न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

गिरीश कर्नाड के निधन पर चुप क्यों हैं सलमान खान, कभी बताया था बेहतरीन एक्टर

ज्ञातव्य है कि सलमान खान पिछले 8 साल में गिरीश कर्नाड के दो टाइगर सीरीज की दोनों फिल्मों ‘एक था टाइगर’ और ‘टाइगर जिंदा है’ में काम कर चुके हैं

Posts by : Geeta | Updated on: Wed, 12 Jun 2019 1:48:09

गिरीश कर्नाड के निधन पर चुप क्यों हैं सलमान खान, कभी बताया था बेहतरीन एक्टर

हिन्दी और दक्षिण भारतीय फिल्मों के मशहूर चरित्र अभिनेता, लेखक निर्देशक और नाटककार गिरीश कर्नाड ने 10 जून 2019 को आखिरी सांसें लीं। उनका जाना सिनेमा जगत के लिए एक बड़े झटके की तरह है। उनके निधन की खबर पर नेताओं, बॉलीवुड कलाकारों और उनके चाहने वालों ने शोक व्यक्त किया। सोशल मीडिया यूजर्स को एक बात बहुत ज्यादा अखर रही है कि अभिनेता सलमान खान ने उनके निधन पर अब तक कोई टिप्पणी क्यों नहीं की है। इस बीच सलमान ने ट्विटर पर अपनी फिल्म ‘भारत’ का गाना शेयर किया, लेकिन गिरीश कर्नाड की खबर को लेकर कुछ नहीं लिखा।

girish karnad,Salman Khan,tiger zinda hai,ek tha tiger,girish karnad death,entertainment,bolywood

ज्ञातव्य है कि सलमान खान पिछले 8 साल में गिरीश कर्नाड के दो टाइगर सीरीज की दोनों फिल्मों ‘एक था टाइगर’ और ‘टाइगर जिंदा है’ में काम कर चुके हैं। इन दोनों फिल्मों में गिरीश कर्नाड ने उनके बॉस की भूमिका निभाई थी। जिस वक्त गिरीश ‘टाइगर जिंदा है’ के लिए काम कर रहे थे, उनकी सेहत ठीक नहीं थी। वह नाक में नली लगाकर शूटिंग कर रहे थे। उन्हें डॉक्टर ने धूप में जाने से मना किया था। इसलिए फिल्म में उनके लगभग हर सीन इनडोर प्लान किए गए थे, ताकि कर्नाड को तकलीफ ना हो। फिल्म की शूटिंग के बाद सलमान ने कर्नाड की बहुत सराहना की थी।

girish karnad,Salman Khan,tiger zinda hai,ek tha tiger,girish karnad death,entertainment,bolywood

‘भारत’: रविवार को छू सकती है 200 करोड़ के आंकड़े को!

सलमान खान की फिल्म ‘भारत’ ने महज 5 दिन के सफर में बॉक्स ऑफिस पर 150+ का कारोबार करते हुए स्वयं को सफलतम फिल्मों की श्रेणी में शामिल करवा लिया है। लेकिन इसके बाद सामान्य दिनों में उसका कारोबार 50 प्रतिशत से ज्यादा गिर गया है। सोमवार को छठे दिन फिल्म ने 9 करोड़ का कारोबार किया और मंगलवार 7वें दिन इस फिल्म ने अनुमानित 7 करोड का कारोबार किया है। समाचार लिखे जाने तक 7वें दिन के आधिकारिक आंकड़े जारी नहीं हुए थे। इस तरह से इस फिल्म ने अपने पहले सप्ताह में बॉक्स ऑफिस पर 167 करोड़ का कारोबार करने में सफलता प्राप्त कर ली है।

इस फिल्म को अब 200 करोड़ी क्लब में शामिल होने के लिए 33 करोड़ की और आवश्यकता है। ट्रेड पर नजर रखने वालों का अनुमान है कि इस आंकड़े को वह गुरुवार से सोमवार तक छूने में कामयाब हो जाएगी। अभी आगामी सप्ताह बॉक्स ऑफिस पर कोई बड़ी फिल्म प्रदर्शित नहीं हो रही है जिसके चलते सलमान खान को अभी कमाई के लिए और वक्त मिल रहा है।

राज्य
View More

Shorts see more

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

  • UPI से पैसे भेजना आसान है, इसलिए इसकी सुरक्षा के लिए PIN का ध्यान रखना जरूरी है।
  • समय-समय पर UPI PIN बदलने से ऑनलाइन फ्रॉड का खतरा कम होता है।
  • PIN भूलने पर डेबिट कार्ड और OTP से आसानी से रीसेट किया जा सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

ईरान से जंग पड़ी ट्रंप की पार्टी पर भारी! चुनावी हार के बाद भी हमले के फैसले पर अड़े राष्ट्रपति
ईरान से जंग पड़ी ट्रंप की पार्टी पर भारी! चुनावी हार के बाद भी हमले के फैसले पर अड़े राष्ट्रपति
दो चुनाव आयुक्तों की आपत्ति के बाद चुनाव आयोग का यू-टर्न, Form 6 से अलग हुआ SIR का कॉलम
दो चुनाव आयुक्तों की आपत्ति के बाद चुनाव आयोग का यू-टर्न, Form 6 से अलग हुआ SIR का कॉलम
‘आइए हो जाए दो-दो हाथ’, अखिलेश यादव को राजभर की खुली चुनौती, बोले- नेता क्या जो चुनाव से भागे?
‘आइए हो जाए दो-दो हाथ’, अखिलेश यादव को राजभर की खुली चुनौती, बोले- नेता क्या जो चुनाव से भागे?
किसानों को फसल नुकसान की भरपाई, महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने की तैयारी; योगी सरकार की नई घोषणाएं
किसानों को फसल नुकसान की भरपाई, महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने की तैयारी; योगी सरकार की नई घोषणाएं
अमेरिका में भारतीय मूल के नेताओं का जलवा, तीनों डेमोक्रेटिक चेहरों ने दर्ज की जीत
अमेरिका में भारतीय मूल के नेताओं का जलवा, तीनों डेमोक्रेटिक चेहरों ने दर्ज की जीत
भारत में जन्मीं प्रमिला जयपाल का अमेरिका में जलवा, 88% वोटों के साथ छठी बार बनीं सांसद
भारत में जन्मीं प्रमिला जयपाल का अमेरिका में जलवा, 88% वोटों के साथ छठी बार बनीं सांसद
रणबीर कपूर की 'रामायण' ने रिलीज से पहले ही रचा इतिहास, एडवांस बुकिंग से कमाए 130 करोड़ रुपये
रणबीर कपूर की 'रामायण' ने रिलीज से पहले ही रचा इतिहास, एडवांस बुकिंग से कमाए 130 करोड़ रुपये
2027 में शनि बदलेंगे चाल, इन 5 राशियों की जिंदगी में आने वाला है बड़ा बदलाव!
2027 में शनि बदलेंगे चाल, इन 5 राशियों की जिंदगी में आने वाला है बड़ा बदलाव!
गोरखपुर में अवैध खून तस्करी का खुलासा, 100 यूनिट PRBC के साथ मुरादाबाद के दो आरोपी गिरफ्तार
गोरखपुर में अवैध खून तस्करी का खुलासा, 100 यूनिट PRBC के साथ मुरादाबाद के दो आरोपी गिरफ्तार
Oppo Find X10 Ultra में मिल सकती है 8000mAh बैटरी और 10x ऑप्टिकल जूम, 200MP कैमरे के साथ आएगा प्रीमियम फोन
Oppo Find X10 Ultra में मिल सकती है 8000mAh बैटरी और 10x ऑप्टिकल जूम, 200MP कैमरे के साथ आएगा प्रीमियम फोन
'रामायण' को लेकर आशीष चंचलानी की बड़ी भविष्यवाणी, बोले- भारतीय सिनेमा की सबसे बड़ी ब्लॉकबस्टर होगी फिल्म
'रामायण' को लेकर आशीष चंचलानी की बड़ी भविष्यवाणी, बोले- भारतीय सिनेमा की सबसे बड़ी ब्लॉकबस्टर होगी फिल्म
Honor का नया धमाका! 15,000mAh बैटरी वाले फोन की टेस्टिंग शुरू, एक चार्ज में चलेगा 7 दिन
Honor का नया धमाका! 15,000mAh बैटरी वाले फोन की टेस्टिंग शुरू, एक चार्ज में चलेगा 7 दिन
दिवाली पर मां लक्ष्मी को कमल चढ़ाते समय भूलकर भी न करें ये गलतियां, जानें पूजा के जरूरी नियम
दिवाली पर मां लक्ष्मी को कमल चढ़ाते समय भूलकर भी न करें ये गलतियां, जानें पूजा के जरूरी नियम
धनिया की चटनी कितने दिन तक रहती है फ्रेश? जानें फ्रिज में स्टोर करने का सही तरीका
धनिया की चटनी कितने दिन तक रहती है फ्रेश? जानें फ्रिज में स्टोर करने का सही तरीका