न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

'सुई धागा' नहीं करना चाहते थे वरुण और अनुष्का, ट्रेलर लांच के दौरान किया खुलासा

वरुण धवन और अनुष्का शर्मा की अपकमिंग फिल्म 'सुई धागा-मेड इन इंडिया' का ट्रेलर रिलीज हो गया है। फिल्म स्वरोजगार की कहानी कहती हुई नजर आ रही है।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Mon, 13 Aug 2018 3:04:25

'सुई धागा' नहीं करना चाहते थे वरुण और अनुष्का, ट्रेलर लांच के दौरान किया खुलासा

वरुण धवन और अनुष्का शर्मा की अपकमिंग फिल्म 'सुई धागा-मेड इन इंडिया' का ट्रेलर रिलीज हो गया है। फिल्म स्वरोजगार की कहानी कहती हुई नजर आ रही है। लंबे समय से चर्चा में रही इस फिल्म का वरुण और अनुष्का के फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। अब दर्शकों का इंतजार खत्म करते हुए मेकर्स ने ट्रेलर को रिलीज कर दिया है। फिल्म का ट्रेलर काफी मजेदार है और इस फिल्म में पहली दफा साथ में काम कर रहे वरुण धवन और अनुष्का शर्मा कमाल के लग रहे हैं। रेलर को देखकर तो यही लग रहा है कि सिल्वर स्क्रीन पर एक दफा फिर से छोटे शहर की दमदार कहानी लौट रही है। ‘सुई धागा’ की कहानी मौजी (वरुण धवन) और ममता (अनुष्का शर्मा) के इर्द-गिर्द घूमती है।

फिल्म को करने के लिए तैयार नहीं थे वरुण और अनुष्का

ट्रेलर लॉन्च इवेंट के दौरान जब वरुण से पूछा गया कि उन्हें कैसा लग रहा है, तब एक्टर ने कहा कि हर दफा जब उनकी फिल्म का ट्रेलर लॉन्च होता है तो ऐसा लगता है जैसा उनका रिपोर्ट कार्ड आ रहा हो। उन्होंने कहा कि ये फिल्म मेरे लिए बेहद स्पेशल है। ये फिल्म इंडियन होने का गर्व करवाती है। वरुण ने कहा कि जब उन्हें फिल्म की स्क्रिप्ट मिली थी तब वह इस फिल्म को करने के लिए तैयार नहीं थे। वरुण ने कहा- ‘जब मुझे स्क्रिप्ट मिली तब मेरे पास डेट्स नहीं थी। मुझे ‘कलंक’ करनी थी और मैं यही सोच रहा था कि मैं प्रोड्यूसर आदित्य चोपड़ा और मनीष को कैसे मना करूंगा, लेकिन जब मैंने स्क्रिप्ट पढ़ी तो मैं इस फिल्म के लिए मना नहीं कर सका। मुझे हमेशा से फैमिली एंटरटेनिंग फिल्म करनी थी। मैं स्क्रिप्ट पढ़कर खूब हंसा और मैंने तय कर लिया कि मुझे मौजी का किरदार करना है।’

bollywood,sui dhaaga,anushka sharma,varun dhawan,sui dhaaga trailer launch

इतना ही नहीं वरुण ने यह भी कहा कि इस फिल्म की शूटिंग के दौरान उन्हें उस भारत की झलक भी देखने को मिली जो छोटे कस्बों में बसता है। वरुण ने कहा- ‘जब मैं दिल्ली, भोपाल और चंदेरी में शूटिंग कर रहा था, तब मुझे भारत की वो लाइफस्टाइल देखने को मिली जो बिंदास थी। इंडिया में लोग जो बिंदास जिंदगी जीते हैं, वही जीने के लिए मैंने यह फिल्म की है।’

फिल्म को चुनने के सवाल पर अनुष्का शर्मा ने भी इस इवेंट में अपनी बात रखी। अनुष्का शर्मा ने कहा- ‘मैंने शरत की पिछली फिल्म देखी थी और जब यह स्क्रिप्ट मेरे पास आई तो मुझे विश्वास ही नहीं हुआ कि मैं ममता के किरदार प्ले कर पाउंगी। ये रोल ऐसा था जो मैं समझ ही नहीं पा रही थी कि मैं कैसे करूंगी! ये मेरे पिछले किरदारों की तरह नहीं था, बल्कि रूरल का एक किरदार था। मुझे अपनी पर्सनैलिटी से अलग जाना था, जो मेरे लिए मुश्किल था। मेरे मना करने के बाद भी शरत और मनीष इस बात को लेकर कन्विंश थे कि मैं ही ये किरदार कर रही हूं। मुझे बहुत गर्व है कि मैं इस फिल्म का हिस्सा हूं। मुझे इस किरदार के लिए खुद को मेंटली तैयार करना पड़ा और बतौर एक्टर मुझे बहुत सी चीजों को खुद की पर्सनैलिटी से बाहर निकालनी पड़ी हैं।’

bollywood,sui dhaaga,anushka sharma,varun dhawan,sui dhaaga trailer launch

ट्रेलर को देखकर तो यही लग रहा है कि सिल्वर स्क्रीन पर एक दफा फिर से छोटे शहर की दमदार कहानी लौट रही है। ‘सुई धागा’ की कहानी मौजी (वरुण धवन) और ममता (अनुष्का शर्मा) के इर्द-गिर्द घूमती है। मौजी एक दिन अपने मालिक के रोजमर्रे के ताने से परेशान होकर नौकरी छोड़कर अपना पुश्तैनी काम करने का फैसला करता है और यह काम है कपड़े सिलने का। यहीं से फिल्म स्वरोजगार की कहानी बयां करती है। मौजी न केवल धीरे-धीरे अपने कारोबार को बढ़ाता है, बल्कि अपना खुद का ब्रांड भी खड़ा कर लेता है, जो ‘मेड इन इंडिया’ है। वरुण धवन का अंदाज भी इस फिल्म में बदला हुआ नजर आ रहा है। अनुष्का ने फिल्म में वरुण की पत्नी का किरदार निभाया है और दोनों की एक्टिंग की झलक इसके ट्रेलर में ही नजर आ रही है। फिल्म का निर्देशन ‘दम लगा के हईसा’ के डायरेक्टर शरत कटारिया ने ही किया है और इसको यशराज फिल्म्स ने प्रोड्यूस किया है।

बता दें कि वरुण धवन और अनुष्का शर्मा अपनी इस फिल्म का 40 दिन तक प्रमोशन करेंगे। खबर है कि वरुण धवन और अनुष्का शर्मा इस फिल्म के प्रमोशन के लिए खास तैयारी कर रहे हैं। मीडिया में चल रही खबरों की मानें तो यह दोनों स्टार इस फिल्म का हर शहर और हर गांव में प्रमोशन करेंगे। अनुष्का और वरुण फिल्म के प्रमोशन के दौरान संबंधित शहर के शिल्प और कौशल विकास से जुड़ी चीजों के बारे में भी वहां के लोगों को जागरूक करेंगे।

राज्य
View More

Shorts see more

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

  • UPI से पैसे भेजना आसान है, इसलिए इसकी सुरक्षा के लिए PIN का ध्यान रखना जरूरी है।
  • समय-समय पर UPI PIN बदलने से ऑनलाइन फ्रॉड का खतरा कम होता है।
  • PIN भूलने पर डेबिट कार्ड और OTP से आसानी से रीसेट किया जा सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

राम मंदिर चढ़ावा चोरी: 2000 से शुरू हुआ खेल, फिर रोज लाखों तक पहुंची हेराफेरी; पूछताछ में आरोपियों ने खोले कई अहम राज
राम मंदिर चढ़ावा चोरी: 2000 से शुरू हुआ खेल, फिर रोज लाखों तक पहुंची हेराफेरी; पूछताछ में आरोपियों ने खोले कई अहम राज
न्यूजीलैंड में भारतीय समुदाय से बोले पीएम मोदी, कहा- 'परंपराओं को संजोते हुए आधुनिक भारत तेजी से आगे बढ़ रहा है'
न्यूजीलैंड में भारतीय समुदाय से बोले पीएम मोदी, कहा- 'परंपराओं को संजोते हुए आधुनिक भारत तेजी से आगे बढ़ रहा है'
क्या सच में पेट्रोल में गन्ने का रस मिलाया जा रहा है? E20 पेट्रोल को लेकर फैली 20 बड़ी गलतफहमियों की पूरी सच्चाई
क्या सच में पेट्रोल में गन्ने का रस मिलाया जा रहा है? E20 पेट्रोल को लेकर फैली 20 बड़ी गलतफहमियों की पूरी सच्चाई
वियतनाम में भारतीय पर्यटकों से भरी स्पीडबोट हादसे का शिकार, 36 लोग थे सवार; दूतावास ने जारी किए हेल्पलाइन नंबर
वियतनाम में भारतीय पर्यटकों से भरी स्पीडबोट हादसे का शिकार, 36 लोग थे सवार; दूतावास ने जारी किए हेल्पलाइन नंबर
दतिया उपचुनाव: नरोत्तम मिश्रा को टिकट नहीं मिलने पर फूटा समर्थकों का गुस्सा, ग्वालियर-झांसी हाईवे पर जाम, जिला कार्यकारिणी ने दिया सामूहिक इस्तीफा
दतिया उपचुनाव: नरोत्तम मिश्रा को टिकट नहीं मिलने पर फूटा समर्थकों का गुस्सा, ग्वालियर-झांसी हाईवे पर जाम, जिला कार्यकारिणी ने दिया सामूहिक इस्तीफा
अयोध्या: 200 चांदी की ईंटों के विवाद पर राम मंदिर ट्रस्ट के जवाब से संतुष्ट हुआ सिंधी समाज, सामूहिक दर्शन की रखी मांग
अयोध्या: 200 चांदी की ईंटों के विवाद पर राम मंदिर ट्रस्ट के जवाब से संतुष्ट हुआ सिंधी समाज, सामूहिक दर्शन की रखी मांग
8 महीने की गर्भवती पत्नी की हत्या, गर्भ में पल रहे जुड़वां बच्चों की भी गई जान; प्रेम विवाह के एक साल बाद वारदात
8 महीने की गर्भवती पत्नी की हत्या, गर्भ में पल रहे जुड़वां बच्चों की भी गई जान; प्रेम विवाह के एक साल बाद वारदात
टीवी एक्टर रोहित चंदेल पर नाबालिग से छेड़छाड़ का आरोप, POCSO एक्ट के तहत मामला दर्ज, पुलिस ने किया गिरफ्तार
टीवी एक्टर रोहित चंदेल पर नाबालिग से छेड़छाड़ का आरोप, POCSO एक्ट के तहत मामला दर्ज, पुलिस ने किया गिरफ्तार
चांदी ने लगाई लंबी छलांग, एक दिन में 5,000 रुपये महंगी हुई; सोने के दाम भी चढ़े, जानिए ताजा भाव
चांदी ने लगाई लंबी छलांग, एक दिन में 5,000 रुपये महंगी हुई; सोने के दाम भी चढ़े, जानिए ताजा भाव
'कुपवाड़ा से कठुआ तक हर कब्रिस्तान में पाकिस्तानी दफन हैं...', हिजबुल के डिप्टी कमांडर का वीडियो वायरल, कैमरे पर किया बड़ा दावा
'कुपवाड़ा से कठुआ तक हर कब्रिस्तान में पाकिस्तानी दफन हैं...', हिजबुल के डिप्टी कमांडर का वीडियो वायरल, कैमरे पर किया बड़ा दावा
ऑस्ट्रेलिया में होटल का किराया कितना होता है? जानिए 7 दिन रुकने का पूरा बजट और पैसे बचाने के आसान तरीके
ऑस्ट्रेलिया में होटल का किराया कितना होता है? जानिए 7 दिन रुकने का पूरा बजट और पैसे बचाने के आसान तरीके
फ्लाइट से गोवा की सैर! 4-स्टार होटल, नाश्ता-डिनर और घूमने का पूरा इंतजाम, IRCTC का खास पैकेज
फ्लाइट से गोवा की सैर! 4-स्टार होटल, नाश्ता-डिनर और घूमने का पूरा इंतजाम, IRCTC का खास पैकेज
सफर में बार-बार टॉयलेट जाने से बचना है? निकलने से पहले अपनाएं ये 5 आसान टिप्स
सफर में बार-बार टॉयलेट जाने से बचना है? निकलने से पहले अपनाएं ये 5 आसान टिप्स
प्राकृतिक खूबसूरती से भरपूर हैं पाकिस्तान की ये जगहें, हर साल बड़ी संख्या में पहुंचते हैं विदेशी पर्यटक
प्राकृतिक खूबसूरती से भरपूर हैं पाकिस्तान की ये जगहें, हर साल बड़ी संख्या में पहुंचते हैं विदेशी पर्यटक