न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

‘जीरो’: क्या लगेंगी सिनेमाघरों के बाहर दर्शकों की लाइनें, छाएंगे ‘बउवा’

चार दिन बाद बॉक्स ऑफिस इस वर्ष की सर्वाधिक चर्चित रही फिल्म ‘जीरो (ZERO)’ का प्रदर्शन होने जा रहा है।

Posts by : Geeta | Updated on: Mon, 17 Dec 2018 4:20:22

‘जीरो’: क्या लगेंगी सिनेमाघरों के बाहर दर्शकों की लाइनें, छाएंगे ‘बउवा’

चार दिन बाद बॉक्स ऑफिस इस वर्ष की सर्वाधिक चर्चित रही फिल्म ‘जीरो (ZERO)’ का प्रदर्शन होने जा रहा है। इस फिल्म को सफल बनाने के लिए अभिनेता शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) ने एडी चोटी का जोर लगा दिया है। फिल्म को न सिर्फ 200 करोड़ के भव्य बजट में बनाया गया है अपितु इसका प्रचार-प्रसार भी पूरे योजनागत तरीके से किया गया है। अपनी घोषणा के समय से लेकर प्रदर्शन तिथि तक लगातार चर्चाओं में रही शाहरुख खान की इस फिल्म को लेकर बॉक्स ऑफिस कुछ शंकित नजर आ रहा है। उसे इस बात का विश्वास नहीं हो पा रहा है कि शाहरुख खान को ‘बौने’ के रूप में देखने के लिए दर्शक दीवाने होंगे या नहीं। फिल्म को वितरित करने वाले वितरक इस बात को लेकर चिंता में हैं क्या दर्शकों की लाइनें टिकट खिडक़ी पर लगेंगी या जो दर्शक फिल्म देख रहे होंगे उन्हें यह पसन्द आएगी या नहीं।

‘जीरो’ को लेकर कहा जा रहा है कि यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर 200 करोड़ के आंकडे को छूने में नाकामयाब होगी। ऐसे में जबकि फिल्म की लागत ही 200 करोड़ है तो फिर यह कैसे सफलता प्राप्त करेगी, यही आश्चर्य का विषय है। लेकिन शाहरुख खान ने अपनी फिल्म को इस तरह से बेचा है कि उन्होंने प्रदर्शन पूर्व ही न सिर्फ लागत निकालने में कामयाबी प्राप्त कर ली है अपितु 40 करोड का मुनाफा भी कमा लिया है।

bollywood,Shah Rukh Khan,zero,zero box office collection,zero box office report,anushka sharma,katrina kaif

बताया जा रहा है कि शाहरुख खान ने सैटेलाइट, डिजीटल, म्यूजिक और अन्य राइट्स 100 करोड़ में बेचकर आधी लागत पहले से ही वसूल कर ली है। इसके अतिरिक्त उन्होंने अपनी फिल्म के ओवरसीज राइट्स 40 करोड़ में बेचे हैं साथ ही भारत में फिल्म को स्वयं वितरित न करके प्रति टैरेटरी के हिसाब से बेचा है जिससे उन्होंने 100 करोड़ रुपये प्राप्त कर लिए हैं।

शाहरुख खान ने प्रति टैरेटरी के हिसाब से फिल्म को बेचा है और वितरकों को यह आश्वासन दिया है कि यदि फिल्म उनकी लागत निकालने में सफल नहीं हो पाती है तो वो नुकसान की भरपाई करेंगे और यदि सफल हो जाती है और मुनाफा मिलने लगता है तो उस मुनाफे में 85 हिस्सा उनका होगा। वितरक की लागत निकलने के बाद मुनाफे में सिर्फ 15 प्रतिशत की हिस्सेदारी होगी अर्थात् उसे अपनी रकम का ब्याज मिलना शुरू होगा, जो सीमित रहेगा। ‘जीरो’ को वितरकों को 100 करोड़ में बेचा गया है। इस लागत को निकालने के लिए फिल्म को कम से 170-180 करोड़ का कारोबार करना पड़ेगा उसके बाद यह फिल्म मुनाफे का सौदा साबित होगी। और इसी बात की संभावना कम नजर आती है, क्योंकि शाहरुख खान की पिछली सफल फिल्मों का कारोबार 135 करोड़ तक ही सिमट गया है।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

  • तरबूज में हानिकारक केमिकल मिलाए जा रहे हैं
  • तरबूज से कैसे हो सकता है कैंसर?
  • कैसे करें सही तरबूज की पहचान?
read more

ताजा खबरें
View More

बहामास में दर्दनाक विमान हादसा, 10 लोगों की गई जान, कोई भी यात्री नहीं बच सका; आजादी के जश्न के बीच छाया मातम
बहामास में दर्दनाक विमान हादसा, 10 लोगों की गई जान, कोई भी यात्री नहीं बच सका; आजादी के जश्न के बीच छाया मातम
'अगर मेरी हत्या हुई तो ईरान का नामोनिशान मिटा देंगे', डोनाल्ड ट्रंप की कड़ी चेतावनी
'अगर मेरी हत्या हुई तो ईरान का नामोनिशान मिटा देंगे', डोनाल्ड ट्रंप की कड़ी चेतावनी
क्या E20 पेट्रोल आपकी कार के लिए सुरक्षित है? Maruti, Tata, Toyota समेत बड़ी कंपनियों ने दूर की सभी आशंकाएं
क्या E20 पेट्रोल आपकी कार के लिए सुरक्षित है? Maruti, Tata, Toyota समेत बड़ी कंपनियों ने दूर की सभी आशंकाएं
E20 पेट्रोल विवाद के बीच संजय राउत का बड़ा आरोप, बोले- नितिन गडकरी को बदनाम करने में बीजेपी के लोग ही शामिल
E20 पेट्रोल विवाद के बीच संजय राउत का बड़ा आरोप, बोले- नितिन गडकरी को बदनाम करने में बीजेपी के लोग ही शामिल
दतिया उपचुनाव: नरोत्तम मिश्रा को टिकट नहीं मिलने पर फूटा समर्थकों का गुस्सा, ग्वालियर-झांसी हाईवे पर जाम, जिला कार्यकारिणी ने दिया सामूहिक इस्तीफा
दतिया उपचुनाव: नरोत्तम मिश्रा को टिकट नहीं मिलने पर फूटा समर्थकों का गुस्सा, ग्वालियर-झांसी हाईवे पर जाम, जिला कार्यकारिणी ने दिया सामूहिक इस्तीफा
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामला: आरोपियों के 20 करीबी पुलिस की निगरानी में, अयोध्या छोड़ने पर रोक; ट्रस्ट ने CEO नियुक्ति की प्रक्रिया शुरू की
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामला: आरोपियों के 20 करीबी पुलिस की निगरानी में, अयोध्या छोड़ने पर रोक; ट्रस्ट ने CEO नियुक्ति की प्रक्रिया शुरू की
आमिर खान और गौरी स्प्रैट का नया आशियाना तैयार, किरण राव समेत पूरा परिवार रहेगा साथ
आमिर खान और गौरी स्प्रैट का नया आशियाना तैयार, किरण राव समेत पूरा परिवार रहेगा साथ
'धमाल 4' की एंट्री से बदली बॉक्स ऑफिस की रफ्तार या अब भी कायम है अक्षय कुमार का जलवा? जानिए 15वें दिन का कलेक्शन
'धमाल 4' की एंट्री से बदली बॉक्स ऑफिस की रफ्तार या अब भी कायम है अक्षय कुमार का जलवा? जानिए 15वें दिन का कलेक्शन
'धमाल 4' की रिलीज से धीमी पड़ी 'अल्फा' की रफ्तार, दूसरे शुक्रवार 2 करोड़ का आंकड़ा भी नहीं छू सकी फिल्म
'धमाल 4' की रिलीज से धीमी पड़ी 'अल्फा' की रफ्तार, दूसरे शुक्रवार 2 करोड़ का आंकड़ा भी नहीं छू सकी फिल्म
'कुपवाड़ा से कठुआ तक हर कब्रिस्तान में पाकिस्तानी दफन हैं...', हिजबुल के डिप्टी कमांडर का वीडियो वायरल, कैमरे पर किया बड़ा दावा
'कुपवाड़ा से कठुआ तक हर कब्रिस्तान में पाकिस्तानी दफन हैं...', हिजबुल के डिप्टी कमांडर का वीडियो वायरल, कैमरे पर किया बड़ा दावा
ऑस्ट्रेलिया में होटल का किराया कितना होता है? जानिए 7 दिन रुकने का पूरा बजट और पैसे बचाने के आसान तरीके
ऑस्ट्रेलिया में होटल का किराया कितना होता है? जानिए 7 दिन रुकने का पूरा बजट और पैसे बचाने के आसान तरीके
फ्लाइट से गोवा की सैर! 4-स्टार होटल, नाश्ता-डिनर और घूमने का पूरा इंतजाम, IRCTC का खास पैकेज
फ्लाइट से गोवा की सैर! 4-स्टार होटल, नाश्ता-डिनर और घूमने का पूरा इंतजाम, IRCTC का खास पैकेज
सफर में बार-बार टॉयलेट जाने से बचना है? निकलने से पहले अपनाएं ये 5 आसान टिप्स
सफर में बार-बार टॉयलेट जाने से बचना है? निकलने से पहले अपनाएं ये 5 आसान टिप्स
12% से अधिक अल्कोहल वाली दवाएं अब डॉक्टर की पर्ची पर ही मिलेंगी, केंद्र सरकार ने लागू किया नया नियम
12% से अधिक अल्कोहल वाली दवाएं अब डॉक्टर की पर्ची पर ही मिलेंगी, केंद्र सरकार ने लागू किया नया नियम