बॉलीवुड एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण ( Deepika Padukone ) और रणवीर सिंह ( Ranveer Singh ) की शादी ( Deepika-Ranveer Wedding ) करीब है। 'बाजीराव' और 'मस्तानी' इटली पहुंच चुके हैं। अब धीरे-धीरे मेहमानों के पहुंचने का सिलसिला भी शुरू हो चुका है। इन दोनों की शादी में कोई छोटी मोटी नहीं बल्कि हाई लेवल की सिक्योरिटी के साथ होने की खबर है। पिंकविला की एक खबर के मुताबिक रणवीर और दीपिका की शादी की सेरेमनीज आज से इटली के लेक कोमो के विला देल बालबीएनलो (Villa del Balbianello) में शुरू हो जाएंगी। खबर है कि परिवार और करीबी दोस्तों को मिलाकर कुल 40 मेहमान शादी के वेन्यू पर पहुंच चुके हैं। खास बात ये है कि इन मेहमानों में बॉलीवुड इंडस्ट्री से कोई भी नहीं है। पहले कयास लगाए जा रहे थे कि संजय लीला भंसाली शादी में जरूर शामिल होंगे। लेकिन अब साफ हो चुका है कि इंडस्ट्री से वहां कोई भी नहीं है। फुल प्रूफ प्राइवेसी सुनिश्चित करने के विला में सुरक्षा स्क्रीनिंग के तीन स्तर हैं। दीपवीर ने अपनी शादी के लिए इस जगह को पूरी तरह से एक हफ्ते के लिए अपने लिए खास बुक करवाया है। जिसके चलते आम लोगों के लिए यहां एक हफ्ते तक आवाजाही बंद रहेगी।
Italy: Visuals from Villa del Balbianello at Lake Como in Lombardy, the venue for the wedding ceremony of Deepika Padukone and Ranveer Singh. Preparations underway. pic.twitter.com/MuuBJXos50
— ANI (@ANI) November 11, 2018














