रियलिटी शो डांस प्लस को जज करने वाले कोरियोग्राफर निर्देशक रेमो डिसूजा इन दिनों अपनी अगली डांस फिल्म ‘स्ट्रीट डांसर-3 (Street Dancer 3)’ को लेकर चर्चाओं में हैं। पंजाब के अमृतसर शहर में वे इस फिल्म का पहला शूटिंग शेड्यूल पूरा कर चुके हैं और अब आगामी 10 तारीख से वे इसके दूसरे शूटिंग शेड्यूल को लंदन में पूरा करेंगे। कहा जा रहा है लंदन में शूटिंग के बाद फिल्म लगभग 70 प्रतिशत से ज्यादा पूरी हो जाएगी। इस दौरान सितारों पर तीन गीतों का फिल्मांकन किया जाएगा। रेमो इस फिल्म में 90 के दशक के तीन सुपर हिट गीतों को रीक्रिएटिव करने जा रहे हैं।
गत दिन इस फिल्म के पहले पोस्टर के साथ वरुण धवन ने इसकी प्रदर्शन तिथि 8 नवम्बर की घोषणा की थी। शाम को उन्होंने इस फिल्म के नाम की घोषणा अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर की और आज सुबह इस फिल्म के दो ऐसे पोस्टर जारी किए गए हैं जिनमें वरुण धवन और श्रद्धा कपूर का पहला लुक नजर आ रहा है। वरुण (Varun Dhawan), श्रद्धा (Shraddha Kapoor) और रेमो इससे पहले एबीसीडी की दूसरी फिल्म में एक साथ काम कर चुके हैं। यह दूसरा मौका है जब वे एक साथ काम कर रहे हैं।
मेरा काम है जीत जीत जीत
मेरा ईमान है जीत जीत जीत
पर साला 'हराम' भी है जीत जीत जीत।#StreetDancer3D, this November 8th👟@streetdancer_रेमो डिसूजा खुद एक कोरियोग्राफर हैं और वे इस तरह की फिल्में बनाने में माहिर हैं। हालांकि उन्होंने इस जोनर से इतर फ्लाइंग जट्ट और रेस-3 बनाई थी लेकिन उन्हें नाकामी हाथ लगी। रेस-3 में तो उनके साथ सलमान खान सितारा था फिर भी वो सफलता नहीं मिली जिसकी उम्मीद की जा रही थी। फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 169 करोड़ का कारोबार किया था।
Get ready for the biggest dance battle #StreetDancer3D pic.twitter.com/s2ppOEqkJy
— Varun Dhawan (@Varun_dvn) February 5, 2019














