न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

‘बागी-2’: दक्षिण का एक और रीमेक, बॉक्स ऑफिस पर 100 करोड़ तय

टाइगर श्रॉफ अभिनीत, साजिद नाडियाडवाला निर्मित और अहमद खान निर्देशित बागी-2 के ट्रेलर ने हिन्दी दर्शकों को काफी रोमांचित कर दिया है।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Fri, 23 Feb 2018 11:59:02

‘बागी-2’: दक्षिण का एक और रीमेक, बॉक्स ऑफिस पर 100 करोड़ तय

टाइगर श्रॉफ अभिनीत, साजिद नाडियाडवाला निर्मित और अहमद खान निर्देशित बागी-2 के ट्रेलर ने हिन्दी दर्शकों को काफी रोमांचित कर दिया है। साजिद नाडियाडवाला की यह फिल्म उनकी पिछली सुपरहिट फिल्मों की तरह दक्षिण की सुपर हिट फिल्म ‘क्षणम’ (2016) और ‘सत्य’ (2017) का रीमेक है।

मूल से तेलुगू भाषा में बनी ‘क्षणम’ की सफलता के बाद इसे तमिल भाषा में बनाया गया। तेलुगू वर्जन को जो सफलता मिली वह तमिल में बनी फिल्म को नहीं मिली। इस फिल्म के रीमेक राइट्स साजिद नाडियाडवाला ने 2016 में ही खरीदे लिए थे और वे इसे सलमान खान के साथ बनाना चाहते थे। लेकिन सलमान खान के इंकार के बाद उन्होंने इसे अपनी सुपर हिट ‘बागी’ के नाम से बनाना तय किया।

मूल फिल्म की पटकथा अदवी शेष ने लिखी थी, जिन्होंने ‘क्षणम’ में मुख्य भूमिका अभिनीत की थी। इसके हिन्दी वर्जन की कहानी साजिद नाडियाडवाला ने हिन्दी दर्शकों को केन्द्र में रख कर लिखी है। जहाँ मूल फिल्म में नायक को विदेश से आया हुआ बताया गया है, वहीं हिन्दी फिल्म ‘बागी-2’ में उसे सेना से आया हुआ बताया गया है। साजिद ने फिल्म को सफल बनाने के लिए पटकथा में काफी फेरबदल किया है, लेकिन मूल विषय को वैसा ही रखा है।

bollywood,bollywood news,baaghi 2,tiger shroff,disha patani

टाइगर श्रॉफ की यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर धमाका करेगी इसमें कोई दोराय नहीं है। इस फिल्म का सबसे सशक्त पक्ष इसका एक्शन और टाइगर श्रॉफ का लुक और फिजिक है। फिल्म की सफलता में इसकी स्टार कास्ट भी खासा सहयोग करेगी। विशेष रूप से प्रतीक बब्बर जो इस फिल्म के जरिये खलनायक के रूप में अपने करियर की दूसरी पारी शुरू करने जा रहे हैं।

फिल्म के संवाद लिखे हैं हुसैन दलाल ने, जो प्रभावी हैं। फिल्म की पटकथा में अदवी शेष को सहयोग दिया है अब्बास हीरापुरावाला और नीरज मिश्रा ने। इस फिल्म में मार्शल आर्ट का जबरदस्त नजारा देखने को मिलेगा। फिल्म के एक्शन दृश्यों को वजनदार बनाने के लिए टाइगर श्रॉफ गत वर्ष हांगकांग गए थे जहाँ उन्होंने एक्शन डायरेक्टर टानी चिंग से मार्शल आर्ट की ट्रेनिंग ली। दिशा पटानी ने जुलाई 2017 में एरोब्रिक्स की ट्रेनिंग प्राप्त की। इस फिल्म के रोमांटिक गीतों की शूटिंग मुम्बई और पुणे में की गई है, जबकि इसके एक्शन दृश्यों को थाइलैण्ड और चाइना में शूट किया गया है। कुछ दृश्यों का फिल्मांकन गोवा और लद्दाख में भी किया गया है।

फिल्म के गीतों को पांच संगीतकारों—मिथुन, आरको पारवो मुखर्जी, गौरूव-रोशिन, संदीप शिरोडक़र और प्रणय रिजय—ने संगीत दिया। फिल्म के गीत लिखे हैं जावेद अख्तर, कुमार, गिन्नी दीवान, आरको पारवो मुखर्जी और सईद कादिरी ने।

राज्य
View More

Shorts see more

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

  • खाली पेट देसी घी खाने से पाचन और मेटाबॉलिज्म बेहतर हो सकता है।
  • यह त्वचा में निखार और हड्डियों को मजबूती देने में मददगार माना जाता है।
  • संतुलित मात्रा में घी दिल की सेहत के लिए भी फायदेमंद हो सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

'जो चढ़ावे की गड़बड़ी नहीं रोक पाए, वे पेपर लीक क्या रोकेंगे?' संसद में केंद्र सरकार पर अखिलेश यादव का तीखा हमला
'जो चढ़ावे की गड़बड़ी नहीं रोक पाए, वे पेपर लीक क्या रोकेंगे?' संसद में केंद्र सरकार पर अखिलेश यादव का तीखा हमला
'75 वर्षीय प्रधानमंत्री और उनकी दिवंगत मां को अपशब्द कहे गए, क्या यही छात्र आंदोलन है?' कंगना रनौत का तीखा सवाल
'75 वर्षीय प्रधानमंत्री और उनकी दिवंगत मां को अपशब्द कहे गए, क्या यही छात्र आंदोलन है?' कंगना रनौत का तीखा सवाल
UPA सरकार में कितने पेपर लीक हुए? संसद में जितेंद्र सिंह बोले- गिनाने बैठूं तो पूरी चर्चा निकल जाएगी
UPA सरकार में कितने पेपर लीक हुए? संसद में जितेंद्र सिंह बोले- गिनाने बैठूं तो पूरी चर्चा निकल जाएगी
Gen-Z पर टिप्पणी के बाद कंगना रनौत घिरीं, CJP नेताओं ने दिया तीखा जवाब
Gen-Z पर टिप्पणी के बाद कंगना रनौत घिरीं, CJP नेताओं ने दिया तीखा जवाब
इराक में एक के बाद एक कई धमाके, अमेरिकी वाणिज्य दूतावास के आसपास भी हमला; गैस फील्ड समेत कई ठिकाने बने निशाना
इराक में एक के बाद एक कई धमाके, अमेरिकी वाणिज्य दूतावास के आसपास भी हमला; गैस फील्ड समेत कई ठिकाने बने निशाना
10000mAh बैटरी के साथ धमाल मचाने की तैयारी में Oppo, लॉन्च से पहले सामने आए दमदार फीचर्स
10000mAh बैटरी के साथ धमाल मचाने की तैयारी में Oppo, लॉन्च से पहले सामने आए दमदार फीचर्स
कंगना रनौत के 'गटर छाप' बयान से बढ़ा सियासी विवाद, JDU ने बनाई दूरी; बोली- भाषा में होनी चाहिए मर्यादा
कंगना रनौत के 'गटर छाप' बयान से बढ़ा सियासी विवाद, JDU ने बनाई दूरी; बोली- भाषा में होनी चाहिए मर्यादा
दिल्ली के बाद यूपी में भी छात्रों का प्रदर्शन, फतेहपुर में Gen-Alpha सड़क पर उतरे; कुछ घंटों में प्रशासन ने मानीं ज्यादातर मांगें
दिल्ली के बाद यूपी में भी छात्रों का प्रदर्शन, फतेहपुर में Gen-Alpha सड़क पर उतरे; कुछ घंटों में प्रशासन ने मानीं ज्यादातर मांगें
रील के लिए दांव पर लगा दी जान! चलती ट्रेन के दरवाजे पर महिला का खतरनाक स्टंट, VIDEO देख लोग रह गए दंग
रील के लिए दांव पर लगा दी जान! चलती ट्रेन के दरवाजे पर महिला का खतरनाक स्टंट, VIDEO देख लोग रह गए दंग
हिमाचल प्रदेश में भीषण सड़क हादसा, चंबा में गहरी खाई में गिरी कार, 5 लोगों की मौके पर मौत
हिमाचल प्रदेश में भीषण सड़क हादसा, चंबा में गहरी खाई में गिरी कार, 5 लोगों की मौके पर मौत
'क्या रूस ईरान की मदद कर रहा है?' जेलेंस्की के आरोप पर ट्रंप बोले- पुतिन से खुद...
'क्या रूस ईरान की मदद कर रहा है?' जेलेंस्की के आरोप पर ट्रंप बोले- पुतिन से खुद...
मंडे टेस्ट में सबसे आगे रही 'जना नायकन', जानिए 'द ओडिसी' और 'धमाल 4' ने कितनी की कमाई
मंडे टेस्ट में सबसे आगे रही 'जना नायकन', जानिए 'द ओडिसी' और 'धमाल 4' ने कितनी की कमाई
'जना नायकन' का दुनिया भर में धमाका, बनी थलपति विजय के करियर की 7वीं सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म
'जना नायकन' का दुनिया भर में धमाका, बनी थलपति विजय के करियर की 7वीं सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म
'ड्रैगन' की शूटिंग के दौरान घायल हुए Jr NTR, कंधे में लगी चोट; डॉक्टरों ने 6 से 8 हफ्ते आराम की दी सलाह
'ड्रैगन' की शूटिंग के दौरान घायल हुए Jr NTR, कंधे में लगी चोट; डॉक्टरों ने 6 से 8 हफ्ते आराम की दी सलाह