बॉलीवुड एक्टर विक्की कौशल (Vicky Kaushal) की फिल्म 'उरी: द सर्जिकल स्ट्राइक' (URI The Surgical Strikes) शुक्रवार सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है। विक्की कौशल यामी गौतम और परेश रावल अभिनीत ‘उरी’ सच्ची घटना पर आधारित सर्जिकल स्ट्राइक पर है। फिल्म की कहानी भारतीय सेना की ओर से 28 और 29 सितंबर 2016 में ‘उरी’ पर हुई सर्जिकल स्ट्राइक पर बेस्ट है। उस दौरान इस सर्जिकल स्ट्राइक की चर्चा पूरे देश में हुई थी। इस फिल्म को कम बजट में बनाया गया है। इस फिल्म को लेकर बॉक्स ऑफिस को उम्मीद है कि पहले दिन यह फिल्म 3-4 करोड का कारोबार करने में सफल हो सकती है। इस फिल्म के लिए आलिया भट्ट, रणवीर सिंह, रणबीर कपूर, वरुण धवन, आयुष्मान खुराना, भूमि पेडनेकर, सिद्धार्थ मल्होत्रा, करण जौहर, रोहित शेट्टी, एकता कपूर ने एक साथ एक फ्रेम में वीडियो जरिए बेस्ट विशेज दी है। यह वीडियो तब का है, जब ये सभी स्टार्स पीएम मोदी से मुलाकात करने के लिए नई दिल्ली पहुंचे।














