न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

2018 : दूसरी तिमाही, चुनिंदा फिल्में, कारोबार 1500 करोड़!

वर्ष की दूसरी तिमाही (अप्रैल-जून) में छोटी बड़ी कई फिल्मों का प्रदर्शन होने जा रहा है। इस तिमाही में बॉक्स ऑफिस पर लगभग 35-40 फिल्मों का प्रदर्शन होगा

Posts by : Geeta | Updated on: Mon, 09 Apr 2018 10:32:59

2018 : दूसरी तिमाही, चुनिंदा फिल्में, कारोबार 1500 करोड़!

वर्ष 2018 की पहली तिमाही बॉक्स ऑफिस के लिए फायदे का सौदा साबित हुई है। इस तिमाही में चार फिल्मों ने 100 करोड़ और 300 करोड़ का कारोबार किया। संजय लीला भंसाली की पद्मावत (300 करोड़), सोनू के टीटू की स्वीटी (112 करोड़), बागी-2 (150 करोड़) और रेड (102 करोड़) ने अपनी कामयाबी से उम्मीद जगाई है कि आगे का सफर बॉक्स ऑफिस के लिए शानदार रहने वाला है।

वर्ष की दूसरी तिमाही (अप्रैल-जून) में छोटी बड़ी कई फिल्मों का प्रदर्शन होने जा रहा है। इस तिमाही में बॉक्स ऑफिस पर लगभग 35-40 फिल्मों का प्रदर्शन होगा लेकिन इनमें से कुछेक फिल्में ही ऐसी हैं जो अपनी सफलता के प्रति आशान्वित नजर आ रही हैं। जिन फिल्मों का प्रदर्शन होना है उनमें मुख्य रूप से शामिल हैं—अक्टूबर, नानू की जानू, फ्राई डे, 102 नॉट आउट, परमाणु, राजी, काला, एवेंजर्स : इनफिनिटी वॉर (हॉलीवुड) के बाद ईद के खास मौके पर रेस-3—इन फिल्मों से बॉक्स ऑफिस को आशा है कि वह लगभग 1500 करोड़ का कारोबार करने में सफल होगा। पहली तिमाही में बॉक्स ऑफिस ने 950 करोड़ का कारोबार करने में सफलता प्राप्त की है।

2018 : दूसरी तिमाही, चुनिंदा फिल्में, कारोबार 1500 करोड़!

फ्राई डे

जिन फिल्मों का प्रदर्शन होना है उनमें से एक मात्र ‘फ्राई डे’ ऐसी फिल्म है जिसकी सफलता को लेकर आशंका व्यक्त की जा सकती है। यह अभिनेता गोविन्दा की फिल्म है जो अपनी सफल वापसी का प्रयास कर रहे हैं। गत वर्ष उन्होंने ‘आ गया हीरो’ से वापसी का प्रयास किया था लेकिन वह कब आई और कब गई दर्शकों को इस बात की जानकारी नहीं है। ‘फ्राई डे’ के निर्माता इसका भरपूर प्रचार कर रहे हैं। इस फिल्म में उनके साथ वरुण शर्मा हैं जो ‘फुकरे रिर्टन्स’ में नजर आ चुके हैं और इन दिनों पेप्सी के विज्ञापन में नजर आ रहे हैं। वर्तमान में उनकी सफलता का आंकड़ा गोविन्दा से ज्यादा है।

2018 : दूसरी तिमाही, चुनिंदा फिल्में, कारोबार 1500 करोड़!

अक्टूबर

शूजित सरकार के निर्देशन में बनी वरुण धवन और बनिता संधू अभिनीत ‘अक्टूबर’ बॉक्स ऑफिस पर सफल है इसमें कोई दोराय नहीं है। वरुण सफलता के हवाई घोड़े पर सवार हैं, शूजित उनसे पहले ही इस घोड़े पर सवार है। बेहतरीन कथानक के साथ बनाई गई यह फिल्म युवाओं में फिर से प्रेम के अंकुर विकसित करने में सफल होगी। उम्मीद की जा रही है यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर 70-80 करोड़ का कारोबार करने में सफल होगी। हो सकता है युवा लड़कियों और लडक़ों को यह इतनी पसन्द आए कि 100 करोड़ कर जाए।

2018 : दूसरी तिमाही, चुनिंदा फिल्में, कारोबार 1500 करोड़!

नानू की जानू

अभय देओल काफी वक्त लेते हैं परदे पर आने का। लेकिन जब आते हैं बेहतरीन तरीके से आते हैं। अपने ताऊ के परिवार से इतर उन फिल्मों में जो आम फार्मूला फिल्मों से दूर होती हैं। इस बार वे 20 अप्रैल को ‘नानू की जानू’ लेकर आ रहे हैं। यह कॉमेडी जोनर की फिल्म है जिसे दर्शक एक बार देखने के बाद चर्चा अवश्य करेगा और यही चर्चा उसकी सफलता होगी। सिचुएशनल कॉमेडी पर बनी यह फिल्म अभय देओल के अभिनय के लिए याद रखी जाएगी। सीमित बजट में बनी इस फिल्म की सफलता तय लग रही है, हालांकि 20 अप्रैल को इसे अन्य फिल्मों के साथ बॉक्स ऑफिस पर टकराव झेलना पड़ेगा लेकिन यह जरूर सफल होगी।

2018 : दूसरी तिमाही, चुनिंदा फिल्में, कारोबार 1500 करोड़!

102 नॉट आउट

बड़े परदे पर 27 साल बाद एक बार फिर से अमिताभ बच्चन के साथ ऋषि कपूर नजर आएंगे। कभी अमिताभ के छोटे भाई के रूप में ख्यात हुए ऋषि कपूर इसमें उनके 75 वर्षीय पुत्र बने हैं, जबकि अमिताभ 102 वर्षीय पिता की भूमिका में हैं। परिस्थितिजन्य हास्य पर आधारित इस फिल्म से 100 करोड़ की उम्मीद तो नहीं है लेकिन यह आशा जरूर है कि यह 50 करोड़ का कारोबार तो करनी ही चाहिए। दो बेहतरीन अदाकारों का संगम है यह फिल्म। निर्देशन उमेश शुक्ला का है जो परेश रावल को लेकर ‘ओ माई गॉड’ बना चुके हैं। हालांकि उनकी दूसरी फिल्म ‘ऑल इज वैल’ (ऋषि कपूर, अभिषेक बच्चन) असफल रही है। ऐसे में उनके लिए यह फिल्म सफल होना लाजिमी है।

2018 : दूसरी तिमाही, चुनिंदा फिल्में, कारोबार 1500 करोड़!

परमाणु

पिछले चार माह से प्रदर्शन को तरसती जॉन अब्राहम निर्मित और अभिनीत ‘परमाणु’ को लेकर बॉक्स ऑफिस पर कोई चर्चा नहीं है। यह फिल्म सफल होगी या असफल कुछ कहा नहीं जा सकता। पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी द्वारा राजस्थान के पोकरण में किए गए परमाणु बम विस्फोट के बाद उपजी परिस्थितियों पर बनी यह फिल्म अपने विषय के साथ दर्शकों को कितना जोड़ पाती है, उस पर इसकी सफलता निर्भर करती है। जॉन अब्राहम को भी सफलता की दरकार है। देखने वाली बात होगी कि ‘परमाणु’ को दर्शक कितना प्रतिशत पसन्द करते हैं। हालांकि इसे बॉक्स ऑफिस पर ‘102 नॉट आउट’ से टकराव झेलना पड़ेगा।

2018 : दूसरी तिमाही, चुनिंदा फिल्में, कारोबार 1500 करोड़!

राजी

दो वर्ष पूर्व ‘डिअर जिन्दगी’ में अपनी बेहतरीन अदाकारी के जलवे बिखेर चुकी युवा अभिनेत्री आलिया भट्ट एक बार फिर से अपना जादू चलाने आ रही हैं। 2012 से 2017 के मध्य एकमात्र असफल फिल्म ‘शानदार’ देने वाली आलिया भट्ट ‘राजी’ को लेकर बहुत उत्साहित हैं। उन्हें पूरा विश्वास है कि मेघना गुलजार निर्देशित इस फिल्म का किरदार दर्शक बरसों तक भूल नहीं पाएंगे। मेघना गुलजार ‘तलवार’ के जरिये स्वयं को बेहतरीन निर्देशिका साबित कर चुकी हैं और ‘राजी’ के जरिये वे व्यावसायिक मोर्चे पर भी फतह हासिल करेंगी। पूरी तरह से आलिया भट्ट के इर्द गिर्द घूमने वाली इस फिल्म से उम्मीद है कि यह 50 करोड़ का आँकड़ा छूने में सफल हो जाएगी।

2018 : दूसरी तिमाही, चुनिंदा फिल्में, कारोबार 1500 करोड़!

काला

वर्ष 2016 में ‘कबाली’ से तूफान लाने वाले रजनीकांत एक बार फिर से ‘काला’ के रूप में दर्शकों के सामने आ रहे हैं। अप्रत्याशित रूप से पिछले एक माह से चर्चाओं में यह फिल्म दर्शकों को हैरान कर रही है। कारण उनकी फिल्म 2.0 की चर्चा तो दो साल से हो रही है लेकिन ‘काला’ उन्होंने कब शुरू की और कब खत्म की इसकी कोई चर्चा मीडिया में नहीं हुई। इस फिल्म का निर्माण उनके दामाद अभिनेता धनुष ने किया है। निर्देशन पा.रंजीत का है जो उन्हें ‘कबाली’ में निर्देशित कर चुके हैं। ट्रेलर से अहसास हो रहा है कि यह फिल्म ‘कबाली’ का सीक्वल है। कथानक तमिलनाडु से महाराष्ट्र आता है। फिल्म में रजनीकांत के साथ बॉलीवुड के सितारे नाना पाटेकर, हुमा कुरैशी भी हैं। ‘काला’ की सफलता तय है। बॉक्स ऑफिस पर यह फिल्म आसानी से लगभग 400 करोड़ का कारोबार करने में सफल हो जाएगी। हालांकि 27 अप्रैल को इसे हॉलीवुड फिल्म ‘एवेंजर्स: द इनफिनिटी वॉर’ से कड़ा मुकाबला करना पड़ेगा।

2018 : दूसरी तिमाही, चुनिंदा फिल्में, कारोबार 1500 करोड़!

एवेंजर्स : इनफिनिटी वॉर (हॉलीवुड)

वर्ष 2018 की पहली तिमाही में हॉलीवुड की कुछ फिल्मों ने भारत में आशातीत सफलता प्राप्त की है। इनमें प्रमुख रही ब्लैक पैंथर। इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर लगभग 100 करोड़ का कारोबार करने में सफलता प्राप्त की थी। वर्ष की दूसरी तिमाही में 27 अप्रैल को प्रदर्शित हो रही एवेंजर्स : इनफिनिटी वॉर से उम्मीद है कि यह बॉक्स ऑफिस पर 200 करोड़ से ज्यादा का कारोबार करने में सफल होगी। मारवल कॉमिक्स द्वारा निर्मित इस फिल्म में हॉलीवुड के 19 सुपर हीरोज एक साथ परदे पर दर्शकों को रोमांचित करते नजर आएंगे। भारत में इस सीरीज की सभी फिल्मों को जबरदस्त कामयाबी प्राप्त हुई है। ऐसे में यह कहा जा रहा है कि इस फिल्म के सामने प्रदर्शित होने वाली रजनीकांत स्टारर ‘काला’ असफल हो जाएगी।

2018 : दूसरी तिमाही, चुनिंदा फिल्में, कारोबार 1500 करोड़!

रेस-3

दूसरी तिमाही के अन्तिम 15 दिन बॉक्स ऑफिस पर रेस-3 का जलजला रहेगा। यह समय होगा बॉलीवुड के ‘सुल्तान’ सलमान खान का। रमेश तौरानी के साथ 20 वर्ष बाद काम कर रहे सलमान खान की इस फिल्म का निर्देशन कोरियोग्राफर रेमो डिसूजा ने किया है। यह पहली बार है जब सलमान खान किसी फिल्म में खलनायक के रूप में नजर आएंगे। ‘रेस’ सफल सीरीज है, जिसकी पिछली दो कडिय़ों का लेखन निर्देशन अब्बास मस्तान ने किया था। आज भी इसे अब्बास मस्तान और सैफ अली खान की फिल्म के तौर पर याद किया जाता है। कहा जाता है कि रमेश तौरानी ने 7 वर्ष पूर्व 2011 में ‘बॉडीगार्ड’ की सफलता के बाद सलमान खान को अपनी फिल्म ‘रेस’ के लिए अनुबंधित किया था। चर्चाएँ हैं कि उस वक्त रमेश तौरानी ने सलमान खान को 100 करोड़ रुपये मेहनताने में साइन किया था। यह तो नहीं मालूम कि क्या सच है क्या झूठ लेकिन सलमान रेस-3 में हैं, यह सच है। इस फिल्म को लेकर बॉक्स ऑफिस पहले से हाउसफुल है। उम्मीद की जा रही है कि यह सलमान खान की पहली ऐसी फिल्म होगी जो बॉक्स ऑफिस पर 400 करोड़ी क्लब की स्थापना करेगी। इस बात का सिर्फ अनुमान लगाया जा सकता है। सलमान खान के नाम पर 200 करोड़ आना तय है लेकिन 400 करोड़ के लिए फिल्म में कसावट होने के साथ-साथ उसमें हैरत अंगेज ट्विस्ट और एक्शन होना चाहिए, जो इसकी पिछली दो कडिय़ों में रहा है।

अगर यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर 300 करोड़ से कम का कारोबार करती है तो निश्चित तौर पर इसका श्रेय सलमान खान को नहीं अपितु रेमो डिसूजा को जाएगा। कहा जाएगा वो फिल्म में वो बात पैदा नहीं कर सके जो अब्बास मस्तान करते आए थे। वैसे यह फिल्म रिकॉर्ड तोड़ कमाई करेगी, क्योंकि हाल ही में सलमान खान को 5 साल जेल की सजा हुई है, जिसके तहत वे जमानत पर बाहर आए हैं। इस केस में आगामी मई माह में फिर सुनवाई होनी है। आशंका व्यक्त की जा रही है कि उस सुनवाई में उनकी जमानत रद्द हो सकती है और ऐसे में उन्हें जेल ही जाना पड़ेगा। यदि ऐसा होता है तो 15 जून को प्रदर्शित होने वाली रेस-3 के लिए किसी प्रकार के प्रमोशन की आवश्यकता नहीं पड़ेगी क्योंकि यह अपने आप ही बहुप्रचारित हो जाएगी।

राज्य
View More

Shorts see more

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

  • पिंपल्स कंट्रोल करें आसान स्टेप्स से
  • साफ और ग्लोइंग स्किन के लिए सही रूटीन अपनाएं
  • हाइड्रेशन और हेल्दी लाइफस्टाइल से स्किन चमकदार बनाएं
read more

ताजा खबरें
View More

भारतीय जहाज पर हमले को लेकर अमेरिका-ईरान आमने-सामने, ट्रंप के आरोपों पर तेहरान का पलट
भारतीय जहाज पर हमले को लेकर अमेरिका-ईरान आमने-सामने, ट्रंप के आरोपों पर तेहरान का पलट
तड़के 3 बजे अभिषेक बनर्जी के घर पहुंची पुलिस, ताला तोड़कर की तलाशी; सूचना मिलते ही पहुंचीं ममता बनर्जी
तड़के 3 बजे अभिषेक बनर्जी के घर पहुंची पुलिस, ताला तोड़कर की तलाशी; सूचना मिलते ही पहुंचीं ममता बनर्जी
एम्स भोपाल में लापरवाही! ब्लड कैंसर से जूझ रहे 3 वर्षीय बच्चे को लगा गलत इंजेक्शन, हुई मौत; दो नर्सिंग अधिकारियों पर FIR
एम्स भोपाल में लापरवाही! ब्लड कैंसर से जूझ रहे 3 वर्षीय बच्चे को लगा गलत इंजेक्शन, हुई मौत; दो नर्सिंग अधिकारियों पर FIR
जेब में महज 500 रुपये, आंखों में बड़े सपने... बरेली से मुंबई तक का सफर तय कर बॉलीवुड स्टार बनीं दिशा पाटनी
जेब में महज 500 रुपये, आंखों में बड़े सपने... बरेली से मुंबई तक का सफर तय कर बॉलीवुड स्टार बनीं दिशा पाटनी
'कॉमेडी नहीं, समाज को बिगाड़ने का जरिया बन रहा है ऐसा कंटेंट', प्रणीत मोरे विवाद पर भड़के सुनील पाल
'कॉमेडी नहीं, समाज को बिगाड़ने का जरिया बन रहा है ऐसा कंटेंट', प्रणीत मोरे विवाद पर भड़के सुनील पाल
कमाई में आई गिरावट, फिर भी बॉक्स ऑफिस पर कायम है 'पेद्दी' का दबदबा, 9 दिनों में कमा लिए इतने करोड़
कमाई में आई गिरावट, फिर भी बॉक्स ऑफिस पर कायम है 'पेद्दी' का दबदबा, 9 दिनों में कमा लिए इतने करोड़
'370 वाली बिरयानी' विवाद के बाद अब मधुर विरली घिरे, रेप पर की गई टिप्पणी से सोशल मीडिया में मचा बवाल
'370 वाली बिरयानी' विवाद के बाद अब मधुर विरली घिरे, रेप पर की गई टिप्पणी से सोशल मीडिया में मचा बवाल
बॉक्स ऑफिस पर फीकी पड़ी 'भारत भाग्य विधाता', कंगना रनौत की पिछली फिल्मों से भी रही पीछे, पहले दिन की कमाई ने चौंकाया
बॉक्स ऑफिस पर फीकी पड़ी 'भारत भाग्य विधाता', कंगना रनौत की पिछली फिल्मों से भी रही पीछे, पहले दिन की कमाई ने चौंकाया
क्या टीएमसी से दूरी बनाने वाले हैं बाबुल सुप्रियो? अटकलों के बीच सांसद ने तोड़ी चुप्पी, शत्रुघ्न सिन्हा पर भी दिया बड़ा बयान
क्या टीएमसी से दूरी बनाने वाले हैं बाबुल सुप्रियो? अटकलों के बीच सांसद ने तोड़ी चुप्पी, शत्रुघ्न सिन्हा पर भी दिया बड़ा बयान
तीन भारतीयों की मौत पर भड़के एस जयशंकर,मार्को रूबियो को फोन कर सुनाई खरी-खोटी
तीन भारतीयों की मौत पर भड़के एस जयशंकर,मार्को रूबियो को फोन कर सुनाई खरी-खोटी
हापुड़ में किराए के मकान से महिला का शव बरामद, शरीर पर मिले चोट के निशान; पति फरार
हापुड़ में किराए के मकान से महिला का शव बरामद, शरीर पर मिले चोट के निशान; पति फरार
TMC में उथल-पुथल के बीच BJP की रणनीति स्पष्ट, सभी बागी नेताओं के लिए नहीं खुलेंगे पार्टी के दरवाजे
TMC में उथल-पुथल के बीच BJP की रणनीति स्पष्ट, सभी बागी नेताओं के लिए नहीं खुलेंगे पार्टी के दरवाजे
FIFA World Cup 2026: वर्ल्ड कप इतिहास में पहली बार दिखा ऐसा नज़ारा, ड्रॉ के बावजूद कनाडा ने रच दिया अनोखा रिकॉर्ड
FIFA World Cup 2026: वर्ल्ड कप इतिहास में पहली बार दिखा ऐसा नज़ारा, ड्रॉ के बावजूद कनाडा ने रच दिया अनोखा रिकॉर्ड
NDA की नजर लोकसभा में 2/3 बहुमत पर, TMC के बाद अब इस बड़े विपक्षी दल में टूट की चर्चा
NDA की नजर लोकसभा में 2/3 बहुमत पर, TMC के बाद अब इस बड़े विपक्षी दल में टूट की चर्चा