न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

बागी-2 : लौटा एक्शन का दौर, देखने को मिलेगी कुछ एक्शन फिल्में

कल 30 मार्च को प्रदर्शित हुई साजिद नाडियाडवाला निर्मित, अहमद खान निर्देशित और टाइगर श्रॉफ अभिनीत फिल्म बागी-2 ने धमाकेदार शुरूआत करते हुए बॉलीवुड निर्माता निर्देशकों के लिए एक बार फिर से एक्शन फिल्मों के दरवाजे खोल दिए हैं

Posts by : Geeta | Updated on: Sat, 31 Mar 2018 11:58:12

बागी-2 : लौटा एक्शन का दौर, देखने को मिलेगी कुछ एक्शन फिल्में

कल 30 मार्च को प्रदर्शित हुई साजिद नाडियाडवाला निर्मित, अहमद खान निर्देशित और टाइगर श्रॉफ अभिनीत फिल्म बागी-2 ने धमाकेदार शुरूआत करते हुए बॉलीवुड निर्माता निर्देशकों के लिए एक बार फिर से एक्शन फिल्मों के दरवाजे खोल दिए हैं। अब दर्शकों को लगातार कुछ ऐसी फिल्में देखने को मिलेंगी, जिनमें एक्शन का तगड़ा डोज शामिल होगा।

पिछले कुछ वर्षों में हिन्दी सिनेमा में ‘एक्शन’ का दौर कम हो गया है। अब ऐसी फिल्में बन रही हैं जो विषय आधारित हैं, जहाँ काल्पनिक कथानक का समावेश नहीं है। बायोपिक का दौर चल रहा है, सत्य घटनाओं पर आधारित फिल्में बन रही हैं और कुछ अच्छी पारिवारिक फिल्में देखने को मिल रही हैं। ऐसे में एक्शन पूरी तरह से नजरअंदाज हो गया है। फिर भी कभी-कभी ऐसी फिल्म बनती हैं जिसमें एक्शन होता है। तीन साल पहले साजिद नाडियाडवाला ने ‘बागी’ नामक फिल्म बनाई थी, जो एक्शन पैक्ड प्रेम कहानी थी।

bollywood,baaghi 2,tiger shroff,baaghi 2 movie,baaghi 2 films,baaghi 2 action movie,baaghi 2 songs,download baaghi 2

एक्शन फिल्में हमेशा से बॉलीवुड में मुनाफे का सौदा रही हैं। एक्शन फिल्मों ने बॉक्स ऑफिस पर पैसों की बारिश की है। फिलहाल एक्शन फिल्में कम बन रही हैं। हाल ही में सलमान खान की एक्शन मूवी ‘टाइगर जिंदा है’ ने जोरदार कमाई की थी। इस शुक्रवार को प्रदर्शित होने जा रही टाइगर श्रॉफ की फिल्म ‘बागी-2’ पूरी तरह से एक्शन फिल्म है। इस फिल्म के कथानक को एक्शन से जोडकऱ रखा गया है। यहाँ यह कह सकते हैं कि इस फिल्म के दृश्यों की संरचना इसके एक्शन के साथ की गई है। यह एक मसाला फिल्म है जिसमें एक्शन का जोरदार तडक़ा लगाया गया है। रोमांस और आइटम सांग को भी परोसा गया है। कुल मिलाकर यह एक ऐसा पैकेज है जिसे आम दर्शक देखना पसंद करते हैं, लिहाजा इस फिल्म की कामयाबी को लेकर बॉलीवुड आश्वस्त है।

‘बागी 2’ ऐसी फिल्म है जिसे सिंगल स्क्रीन सिनेमाघर और छोटे शहर के सिनेमाघर वाले अपने थिएटर में लगाना पसंद करते हैं। ऐसी फिल्मों के जरिये वो दर्शक सिनेमाघर लौटता है जो इन दिनों रूठा हुआ है। ऐसा भी नहीं है कि जो फिल्में प्रदर्शित हो रही हैं वो सफल नहीं हैं। इस वर्ष की तिमाही में सफलता का प्रतिशत अच्छा रहा है। पद्मावत, सोनू के टीटू की स्वीटी, पैडमैन, रेड, हिचकी ने बॉक्स ऑफिस पर कामयाबी पाई है। लेकिन इन फिल्मों को वो दर्शक नहीं मिला जो आम फार्मूला फिल्मों को देखना और सफल बनाना पसन्द करता है। इन फिल्मों की सफलता सीमित शहरों और मल्टीप्लेक्स तक ही सीमित है, लेकिन ‘बागी 2’ ऐसी फिल्म है जिसे सभी जगह समान रूप से सफलता मिलेगी।

बागी-2 की सफलता तय है इसमें कोई शक नहीं है। सोचने वाली बात यह है कि क्या यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर 100 करोड़ या उससे ज्यादा का कारोबार करने में सफल होकर, फिर से ‘एक्शन’ को सक्रिय करने में सफल होगी। टाइगर श्रॉफ का मानना है कि यह फिल्म एक नई शुरूआत करते हुए 80 और 90 के उस दौर को वापस लाएगी जिसमें एक्शन की प्रमुखता थी। बागी 2 का माहौल और पैकेज देखकर एकल सिनेमाघरों को उम्मीद है कि उनके यहाँ एक बार फिर से टिकट पाने वालों की लम्बी कतार नजर आएगी।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

  • तरबूज में हानिकारक केमिकल मिलाए जा रहे हैं
  • तरबूज से कैसे हो सकता है कैंसर?
  • कैसे करें सही तरबूज की पहचान?
read more

ताजा खबरें
View More

इतिहास रचने की तैयारी में ‘धुरंधर 2: द रिवेंज’, वर्ल्ड वाइड पहला दिन 200 करोड़, घरेलू कारोबार 150 करोड़
इतिहास रचने की तैयारी में ‘धुरंधर 2: द रिवेंज’, वर्ल्ड वाइड पहला दिन 200 करोड़, घरेलू कारोबार 150 करोड़
यूपी में पेट्रोल-डीजल और LPG की कालाबाजारी पर प्रशासन सख्त, 24 लोगों पर FIR, 6 आरोपी गिरफ्तार
यूपी में पेट्रोल-डीजल और LPG की कालाबाजारी पर प्रशासन सख्त, 24 लोगों पर FIR, 6 आरोपी गिरफ्तार
होर्मुज स्ट्रेट से सुरक्षित बाहर आया ‘नंदा देवी’ टैंकर, ‘शिवालिक’ के बाद LPG लेकर निकला दूसरा भारतीय जहाज
होर्मुज स्ट्रेट से सुरक्षित बाहर आया ‘नंदा देवी’ टैंकर, ‘शिवालिक’ के बाद LPG लेकर निकला दूसरा भारतीय जहाज
मुनाफे में नंबर-1 बनी ‘द केरल स्टोरी 2’, 15वें दिन भी शानदार कलेक्शन
मुनाफे में नंबर-1 बनी ‘द केरल स्टोरी 2’, 15वें दिन भी शानदार कलेक्शन
CM रेखा गुप्ता ने अत्याधुनिक एम्फीबियस एक्स्कवेटर को किया लॉन्च, नजफगढ़ ड्रेन की सफाई शुरू
CM रेखा गुप्ता ने अत्याधुनिक एम्फीबियस एक्स्कवेटर को किया लॉन्च, नजफगढ़ ड्रेन की सफाई शुरू
मोजतबा खामेनेई पर 92 करोड़ से ज्यादा का इनाम घोषित, मुखबिरों को अमेरिका में बसने का ऑफर
मोजतबा खामेनेई पर 92 करोड़ से ज्यादा का इनाम घोषित, मुखबिरों को अमेरिका में बसने का ऑफर
बॉक्स ऑफिस पर नहीं चल पाई तापसी पन्नू की ‘अस्सी’, जानिए कितना हो सकता है लाइफटाइम कलेक्शन?
बॉक्स ऑफिस पर नहीं चल पाई तापसी पन्नू की ‘अस्सी’, जानिए कितना हो सकता है लाइफटाइम कलेक्शन?
दिल्ली में हनी सिंह के कॉन्सर्ट को लेकर ट्रैफिक एडवाइजरी जारी, बाहर निकलने से पहले जरूर देखें रूट प्लान
दिल्ली में हनी सिंह के कॉन्सर्ट को लेकर ट्रैफिक एडवाइजरी जारी, बाहर निकलने से पहले जरूर देखें रूट प्लान
LPG सिलेंडर के लिए देशभर में हाहाकार, जमाखोरों पर सरकार का शिकंजा; हजारों सिलेंडर जब्त
LPG सिलेंडर के लिए देशभर में हाहाकार, जमाखोरों पर सरकार का शिकंजा; हजारों सिलेंडर जब्त
सोना-चांदी के दामों में आई गिरावट, खरीदारी का अच्छा मौका…जानें आज कितना कम हुआ भाव
सोना-चांदी के दामों में आई गिरावट, खरीदारी का अच्छा मौका…जानें आज कितना कम हुआ भाव
हाईवे पर सफर करने वालों को झटका, 1 अप्रैल से महंगा होगा FASTag Annual Pass
हाईवे पर सफर करने वालों को झटका, 1 अप्रैल से महंगा होगा FASTag Annual Pass
चेहरे की खूबसूरती बढ़ाने के लिए पपीता कैसे करें इस्तेमाल, नैचुरल फेस पैक बनाने का आसान तरीका
चेहरे की खूबसूरती बढ़ाने के लिए पपीता कैसे करें इस्तेमाल, नैचुरल फेस पैक बनाने का आसान तरीका
रात को ज्यादा खा लिया हो तो सुबह उठते ही अपनाएं ये टिप्स, पेट रहेगा हल्का और गैस-एसिडिटी होगी दूर
रात को ज्यादा खा लिया हो तो सुबह उठते ही अपनाएं ये टिप्स, पेट रहेगा हल्का और गैस-एसिडिटी होगी दूर
सोयाबीन से बनाएं झटपट हाई-प्रोटीन स्नैक, स्वाद और सेहत का बेहतरीन मेल – आसान रेसिपी
सोयाबीन से बनाएं झटपट हाई-प्रोटीन स्नैक, स्वाद और सेहत का बेहतरीन मेल – आसान रेसिपी