न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

बॉबी देऑल - 10 साल से मांग रहे थे काम, पोस्टर बॉयज से की थी बॉलीवुड में दोबारा वापसी

27 जनवरी 1967 को मुंबई में एक्टर धर्मेंद्र और उनकी पत्नी प्रकाश कौर के घर बॉबी का जन्म हुआ था।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Sat, 27 Jan 2018 12:35:31

बॉबी देऑल - 10 साल से मांग रहे थे काम, पोस्टर बॉयज से की थी बॉलीवुड में दोबारा वापसी

27 जनवरी 1967 को मुंबई में एक्टर धर्मेंद्र और उनकी पत्नी प्रकाश कौर के घर बॉबी का जन्म हुआ था। बॉबी आज अपना 50वां बर्थडे मना रहे हैं। फिल्म पोस्टर बॉयज से करीब चार साल बाद बड़े पर्दे पर बॉबी की वापसी हुई है। बॉलीवुड के जाने माने एक्टर बॉबी देऑल पिछले काफी वक्त से फिल्मों में काम ना मिलने के कारण गायब हो गए थे लेकिन अब उनकी गाड़ी धीरे-धीरे फिर पटरी पर आने लगी है। कुछ दिन पहले बॉबी देओल ने 'पोस्टर बॉयज' नाम की एक फिल्म से बड़े पर्दे पर कमबैक किया है। यह फिल्म भले ही बॉक्स ऑफिस पर हिट न रही हो लेकिन लोगों ने इस फिल्म में बॉबी देओल की एक्टिंग की काफी तारीफ की है। अब लगता है साल 2018 बॉबी के लिए अच्छा होने वला है क्योंकि उनके पास दो बड़ी फिल्में हैं, जिनसे वो एक बार फिर से दर्शकों के दिलों में छा जाएंगे।

इन दोनों में से पहली फिल्म है 'यमला पगला दीवाना 3'। इस फिल्म में बॉबी देओल अपने पापा धर्मेंद्र और बड़े भाई सनी देओल के साथ लोगों को गुदगुदाने की कोशिश करेंगे। इस सीरीज की पहली दो फिल्में बॉक्स ऑफिस पर रिलीज हो चुकी हैं। जिनमें से पहली ‘यमला पगला दीवाना’ काफी बड़ी हिट साबित हुई थी। इसके अलावा बॉबी के पास दूसरी फिल्म है 'रेस 3'। जिसमें बॉबी देओल, सलमान खान के साथ दिखाई देंगे। अब रेस 3 में उनका किरदार क्या होगा, यह अभी तक नहीं बताया गया है। उम्मीद की जा रही है कि बॉबी देओल की आने वाली ये दोनों फिल्में भी ब्लॉकबस्टर बनेंगी। इससे वो एक बार फिर बॉलीवुड पर छा जायेंगे। इन बड़े बजट की फिल्मों के लिए बॉबी को अच्छी फीस भी दी गई है।

bollywood,bobby deol,sunny deol,dharmendra,birthday special

*10 साल से मांग रहे थे काम

बॉबी ने एक इंटरव्यू में कहा था कि पिछले 10 साल से वो काम मांग रहे थे, लेकिन प्रोड्यूसर्स उन्हें काम नहीं दे रहे थे। इस वजह से वह डिप्रेशन में चले गए थे। फिल्म पोस्टर बॉयज के लिए हुए एक इंटरव्यू में बॉबी से जुड़े इसी सवाल को सनी से पूछा गया तो वो भावुक हो गए और रो पड़े थे। फिल्‍म पोस्‍टर बॉयज के लिए दिये गये एक इंटरव्यू में सनी से बॉबी देओल के बारे में पूछा गया था तो वे भावुक हो गये थे और रो पड़े थे। बीबीसी हिंदी ने इस वाक्‍ये को अपनी वेबसाइट में पोस्‍ट किया था। रेडियो पर बातचीत में बॉबी को पिछले 10 सालों से काम नहीं मिलने पर सनी देओल ने क‍हा था हम सब उसके साथ है और हमारी फैमिली काफी मजबूत है। लेकिन एक दूसरे को दर्द होता है तो फील होता है। बॉबी पर बात करते हुए सनी भावुक हो गये थे और उनका गला भर आया था।

bollywood,bobby deol,sunny deol,dharmendra,birthday special

* लग गई थी शराब की लत, डिप्रेशन का हो गए थे शिकार

काम न मिलने की वजह से बॉबी देओल डिप्रेशन में चले गये थे और उन्‍हे शराब की लत लग गई थी। एक वेबसाइट से बात करते हुए खुद बॉबी देओल ने स्‍वीकारा था कि उन्‍हें शराब की लत लग गई थी और इससे उनकी पत्‍नी ने उन्‍हें बाहर निकाला। बॉबी देओल और तान्या आहूजा के दो बेटे आर्यमान देओल और धरम देओल हैं।

bollywood,bobby deol,sunny deol,dharmendra,birthday special

* 'रेस 3' के लिए घटाया वजन

बॉबी 'रेस' फिल्म की तीसरी सीरीज से बॉलीवुड में कमबैक कर रहे हैं। फिल्‍म में सलमान खान, जैकलीन फर्नाडीज और डेजी शाह भी मुख्‍य भूमिका में हैं। बॉबी ने इस फिल्म के लिए अपने लुक और फिटनेस पर काफी मेहनत की है। उन्‍होंने इंस्‍टाग्रांम पर जिम में वर्कआउट करते हुए तसवीरें शेयर की है। फिल्म के लिए जिम में पसीना बहा रहे बॉबी को 8 किलो वेट अभी भी कम करना है।

* सुपरहिट फिल्‍में

बॉबी देओल ने कई बॉलीवुड में कई सक्‍सेसफुल फिल्‍में दी है। जिसमें बरसात (1995), गुप्‍त (1997), सोल्‍ज़र (1998), बादल(2000), बिच्‍छू (2000), अजनबी (2001), हमराज (2002), टैंगो चार्ली (2005), अपने (2007), and यमला पगला दीवाना (2011) शामिल है।

राज्य
View More

Shorts see more

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

  • खाली पेट देसी घी खाने से पाचन और मेटाबॉलिज्म बेहतर हो सकता है।
  • यह त्वचा में निखार और हड्डियों को मजबूती देने में मददगार माना जाता है।
  • संतुलित मात्रा में घी दिल की सेहत के लिए भी फायदेमंद हो सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

IIT बॉम्बे में साहिल की मौत के बाद फूटा छात्रों का गुस्सा, आधी रात तक 400 से ज्यादा स्टूडेंट्स का प्रदर्शन
IIT बॉम्बे में साहिल की मौत के बाद फूटा छात्रों का गुस्सा, आधी रात तक 400 से ज्यादा स्टूडेंट्स का प्रदर्शन
नंदीग्राम उपचुनाव में कांग्रेस उम्मीदवार की गिरफ्तारी पर सायोनी घोष बोलीं- उनके खिलाफ मामले लंबित थे, चुनाव से पहले फैसले होते हैं
नंदीग्राम उपचुनाव में कांग्रेस उम्मीदवार की गिरफ्तारी पर सायोनी घोष बोलीं- उनके खिलाफ मामले लंबित थे, चुनाव से पहले फैसले होते हैं
मिलन प्रधान के खिलाफ 2007 के 4 मामलों में पेंडिंग थे वारंट, 3 में हत्या का आरोप; पुलिस ने खोला राज
मिलन प्रधान के खिलाफ 2007 के 4 मामलों में पेंडिंग थे वारंट, 3 में हत्या का आरोप; पुलिस ने खोला राज
पंजाब के 8 लाख कर्मचारियों-पेंशनरों का बढ़ा DA, 8% की बढ़ोतरी; महिला कर्मचारियों की पोस्टिंग पर भी बड़ा फैसला
पंजाब के 8 लाख कर्मचारियों-पेंशनरों का बढ़ा DA, 8% की बढ़ोतरी; महिला कर्मचारियों की पोस्टिंग पर भी बड़ा फैसला
दिशा सालियान केस: पिता सतीश सालियान ने CBI को सौंपे वीडियो और अन्य सबूत, आदित्य ठाकरे समेत कई लोगों पर कार्रवाई की मांग
दिशा सालियान केस: पिता सतीश सालियान ने CBI को सौंपे वीडियो और अन्य सबूत, आदित्य ठाकरे समेत कई लोगों पर कार्रवाई की मांग
पंजाब में बढ़ा सियासी विवाद, CM मान के काफिले के सामने प्रदर्शन के बाद रवनीत सिंह बिट्टू को पुलिस ने पकड़ा
पंजाब में बढ़ा सियासी विवाद, CM मान के काफिले के सामने प्रदर्शन के बाद रवनीत सिंह बिट्टू को पुलिस ने पकड़ा
सायोनी घोष के बयान से बंगाल की सियासत में हलचल, राहुल गांधी-ममता बनर्जी को लेकर कही ये बात
सायोनी घोष के बयान से बंगाल की सियासत में हलचल, राहुल गांधी-ममता बनर्जी को लेकर कही ये बात
पद की नाराजगी या आर्थिक परेशानी? शहजाद पूनावाला ने भाजपा छोड़ने की वजह स्पष्ट की
पद की नाराजगी या आर्थिक परेशानी? शहजाद पूनावाला ने भाजपा छोड़ने की वजह स्पष्ट की
निवेश के दावों पर अखिलेश का सवाल, बोले- विज्ञापनों में दिख रहा उद्योग, युवाओं को नहीं मिल रहा रोजगार
निवेश के दावों पर अखिलेश का सवाल, बोले- विज्ञापनों में दिख रहा उद्योग, युवाओं को नहीं मिल रहा रोजगार
Bigg Boss 20: आम्रपाली दुबे को ‘टुनटुन’ कहना लव गिल को पड़ा भारी, बॉडी शेमिंग पर भड़कीं भोजपुरी एक्ट्रेस
Bigg Boss 20: आम्रपाली दुबे को ‘टुनटुन’ कहना लव गिल को पड़ा भारी, बॉडी शेमिंग पर भड़कीं भोजपुरी एक्ट्रेस
Bigg Boss 20 में मैरी कॉम से भिड़ीं माही विज और उदिति सिंह, ‘लेजेंड हैं तो क्या सिर पर बैठा लें?’ पर बढ़ा विवाद
Bigg Boss 20 में मैरी कॉम से भिड़ीं माही विज और उदिति सिंह, ‘लेजेंड हैं तो क्या सिर पर बैठा लें?’ पर बढ़ा विवाद
मां बनने के बाद कैटरीना कैफ के लिए बदल गया खूबसूरती का मतलब, कही यह बात
मां बनने के बाद कैटरीना कैफ के लिए बदल गया खूबसूरती का मतलब, कही यह बात
बिग बॉस 20 में इस बार सलमान खान लगाएंगे घरवालों की क्लास, रोहैद के एविक्शन से वीकेंड का वार में बढ़ेगा ड्रामा
बिग बॉस 20 में इस बार सलमान खान लगाएंगे घरवालों की क्लास, रोहैद के एविक्शन से वीकेंड का वार में बढ़ेगा ड्रामा
Bigg Boss 20 में हुआ पहला एलिमिनेशन, रोहेद खान हुए घर से बाहर
Bigg Boss 20 में हुआ पहला एलिमिनेशन, रोहेद खान हुए घर से बाहर