न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

रिलीज हुआ टाइगर श्रॉफ और दिशा पटानी की फिल्म 'बागी 2' का नया गाना 'लो सफर...'

टाइगर श्रॉफ और दिशा पटानी की मचअवेटेड फिल्म ‘बागी 2’ का एक और नया गाना आउट हो चुका है।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Tue, 13 Mar 2018 3:42:12

रिलीज हुआ टाइगर श्रॉफ और दिशा पटानी की फिल्म 'बागी 2' का नया गाना 'लो सफर...'

टाइगर श्रॉफ और दिशा पटानी की मचअवेटेड फिल्म ‘बागी 2’ का एक और नया गाना आउट हो चुका है। इस गाने के बोल हैं ‘लो सफर शुरू हो गया’ जिसे जुबिन नौटियाल ने गाया है। इस गाने के बोल लिखे हैं सईद कादरी ने जबकि म्यूजिक दिया है ईशान छाबरा ने। 2:15 मिनट का यह वीडियो रॉनी (टाइगर) और नेहा (दिशा पटानी) की पुरानी यादों से भरा हुआ है। इनमें दोनों के बीच कॉलेज में हुए रोमांटिक पलों को दिखाया गया है। गाने के आखिर में दिशा टाइगर की दुल्हन बनीं नजर आ रही हैं। मंडप में दिशा लाल साड़ी तो टाइगर शेरवानी में दिख रहे हैं। इस गाने को आउट करते हुए प्रोडक्शन कंपनी फॉक्स स्टार ने ट्वीट किया है, ‘प्यार कोई दूरी नहीं जानता।’

जुबिन नौटियाल की आवाज इससे पहले आप फिल्म काबिल के ‘मैं तेरे काबिल हूं’, ओके जानू के ‘हम्मा हम्मा’ और बजरंगी भाईजान के ‘जिंदगी कुछ तो बता’ जैसे गानों में सुन चुके हैं।

बता दे, फिल्म के ट्रेलर और गानों को मिल रहे रिस्पांस से सिनेमाघरों में इसे प्रदर्शित करने की होड़ मच गई है। मल्टीप्लेक्स सिनेमाघरों के साथ-साथ सिंगल स्क्रीन सिनेमाघर भी इसे अपने यहाँ प्रदर्शित करना चाह रहे हैं। बताया जा रहा है कि वे इसके लिए वितरक को मनचाही रकम देने को तैयार हैं। बॉक्स ऑफिस को पूरी उम्मीद है कि यह फिल्म प्रदर्शन के पहले दिन 10 करोड़ का कारोबार करने में कामयाब होगी। इसके साथ ही यह टाइगर श्रॉफ के करियर की पहली सौ करोड़ी फिल्म साबित होगी।

बंद होने के कगार पर खड़े एकल सिनेमाघरों को अपने यहाँ दर्शकों का हुजूम खींचने के लिए इसी तरह की मसाला फिल्मों की आवश्यकता होती है और उनकी इस आवश्यकता को सिर्फ सलमान, शाहरुख, अजय देवगन इत्यादि सितारे पूरी कर पाते हैं।

एकल सिनेमाघरों को उम्मीद है कि टाइगर श्रॉफ अभिनीत बागी-2 को देखने के लिए दर्शक जरूर आएगा। इसके चलते सिनेमाघर मालिक उसे अपने यहां प्रदर्शित करने की मशक्कत में लग गए हैं। अब यह तो 30 मार्च को पता चलेगा कि इसे कितने मल्टीप्लेक्स और कितने सिंगल स्क्रीन सिनेमाघर मिलते हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

कुदरती तरीके से चाहिए चमकदार और सफेद दांत, इन 5 चीजों को टूथपेस्ट में मिलाकर ब्रश करें

कुदरती तरीके से चाहिए चमकदार और सफेद दांत, इन 5 चीजों को टूथपेस्ट में मिलाकर ब्रश करें

  • खराब खानपान से दांत पीले हो जाते हैं
  • महंगे ट्रीटमेंट के बिना दांतों को चमकदार बनाएं
  • घरेलू नुस्खों से दांत सफेद और मजबूत बनते हैं
read more

ताजा खबरें
View More

असम के जोरहाट एयरबेस पर IAF का विमान क्रैश, लैंडिंग के तुरंत बाद लगी आग
असम के जोरहाट एयरबेस पर IAF का विमान क्रैश, लैंडिंग के तुरंत बाद लगी आग
तड़के 3 बजे अभिषेक बनर्जी के घर पहुंची पुलिस, ताला तोड़कर की तलाशी; सूचना मिलते ही पहुंचीं ममता बनर्जी
तड़के 3 बजे अभिषेक बनर्जी के घर पहुंची पुलिस, ताला तोड़कर की तलाशी; सूचना मिलते ही पहुंचीं ममता बनर्जी
83 की उम्र में भी अमिताभ बच्चन का जज़्बा बरकरार, एक दिन में पूरी की 12 शॉर्ट फिल्मों की शूटिंग
83 की उम्र में भी अमिताभ बच्चन का जज़्बा बरकरार, एक दिन में पूरी की 12 शॉर्ट फिल्मों की शूटिंग
यूपी चुनाव से पहले ओवैसी की बड़ी सियासी चाल, मटेरा से प्रचार की शुरुआत, AIMIM की 200 सीटों पर उतरने की तैयारी
यूपी चुनाव से पहले ओवैसी की बड़ी सियासी चाल, मटेरा से प्रचार की शुरुआत, AIMIM की 200 सीटों पर उतरने की तैयारी
योगी से तुलना पर सम्राट चौधरी का स्पष्ट जवाब, बोले- मैं सम्राट चौधरी हूं; अतिक्रमण होगा तो कार्रवाई तय
योगी से तुलना पर सम्राट चौधरी का स्पष्ट जवाब, बोले- मैं सम्राट चौधरी हूं; अतिक्रमण होगा तो कार्रवाई तय
क्या कांग्रेस में होगा TMC का विलय? ममता बनर्जी की पार्टी में उठे सवालों पर कल्याण बनर्जी ने दिया जवाब, अभिषेक को बताया 'बेटे जैसा'
क्या कांग्रेस में होगा TMC का विलय? ममता बनर्जी की पार्टी में उठे सवालों पर कल्याण बनर्जी ने दिया जवाब, अभिषेक को बताया 'बेटे जैसा'
'बेटी तो बेटी होती है, तुरंत FIR दर्ज करो' — अखिलेश की बेटी पर टिप्पणी को लेकर भड़के सीएम योगी
'बेटी तो बेटी होती है, तुरंत FIR दर्ज करो' — अखिलेश की बेटी पर टिप्पणी को लेकर भड़के सीएम योगी
सुबह के नाश्ते में ट्राय करें झटपट प्याज पराठा, मिनटों में बनकर होगा तैयार—नोट कर लें आसान रेसिपी
सुबह के नाश्ते में ट्राय करें झटपट प्याज पराठा, मिनटों में बनकर होगा तैयार—नोट कर लें आसान रेसिपी
क्या टीएमसी से दूरी बनाने वाले हैं बाबुल सुप्रियो? अटकलों के बीच सांसद ने तोड़ी चुप्पी, शत्रुघ्न सिन्हा पर भी दिया बड़ा बयान
क्या टीएमसी से दूरी बनाने वाले हैं बाबुल सुप्रियो? अटकलों के बीच सांसद ने तोड़ी चुप्पी, शत्रुघ्न सिन्हा पर भी दिया बड़ा बयान
कौन हैं फोलारिन बालोगुन? फीफा वर्ल्ड कप में अमेरिका की धमाकेदार जीत के बने नायक, 96 साल पुराना इतिहास भी टूटा
कौन हैं फोलारिन बालोगुन? फीफा वर्ल्ड कप में अमेरिका की धमाकेदार जीत के बने नायक, 96 साल पुराना इतिहास भी टूटा
दिल्ली: मई में बीयर की खपत 11,12,761 केस के पार, पिछले साल से ज्यादा; आखिर क्या है वजह?
दिल्ली: मई में बीयर की खपत 11,12,761 केस के पार, पिछले साल से ज्यादा; आखिर क्या है वजह?
हैदराबाद में YouTuber मसूद चांदी की घर में घुसकर हत्या, साले समेत तीन पर आरोप; जांच में जुटी पुलिस
हैदराबाद में YouTuber मसूद चांदी की घर में घुसकर हत्या, साले समेत तीन पर आरोप; जांच में जुटी पुलिस
FIFA वर्ल्ड कप के बीच अमेरिका की किरकिरी, इंग्लैंड टीम का ट्रेनिंग सामान चोरी; पुलिस ने दो आरोपियों को दबोचा
FIFA वर्ल्ड कप के बीच अमेरिका की किरकिरी, इंग्लैंड टीम का ट्रेनिंग सामान चोरी; पुलिस ने दो आरोपियों को दबोचा
टीएमसी में बढ़ी हलचल! भूपेंद्र यादव से मिले सुदीप बंदोपाध्याय, बगावत की अटकलें तेज
टीएमसी में बढ़ी हलचल! भूपेंद्र यादव से मिले सुदीप बंदोपाध्याय, बगावत की अटकलें तेज