न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

#DHAMAKA : 500 करोड़ी हुई 'ठग्स ऑफ हिंदोस्तां', इनके इशारों पर नाचेंगे अमिताभ, आमिर और कैटरीना

वर्ष 2018 की सबसे ज्यादा चर्चित और बहुप्रतीक्षित फिल्मों में शुमार निर्माता निर्देशक आदित्य चोपड़ा की 'ठग्स ऑफ हिंदोस्तां' को लेकर अब यह कहा जा रहा है

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Sat, 06 Jan 2018 12:50:41

#DHAMAKA : 500 करोड़ी हुई 'ठग्स ऑफ हिंदोस्तां', इनके इशारों पर नाचेंगे अमिताभ, आमिर और कैटरीना

वर्ष 2018 की सबसे ज्यादा चर्चित और बहुप्रतीक्षित फिल्मों में शुमार निर्माता निर्देशक आदित्य चोपड़ा की 'ठग्स ऑफ हिंदोस्तां' को लेकर अब यह कहा जा रहा है कि यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर 500 करोड़ की शुरूआत करने वाली पहली हिन्दी फिल्म होगी। कल तक इस फिल्म को लेकर यह कयास लगाए जा रहे थे कि यह 400 करोड़ का कारोबार करेगी लेकिन अब यह कहा जा रहा है कि यह 400 नहीं अपितु 500 करोड़ का कारोबार करेगी। इन समाचारों के पीछे जो कारण बताया जा रहा है वह है इसके साथ अभिनेता, निर्देशक, कोरियोग्राफर प्रभु देवा का जुडऩा। साथ इला अरुण का आना।

हाल ही में एक अंग्रेजी अखबार को दिए अपने वक्तव्य में यशराज फिल्म्स के प्रवक्ता ने कहा है कि इन दिनों मुंबई के यशराज स्टूडियो में आमिर खान और कैटरीना कैफ पर फिल्माये जाने वाले आइटम नंबर की रिर्हसल चल रही है। इस गीत की शूटिंग 14 जनवरी से शुरू होगी और इस गीत का नृत्य निर्देशन प्रभु देवा करेंगे। यह पहला मौका है जब प्रभु देवा अपने इशारों पर आमिर खान और कैटरीना कैफ को नचायेंगे। कुछ दिनों पूर्व प्रभु देवा ने इसी फिल्म के एक गीत के लिए अमिताभ बच्चन और आमिर खान को एक साथ अपने इशारों पर नचाया था।

फिल्म उद्योग में प्रभु देवा से बेहतरीन कोई नृतक नहीं है। कोरियोग्राफर के रूप में वे जो स्टेप्स अपने सितारों से करवाते हैं वह बहुत मुश्किल होते हैं। ऐसे में यह देखने वाली है कि प्रभु देवा ने अमिताभ बच्चन के लिए किस प्रकार के स्टेप्स का इस्तेमाल किया होगा।

bollywood,thugs of hindostan,aamir khan,amitabh bachchan,katrina kaif,prabhu deva,illa arun,entertainment,gossips

प्रवक्ता ने यह भी कहा है कि आमिर खान और कैटरीना कैफ पर फिल्माया जाने वाला यह गीत 'धूम-3' के 'मलंग-मलंग' को पीछे छोड़ देगा। आमिर खान और कैटरीना कैफ इससे पहले एक साथ धूम-3 में काम कर चुके हैं। दोनों नृत्य में एक दूसरे की कमजोरियों को जानते हैं जिसके चलते दोनों अपना बेस्ट देने का प्रयास करेंगे। 'धूम-3' का मलंग-मलंग गीत इन दोनों पर फिल्माया गया था।

ठग्स ऑफ हिंदोस्तां के साथ जहाँ प्रभु देवा को जोड़ा गया है वही गायिका अभिनेत्री इला अरुण को भी एक महत्त्वपूर्ण किरदार के लिए साइन किया गया है। बताया जा रहा है कि इला अरुण की भूमिका छोटी जरूर है लेकिन बेहद महत्त्वपूर्ण है। उनकी भूमिका से फिल्म में जबरदस्त ट्विस्ट आएगा। प्रभु देवा इस फिल्म के साथ ही सलमान खान की फिल्म 'दबंग-3' की तैयारियों में भी व्यस्त हैं।

bollywood,thugs of hindostan,aamir khan,amitabh bachchan,katrina kaif,prabhu deva,illa arun,entertainment,gossips

आदित्य चोपड़ा निर्मित इस फिल्म का लेखन निर्देशन विजय आचार्य का है, जिन्हें बॉलीवुड में विक्टर के नाम से जाना जाता है। आदित्य चोपड़ा के विजय आचार्य ने कई फिल्मों का लेखन किया है। इसके साथ ही उन्होंने अक्षय कुूमार, सैफ अली खान, करीना कपूर और अनिल कपूर अभिनीत 'टशन' और आमिर खान, अभिषेक बच्चन, कैटरीना कैफ स्टारर धूम-3 का निर्देशन किया है। 'टशन' बॉक्स ऑफिस पर असफल रही थी, वहीं धूम-3 ने बॉक्स ऑफिस पर 285 करोड़ का कारोबार करने में सफलता प्राप्त की थी। आदित्य चोपड़ा को विजय आचार्य की काबिलियत पर पूरा भरोसा है जिसके चलते उन्होंने भारी बजट वाली फिल्म उन्हें सौंपी है।

राज्य
View More

Shorts see more

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

  • चिया सीड्स हेल्दी हैं, सही कॉम्बिनेशन जरूरी
  • कुछ फूड्स के साथ सेवन से असर कम या पाचन खराब हो सकता है
  • डेयरी, शुगर, हाई फाइबर और ठंडी/नशीली चीजें बचें
read more

ताजा खबरें
View More

योगी का सपा-कांग्रेस पर तीखा हमला, बोले- बीजेपी आस्था का प्रतीक, विपक्ष अपराध और कुशासन का
योगी का सपा-कांग्रेस पर तीखा हमला, बोले- बीजेपी आस्था का प्रतीक, विपक्ष अपराध और कुशासन का
दिवाली पर पटाखे जलाने की मिली सीमित छूट, सुबह-शाम सिर्फ इतने घंटे मिलेगी अनुमति
दिवाली पर पटाखे जलाने की मिली सीमित छूट, सुबह-शाम सिर्फ इतने घंटे मिलेगी अनुमति
सुंदर शाम अरोड़ा के 16 ठिकानों पर ED की छापेमारी, 5 करोड़ की रिश्वत के आरोपों से जुड़ा मामला
सुंदर शाम अरोड़ा के 16 ठिकानों पर ED की छापेमारी, 5 करोड़ की रिश्वत के आरोपों से जुड़ा मामला
'जेलर 2' का बॉक्स ऑफिस पर जलवा कायम, 18वें दिन 456 करोड़ के पार पहुंची कमाई
'जेलर 2' का बॉक्स ऑफिस पर जलवा कायम, 18वें दिन 456 करोड़ के पार पहुंची कमाई
पंजाब: 48 घंटे में AAP के तीन विधायकों का पार्टी से मोहभंग, कुंवर विजय प्रताप ने भी दिया इस्तीफा
पंजाब: 48 घंटे में AAP के तीन विधायकों का पार्टी से मोहभंग, कुंवर विजय प्रताप ने भी दिया इस्तीफा
सोनिया गांधी ने दिल्ली में लालू यादव से की मुलाकात, जाना स्वास्थ्य का हाल; तेजस्वी भी रहे मौजूद
सोनिया गांधी ने दिल्ली में लालू यादव से की मुलाकात, जाना स्वास्थ्य का हाल; तेजस्वी भी रहे मौजूद
अमिताभ बच्चन की ट्रॉली पर लगा बुलेटप्रूफ कवर, जलसा के बाहर फैंस से मिलने पहुंचे बिग बी
अमिताभ बच्चन की ट्रॉली पर लगा बुलेटप्रूफ कवर, जलसा के बाहर फैंस से मिलने पहुंचे बिग बी
धनतेरस 2026 कब है, 6 या 7 नवंबर? जानें सही तारीख, पूजा का शुभ मुहूर्त और खरीदारी का समय
धनतेरस 2026 कब है, 6 या 7 नवंबर? जानें सही तारीख, पूजा का शुभ मुहूर्त और खरीदारी का समय
दिल्ली यूनिवर्सिटी में असिस्टेंट के 215 पदों पर भर्ती, ग्रेजुएट उम्मीदवार 19 नवंबर तक करें आवेदन
दिल्ली यूनिवर्सिटी में असिस्टेंट के 215 पदों पर भर्ती, ग्रेजुएट उम्मीदवार 19 नवंबर तक करें आवेदन
इतिहास, समुद्र और एडवेंचर का संगम है इजरायल, घूमने के लिए ये 7 जगहें हैं खास
इतिहास, समुद्र और एडवेंचर का संगम है इजरायल, घूमने के लिए ये 7 जगहें हैं खास
बाइक को ही बना दिया चलता-फिरता पंचर सर्विस सेंटर, एयर कंप्रेसर और औजार लेकर मौके पर पहुंचता है मैकेनिक
बाइक को ही बना दिया चलता-फिरता पंचर सर्विस सेंटर, एयर कंप्रेसर और औजार लेकर मौके पर पहुंचता है मैकेनिक
अकेले सफर का है शौक तो इन बातों को न करें नजरअंदाज, सुरक्षित रहेगी आपकी यात्रा
अकेले सफर का है शौक तो इन बातों को न करें नजरअंदाज, सुरक्षित रहेगी आपकी यात्रा
ठुड्डी पर अनचाहे बालों से परेशान हैं महिलाएं? जानें इन्हें हटाने और ग्रोथ कम करने के तरीके
ठुड्डी पर अनचाहे बालों से परेशान हैं महिलाएं? जानें इन्हें हटाने और ग्रोथ कम करने के तरीके
दूल्हे का दोस्त है या दुश्मन? दुल्हन के सिर पर चला दी स्पार्कल गन, आग लगने का वीडियो वायरल
दूल्हे का दोस्त है या दुश्मन? दुल्हन के सिर पर चला दी स्पार्कल गन, आग लगने का वीडियो वायरल