न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

‘उरी’: बॉक्स ऑफिस पर 19वां दिन, कमाई शानदार, नजर 200 करोड़ पर

अप्रत्याशित रूप से दर्शकों के दिलो दिमाग पर छाई मोदी सरकार द्वारा की गई सर्जिकल स्ट्राइक पर बनी फिल्म ‘उरी: द सर्जिकल स्ट्राइक’ बेहद सधे हुए कदमों से बॉक्स ऑफिस पर कारोबार कर रही है

Posts by : Geeta | Updated on: Wed, 30 Jan 2019 6:06:16

‘उरी’: बॉक्स ऑफिस पर 19वां दिन, कमाई शानदार, नजर 200 करोड़ पर

अप्रत्याशित रूप से दर्शकों के दिलो दिमाग पर छाई मोदी सरकार द्वारा की गई सर्जिकल स्ट्राइक पर बनी फिल्म ‘उरी: द सर्जिकल स्ट्राइक’ बेहद सधे हुए कदमों से बॉक्स ऑफिस पर कारोबार कर रही है। इस फिल्म ने प्रदर्शन के 19वें दिन बॉक्स ऑफिस पर 3.40 करोड़ का कारोबार करते हुए अपना कुल कारोबार 165 करोड़ के लगभग पहुँचा लिया है। जबकि गत सप्ताह प्रदर्शित हुई कंगना रनौत की फिल्म ‘मणिकर्णिका: द क्वीन ऑफ झांसी’ बॉक्स ऑफिस पर असफलता की ओर अपने कदम बढ़ा चुकी है।

गौरतलब है कि आदित्य धर की फिल्म ‘उरी: द सर्जिकल स्ट्राइक’ वर्ष 2016 में भारतीय सेना द्वारा पाकिस्तान में की गई सर्जिकल स्ट्राइक पर बनी फिल्म है। सिर्फ 25 करोड़ के बजट में बनी यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर अब तक की हाइस्ट ग्रोसिंग फिल्म बन गई है। बॉक्स ऑफिस पर इस फिल्म ने अपने 18 दिन के सफर में अब तक लगभग 160 करोड़ का कारोबार करने में सफलता प्राप्त कर ली है।

bollywood,uri,uri the surgical strike,uri box office collection report,uri box office report

हाल ही में इस फिल्म को रक्षा मंत्री निर्मला सीमारमण ने पूर्व सैनिकों व उनके परिवार के साथ देखा था। उन्होंने भी इस फिल्म की जमकर तारीफ की थी। उन्होंने ट्वीट करते हुए कहा था, ‘क्या पावर पैक्ड फिल्म है। आदित्य धर औश्र रॉनी स्क्रूवाला। विक्की कौशल, परेश रावल और यामी गौतम ने बहुत अच्छा काम किया। थिएटर के अंदर के लोगों की एनर्जी को रिचार्ज कर दिया।’

‘उरी’ ने अपने तीसरे सप्ताह के सोमवार को बॉक्स ऑफिस पर 3.40 करोड़ का कारोबार करते हुए स्वयं को 160 करोड़ के पार पहुँचा लिया है। अब उसका लक्ष्य बॉक्स ऑफिस पर 175 करोड़ और फिर 200 करोड़ को प्राप्त करने का है। चौथे सप्ताह के वीकेंड तक यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर 178 करोड़ के आंकड़े को छूने में सफल हो जाएगी यह निश्चित है।

वर्ष 2019 की पहली 100 करोड़ी और ब्लॉकबस्टर साबित हो चुकी फिल्म ‘उरी’ सफलता के रथ पर ऐसी सवार है कि वह रुकने का नाम नहीं ले रही है। गत शुक्रवार को अपने तीसरे सप्ताह के सफर पर निकली इस फिल्म ने 3रे वीकेंड में बॉक्स ऑफिस पर शानदार कारोबार करते हुए लगभग 24 करोड़ का कारोबार किया था। तीसरे शुक्रवार को इस फिल्म ने 4.40, शनिवार को 9.75, रविवार 9.20 और सोमवार को 3.40 करोड़ का कारोबार करते हुए कुल 160.78 करोड़ का कारोबार करने में सफलता प्राप्त कर ली है। अब उसकी नजर 175 करोड़ और लक्ष्य 200 करोड़ पर है।

उरी: द सर्जिकल स्ट्राइक के कारोबार को देखते हुए टे्रड विश्लेषकों का मानना है कि यह इस वर्ष की पहली 200 करोड़ी फिल्म साबित हो सकती है। मणिकर्णिका के प्रदर्शन के बावजूद ‘उरी’ के तीसरे वीकेंड के कारोबार को देखते हुए यह कहा जाने लगा है कि यह 200 करोड़ की कमाई करने में सफल होगी। इस फिल्म ने पहले सप्ताह में 71.26 करोड़, दूसरे सप्ताह में 62.77 करोड़ रुपये का कारोबार किया था।

राज्य
View More

Shorts see more

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

  • पिंपल्स कंट्रोल करें आसान स्टेप्स से
  • साफ और ग्लोइंग स्किन के लिए सही रूटीन अपनाएं
  • हाइड्रेशन और हेल्दी लाइफस्टाइल से स्किन चमकदार बनाएं
read more

ताजा खबरें
View More

बांकीपुर उपचुनाव में बीजेपी का बड़ा फैसला, अभिषेक बंटी की जगह नीरज सिन्हा को बनाया उम्मीदवार, प्रशांत किशोर और रेखा गुप्ता से होगा मुकाबला
बांकीपुर उपचुनाव में बीजेपी का बड़ा फैसला, अभिषेक बंटी की जगह नीरज सिन्हा को बनाया उम्मीदवार, प्रशांत किशोर और रेखा गुप्ता से होगा मुकाबला
डेढ़ साल के मासूम की बेरहमी से हत्या करने वाले चाचा को फांसी, 40 दिन में आया कोर्ट का फैसला
डेढ़ साल के मासूम की बेरहमी से हत्या करने वाले चाचा को फांसी, 40 दिन में आया कोर्ट का फैसला
क्या एनडीए का हिस्सा बनेगी शरद पवार की पार्टी? अटकलों पर सुप्रिया सुले ने दिया साफ जवाब
क्या एनडीए का हिस्सा बनेगी शरद पवार की पार्टी? अटकलों पर सुप्रिया सुले ने दिया साफ जवाब
जज की छुट्टी से फिर टली सुनवाई, खान सर की अग्रिम जमानत पर आज भी नहीं आया फैसला; अब इस दिन होगी अगली सुनवाई
जज की छुट्टी से फिर टली सुनवाई, खान सर की अग्रिम जमानत पर आज भी नहीं आया फैसला; अब इस दिन होगी अगली सुनवाई
चेक बाउंस केस में राजपाल यादव को बड़ा झटका, दिल्ली हाई कोर्ट ने 3 महीने की सजा बरकरार रखी
चेक बाउंस केस में राजपाल यादव को बड़ा झटका, दिल्ली हाई कोर्ट ने 3 महीने की सजा बरकरार रखी
भाजपा पर ममता बनर्जी का बड़ा हमला, बोलीं- 'मुझे चुप कराना है तो जान से मारना होगा'; बागी नेताओं को भी दी चेतावनी
भाजपा पर ममता बनर्जी का बड़ा हमला, बोलीं- 'मुझे चुप कराना है तो जान से मारना होगा'; बागी नेताओं को भी दी चेतावनी
बारिश में घर से आ रही सीलन की बदबू? किचन में उबालें ये 5 चीजें, पूरा घर महक उठेगा
बारिश में घर से आ रही सीलन की बदबू? किचन में उबालें ये 5 चीजें, पूरा घर महक उठेगा
बांकीपुर में बीजेपी को बड़ा झटका, प्रत्याशी अभिषेक सिन्हा बंटी ने नामांकन के बाद चुनाव लड़ने से किया इनकार
बांकीपुर में बीजेपी को बड़ा झटका, प्रत्याशी अभिषेक सिन्हा बंटी ने नामांकन के बाद चुनाव लड़ने से किया इनकार
E20 पेट्रोल में 20% इथेनॉल मिलने के बाद भी कीमत क्यों नहीं घटी? सरकार ने बताई पूरी वजह
E20 पेट्रोल में 20% इथेनॉल मिलने के बाद भी कीमत क्यों नहीं घटी? सरकार ने बताई पूरी वजह
अक्षय कुमार की 'वेलकम टू द जंगल' ने 14 दिनों में निकाली पूरी लागत, अब बॉक्स ऑफिस पर करेगी मुनाफे की कमाई
अक्षय कुमार की 'वेलकम टू द जंगल' ने 14 दिनों में निकाली पूरी लागत, अब बॉक्स ऑफिस पर करेगी मुनाफे की कमाई
अमरनाथ यात्रा के दौरान बड़ा सड़क हादसा, जम्मू-श्रीनगर हाईवे पर कार दीवार से टकराई; 5 श्रद्धालु घायल
अमरनाथ यात्रा के दौरान बड़ा सड़क हादसा, जम्मू-श्रीनगर हाईवे पर कार दीवार से टकराई; 5 श्रद्धालु घायल
हेयर फॉल से हैं परेशान? डाइट में शामिल करें ये 5 सुपरफूड्स, बाल बनेंगे मजबूत, घने और चमकदार
हेयर फॉल से हैं परेशान? डाइट में शामिल करें ये 5 सुपरफूड्स, बाल बनेंगे मजबूत, घने और चमकदार
मानसून में बाल क्यों हो जाते हैं बेहद फ्रीजी और कमजोर? जानिए वजह और उनकी सही देखभाल के आसान तरीके
मानसून में बाल क्यों हो जाते हैं बेहद फ्रीजी और कमजोर? जानिए वजह और उनकी सही देखभाल के आसान तरीके
12% से अधिक अल्कोहल वाली दवाएं अब डॉक्टर की पर्ची पर ही मिलेंगी, केंद्र सरकार ने लागू किया नया नियम
12% से अधिक अल्कोहल वाली दवाएं अब डॉक्टर की पर्ची पर ही मिलेंगी, केंद्र सरकार ने लागू किया नया नियम