न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

ट्रेलर से भी ज्यादा बोल्ड है 'हेट स्टोरी 4' का पहला गाना, बेहद हॉट अवतार में उर्वशी रौतेला

बॉलीवुड के 'सीरियल किसर' इमरान हाशमी का पॉपुलर गाना 'आशिक बनाया आपने' नए और हॉट अंदाज में वापस आ गया है

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Thu, 01 Feb 2018 3:27:21

ट्रेलर से भी ज्यादा बोल्ड है 'हेट स्टोरी 4' का पहला गाना, बेहद हॉट अवतार में उर्वशी रौतेला

बॉलीवुड के 'सीरियल किसर' इमरान हाशमी का पॉपुलर गाना 'आशिक बनाया आपने' नए और हॉट अंदाज में वापस आ गया है। साल 2012 में आई पाउली दाम की फिल्म 'हेट स्टोरी' की फ्रेंचाइजी 'हेट स्टोरी 4' का ट्रेलर कुछ दिन पहले रिलीज किया गया था। फिल्म में उर्वशी रौतेला लीड रोल करती नजर आएंगी। इस फिल्म में उनका बेहद बोल्ड अवतार दर्शकों को देखने को मिलेगा। अब मेकर्स ने फिल्म का पहला गाना रिलीज कर दिया है।

इसके लिरिक्स में कुछ बदलाव किए गए हैं। ये बदलाव मनोज मुंतसिर ने किए हैं। साल 2005 में आए 'आशिक बनाया आपने' को हिमेश रेशमिया और श्रेया घोषाल ने गया था, वहीं इस बार नेहा कक्कड़ ने वही जादू रीक्रिएट किया है। करीब 13 साल बाद इस गाने का ये नया अंदाज काफी फ्रेश लग रहा है। अब उर्वशी रौतेला इस गाने पर कहर बरपाने के लिए तैयार हैं। उर्वशी के सेक्सी मूव्स पहली बार देखने को मिलेंगे। उर्वशी के साथ करण वाही भी इस गाने में नजर आ रहे हैं। गाने को तनिष्क बाग्ची ने कंपोज किया है।

वीडियो की बात करें तो उर्वशी रौतेला अपने जाने-पहचाने बोल्ड और सेंसेशनल अंदाज में नजर आ रही हैं। फिल्म के ट्रेलर में भी उर्वशी के बोल्ड अवतार की झलक मिली थी। बता दें कि इससे पहले उर्वशी ऋतिक रोशन की फिल्म 'काबिल' के 'सारा जमाना हसीनों का दीवाना' में अपनी बोल्ड अदाएं दिखाती नजर आई थीं। उर्वशी की आने वाली फिल्म 'हेट स्टोरी-4' की बात करें तो यह फिल्म 9 मार्च को रिलीज हो रही है। इस फिल्म में उर्वशी के साथ करण वाही और विवान भटेना अहम रोल में हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

  • खाली पेट देसी घी खाने से पाचन और मेटाबॉलिज्म बेहतर हो सकता है।
  • यह त्वचा में निखार और हड्डियों को मजबूती देने में मददगार माना जाता है।
  • संतुलित मात्रा में घी दिल की सेहत के लिए भी फायदेमंद हो सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

बीजेपी के वोट बैंक में सेंध लगाने की तैयारी? अखिलेश यादव ने बताया 27 हजार वोटों का लक्ष्य

यूक्रेन का रूस पर अब तक का सबसे बड़ा हमला, 1,000 से ज्यादा ड्रोन दागे; दो लोगों की मौत

ओवैसी के इस ऑफर से यूपी की सियासत में हलचल, गठबंधन के लिए रखी ऐसी शर्त

जुलाई-अगस्त की खरीदारी के बाद विदेशी निवेशकों की फिर बिकवाली, सितंबर में बेचे ₹23,676 करोड़ के शेयर

UCC के समर्थन में जीतन राम मांझी, बोले- ‘कानून के नजरिए से सब एक’, एक देश-एक कानून की पैरवी

सोहेल खान के लुक्स पर कमेंट करने वालों पर भड़के सलमान, बोले- पहले अपनी शक्ल और जिस्म देखो

‘बिग बॉस 20’ में नहीं बिगड़ी सलमान खान की तबीयत, बोले- गलत तरीके से एडिट हुआ प्रोमो, काजी को समझाने के लिए किया था एक्ट

अमृतसर ASI हत्याकांड में बड़ा अपडेट, आरोपी दीपक सिंह पुलिस मुठभेड़ में ढेर; पाकिस्तान कनेक्शन का दावा

ओम प्रकाश राजभर बोले- यूपी चार हिस्सों में बंटेगा, पूर्वांचल बना तो राजभर का बेटा बनेगा मुख्यमंत्री

Bigg Boss 20: आम्रपाली दुबे को ‘टुनटुन’ कहना लव गिल को पड़ा भारी, बॉडी शेमिंग पर भड़कीं भोजपुरी एक्ट्रेस

Bigg Boss 20 में मैरी कॉम से भिड़ीं माही विज और उदिति सिंह, ‘लेजेंड हैं तो क्या सिर पर बैठा लें?’ पर बढ़ा विवाद

मां बनने के बाद कैटरीना कैफ के लिए बदल गया खूबसूरती का मतलब, कही यह बात

रश्मिका मंदाना की ‘मायसा’ का दमदार टीजर रिलीज, रफ-टफ अवतार में दिखा एक्ट्रेस का नया अंदाज

बाजार में फल खरीदते समय ऐसे पहचानें कौन सा ताजा है और कौन सा खराब