न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

तनुश्री-नाना विवाद में कूदी यह टीवी एक्ट्रेस, दिया चौकाने वाला बयान, कहा - ये औरतें ही हैं जिनकी वजह से होती हैं ऐसी घटनाएं!

ऐसे में मशहूर मॉडल और टीवी एक्ट्रेस शमा सिकंदर ने भी इस मामले पर अपनी राय रखी है।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Mon, 01 Oct 2018 5:02:13

तनुश्री-नाना विवाद में कूदी यह टीवी एक्ट्रेस, दिया चौकाने वाला बयान, कहा - ये औरतें ही हैं जिनकी वजह से होती हैं ऐसी घटनाएं!

बॉलीवुड अभिनेत्री तनुश्री दत्ता और नाना पाटेकर का मामला शांत नहीं हो रहा है। तनुश्री ने नाना पाटेकर पर 10 साल पहले फिल्म 'हॉर्न ओके प्लीज' के सेट पर उनके साथ दुष्कर्म करने की कोशिश करने का आरोप लगाया है। जिसके बाद बॉलीवुड सितारे इस विवाद पर लगातार अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं और तनुश्री का पक्ष लेते दिखाई दे रहे हैं। ऐसे में मशहूर मॉडल और टीवी एक्ट्रेस शमा सिकंदर ने भी इस मामले पर अपनी राय रखी है।

वेबसाइट स्पॉट बॉय के साथ अपनी बातचीत में शमा ने कहा 'मुझे इस पूरी घटना के होने का बहुत दुख है। इस तरह की घटना आपको तबाह कर देती है और और कभी-कभी डिप्रेशन की तरफ ले जाती है। मैं तनुश्री से एक या दो बार ही मिली हूं वो बहुत ही अच्छी लड़की हैं। मैं प्राथना करती हूं की भगवान उन्हें इस लड़ाई में लड़ने और जीत हासिल करने की शक्ति दे।' शमा ने कहा, 'जब यह घटना हुई उस वक्त मैं वहां नहीं थी इस वजह से मैं नहीं कह सकती वहां क्या हुआ होगा लेकिन हमारी इंडस्ट्री में ही क्या, क्या लड़कियों के साथ ये हमारे देश में नहीं होता? दुनिया में नहीं होता? मेरे कहने का मतलब है यह हर जगह होता है। लेकिन उन्हें मुंह बंद रखने को कहा जाता है। ये औरतें ही हैं जिनकी वजह से औरतें चुप रहने पर मजबूर हो जाती हैं।

bollywood,shama sikander,tanushree dutta,nana patekar,sexual harassment

लेकिन अगर महिलाएं सपोर्ट करें तो यह मंजर बदल जाएगा।' शमा सिकंदर के अलावा भी बॉलीवुड के कई सितारों ने तनुश्री के पक्ष में अपने बयान जारी किए हैं। इस मुद्दे पर ट्विंकल खन्ना, प्रियंका चोपड़ा, स्वरा भास्कर, सोनम कपूर, ऋचा चड्ढा, परिणीति चोपड़ा और फरहान अख्तर जैसे सितारे तनु के समर्थन में उतरे हैं। तनुश्री के आरोपों के बाद नाना पाटेकर का बयान भी आ चुका है। उन्होंने कहा है कि वो तनुश्री को लीगल नोटिस भेजेंगे। फिलहाल वो जैसलमेर में 'हाउसफुल 4' की शूटिंग कर रहे हैं। उनका कहना है कि वो 7-8 तारीख को मुंबई लौटेंगे और फिर एक प्रेस कॉन्फ्रेंस कर सफाई देंगे। वहीं तनुश्री का कहना है, 'नाना पाटेकर बार-बार लीगल नोटिस भेजने की खोखली धमकियां देकर डराने की कोशिश कर रहे हैं। 10 साल पहले जब उन्होंने प्रेस कॉन्फ्रेंस की थी तो उन्होंने कहा था कि मैं उनकी बेटी जैसी हूं। इस बार की कॉन्फ्रेंस में खूब एक्टिंग होने वाली है। उन्हें अच्छी एक्टिंग आती है।'

bollywood,shama sikander,tanushree dutta,nana patekar,sexual harassment

ना मैं नाना पाटेकर हूं और ना तनुश्री

भले ही यह पूरा मामला 10 साल पुराना है लेकिन अब तनुश्री एक-एक कर सबको कठघरे में ला रही हैं। वो अब उन लोगों के खिलाफ भी ब्यान दे रही है जो नाना के साथ काम कर चुके या अभी कर रहे है। हाल ही में फिल्म 'ठग्स ऑफ हिंदोस्तान' के ट्रेलर लॉन्च पर अमिताभ बच्चन से तनुश्री और नाना पाटेकर के मामले में राय मांगी गई। तब बिग बी ने ये कहते हुए बात टाल दी कि ना मैं नाना पाटेकर हूं और ना तनुश्री, तो मैं आपके सवाल का जवाब कैसे दे सकता हूं। बिग बी की इस बात का जवाब अब तनुश्री ने दिया है।

तनुश्री ने हिंदुस्तान टाइम्स को दिए इंटरव्यू में कहा, 'बिग बी की बात सुनकर मुझे दुख पहुंचा है। इंडस्ट्री में ऐसे लोग हैं तो समाजिक मुद्दों पर फिल्में करते हैं। लेकिन जब किसी मुद्दे पर बात करनी होती है और गलत चीज के खिलाफ बोलने का मौका मिलता है तो वो ऐसा बयान देते हैं जिसका कोई मतलब नहीं निकलता।' बता दें कि जब तनु के बारे में आमिर खान से पूछा गयातो उन्होंने कहा था, 'अगर सच में ऐसा कुछ हुआ है तो इसकी जांच होनी चाहिए। जब ऐसी चीजें सुनने को मिलती हैं तो दुख होता है।' वही जब सलमान से इस बारे में बात की तो उन्होंने कहा ‘मुझे इस मामले के बारे में कुछ भी पता नहीं है। पहले मुझे इस विवाद को समझने दीजिए कि असल में हुआ क्या था ? मैं इसके बारे में यहां-वहां से सुन रहा हूं लेकिन मुझे इसकी पूरी जानकारी नहीं हैं।’ सलमान खान के बयान से साफ है कि वो इस विवाद में पड़ना ही नहीं चाहते हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

  • मानसून में स्किन चिपचिपी और पिंपल्स वाली हो जाती है
  • ब्लू स्किन केयर से ठंडक और हाइड्रेशन मिलता है
  • #BlueSkincare ट्रेंड युवाओं में वायरल है
read more

ताजा खबरें
View More

UAE के फुजैराह तेल टर्मिनल पर ईरान का हमला, कुवैत एयरपोर्ट को भी बनाया निशाना
UAE के फुजैराह तेल टर्मिनल पर ईरान का हमला, कुवैत एयरपोर्ट को भी बनाया निशाना
'लिक्विड पेट्रोलियम गैस नहीं बल्कि…', अखिलेश यादव ने LPG को दिया नया नाम
'लिक्विड पेट्रोलियम गैस नहीं बल्कि…', अखिलेश यादव ने LPG को दिया नया नाम
कॉफी में नींबू मिलाकर पीने से पिघलता है फैट? जानिए कितना सच है यह वायरल नुस्खा
कॉफी में नींबू मिलाकर पीने से पिघलता है फैट? जानिए कितना सच है यह वायरल नुस्खा
'द केरला स्टोरी 2' का बॉक्स ऑफिस जलवा, 16वें दिन भी दर्शकों की उमड़ी भीड़
'द केरला स्टोरी 2' का बॉक्स ऑफिस जलवा, 16वें दिन भी दर्शकों की उमड़ी भीड़
1 कटोरी दही खाने के अद्भुत फायदे, जानें कब और कैसे मिलेगा सबसे ज्यादा लाभ
1 कटोरी दही खाने के अद्भुत फायदे, जानें कब और कैसे मिलेगा सबसे ज्यादा लाभ
संतरे के छिलकों से ऐसे बनाएं असरदार फेस पैक, त्वचा में आएगा नेचुरल निखार
संतरे के छिलकों से ऐसे बनाएं असरदार फेस पैक, त्वचा में आएगा नेचुरल निखार
Samsung Galaxy S25 Ultra की कीमत में बड़ी गिरावट, 25 हजार रुपये तक सस्ता हुआ फ्लैगशिप फोन
Samsung Galaxy S25 Ultra की कीमत में बड़ी गिरावट, 25 हजार रुपये तक सस्ता हुआ फ्लैगशिप फोन
चाय-कॉफी की जगह इन हेल्दी ड्रिंक्स को बनाएं सुबह की आदत, बेजान त्वचा में लौट आएगा नेचुरल ग्लो
चाय-कॉफी की जगह इन हेल्दी ड्रिंक्स को बनाएं सुबह की आदत, बेजान त्वचा में लौट आएगा नेचुरल ग्लो
SBI की एफडी में ₹2 लाख जमा कर कमा सकते हैं ₹1,05,983 तक का तय ब्याज, सुरक्षित निवेश का भरोसेमंद विकल्प
SBI की एफडी में ₹2 लाख जमा कर कमा सकते हैं ₹1,05,983 तक का तय ब्याज, सुरक्षित निवेश का भरोसेमंद विकल्प
केले को जल्दी गलने और काला पड़ने से बचाने के आसान उपाय, हफ्तों तक रहेंगे ताजे
केले को जल्दी गलने और काला पड़ने से बचाने के आसान उपाय, हफ्तों तक रहेंगे ताजे
मुल्तानी मिट्टी पाउडर या पत्थर, ग्लोइंग स्किन के लिए कौन सा है बेहतर?
मुल्तानी मिट्टी पाउडर या पत्थर, ग्लोइंग स्किन के लिए कौन सा है बेहतर?
चेहरे की खूबसूरती बढ़ाने के लिए पपीता कैसे करें इस्तेमाल, नैचुरल फेस पैक बनाने का आसान तरीका
चेहरे की खूबसूरती बढ़ाने के लिए पपीता कैसे करें इस्तेमाल, नैचुरल फेस पैक बनाने का आसान तरीका
मीठे पानी वाला नारियल कैसे पहचानें? रंग और कुछ आसान टिप्स से खरीदते वक्त करें सही चुनाव
मीठे पानी वाला नारियल कैसे पहचानें? रंग और कुछ आसान टिप्स से खरीदते वक्त करें सही चुनाव
बिना चीनी के बनाएं स्वादिष्ट मलाईदार लस्सी, हेल्दी ड्रिंक की आसान रेसिपी
बिना चीनी के बनाएं स्वादिष्ट मलाईदार लस्सी, हेल्दी ड्रिंक की आसान रेसिपी