न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

क्या राजस्थान में प्रदर्शित होगी ‘पद्मावत’, करणी सेना के इतिहासकारों ने दी हरी झंडी

गत दिनों मीडिया में राजस्थान के इतिहासकारों द्वारा ‘पद्मावत’ को देखने के बाद उसकी तारीफ में जो कशीदे पढ़े गए उन्हें देखकर ऐसा महसूस हो रहा है

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Wed, 31 Jan 2018 3:06:31

क्या राजस्थान में प्रदर्शित होगी ‘पद्मावत’, करणी सेना के इतिहासकारों ने दी हरी झंडी

गत दिनों मीडिया में राजस्थान के इतिहासकारों द्वारा ‘पद्मावत’ को देखने के बाद उसकी तारीफ में जो कशीदे पढ़े गए उन्हें देखकर ऐसा महसूस हो रहा है कि शायद अब करणी सेना राजस्थान सहित देश के तीन अन्य राज्यों में चल रहे विरोध को समाप्त कर दे और यह फिल्म इन राज्यों में प्रदर्शित हो जाए।

गौरतलब है कि पिछले दिनों करणी सेना के इतिहासकार के पैनल के दो सदस्यों ने फिल्म को हरी झण्डी दे दी है। दो प्रमुख इतिहासकार आर.एस. खंगारोत और प्रोफेसर बी.एल. गुप्ता ने सोमवार को बेंगलुरू में यह फिल्म देखी और उसके बाद उन्होंने मीडिया में इस पर खुलकर बातचीत की। इन दोनों इतिहासकारों का कहना है कि फिल्म में कोई भी विवादित चित्रण नहीं है बल्कि यह एक बेहतरीन फिल्म है। जिसे हर राजपूत को देखना चाहिए।

bollywood,sanjay leela bhansali,deepika padukone,padmaavat,padmavati,rajasthan,bollywood news

इन दोनों इतिहासकारों का कहना है कि राजपूती शौर्य का फिल्म में बेहतरीन तरीके से फिल्मांकन किया गया है। गोरा को बिना सिर लड़ते देख रौंगटे खड़े हो गए। परम्पराओं को समझने के लिए हर क्षत्रिय को यह फिल्म देखनी चाहिए।

bollywood,sanjay leela bhansali,deepika padukone,padmaavat,padmavati,rajasthan,bollywood news

ज्ञातव्य है कि इतिहासकार आर.एस. खंगारोत राजपूत सभा द्वारा संचालित एसएमएस कोचिंग सेंटर के निर्देशक हैं और प्रोफेसर बी.एल. गुप्ता राजस्थान विश्वविद्यालय में इतिहास विभाग के प्रमुख हैं। दोनों ही सेंसर बोर्ड के चेयरमैन की ओर से गठित 6 इतिहासकारों की कमेटी में भी शामिल थे। ‘पद्मावत’ 16वीं शताब्दी में लिखे मलिक मोहम्मद जायसी के सूफी महाकाव्य ‘पद्मावत’ पर आधारित है। 200 करोड़ की बड़ी लागत से बनी यह फिल्म राजपूत करणी सेना के विरोध के चलते सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद भी राजस्थान में अभी तक प्रदर्शित नहीं हो पायी है। उम्मीद की जा रही है कि करणी सेना के इन इतिहासकारों द्वारा हरी झंडी मिलने के बाद यह फिल्म राजस्थानी दर्शकों के सामने प्रदर्शित हो सके।

राज्य
View More

Shorts see more

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

  • लव बाइट प्यार की निशानी है, लेकिन कभी-कभी खतरे की वजह भी बन सकती है।
  • एक छोटा सा निशान स्ट्रोक जैसी गंभीर समस्या से जुड़ा हो सकता है।
  • जानिए कब हिक्की सामान्य है और कब सतर्क होने की जरूरत है।
read more

ताजा खबरें
View More

'जो चढ़ावे की गड़बड़ी नहीं रोक पाए, वे पेपर लीक क्या रोकेंगे?' संसद में केंद्र सरकार पर अखिलेश यादव का तीखा हमला

'75 वर्षीय प्रधानमंत्री और उनकी दिवंगत मां को अपशब्द कहे गए, क्या यही छात्र आंदोलन है?' कंगना रनौत का तीखा सवाल

UPA सरकार में कितने पेपर लीक हुए? संसद में जितेंद्र सिंह बोले- गिनाने बैठूं तो पूरी चर्चा निकल जाएगी

Gen-Z पर टिप्पणी के बाद कंगना रनौत घिरीं, CJP नेताओं ने दिया तीखा जवाब

इराक में एक के बाद एक कई धमाके, अमेरिकी वाणिज्य दूतावास के आसपास भी हमला; गैस फील्ड समेत कई ठिकाने बने निशाना

10000mAh बैटरी के साथ धमाल मचाने की तैयारी में Oppo, लॉन्च से पहले सामने आए दमदार फीचर्स

कंगना रनौत के 'गटर छाप' बयान से बढ़ा सियासी विवाद, JDU ने बनाई दूरी; बोली- भाषा में होनी चाहिए मर्यादा

दिल्ली के बाद यूपी में भी छात्रों का प्रदर्शन, फतेहपुर में Gen-Alpha सड़क पर उतरे; कुछ घंटों में प्रशासन ने मानीं ज्यादातर मांगें

रील के लिए दांव पर लगा दी जान! चलती ट्रेन के दरवाजे पर महिला का खतरनाक स्टंट, VIDEO देख लोग रह गए दंग

हिमाचल प्रदेश में भीषण सड़क हादसा, चंबा में गहरी खाई में गिरी कार, 5 लोगों की मौके पर मौत

'क्या रूस ईरान की मदद कर रहा है?' जेलेंस्की के आरोप पर ट्रंप बोले- पुतिन से खुद...

मंडे टेस्ट में सबसे आगे रही 'जना नायकन', जानिए 'द ओडिसी' और 'धमाल 4' ने कितनी की कमाई

'जना नायकन' का दुनिया भर में धमाका, बनी थलपति विजय के करियर की 7वीं सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म

'ड्रैगन' की शूटिंग के दौरान घायल हुए Jr NTR, कंधे में लगी चोट; डॉक्टरों ने 6 से 8 हफ्ते आराम की दी सलाह