न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

चेक बाउंस मामले में इस बॉलीवुड एक्ट्रेस को कोर्ट ने सुनाई 6 महीने जेल की सजा

बॉलीवुड एक्ट्रेस कोयना मित्रा को मेट्रोपोलिटन मजिस्ट्रेट की कोर्ट ने 6 महीने की जेल की सजा सुनाई है। साथ ही मामले में कुल 4.64 लाख के भुगतान का भी आदेश दिया है।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Mon, 22 Jul 2019 1:57:08

चेक बाउंस मामले में इस बॉलीवुड एक्ट्रेस को कोर्ट ने सुनाई 6 महीने जेल की सजा

बॉलीवुड एक्ट्रेस कोयना मित्रा (Koena Mitra) को मेट्रोपोलिटन मजिस्ट्रेट की कोर्ट ने 6 महीने की जेल की सजा सुनाई है। साथ ही मामले में कुल 4.64 लाख के भुगतान का भी आदेश दिया है। यह मामला चेक बाउंस का है और छह साल पुराना 2013 का है। पूनम सेठी ने कोयना मित्रा के खिलाफ चेक बाउंस का केस दर्ज कराया था। सेठी का कहना था कि कोयना ने अपनी जरूरत बताकर उनसे 22 लाख रुपये उधार लिए थे। इसी को रकम वापस देने के लिए कोयना ने पूनम को तीन लाख रुपये का एक चेक दिया था, जो बाउंस हो गया था। चेक बाउंस होने के बाद पूनम सेठी ने मामला दर्ज कराया। पूनम का आरोप था कि कोयना मित्रा ने अलग-अलग समय पर उनसे करीब 22 लाख रुपये लिए थे, लेकिन वापस चुकाने की बारे आई तो उन्होंने काफी लेटलतीफी की। बाद में कोयना मित्रा ने पैसे वापस करने शुरू कर दिए। इसी दरम्यान एक बार कोयना ने पूनम को एक 3 लाख रुपये का चेक दिया। पूनम सेट्ठी का आरोप है कि कोयना ने उन्हें 3 लाख रुपये का एक चेक दिया था। लेकिन जब वह चेक बैंक में भुनाने गईं तो वह बाउंस हो गया।

पूनम का आरोप है कि कोयना ने जानबूझकर ऐसा किया। कोयना जानबूझकर ऐसे अकाउंट वाला चेक पूनम को दिया जिसमें पैसे नहीं थे। हालांकि कोयना ने खुद पर लगे इल्जाम को गलत बतलाया था और कहा था कि सेठी के पास उधार देने की क्षमता ही नहीं थी। सेठी ने उनके चेक्स चुरा लिए थे। कोर्ट ने कोयना मित्रा की ओर से मामले में रखी गई दलीलों को बेबुनियाद बताते हुए उनके पक्ष की दलीलों को खारिज कर दिया। साथ ही उन्हें धोखाधड़ी के मामले में दोषी मानते हुए उन्हें महीने के कैद की सजा सुना दी। कोर्ट ने कहा, 'चेक इस बात पर बाउंस नहीं हुआ कि पैसे देने वाले ने दिए नहीं, ये इस बात पर बाउंस हुआ कि पैसे अकाउंट में है ही नहीं। अगर ये मान भी लिया जाए कि शिकायतकर्ता ने आरोपी के चेक, जो कि ब्लैंक थे, को उसके घर से चुरा लिया था और उनका गलत इस्तेमाल किया। तो भी आरोपी के पास इस पेमेंट को रोकने का पूरा मौका था। लेकिन उन्होंने ऐसा कुछ भी नहीं किया।'

कोयना मित्रा को अदालत ने तीन लाख रुपये के ऊपर साधारण ब्याज के हिसाब कुल 1.64 लाख रुपये ब्याज और तीन लाख रुपये मूल धन यानी कुल 4.64 लाख रुपये वापस करने का आदेश दिया है। कोयना मित्रा ने मामले में उनके ऊपर लगे सभी आरोपों को फिर से खारिज किया है। उन्होंने कहा कि वह इस फैसले को ऊपरी अदालत में चुनौती देंगी। कोयना मित्रा ने कहा कि उन्होंने पहले भी अपना मत स्पष्ट कर दिया है। वे आगे भी अपनी लड़ाई लड़ती रहेंगी।

राज्य
View More

Shorts see more

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

  • चिया सीड्स हेल्दी हैं, सही कॉम्बिनेशन जरूरी
  • कुछ फूड्स के साथ सेवन से असर कम या पाचन खराब हो सकता है
  • डेयरी, शुगर, हाई फाइबर और ठंडी/नशीली चीजें बचें
read more

ताजा खबरें
View More

शिंदे के ऑफिस पहुंचे शरद पवार, NCP विधायकों संग बैठक के बाद NDA में एंट्री की अटकलें तेज
शिंदे के ऑफिस पहुंचे शरद पवार, NCP विधायकों संग बैठक के बाद NDA में एंट्री की अटकलें तेज
राम मंदिर ट्रस्ट में बढ़ी हलचल, चंपत राय के पत्र के बाद तेज हुई बैठकों की कवायद; बड़े बदलाव के संकेत
राम मंदिर ट्रस्ट में बढ़ी हलचल, चंपत राय के पत्र के बाद तेज हुई बैठकों की कवायद; बड़े बदलाव के संकेत
ईरान पर अमेरिकी एयरस्ट्राइक के बाद ट्रंप का सख्त संदेश, बोले- 'एक हमले का जवाब 20 गुना ताकत से देंगे'
ईरान पर अमेरिकी एयरस्ट्राइक के बाद ट्रंप का सख्त संदेश, बोले- 'एक हमले का जवाब 20 गुना ताकत से देंगे'
TMC को हाईकोर्ट से बड़ी राहत, बैंक खातों से लेनदेन की मिली अनुमति; लेकिन स्पेशल ऑफिसर रखेंगे नजर
TMC को हाईकोर्ट से बड़ी राहत, बैंक खातों से लेनदेन की मिली अनुमति; लेकिन स्पेशल ऑफिसर रखेंगे नजर
'मुझे झूठे मामले में फंसाया गया...', सुप्रीम कोर्ट में सोनम रघुवंशी का पक्ष; जमानत पर फैसला अब मंगलवार को
'मुझे झूठे मामले में फंसाया गया...', सुप्रीम कोर्ट में सोनम रघुवंशी का पक्ष; जमानत पर फैसला अब मंगलवार को
एथनॉल नीति पर नितिन गडकरी ने दी सफाई, बोले- प्रोडक्शन में मेरी हिस्सेदारी सिर्फ 0.07%, निजी लाभ का सवाल ही नहीं
एथनॉल नीति पर नितिन गडकरी ने दी सफाई, बोले- प्रोडक्शन में मेरी हिस्सेदारी सिर्फ 0.07%, निजी लाभ का सवाल ही नहीं
कर्नाटक के उत्तर कन्नड़ में भीषण सड़क हादसा, ट्रक-क्रूजर की जोरदार टक्कर में 6 की मौत, 3 गंभीर घायल
कर्नाटक के उत्तर कन्नड़ में भीषण सड़क हादसा, ट्रक-क्रूजर की जोरदार टक्कर में 6 की मौत, 3 गंभीर घायल
ऑस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री अल्बानीज से मिले पीएम मोदी, CEO फोरम में बोले- 'वैश्विक चुनौतियों से मिलकर निपटेंगे'
ऑस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री अल्बानीज से मिले पीएम मोदी, CEO फोरम में बोले- 'वैश्विक चुनौतियों से मिलकर निपटेंगे'
'मैं वापस आऊंगा' की रफ्तार हुई धीमी, चौथे हफ्ते लाखों में सिमटा कलेक्शन; जानिए अब तक की कुल कमाई
'मैं वापस आऊंगा' की रफ्तार हुई धीमी, चौथे हफ्ते लाखों में सिमटा कलेक्शन; जानिए अब तक की कुल कमाई
यूपी में बारिश का कहर: गाजियाबाद में 12वीं तक सभी स्कूलों की छुट्टी, डीएम का आदेश
यूपी में बारिश का कहर: गाजियाबाद में 12वीं तक सभी स्कूलों की छुट्टी, डीएम का आदेश
अगले 2-3 दिनों में पूरे देश पर छा जाएगा मानसून, IMD का अलर्ट; 23 राज्यों में मूसलाधार बारिश और कई जगह बाढ़ का खतरा
अगले 2-3 दिनों में पूरे देश पर छा जाएगा मानसून, IMD का अलर्ट; 23 राज्यों में मूसलाधार बारिश और कई जगह बाढ़ का खतरा
बॉक्स ऑफिस पर सुस्त ठंडी शाहिद कपूर की 'कॉकटेल 2', 100 करोड़ क्लब से अब भी दूर; जानिए 20 दिनों का कलेक्शन
बॉक्स ऑफिस पर सुस्त ठंडी शाहिद कपूर की 'कॉकटेल 2', 100 करोड़ क्लब से अब भी दूर; जानिए 20 दिनों का कलेक्शन
फीफा वर्ल्ड कप 2026: गोल्डन बूट की जंग हुई और दिलचस्प, मेसी को एमबापे और हालैंड से मिल रही कड़ी चुनौती
फीफा वर्ल्ड कप 2026: गोल्डन बूट की जंग हुई और दिलचस्प, मेसी को एमबापे और हालैंड से मिल रही कड़ी चुनौती
'खतरों के खिलाड़ी 15' की नई रिलीज डेट आई सामने, अगस्त के पहले सप्ताह से शुरू होगा रोहित शेट्टी का शो
'खतरों के खिलाड़ी 15' की नई रिलीज डेट आई सामने, अगस्त के पहले सप्ताह से शुरू होगा रोहित शेट्टी का शो