न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

'बागी-2' तय करेगी टाइगर श्रॉफ की अगली फिल्म हिट या फ्लॉप

टाइगर श्रॉफ ने अब तक कुल मिलाकर चार फिल्मों में काम किया है जिनमें से दो फिल्मों को असफलता मिली है और दो फिल्मों ने बॉक्स ऑफिस को 127 करोड़ की कमाई दी है

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Mon, 08 Jan 2018 1:06:00

'बागी-2' तय करेगी टाइगर श्रॉफ की अगली फिल्म हिट या फ्लॉप

टाइगर श्रॉफ ने अब तक कुल मिलाकर चार फिल्मों में काम किया है जिनमें से दो फिल्मों को असफलता मिली है और दो फिल्मों ने बॉक्स ऑफिस को 127 करोड़ की कमाई दी है। इस वर्ष 30 मार्च को टाइगर श्रॉफ की 'बागी-2' का प्रदर्शन होने जा रहा है। साजिद नाडियाडवाला निर्मित और अहमद खान निर्देशित यह फिल्म मलयालम फिल्म 'क्षणम' का रीमेक है जिसमें मोहनलाल ने केन्द्रीय भूमिका अभिनीत की थी। इससे पूर्व टाइगर साजिद नाडियाडवाला की 'बागी' में नजर आ चुके हैं, जिसने बॉक्स ऑफिस पर अपने एक्शन की बदौलत 77 करोड़ का कारोबार करने में सफलता प्राप्त की थी।

आने वाले वर्षों में टाइगर श्रॉफ की बागी-2 के अतिरिक्त 3 अन्य ऐसी फिल्में हैं जो उनका करियर तय करेंगी। इन तीन फिल्मों में टाइगर श्रॉफ रफ टफ लुक में दिखायी देंगे। बागी-2 के बाद उनकी जो फिल्में प्रदर्शित होंगी उनमें से एक करण जौहर की स्टूडेंट ऑफ ईयर-2 है, जो वर्ष 2012 में आई करण जौहर निर्देशित स्टूडेंट ऑफ ईयर का सीक्वल है। इस फिल्म का निर्देशन पुनीत मल्होत्रा करने जा रहे हैं। दिशा पटनी इस फिल्म में टाइगर की प्रेमिका के रूप में नजर आने वाली हैं। यह फिल्म आगामी माह फ्लोर पर जाएगी और इसी वर्ष इसका प्रदर्शन किया जाएगा। हालांकि अभी तक इसकी कोई तय तिथि घोषित नहीं की गई है।

bollywood,tiger shroff,baaghi 2,entertainment,gossips

एक तरफ जहाँ टाइगर करण जौहर के बैनर से जुडे हैं वहीं दूसरी ओर उन्होंने यशराज फिल्म्स के साथ भी अपने संबंध मजबूत कर लिए हैं। टाइगर इस बैनर की एक फिल्म करने जा रहे हैं जिसमें उनके साथ ऋतिक रोशन नजर आएंगे। बताया जा रहा है कि इस फिल्म में इन दोनों सितारों पर कई एक्शन दृश्यों के साथ-साथ डांस दृश्य भी हैं। ज्ञातव्य है कि ऋतिक रोशन की गिनती बॉलीवुड के सबसे बेहतरीन डांसिंग एक्टर्स में होती हैं। इसके साथ ही वे एक्शन दृश्यों में भी प्रभावी नजर आते हैं। ऐसे में यह फिल्म दर्शकों के लिए एक सौगात होगी। बताया जा रहा है कि इस फिल्म में इन दोनों सितारों के साथ वाणी कपूर नजर आएंगी। इसके आगामी वर्ष प्रदर्शित होने की उम्मीद है। इसका निर्देशन सिद्धार्थ आनन्द करेंगे जो इससे पूर्व ऋतिक रोशन के साथ बैंग-बैंग नामक सफल एक्शन फिल्म दे चुके हैं।

bollywood,tiger shroff,baaghi 2,entertainment,gossips

इन दो फिल्मों के अतिरिक्त टाइगर श्रॉफ के हाथ में निर्देशक सिद्धार्थ आनन्द की दूसरी फिल्म 'रेम्बो' है, जो हॉलीवुड फिल्म 'रेम्बो' का आधिकारिक रीमेक है। सिद्धार्थ आनन्द ने जोर-शोर से इस फिल्म की घोषणा की थी। इस फिल्म की घोषणा के साथ ही उन्होंने इसका एक पोस्टर भी जारी किया था, जिसमें टाइगर श्रॉफ हाथ में मशीनगन लिए नजर आ रहे हैं। यह पोस्टर पूरी तरह से 'रेम्बो' के पोस्टर की नकल है। हॉलीवुड फिल्म 'रेम्बो' में सिल्वेस्टर स्टैलोन ने रेम्बो की भूमिका निभाई थी। यह बहुत बडे बजट पर बनने वाली फिल्म है जिसे सिद्धार्थ आनन्द अपनी फिल्म कम्पनी सिद्धार्थ आनन्द पिक्चर्स के साथ एम कैपिटल वेंचर्स, इम्पैक्ट फिल्म्स और ओरिजिनल एंटरटेनमेंट के साथ मिल प्रोड्यूस कर रहे हैं। वर्ष 2016 में इस फिल्म की घोषणा की गई थी। कुछ माह तक यह फिल्म मीडिया और बॉलीवुड में चर्चाओं में रही लेकिन फिर इस फिल्म की चर्चा होना बंद हो गई। अब यह वक्त के गर्भ में है कि टाइगर श्रॉफ की यह फिल्म बनेगी या फिर सिर्फ घोषणा होकर रह जाएगी।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

  • तरबूज में हानिकारक केमिकल मिलाए जा रहे हैं
  • तरबूज से कैसे हो सकता है कैंसर?
  • कैसे करें सही तरबूज की पहचान?
read more

ताजा खबरें
View More

IIT बॉम्बे में साहिल की मौत के बाद फूटा छात्रों का गुस्सा, आधी रात तक 400 से ज्यादा स्टूडेंट्स का प्रदर्शन
IIT बॉम्बे में साहिल की मौत के बाद फूटा छात्रों का गुस्सा, आधी रात तक 400 से ज्यादा स्टूडेंट्स का प्रदर्शन
नंदीग्राम उपचुनाव में कांग्रेस उम्मीदवार की गिरफ्तारी पर सायोनी घोष बोलीं- उनके खिलाफ मामले लंबित थे, चुनाव से पहले फैसले होते हैं
नंदीग्राम उपचुनाव में कांग्रेस उम्मीदवार की गिरफ्तारी पर सायोनी घोष बोलीं- उनके खिलाफ मामले लंबित थे, चुनाव से पहले फैसले होते हैं
मिलन प्रधान के खिलाफ 2007 के 4 मामलों में पेंडिंग थे वारंट, 3 में हत्या का आरोप; पुलिस ने खोला राज
मिलन प्रधान के खिलाफ 2007 के 4 मामलों में पेंडिंग थे वारंट, 3 में हत्या का आरोप; पुलिस ने खोला राज
पंजाब के 8 लाख कर्मचारियों-पेंशनरों का बढ़ा DA, 8% की बढ़ोतरी; महिला कर्मचारियों की पोस्टिंग पर भी बड़ा फैसला
पंजाब के 8 लाख कर्मचारियों-पेंशनरों का बढ़ा DA, 8% की बढ़ोतरी; महिला कर्मचारियों की पोस्टिंग पर भी बड़ा फैसला
दिशा सालियान केस: पिता सतीश सालियान ने CBI को सौंपे वीडियो और अन्य सबूत, आदित्य ठाकरे समेत कई लोगों पर कार्रवाई की मांग
दिशा सालियान केस: पिता सतीश सालियान ने CBI को सौंपे वीडियो और अन्य सबूत, आदित्य ठाकरे समेत कई लोगों पर कार्रवाई की मांग
पंजाब में बढ़ा सियासी विवाद, CM मान के काफिले के सामने प्रदर्शन के बाद रवनीत सिंह बिट्टू को पुलिस ने पकड़ा
पंजाब में बढ़ा सियासी विवाद, CM मान के काफिले के सामने प्रदर्शन के बाद रवनीत सिंह बिट्टू को पुलिस ने पकड़ा
सायोनी घोष के बयान से बंगाल की सियासत में हलचल, राहुल गांधी-ममता बनर्जी को लेकर कही ये बात
सायोनी घोष के बयान से बंगाल की सियासत में हलचल, राहुल गांधी-ममता बनर्जी को लेकर कही ये बात
पद की नाराजगी या आर्थिक परेशानी? शहजाद पूनावाला ने भाजपा छोड़ने की वजह स्पष्ट की
पद की नाराजगी या आर्थिक परेशानी? शहजाद पूनावाला ने भाजपा छोड़ने की वजह स्पष्ट की
निवेश के दावों पर अखिलेश का सवाल, बोले- विज्ञापनों में दिख रहा उद्योग, युवाओं को नहीं मिल रहा रोजगार
निवेश के दावों पर अखिलेश का सवाल, बोले- विज्ञापनों में दिख रहा उद्योग, युवाओं को नहीं मिल रहा रोजगार
Bigg Boss 20: आम्रपाली दुबे को ‘टुनटुन’ कहना लव गिल को पड़ा भारी, बॉडी शेमिंग पर भड़कीं भोजपुरी एक्ट्रेस
Bigg Boss 20: आम्रपाली दुबे को ‘टुनटुन’ कहना लव गिल को पड़ा भारी, बॉडी शेमिंग पर भड़कीं भोजपुरी एक्ट्रेस
Bigg Boss 20 में मैरी कॉम से भिड़ीं माही विज और उदिति सिंह, ‘लेजेंड हैं तो क्या सिर पर बैठा लें?’ पर बढ़ा विवाद
Bigg Boss 20 में मैरी कॉम से भिड़ीं माही विज और उदिति सिंह, ‘लेजेंड हैं तो क्या सिर पर बैठा लें?’ पर बढ़ा विवाद
मां बनने के बाद कैटरीना कैफ के लिए बदल गया खूबसूरती का मतलब, कही यह बात
मां बनने के बाद कैटरीना कैफ के लिए बदल गया खूबसूरती का मतलब, कही यह बात
बिग बॉस 20 में इस बार सलमान खान लगाएंगे घरवालों की क्लास, रोहैद के एविक्शन से वीकेंड का वार में बढ़ेगा ड्रामा
बिग बॉस 20 में इस बार सलमान खान लगाएंगे घरवालों की क्लास, रोहैद के एविक्शन से वीकेंड का वार में बढ़ेगा ड्रामा
Bigg Boss 20 में हुआ पहला एलिमिनेशन, रोहेद खान हुए घर से बाहर
Bigg Boss 20 में हुआ पहला एलिमिनेशन, रोहेद खान हुए घर से बाहर