न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

'Thugs Of Hindostan' : फिल्म के क्लाइमेक्स को लेकर आपस में भिड़े BIG B और आमिर खान, वजह चौकाने वाली

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक 'ठग्स आॅफ हिन्दोस्तान' के क्लाइमेक्स को लेकर आमिर और अमिताभ बच्चन एक राय नहीं थे

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Fri, 05 Oct 2018 6:43:16

'Thugs Of Hindostan' : फिल्म के क्लाइमेक्स को लेकर आपस में भिड़े BIG B और आमिर खान, वजह चौकाने वाली

बॉलीवुड के दो दिग्गज अभिनेता अमिताभ बच्चन Amitabh Bachchan और आमिर खान Aamir Khan पहली बार फिल्म 'ठग्स ऑफ हिंदोस्तान' में साथ नजर आ रहे हैं। विजय कृष्ण आचार्य की ये फिल्म इस साल की बड़ी फिल्मों में से एक है, जिसका इंतजार काफी लंबे समय से किया जा रहा है। हाल ही में इस फिल्म का ट्रेलर लॉन्च किया गया था, जिसे आॅडियंस और क्रिटिक्स दोनों की ओर से शानदार प्रतिक्रिया मिली है। दिवाली के मौके पर रिलीज़ होने वाली इस फिल्म के पहले दिन के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन की बात करे तो मानना है कि यह फिल्म 50 करोड़ का कारोबार करने में सफल होगी।

अमिताभ बच्चन लंबे वक्त के बाद इस फिल्‍म में एक्शन करते नजर आएंगे। ट्रेलर लांच के दौरान अपने एक्शन सीक्वेंस के बारे में बात करते हुए अमिताभ बच्चन ने कहा, "हमारी उम्र नहीं है यह सब करने की लेकिन विक्टर सर ने कहा करना है तो कर दिया और अभी तक भुगत रहे हैं, क्योंकि शरीर का कोई अंग ऐसा नहीं है जो टूटा न हो। अभी भी कई डॉक्टर्स से मुलाकात हो चुकी है, कुछ सुधार नहीं है।" अमिताभ बच्चन का कहना है कि, "आम कपड़ा पहना देते तो चलिए फिर भी ठीक होता लेकिन पहना दिया आर्मर, गनीमत है कि लोहे का नहीं था। हमने सोचा लोहे से छुटकारा मिला, चलो बच गए लेकिन इन्होंने चमड़े का पहना दिया, वो भी इतना मोटा। उसका वजन कम से कम 30-40 किलोग्राम होगा। ऊपर से दो-दो तलवार दे दीं, पगड़ी पहना दी, बाल दे दिए जिसको लगाने में 3-4 घंटे लगते हैं। उसके बाद इधर से कूदो, उधर से कूदो, यहां मारो वहां मारो, यह सब शुरू हो गया... और सबसे खतरनाक बात यह थी कि यह सब एक्शन बरसात में हो रहा है। पानी बरसे तो चमड़ा सोक ले पानी और 20-30 किलोग्राम और बढ़ जाये। इतना भार उठा कर के इन्होंने हमसे काम करवाया है।"

bollywood,thugs of hindostan,aamir khan,amitabh bachchan

खैर, अब फिल्म को लेकर एक और दिलचस्प जानकारी सामने आ रही है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक 'ठग्स आॅफ हिन्दोस्तान' के क्लाइमेक्स को लेकर आमिर और अमिताभ बच्चन एक राय नहीं थे। दरअसल फिल्म के क्लाइमेक्स में दोनों में से किसी एक के किरदार को मरना था। दोनों ही चाहते थे कि अंत में उनका किरदार ही मरे और इसी बात को लेकर दोनों ने बाकायदा डायरेक्टर से लंबी-चौड़ी बातचीत भी की, लेकिन अंत में बाजी आमिर खान के ही हाथ लगी। खबरें तो यहां तक हैं कि इसे लेकर बिग बी और आमिर के बीच तनातनी की नौबत तक आ गई थी।

रिपोर्ट्स में कहा जा रहा है कि आमिर चाहते थे कि उनका किरदार फिरंगी ब्रिटिशर्स से लोहा लेते हुए शहीद हो जाए और कमोबेश यही अमिताभ भी अपने किरदार खुदाबख्श के लिए चाहते थे। इसके पीछे वजह यह है कि जो भी किरदार क्लाइमेक्स में मरेगा वह आॅडियंस पर गहरा प्रभाव छोड़ जाएगा। इसी के चलते दोनों ही चाहते थे कि उनका ही किरदार अंत में मरे।

खैर, फिल्म के क्लाइमेक्स को लेकर अलग-अलग रिपोर्ट्स सामने आ रही हैं। इनमें से कुछ रिपोर्ट्स में कहा जा रहा है कि क्लाइमेक्स में आमिर खान का किरदार मर जाएगा, जबकि कुछ रिपोर्ट्स में यह बातें भी निकलकर सामने आई हैं कि अभी तक फिल्म का क्लाइमेक्स ही तय नहीं हो सका है। बहरहाल, ये बात तो तय है कि जिसका भी किरदार क्लाइमेक्स में शहीद होगा वह आॅडियंस का प्यार पा जाएगा। बता दे, यह फिल्म 1839 के एक उपन्यास 'कंफेशंस ऑफ ए ठग' पर आधारित है। फिल्म को माल्टा व राजस्थान के रमणीय जगहों पर फिल्माया गया है। फिल्म 'ठग्स ऑफ हिंदुस्तान' को डिजिटल रूप में आईमैक्स फॉर्मेट में बनाया गया है। यह इस फॉर्मेट में पांचवीं भारतीय फिल्म है। इससे पहले 'धूम 3', 'बैंग बैंग', 'बाहुबली 2' व 'पद्मावत' को आईमैक्स फॉर्मेट का रूप दिया गया। फिल्म का ट्रेलर आज इसलिए रिलीज़ किया गया है क्योंकि आज मशहूर फिल्ममेकर और यशराज बैनर की नींव रखने वाले यश चोपड़ा की जयंती है। यह फिल्म दिवाली की धूम के बीच 8 नवबंर 2018 को रिलीज होने जा रही है।

राज्य
View More

Shorts see more

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

  • UPI से पैसे भेजना आसान है, इसलिए इसकी सुरक्षा के लिए PIN का ध्यान रखना जरूरी है।
  • समय-समय पर UPI PIN बदलने से ऑनलाइन फ्रॉड का खतरा कम होता है।
  • PIN भूलने पर डेबिट कार्ड और OTP से आसानी से रीसेट किया जा सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

बागेश्वर बाबा के राम-कृष्ण वाले बयान से यूपी में सियासी घमासान, क्या भाजपा के यादव वोट बैंक पर पड़ेगा असर?
बागेश्वर बाबा के राम-कृष्ण वाले बयान से यूपी में सियासी घमासान, क्या भाजपा के यादव वोट बैंक पर पड़ेगा असर?
दो चुनाव आयुक्तों की आपत्ति के बाद चुनाव आयोग का यू-टर्न, Form 6 से अलग हुआ SIR का कॉलम
दो चुनाव आयुक्तों की आपत्ति के बाद चुनाव आयोग का यू-टर्न, Form 6 से अलग हुआ SIR का कॉलम
‘आइए हो जाए दो-दो हाथ’, अखिलेश यादव को राजभर की खुली चुनौती, बोले- नेता क्या जो चुनाव से भागे?
‘आइए हो जाए दो-दो हाथ’, अखिलेश यादव को राजभर की खुली चुनौती, बोले- नेता क्या जो चुनाव से भागे?
किसानों को फसल नुकसान की भरपाई, महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने की तैयारी; योगी सरकार की नई घोषणाएं
किसानों को फसल नुकसान की भरपाई, महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने की तैयारी; योगी सरकार की नई घोषणाएं
अमेरिका में भारतीय मूल के नेताओं का जलवा, तीनों डेमोक्रेटिक चेहरों ने दर्ज की जीत
अमेरिका में भारतीय मूल के नेताओं का जलवा, तीनों डेमोक्रेटिक चेहरों ने दर्ज की जीत
सुहास सुब्रमण्यम कौन हैं? अमेरिकी मिडटर्म चुनाव में वर्जीनिया से दोबारा जीते, रिपब्लिकन उम्मीदवार को हराया
सुहास सुब्रमण्यम कौन हैं? अमेरिकी मिडटर्म चुनाव में वर्जीनिया से दोबारा जीते, रिपब्लिकन उम्मीदवार को हराया
'मेरा भी परिवार बाहर बैठा है', बिग बॉस के नरेटिव पर माही विज ने उठाए सवाल, कहा- 'मैं शो नहीं करूंगी'
'मेरा भी परिवार बाहर बैठा है', बिग बॉस के नरेटिव पर माही विज ने उठाए सवाल, कहा- 'मैं शो नहीं करूंगी'
55 की उम्र में भी फिट और एक्टिव हैं एलन मस्क, जानिए उनका खान-पान और फिटनेस रूटीन
55 की उम्र में भी फिट और एक्टिव हैं एलन मस्क, जानिए उनका खान-पान और फिटनेस रूटीन
गोरखपुर में अवैध खून तस्करी का खुलासा, 100 यूनिट PRBC के साथ मुरादाबाद के दो आरोपी गिरफ्तार
गोरखपुर में अवैध खून तस्करी का खुलासा, 100 यूनिट PRBC के साथ मुरादाबाद के दो आरोपी गिरफ्तार
Oppo Find X10 Ultra में मिल सकती है 8000mAh बैटरी और 10x ऑप्टिकल जूम, 200MP कैमरे के साथ आएगा प्रीमियम फोन
Oppo Find X10 Ultra में मिल सकती है 8000mAh बैटरी और 10x ऑप्टिकल जूम, 200MP कैमरे के साथ आएगा प्रीमियम फोन
'रामायण' को लेकर आशीष चंचलानी की बड़ी भविष्यवाणी, बोले- भारतीय सिनेमा की सबसे बड़ी ब्लॉकबस्टर होगी फिल्म
'रामायण' को लेकर आशीष चंचलानी की बड़ी भविष्यवाणी, बोले- भारतीय सिनेमा की सबसे बड़ी ब्लॉकबस्टर होगी फिल्म
Honor का नया धमाका! 15,000mAh बैटरी वाले फोन की टेस्टिंग शुरू, एक चार्ज में चलेगा 7 दिन
Honor का नया धमाका! 15,000mAh बैटरी वाले फोन की टेस्टिंग शुरू, एक चार्ज में चलेगा 7 दिन
दिवाली पर मां लक्ष्मी को कमल चढ़ाते समय भूलकर भी न करें ये गलतियां, जानें पूजा के जरूरी नियम
दिवाली पर मां लक्ष्मी को कमल चढ़ाते समय भूलकर भी न करें ये गलतियां, जानें पूजा के जरूरी नियम
दूल्हे का दोस्त है या दुश्मन? दुल्हन के सिर पर चला दी स्पार्कल गन, आग लगने का वीडियो वायरल
दूल्हे का दोस्त है या दुश्मन? दुल्हन के सिर पर चला दी स्पार्कल गन, आग लगने का वीडियो वायरल