न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

कपिल शर्मा ने Spotboy के संपादक विक्की लालवानी को दी मां-बहन की गालियां, कहा – तेरी बेटी..., ऑडियो सोशल मीडिया पर वायरल

कमीडियन कपिल शर्मा के फैन्स शुक्रवार शाम तब हैरान रह गए जब अचानक उनके ट्विटर हैंडल पर एक के बाद एक गालियों से भरे कई ट्वीट्स दिखे।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Sat, 07 Apr 2018 7:53:54

कपिल शर्मा ने Spotboy के संपादक विक्की लालवानी को दी मां-बहन की गालियां, कहा – तेरी बेटी..., ऑडियो सोशल मीडिया पर वायरल

कमीडियन कपिल शर्मा के फैन्स शुक्रवार शाम तब हैरान रह गए जब अचानक उनके ट्विटर हैंडल पर एक के बाद एक गालियों से भरे कई ट्वीट्स दिखे। इसके बाद उन्होंने स्पॉटबॉय डॉट कॉम के संपादक विक्की लालवानी को मां-बहन की गालियां दी। इस संबंध में स्पॉटबॉय डॉट कॉम ने अपनी वेबसाइट पर दोनों भाषा यानि हिन्दी और अंग्रेजी में एक खबर प्रकाशित की गई। इसमें लालवानी ने बताया है कि किस तरह से कपिल शर्मा ने उन्हें भद्दी गालियां दी है। इस खबर में एक ऑडियो भी है जिसमें कपिल शर्मा संपादक लालवानी को उनकी मां बहन और बेटी से संबंधित भद्दी गालियां दे रहे हैं।

स्पॉटबॉय डॉट कॉम पर लालवानी ने खबर में लिखा कि मैं, विक्की लालवानी आज बेहद ही अचंभे में हूं। मैंने उस आदमी से बात की जिसने मुझे और मेरी फैमिली को हमेशा हंसाया है जब भी वो छोटे परदे पर आया है। कौन बनेगा करोड़पति के बाद पहली बार ऐसा शो हमारे बीच आया जिसने पूरे परिवार को टीवी सेट के आगे बिठा दिया, मेरे ख्याल से बाकी लोग भी ऐसा ही सोचते होंगे। लेकिन उसके बाद उनमे गिराव देखा जाने लगा।

लालवानी ने आगे लिखा कि 16 मार्च 2017 को उन्होंने सुनील ग्रोवर के साथ फ्लाइट में झगड़ा किया। हम चाहते थे कि वह अपने अच्छे, पुराने तरीकों पर लौट आएं। लेकिन ऐसा हुआ नहीं हुआ उन्होंने फिल्म इंडस्ट्री के सितारों को घंटों इंतजार करवाना शुरू कर दिया। लेकिन उन्हें इन बातों का कोई पछतावा नहीं था इसलिए उनमे कोई बदलाव नहीं आया। भगवान मुझे बचाए, आज शाम उनसे मुझे फ़ोन करके गालियां दी और धमकी दी। क्योंकि मैंने सिर्फ उनके शूट कैंसिल होने की खबर लिखी और उनकी फिल्म ‘फिरंगी’ को बुरा बताया जो सच में बुरी थी और उनका नया शो फैमिली ‘टाइम विथ कपिल शर्मा’ जिसमे कुछ खास बात नहीं है।

बता दें कि इससे पहले शुक्रवार को कपिल शर्मा ने सलमान की सजा को लेकर किए ट्वीट में सिस्टम को घटिया करार दिया गया। लिखा गया, मैंने बहुत सारे ऐसे महाराजा टाइप लोग देखे हैं जो कहते हैं कि हमने शेर का शिकार किया है। सलमान बहुत लोगों की मदद करते हैं। उनकी अच्छी साइड को देखिए। घटिया सिस्टम…

राज्य
View More

Shorts see more

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

  • बाहर से खाना मंगवाना अब आम हो गया है
  • रेस्टोरेंट प्लास्टिक कंटेनरों में खाना भेजते हैं
  • गर्म खाने से प्लास्टिक के ज़हरीले केमिकल घुल सकते हैं
read more

ताजा खबरें
View More

मध्य प्रदेश में किसान आंदोलन तेज, भोपाल की सड़कों पर उमड़ा जनसैलाब, सीएम हाउस की ओर बढ़ने की तैयारी
मध्य प्रदेश में किसान आंदोलन तेज, भोपाल की सड़कों पर उमड़ा जनसैलाब, सीएम हाउस की ओर बढ़ने की तैयारी
'सुप्रीम कोर्ट की शर्तें स्वीकार नहीं', CJP का सरकार को दो टूक संदेश, FIR वापस लेने की मांग पर अड़ी
'सुप्रीम कोर्ट की शर्तें स्वीकार नहीं', CJP का सरकार को दो टूक संदेश, FIR वापस लेने की मांग पर अड़ी
रूस से तेल खरीदने पर भारत पर 100% टैरिफ का खतरा? अमेरिकी सीनेट के नए बिल ने बढ़ाई चिंता
रूस से तेल खरीदने पर भारत पर 100% टैरिफ का खतरा? अमेरिकी सीनेट के नए बिल ने बढ़ाई चिंता
'पेपर लीक के आरोपों का चुनाव में मिलेगा जवाब', भगवंत मान का BJP पर बड़ा हमला
'पेपर लीक के आरोपों का चुनाव में मिलेगा जवाब', भगवंत मान का BJP पर बड़ा हमला
स्टूडेंट प्रोटेस्ट पर जावेद अख्तर का बड़ा बयान, बोले- 'ये बेवकूफी का काम भी है...'
स्टूडेंट प्रोटेस्ट पर जावेद अख्तर का बड़ा बयान, बोले- 'ये बेवकूफी का काम भी है...'
'सत्यम पंडित की गिरफ्तारी कब होगी?', शिकायत के बाद सौरभ भारद्वाज ने पुलिस को दी चेतावनी
'सत्यम पंडित की गिरफ्तारी कब होगी?', शिकायत के बाद सौरभ भारद्वाज ने पुलिस को दी चेतावनी
किसानों की मांगों पर कृषि मंत्री ऐदल सिंह कंषाना का भरोसा, बोले- 'सरकार किसानों के हितों की सुरक्षा के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध'
किसानों की मांगों पर कृषि मंत्री ऐदल सिंह कंषाना का भरोसा, बोले- 'सरकार किसानों के हितों की सुरक्षा के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध'
फर्श पर चिपके बाल हटाना हो गया आसान, झाड़ू लगाने से पहले अपनाएं यह आसान ट्रिक
फर्श पर चिपके बाल हटाना हो गया आसान, झाड़ू लगाने से पहले अपनाएं यह आसान ट्रिक
'मेरा कजिन मुझे गंदे तरीके से छूता था', 'लॉक अप 2' में श्रेया कालरा का बड़ा खुलासा, बचपन में हुईं यौन शोषण का शिकार
'मेरा कजिन मुझे गंदे तरीके से छूता था', 'लॉक अप 2' में श्रेया कालरा का बड़ा खुलासा, बचपन में हुईं यौन शोषण का शिकार
झांसी-कानपुर हाईवे पर भीषण हादसा, खड़े ट्रक से टकराई स्लीपर बस, चालक समेत दो लोगों की मौत
झांसी-कानपुर हाईवे पर भीषण हादसा, खड़े ट्रक से टकराई स्लीपर बस, चालक समेत दो लोगों की मौत
आंदोलन तो कई दलों ने किया, फिर कार्रवाई सिर्फ एक समुदाय पर क्यों?' पुलिस पर बॉम्बे हाईकोर्ट के तीखे सवाल
आंदोलन तो कई दलों ने किया, फिर कार्रवाई सिर्फ एक समुदाय पर क्यों?' पुलिस पर बॉम्बे हाईकोर्ट के तीखे सवाल
Gen-Z पर टिप्पणी के बाद कंगना रनौत घिरीं, CJP नेताओं ने दिया तीखा जवाब
Gen-Z पर टिप्पणी के बाद कंगना रनौत घिरीं, CJP नेताओं ने दिया तीखा जवाब
'जना नायकन' का दुनिया भर में धमाका, बनी थलपति विजय के करियर की 7वीं सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म
'जना नायकन' का दुनिया भर में धमाका, बनी थलपति विजय के करियर की 7वीं सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म
'ड्रैगन' की शूटिंग के दौरान घायल हुए Jr NTR, कंधे में लगी चोट; डॉक्टरों ने 6 से 8 हफ्ते आराम की दी सलाह
'ड्रैगन' की शूटिंग के दौरान घायल हुए Jr NTR, कंधे में लगी चोट; डॉक्टरों ने 6 से 8 हफ्ते आराम की दी सलाह