्याज, सुरक्षित निवेश का भरोसेमंद विकल्प
केले को जल्दी गलने और काला पड़ने से बचाने के आसान उपाय, हफ्तों तक रहेंगे ताजे
केले को जल्दी गलने और काला पड़ने से बचाने के आसान उपाय, हफ्तों तक रहेंगे ताजे
मुल्तानी मिट्टी पाउडर या पत्थर, ग्लोइंग स्किन के लिए कौन सा है बेहतर?
मुल्तानी मिट्टी पाउडर या पत्थर, ग्लोइंग स्किन के लिए कौन सा है बेहतर?
चेहरे की खूबसूरती बढ़ाने के लिए पपीता कैसे करें इस्तेमाल, नैचुरल फेस पैक बनाने का आसान तरीका
चेहरे की खूबसूरती बढ़ाने के लिए पपीता कैसे करें इस्तेमाल, नैचुरल फेस पैक बनाने का आसान तरीका
मीठे पानी वाला नारियल कैसे पहचानें? रंग और कुछ आसान टिप्स से खरीदते वक्त करें सही चुनाव
मीठे पानी वाला नारियल कैसे पहचानें? रंग और कुछ आसान टिप्स से खरीदते वक्त करें सही चुनाव
बिना चीनी के बनाएं स्वादिष्ट मलाईदार लस्सी, हेल्दी ड्रिंक की आसान रेसिपी
बिना चीनी के बनाएं स्वादिष्ट मलाईदार लस्सी, हेल्दी ड्रिंक की आसान रेसिपी