सलमान खान के साथ ‘ट्यूबलाइट’ बनाने के तुरन्त बाद निर्देशक कबीर खान ने विश्व कप क्रिकेट 83 पर फिल्म बनाने की घोषणा की थी। इस फिल्म को लेकर उन्होंने कहा था कि यह उनका ड्रीम प्रोजेक्ट है जिस पर वे जल्द से जल्द काम शुरू करेंगे। दो साल के लम्बे इंतजार के बाद जाकर अब उनकी फिल्म आकार लेने लगी है। इन दिनों इस फिल्म की कास्टिंग का काम तेजी से चल रहा है। भारत की ऐतिहासिक 1983 विश्व कप जीत पर आधारित इस फिल्म में रणवीर सिंह को कपिल देव के रोल के लिए कास्ट किया गया था। फिल्म के लिए अब तक कपिल देव के रूप में रणवीर सिंह और श्रीकांत के रोल में तमिल एक्टर जीवा को फाइनल कर लिया गया है और अब विकेटकीपर सैय्यद किरमानी के किरदार के लिए एक्टर की तलाश पूरी हो चुकी है।
प्राप्त समाचारों के अनुसार साहिल खट्टर 83’ में लोकप्रिय विकेटकीपर सैयद किरमानी का किरदार निभाएंगे। फिल्म निर्माताओं ने सोशल मीडिया पर इसकी आधिकारिक घोषणा की है। उन्होंने अपनी सोशल पोस्ट में लिखा है, यूट्यूब स्टार साहिल खट्टर फिल्म 83 का हिस्सा होंगे और वे सैयद किरमानी का रोल निभाएंगे। साहिल ने अपने करियर की शुरुआत एक रेडियो जॉकी के तौर पर की थी। वे एक लोकप्रिय यूट्यूबर हैं।
YouTube Sensation @issahilkhattar will get behind the stumps to play legendary wicket-keeper #SyedKirmani. #CastOf83@Ranve














