न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

'बागी-2' : टाइगर श्रॉफ की पहली 100 करोड़ी उम्मीद, होगा धमाका

हाल ही में टाइगर श्रॉफ अभिनीत आगामी 30 मार्च को प्रदर्शित होने वाली फिल्म ‘बागी-2’ का ट्रेलर जारी किया गया है।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Thu, 22 Feb 2018 5:50:44

'बागी-2' : टाइगर श्रॉफ की पहली 100 करोड़ी उम्मीद, होगा धमाका

हाल ही में टाइगर श्रॉफ अभिनीत आगामी 30 मार्च को प्रदर्शित होने वाली फिल्म ‘बागी-2’ का ट्रेलर जारी किया गया है। ट्रेलर को दर्शकों व मीडिया से खासा सराहा है। लगभग ढाई मिनट लम्बे इस ट्रेलर में टाइगर को जिस अंदाज में पेश किया गया है उसे देखकर इस बात का अहसास हो रहा है कि यह फिल्म नए एक्शन सीन्स और टाइगर के नए लुक के कारण दर्शकों में चर्चा का विषय बनेगी। हालांकि यह आईपीएल के दौर में प्रदर्शित हो रही हैं, किन्तु जिस तरह ट्रेलर आया है उसने पूरी फिल्म देखने के प्रति जिज्ञासा बढ़ा दी है।

बागी-2 का ट्रेलर हमें हॉलीवुड स्टार सिलवेस्टर स्टॉलिन की ‘रॉकी’ की याद दिला रहा है। फिल्म का कथानक और एक्शन दृश्य पूरी तरह से उसकी नकल नजर आ रहे हैं। ट्रेलर कसावट भरा है, उम्मीद है निर्देशक अहमद खान ने पूरी फिल्म को अपनी निर्देशकीय क्षमता से बेहतरीन बनाया होगा।

bollywood,bollywood news,tiger shroff,baaghi 2

निर्माता साजिद नाडियाडवाला ने अपने जन्म दिन के मौके पर इसके तीसरे भाग के बनाने की घोषणा कर दी है। ऐसा महसूस हो रहा है साजिद नाडियाडवाला को बागी-2 के 100 करोड़ी होने की उम्मीद है जिसके चलते उन्होंने फिल्म प्रदर्शन के छह सप्ताह पूर्व ही इसके तीसरे भाग की घोषणा की है। यदि बागी-2 बॉक्स ऑफिस पर 100 करोड़ का कारोबार करने में कामयाब होती है तो यह टाइगर श्रॉफ के करियर की पहली बड़ी हिट होगी। उनकी अब तक जितनी भी प्रदर्शित हुई हैं उनमें से दो—हीरोपंती और बागी—ऐसी रही हैं जिन्होंने बॉक्स ऑफिस पर 50-50 करोड़ का कारोबार करने में सफलता प्राप्त की है। फ्लाइंग जट्ट और मुन्ना माइकल अपनी लागत भी नहीं निकाल पायी थी।

राज्य
View More

Shorts see more

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

  • UPI से पैसे भेजना आसान है, इसलिए इसकी सुरक्षा के लिए PIN का ध्यान रखना जरूरी है।
  • समय-समय पर UPI PIN बदलने से ऑनलाइन फ्रॉड का खतरा कम होता है।
  • PIN भूलने पर डेबिट कार्ड और OTP से आसानी से रीसेट किया जा सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

'जो चढ़ावे की गड़बड़ी नहीं रोक पाए, वे पेपर लीक क्या रोकेंगे?' संसद में केंद्र सरकार पर अखिलेश यादव का तीखा हमला

'75 वर्षीय प्रधानमंत्री और उनकी दिवंगत मां को अपशब्द कहे गए, क्या यही छात्र आंदोलन है?' कंगना रनौत का तीखा सवाल

UPA सरकार में कितने पेपर लीक हुए? संसद में जितेंद्र सिंह बोले- गिनाने बैठूं तो पूरी चर्चा निकल जाएगी

Gen-Z पर टिप्पणी के बाद कंगना रनौत घिरीं, CJP नेताओं ने दिया तीखा जवाब

इराक में एक के बाद एक कई धमाके, अमेरिकी वाणिज्य दूतावास के आसपास भी हमला; गैस फील्ड समेत कई ठिकाने बने निशाना

10000mAh बैटरी के साथ धमाल मचाने की तैयारी में Oppo, लॉन्च से पहले सामने आए दमदार फीचर्स

कंगना रनौत के 'गटर छाप' बयान से बढ़ा सियासी विवाद, JDU ने बनाई दूरी; बोली- भाषा में होनी चाहिए मर्यादा

दिल्ली के बाद यूपी में भी छात्रों का प्रदर्शन, फतेहपुर में Gen-Alpha सड़क पर उतरे; कुछ घंटों में प्रशासन ने मानीं ज्यादातर मांगें

रील के लिए दांव पर लगा दी जान! चलती ट्रेन के दरवाजे पर महिला का खतरनाक स्टंट, VIDEO देख लोग रह गए दंग

हिमाचल प्रदेश में भीषण सड़क हादसा, चंबा में गहरी खाई में गिरी कार, 5 लोगों की मौके पर मौत

'क्या रूस ईरान की मदद कर रहा है?' जेलेंस्की के आरोप पर ट्रंप बोले- पुतिन से खुद...

मंडे टेस्ट में सबसे आगे रही 'जना नायकन', जानिए 'द ओडिसी' और 'धमाल 4' ने कितनी की कमाई

'जना नायकन' का दुनिया भर में धमाका, बनी थलपति विजय के करियर की 7वीं सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म

'ड्रैगन' की शूटिंग के दौरान घायल हुए Jr NTR, कंधे में लगी चोट; डॉक्टरों ने 6 से 8 हफ्ते आराम की दी सलाह