न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

10वें स्थान पर शाहरुख, पहले पर सलमान और बीच में अक्षय कुमार, जानिये कैसे...

एक नजर उन 10 फिल्मों पर जिन्होंने वैश्विक स्तर पर सर्वाधिक कमाई की

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Tue, 16 Jan 2018 11:24:31

10वें स्थान पर शाहरुख, पहले पर सलमान और बीच में अक्षय कुमार, जानिये कैसे...

गत 22 दिसम्बर को प्रदर्शित हुई सलमान खान अभिनीत और अली अब्बास जफर लिखित निर्देशित फिल्म ‘टाइगर जिंदा है’ का बॉक्स ऑफिस पर सफलता का सफर अभी भी जारी है। 24 दिन के सफलतम सफर में इस फिल्म ने घरेलू बॉक्स ऑफिस पर 322 करोड़ रुपये का कारोबार कर चुकी है। इसके साथ ही यह सलमान खान की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बन गई है। इससे पूर्व उनकी कबीर खान लिखित निर्देशित ‘बजरंगी भाईजान’ ने बॉक्स ऑफिस पर 320 करोड़ का कारोबार करने में सफलता प्राप्त की थी। जिस गति से यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कमाई कर रही है उसे देखते हुए इस बात का अहसास हो रहा है कि जल्द ही यह फिल्म वैश्विक स्तर पर600 करोड़ के आंकड़े को छूने में सफल हो जाएगी।

एक नजर उन 10 फिल्मों पर जिन्होंने वैश्विक स्तर पर सर्वाधिक कमाई की

bollywood,box office collection,tiger zinda hai,jab harry met sejal,jolly llb2,badrinath ki dulhania,raees,kaabil,golmaal again,judwaa2,tubelight

1. टाइगर जिन्दा हैे — कमाई 515.75 करोड़

सलमान खान की फिल्म ने यूं तो कई रिकॉर्ड ध्वस्त किए हैं, लेकिन अपनी भारी कामयाबी से इस फिल्म ने स्वयं को वैश्विक स्तर पर 2017 में सबसे ज्यादा कमाई करने वाली साबित किया है। गत वर्ष प्रदर्शित हुई कामयाब फिल्मों पर एक नजर डालें तो इस फिल्म ने वैश्विक स्तर पर 515.75 करोड़ का कारोबार करके स्वयं को पहली पायदान पर स्थापित कर लिया है।

bollywood,box office collection,tiger zinda hai,jab harry met sejal,jolly llb2,badrinath ki dulhania,raees,kaabil,golmaal again,judwaa2,tubelight

2. गोलमाल अगेन — कमाई 309.43 करोड़

रिलायंस एन्टरटेनमेंट द्वारा वितरित निर्देशक रोहित शेट्टी की अजय देवगन, तब्बू, अरशद वारसी, श्रेयस तलपडे, तुषार कपूर, परिणीति चोपडा अभिनीत ‘गोलमाल अगेन’ गत वर्ष दीवाली के मौके पर प्रदर्शित हुई थी। इस फिल्म ने एक तरफ जहां घरेलू बॉक्स ऑफिस पर 200 करोड़ से ज्यादा का कारोबार करने में सफलता प्राप्त की, वहीं दूसरी ओर इसने भारत सहित वैश्विक स्तर पर 309.43 करोड़ की कमाई करके स्वयं को 2017 की दूसरी सबसे हिट फिल्म साबित किया।

bollywood,box office collection,tiger zinda hai,jab harry met sejal,jolly llb2,badrinath ki dulhania,raees,kaabil,golmaal again,judwaa2,tubelight

3. रईस — कमाई 308.86 करोड़

गत वर्ष ‘काबिल’ के साथ टकराव को लेकर चर्चाओं में आई शाहरुख खान अभिनीत और रेड चिलीज एंटरटेनमेंट द्वारा वितरित फिल्म ‘रईस’ ने शाहरुख खान के करियर को थोड़ा संबल प्रदान किया। भारत में इस फिल्म ने 130 करोड़ से ज्यादा का कारोबार करने के साथ ही वैश्विक स्तर पर 308.86 करोड़ का कारोबार करके तीसरा स्थान काबिज किया।

bollywood,box office collection,tiger zinda hai,jab harry met sejal,jolly llb2,badrinath ki dulhania,raees,kaabil,golmaal again,judwaa2,tubelight

4. जुड़वा-2 — कमाई 227.59 करोड़

वरुण धवन की लोकप्रियता किस तेजी के साथ बढ़ती जा रही है इसका ताजा नमूना रही साजिद नाडियाडवाला निर्मित और फॉक्स स्टार स्टूडियो द्वारा वितरित फिल्म ‘जुड़वा-2’, जो मूल से वर्ष 1996 में आई सलमान खान की डेविड धवन निर्देशित और साजिद नाडियाडवाला निर्मित ‘जुड़वा’ का रीमेक थी। इस फिल्म ने जहाँ घरेलू बॉक्स ऑफिस पर 140 करोड़ का कारोबार करने में सफलता प्राप्त की, वही वैश्विक स्तर पर इसने 227.59 करोड़ का कारोबार करके चौथी सफलतम फिल्म होने का गौरव हासिल किया। गौरतलब है कि जुड़वा-2 का निर्देशन भी डेविड धवन ने किया है।

bollywood,box office collection,tiger zinda hai,jab harry met sejal,jolly llb2,badrinath ki dulhania,raees,kaabil,golmaal again,judwaa2,tubelight

5. टॉयलेट : एक प्रेमकथा — कमाई 216.58 करोड़

श्रीनारायण सिंह लिखित और निर्देशित अक्षय कुमार भूमि पेडनेकर अभिनीत फिल्म ‘टॉयलेट : एक प्रेमकथा’ ने जहाँ स्वच्छ भारत अभियान का नेतृत्व किया वहीं दूसरी ओर इस फिल्म ने अपने प्रस्तुतीकरण और प्रचार के बलबूते पर बॉक्स ऑफिस पर 100 करोड़ से ज्यादा कमाई वाली फिल्म साबित किया। वॉयकॉम 18 मोशन पिक्चर्स द्वारा वितरित इस फिल्म ने वैश्विक स्तर पर 216.58 करोड़ की कमाई करके स्वयं को पाँचवीं पायदान पर रखा। यह अक्षय कुमार की गत दो वर्षों में लगातार पाँचवीं सौ करोड़ी फिल्म थी।

bollywood,box office collection,tiger zinda hai,jab harry met sejal,jolly llb2,badrinath ki dulhania,raees,kaabil,golmaal again,judwaa2,tubelight

6. ट्यूबलाइट — कमाई 211.14 करोड़

गत वर्ष ईद के मौके पर प्रदर्शित हुई सलमान खान फिल्म्स की ‘ट्यूबलाइट’ को भारत में वो सफलता नहीं मिली जिसकी उम्मीद सलमान खान की फिल्म से की जाती है। हालांकि इस फिल्म ने भारत में 121 करोड़ का कारोबार किया, लेकिन फिर भी इसे असफल करार दे दिया गया। सिर्फ इसलिए कि यह सलमान खान की फिल्म थी, जिसने 200-300 करोड़ का कारोबार नहीं किया। घरेलू बॉक्स ऑफिस पर 100 करोड़ का कारोबार करने वाली यह फिल्म वैश्विक स्तर पर भी कमजोर रही। इस फिल्म ने भारत के अतिरिक्त अन्य देशों से मात्र 90 करोड़ का कारोबार करने में सफलता प्राप्त की, जो सलमान खान के नाम के लिहाज से कम है। कुल मिलाकर इस फिल्म ने 211.14 करोड़ का कारोबार करने में सफलता प्राप्त की। इस फिल्म का निर्माण सलमान खान ने और लेखन निर्देशन कबीर खान ने किया था।

bollywood,box office collection,tiger zinda hai,jab harry met sejal,jolly llb2,badrinath ki dulhania,raees,kaabil,golmaal again,judwaa2,tubelight

7. काबिल — कमाई 209.5 करोड

फिल्मक्राफ्ट प्रोडक्शन प्राइवेट लिमिटेड निर्मित और वितरित इस फिल्म ने वैश्विक स्तर पर 33 मिलियन डॉलर का कारोबार करने में सफलता प्राप्त की। मोहन-जो-दारो की असफलता से घबराकर ऋतिक रोशन के पिता राकेश रोशन ने आनन फानन में छोटे बजट के रिवेंज ड्रामा को निर्देशक संजय गुप्ता से निर्देशित करवा कर अपने बेटे के गिरते हुए करियर को थामने का काम किया। ‘काबिल’ कोई उल्लेखनीय फिल्म नहीं थी लेकिन कुछ हद तक इसने दर्शकों को अपने साथ जोडऩे में सफलता प्राप्त की। ‘रईस’ के साथ हुए टकराव के बावजूद इसने घरेलू बॉक्स ऑफिस पर 125 करोड़ का कारोबार करने में सफलता प्राप्त की। अब इसका हॉलीवुड में रीमेक बनने जा रहा है।

bollywood,box office collection,tiger zinda hai,jab harry met sejal,jolly llb2,badrinath ki dulhania,raees,kaabil,golmaal again,judwaa2,tubelight

8. बद्रीनाथ की दुल्हनिया — कमाई 200.34 करोड़

हिन्दी सिनेमा के आने वाले वक्त में वरुण धवन बॉक्स ऑफिस के आगामी आमिर खान होंगे इसमें कोई शक नहीं है। उन्होंने इस वर्ष जहाँ जुड़वा-2 दी, वहीं वर्ष के दूसरे माह फरवरी में वरुण ने आलिया भट्ट के साथ मिलकर वर्ष की तीसरी सौ करोड़ी फिल्म ‘बद्रीनाथ की दुल्हनिया’ दी। धर्मा प्रोडक्शन निर्मित और वितरित इस फिल्म ने वैश्विक स्तर पर 31 मिलियन डॉलर अर्थात् 200.34 करोड़ का कारोबार करने में सफलता प्राप्त की।

bollywood,box office collection,tiger zinda hai,jab harry met sejal,jolly llb2,badrinath ki dulhania,raees,kaabil,golmaal again,judwaa2,tubelight

9. जॉली एलएलबी-2 — कमाई 197.33 करोड़

सुभाष कपूर लिखित-निर्देशित और फॉक्स स्टार स्टूडियो द्वारा वितरित अक्षय कुमार हुमा खान अभिनीत इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर औसत सफलता प्राप्त की। कहने को यह फिल्म भारत में 100 करोड़ से ऊपर कमाने में कामयाब हुई लेकिन उसकी यह कामयाबी इस फिल्म के मूल भाग के सामने फीकी रही। इसके मूल भाग ने लागत से 4 गुना ज्यादा कमा कर स्वयं को सुपरहिट फिल्मों की श्रेणी में शामिल करवाया था। वैश्विक स्तर पर जॉली एलएलबी-2 ने 197.33 करोड़ का कारोबार किया। कहा जा रहा है सुभाष कपूर इसका तीसरा भाग बनाने जा रहे हैं जिसमें इस बार वे अक्षय कुमार के साथ अरशद वारसी को भी पुन: कथानक में जोडऩे जा रहे हैं जो असली ‘जॉली’ हैं।

bollywood,box office collection,tiger zinda hai,jab harry met sejal,jolly llb2,badrinath ki dulhania,raees,kaabil,golmaal again,judwaa2,tubelight

10. जब हैरी मेट सेजल — अफसोस सिर्फ 150 करोड़ कमाई

‘रईस’ ने शाहरुख के करियर को कुछ संबल प्रदान किया था लेकिन इम्तियाज अली निर्देशित और रेड चिलीज एंटरटेनमेंट वितरित शाहरुख खान अनुष्का शर्मा अभिनीत ‘जब हैरी मेट सेजल’ ने उनके करियर पर एक सवालिया निशान लगा दिया। घरेलू बॉक्स ऑफिस पर अपनी लागत निकालने में असफल रही इस फिल्म को वैश्विक स्तर पर भी असफलता का मुंह देखना पड़ा। इस फिल्म ने कुल मिलाकर 150 करोड़ का कारोबार किया जो शाहरुख खान के नाम पर आश्चर्य है।

फिल्मों की कमाई ट्रेड द्वारा जारी आंकड़ों के आधार पर है और यह ग्रॉस कमाई है, नेट कमाई नहीं।

राज्य
View More

Shorts see more

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

  • लव बाइट प्यार की निशानी है, लेकिन कभी-कभी खतरे की वजह भी बन सकती है।
  • एक छोटा सा निशान स्ट्रोक जैसी गंभीर समस्या से जुड़ा हो सकता है।
  • जानिए कब हिक्की सामान्य है और कब सतर्क होने की जरूरत है।
read more

ताजा खबरें
View More

IIT बॉम्बे में साहिल की मौत के बाद फूटा छात्रों का गुस्सा, आधी रात तक 400 से ज्यादा स्टूडेंट्स का प्रदर्शन
IIT बॉम्बे में साहिल की मौत के बाद फूटा छात्रों का गुस्सा, आधी रात तक 400 से ज्यादा स्टूडेंट्स का प्रदर्शन
नंदीग्राम उपचुनाव में कांग्रेस उम्मीदवार की गिरफ्तारी पर सायोनी घोष बोलीं- उनके खिलाफ मामले लंबित थे, चुनाव से पहले फैसले होते हैं
नंदीग्राम उपचुनाव में कांग्रेस उम्मीदवार की गिरफ्तारी पर सायोनी घोष बोलीं- उनके खिलाफ मामले लंबित थे, चुनाव से पहले फैसले होते हैं
मिलन प्रधान के खिलाफ 2007 के 4 मामलों में पेंडिंग थे वारंट, 3 में हत्या का आरोप; पुलिस ने खोला राज
मिलन प्रधान के खिलाफ 2007 के 4 मामलों में पेंडिंग थे वारंट, 3 में हत्या का आरोप; पुलिस ने खोला राज
पंजाब के 8 लाख कर्मचारियों-पेंशनरों का बढ़ा DA, 8% की बढ़ोतरी; महिला कर्मचारियों की पोस्टिंग पर भी बड़ा फैसला
पंजाब के 8 लाख कर्मचारियों-पेंशनरों का बढ़ा DA, 8% की बढ़ोतरी; महिला कर्मचारियों की पोस्टिंग पर भी बड़ा फैसला
दिशा सालियान केस: पिता सतीश सालियान ने CBI को सौंपे वीडियो और अन्य सबूत, आदित्य ठाकरे समेत कई लोगों पर कार्रवाई की मांग
दिशा सालियान केस: पिता सतीश सालियान ने CBI को सौंपे वीडियो और अन्य सबूत, आदित्य ठाकरे समेत कई लोगों पर कार्रवाई की मांग
पंजाब में बढ़ा सियासी विवाद, CM मान के काफिले के सामने प्रदर्शन के बाद रवनीत सिंह बिट्टू को पुलिस ने पकड़ा
पंजाब में बढ़ा सियासी विवाद, CM मान के काफिले के सामने प्रदर्शन के बाद रवनीत सिंह बिट्टू को पुलिस ने पकड़ा
सायोनी घोष के बयान से बंगाल की सियासत में हलचल, राहुल गांधी-ममता बनर्जी को लेकर कही ये बात
सायोनी घोष के बयान से बंगाल की सियासत में हलचल, राहुल गांधी-ममता बनर्जी को लेकर कही ये बात
पद की नाराजगी या आर्थिक परेशानी? शहजाद पूनावाला ने भाजपा छोड़ने की वजह स्पष्ट की
पद की नाराजगी या आर्थिक परेशानी? शहजाद पूनावाला ने भाजपा छोड़ने की वजह स्पष्ट की
निवेश के दावों पर अखिलेश का सवाल, बोले- विज्ञापनों में दिख रहा उद्योग, युवाओं को नहीं मिल रहा रोजगार
निवेश के दावों पर अखिलेश का सवाल, बोले- विज्ञापनों में दिख रहा उद्योग, युवाओं को नहीं मिल रहा रोजगार
Bigg Boss 20: आम्रपाली दुबे को ‘टुनटुन’ कहना लव गिल को पड़ा भारी, बॉडी शेमिंग पर भड़कीं भोजपुरी एक्ट्रेस
Bigg Boss 20: आम्रपाली दुबे को ‘टुनटुन’ कहना लव गिल को पड़ा भारी, बॉडी शेमिंग पर भड़कीं भोजपुरी एक्ट्रेस
Bigg Boss 20 में मैरी कॉम से भिड़ीं माही विज और उदिति सिंह, ‘लेजेंड हैं तो क्या सिर पर बैठा लें?’ पर बढ़ा विवाद
Bigg Boss 20 में मैरी कॉम से भिड़ीं माही विज और उदिति सिंह, ‘लेजेंड हैं तो क्या सिर पर बैठा लें?’ पर बढ़ा विवाद
मां बनने के बाद कैटरीना कैफ के लिए बदल गया खूबसूरती का मतलब, कही यह बात
मां बनने के बाद कैटरीना कैफ के लिए बदल गया खूबसूरती का मतलब, कही यह बात
बिग बॉस 20 में इस बार सलमान खान लगाएंगे घरवालों की क्लास, रोहैद के एविक्शन से वीकेंड का वार में बढ़ेगा ड्रामा
बिग बॉस 20 में इस बार सलमान खान लगाएंगे घरवालों की क्लास, रोहैद के एविक्शन से वीकेंड का वार में बढ़ेगा ड्रामा
Bigg Boss 20 में हुआ पहला एलिमिनेशन, रोहेद खान हुए घर से बाहर
Bigg Boss 20 में हुआ पहला एलिमिनेशन, रोहेद खान हुए घर से बाहर