न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

जरीन खान का रियलिटी शो में निकला गुस्सा, ट्रोल करने वालों को कहा - 'दूं एक तमाचा मुंह पर अभी' #VIDEO

सलमान खान की फिल्म वीर से बॉलीवुड में अपना फिल्मी करियर शुरु करने वाली जरीन खान का एक वीडियो खूब वायरल हो रहा है।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Sat, 17 Feb 2018 6:16:27

जरीन खान का रियलिटी शो में निकला गुस्सा, ट्रोल करने वालों को कहा - 'दूं एक तमाचा मुंह पर अभी' #VIDEO

सलमान खान की फिल्म वीर से बॉलीवुड में अपना फिल्मी करियर शुरु करने वाली जरीन खान का एक वीडियो खूब वायरल हो रहा है। इस वीडियो में जरीन खान एक शख्स को मुंह पर तमाचा मारने की बात कह रही हैं। जरीन खान सोशल मीडिया पर होने वाली ट्रोलिंग से कुछ इस कदर नाराज दिखाई दे रहीं है कि उन्होंने एक को चांटा मारने तक की धमकी दे डाली। जरीन खान ने कहा कि जब लोग उन्हें सोशल मीडिया पर ट्रोल करते हैं उन्हें बहुत बुरा लगता है। साथ ही उन्होंने इस बारे में अपनी परेशानी व्यक्त की। इतना ही नहीं ट्रोलिंग को लेकर जरीन ने यह भी कहा कि शुक्र है मेरी मां सोशल मीडिया पर नहीं हैं। वरना लोग जिस तरह के कमेंट करते हैं उससे मेरी मां को जरूर परेशानी होती।

उन्होंने कहा,-"दूं एक तमाचा मुंह पर अभी" कहते हुए अपना गुस्सा निकाल रही हैं। जरीन अक्सर ट्रोलर्स के निशाने का शिकार बनती है और इसी ट्रोलिंक के चलते उन्होंने अपना दर्द बयान किया है। जरीन ने कहा,-"ट्रोल में जो लोग हमारे बारें में लिखते हैं वो सिर्फ हमें ही प्रभावित नहीं करता बल्कि दोस्तों और परिवार के लोंगो को भी करता हैं। अच्छा हुआ मेरी मां सोशल मीडिया पर नहीं हैं वरना इस तरह की बुरी और अपमानजनक टिप्पणियां निश्चित रूप से उन्हें परेशान करतीं।" जरीन ने आगे कहा,-"तापसी का एपिसोड देखने के बाद मुझे लगा मुझे भी इसमें जाना चाहिए। मुझे लगता है कि एमटीवी की यह एक बड़ी पहल है और यह उन लोगों की मदद कर रहा है जिन्हें बिना किसी वजह के निशाना बनाया जाता है। हमारे समाज में कुछ लोग हैं जो इंटरनेट की आड़ में गुमनाम रहकर मुझ जैसे लोगों को ट्रोल करते रहते हैं।" इस तरह के लोग खुद के लिए और समाज के लिए एक खतरा बनते जा रहे हैं क्योंकि उनको तो पता ही नहीं है कि उनकी हरकतों का दूसरों पर बुरा प्रभाव पड़ रहा हैं। जरीन की हाल ही में हॉरर फिल्म 1921 रिलीज हुई है। फिल्म बॉक्स ऑफिस पर ज्यादा कमाल नहीं कर सकी। फिल्म में उनके साथ टीवी एक्टर करण कुंद्रा नजर आए थे। करण इससे पहले अर्जुन कपूर और अनिल कपूर की फिल्म मुंबारका में भी दिखाई दिए थे।

राज्य
View More

Shorts see more

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

  • आंवला-जीरा पानी पाचन और इम्यूनिटी बढ़ाता है
  • आंवला में विटामिन C होता है
  • जीरे में आयरन और कैल्शियम है
read more

ताजा खबरें
View More

योगी का सपा-कांग्रेस पर तीखा हमला, बोले- बीजेपी आस्था का प्रतीक, विपक्ष अपराध और कुशासन का
योगी का सपा-कांग्रेस पर तीखा हमला, बोले- बीजेपी आस्था का प्रतीक, विपक्ष अपराध और कुशासन का
दिवाली पर पटाखे जलाने की मिली सीमित छूट, सुबह-शाम सिर्फ इतने घंटे मिलेगी अनुमति
दिवाली पर पटाखे जलाने की मिली सीमित छूट, सुबह-शाम सिर्फ इतने घंटे मिलेगी अनुमति
INDIA गठबंधन की दिल्ली रैली में कितनी थी भीड़? कपिल सिब्बल ने बताया अपना अनुमान
INDIA गठबंधन की दिल्ली रैली में कितनी थी भीड़? कपिल सिब्बल ने बताया अपना अनुमान
'बीजेपी को कूड़ा-कचरा इकट्ठा करने की आदत', तीन विधायकों के पार्टी छोड़ने पर सौरभ भारद्वाज का तंज
'बीजेपी को कूड़ा-कचरा इकट्ठा करने की आदत', तीन विधायकों के पार्टी छोड़ने पर सौरभ भारद्वाज का तंज
10 लाख की भीड़ के दावे पर उठे सवाल, शिंदे गुट के नेता ने राहुल गांधी की रैली को बताया फ्लॉप
10 लाख की भीड़ के दावे पर उठे सवाल, शिंदे गुट के नेता ने राहुल गांधी की रैली को बताया फ्लॉप
सोनिया गांधी ने दिल्ली में लालू यादव से की मुलाकात, जाना स्वास्थ्य का हाल; तेजस्वी भी रहे मौजूद
सोनिया गांधी ने दिल्ली में लालू यादव से की मुलाकात, जाना स्वास्थ्य का हाल; तेजस्वी भी रहे मौजूद
अमिताभ बच्चन की ट्रॉली पर लगा बुलेटप्रूफ कवर, जलसा के बाहर फैंस से मिलने पहुंचे बिग बी
अमिताभ बच्चन की ट्रॉली पर लगा बुलेटप्रूफ कवर, जलसा के बाहर फैंस से मिलने पहुंचे बिग बी
धनतेरस 2026 कब है, 6 या 7 नवंबर? जानें सही तारीख, पूजा का शुभ मुहूर्त और खरीदारी का समय
धनतेरस 2026 कब है, 6 या 7 नवंबर? जानें सही तारीख, पूजा का शुभ मुहूर्त और खरीदारी का समय
हैदराबाद में अमित शाह का राहुल गांधी पर हमला, दिल्ली की रैली को बताया 'घुसपैठिया बचाओ रैली'
हैदराबाद में अमित शाह का राहुल गांधी पर हमला, दिल्ली की रैली को बताया 'घुसपैठिया बचाओ रैली'
इतिहास, समुद्र और एडवेंचर का संगम है इजरायल, घूमने के लिए ये 7 जगहें हैं खास
इतिहास, समुद्र और एडवेंचर का संगम है इजरायल, घूमने के लिए ये 7 जगहें हैं खास
बाइक को ही बना दिया चलता-फिरता पंचर सर्विस सेंटर, एयर कंप्रेसर और औजार लेकर मौके पर पहुंचता है मैकेनिक
बाइक को ही बना दिया चलता-फिरता पंचर सर्विस सेंटर, एयर कंप्रेसर और औजार लेकर मौके पर पहुंचता है मैकेनिक
अकेले सफर का है शौक तो इन बातों को न करें नजरअंदाज, सुरक्षित रहेगी आपकी यात्रा
अकेले सफर का है शौक तो इन बातों को न करें नजरअंदाज, सुरक्षित रहेगी आपकी यात्रा
धनतेरस पर यम दीप जलाते समय न करें ये गलतियां, जानें सही दिशा और जरूरी नियम
धनतेरस पर यम दीप जलाते समय न करें ये गलतियां, जानें सही दिशा और जरूरी नियम
दूल्हे का दोस्त है या दुश्मन? दुल्हन के सिर पर चला दी स्पार्कल गन, आग लगने का वीडियो वायरल
दूल्हे का दोस्त है या दुश्मन? दुल्हन के सिर पर चला दी स्पार्कल गन, आग लगने का वीडियो वायरल