न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

रोहित शेट्टी पहले निर्देशक, मराठी अभिनेताओं को मिल रहा बडा मौका

आइए डालते हैं एक नजर उन मराठी अभिनेता-अभिनेत्रियों पर जो रोहित शेट्टी की फिल्म ‘सिम्बा’ और ‘सिंघम’ में नजर आ चुके हैं—

Posts by : Geeta | Updated on: Mon, 07 Jan 2019 1:32:33

रोहित शेट्टी पहले निर्देशक, मराठी अभिनेताओं को मिल रहा बडा मौका

गत वर्ष प्रदर्शित हुई और बॉक्स ऑफिस पर आय के नये आयाम स्थापित कर रही निर्देशक रोहित शेट्टी की फिल्म ‘सिम्बा’ की चर्चा हर ओर हो रही है। इस फिल्म की सफलता ने रणवीर सिंह को आने वाले समय का बॉलीवुड का ‘सुल्तान’ घोषित कर दिया है। एक तरफ जहाँ यह फिल्म रणवीर सिंह को लेकर चर्चाओं में है, वहीं दूसरी ओर इस फिल्म की चर्चा इस बात को लेकर हो रही है कि रोहित शेट्टी ने अपनी इस फिल्म में मराठी रंगमंच व सिनेमा की 11 हस्तियों को राष्ट्रीय दर्शकों के सामने प्रस्तुत करने में सफलता प्राप्त कर ली है।

इस फिल्म की सफलता के साथ ही मराठी सिनेमा के ये 11 चेहरे हिन्दी सिनेमा के भी जाने माने चेहरे हो गए हैं। रोहित हिन्दी सिनेमा के पहले ऐसे निर्देशक हैं जो अपनी फिल्मों में मराठी संवादों के साथ मराठी सिने अभिनेताओं को फिल्म का हिस्सा बनाते हैं।

आइए डालते हैं एक नजर उन मराठी अभिनेता-अभिनेत्रियों पर जो रोहित शेट्टी की फिल्म ‘सिम्बा’ और ‘सिंघम’ में नजर आ चुके हैं—

bollywood,simmba,ranveer singh,marathi actors,sara ali khan,rohit shetty siddhartha jadhav,arun nalawade,sulbha arya,ashwini kalsekar,vijay patkar,saurabh gokhale,ashok samartha,vaidehi parshurami,suchitra bandekar,nandu madhav,neha mahajan,simmba cast,simmba actors

सिद्धार्थ जाधव — ‘ सिम्बा’ में सब इंसपैक्टर संतोष तावडे की भूमिका जिस अदाकार ने निभाई है वह मराठी सिने जगत का जाना-माना नाम है। दर्शक इस अभिनेता को सिद्धार्थ जाधव के नाम से जानते हैं। सिद्धार्थ जाधव इससे पहले रोहित शेट्टी की अजय देवगन स्टारर फिल्म गोलमाल में काम कर चुके हैं।

bollywood,simmba,ranveer singh,marathi actors,sara ali khan,rohit shetty siddhartha jadhav,arun nalawade,sulbha arya,ashwini kalsekar,vijay patkar,saurabh gokhale,ashok samartha,vaidehi parshurami,suchitra bandekar,nandu madhav,neha mahajan,simmba cast,simmba actors

नेहा महाजन — नेहा भी मराठी अभिनेत्री हैं, जो फिल्म ‘सिम्बा’ में नजर आई हैं। यह अभिनेत्री मराठी सिनेमा और थिएटर में अपने कामों के लिए जानी जाती हैं।

bollywood,simmba,ranveer singh,marathi actors,sara ali khan,rohit shetty siddhartha jadhav,arun nalawade,sulbha arya,ashwini kalsekar,vijay patkar,saurabh gokhale,ashok samartha,vaidehi parshurami,suchitra bandekar,nandu madhav,neha mahajan,simmba cast,simmba actors

अश्विनी कालसेकर — इस अभिनेत्री ने रोहित शेट्टी के साथ ‘गोलमाल’ सहित कई फिल्मों में काम किया है। वह अब ‘सिम्बा’ में नजर आईं।

bollywood,simmba,ranveer singh,marathi actors,sara ali khan,rohit shetty siddhartha jadhav,arun nalawade,sulbha arya,ashwini kalsekar,vijay patkar,saurabh gokhale,ashok samartha,vaidehi parshurami,suchitra bandekar,nandu madhav,neha mahajan,simmba cast,simmba actors

वैदेही परशुराम — मराठी सिनेमा की चर्चित अभिनेत्रियों में शुमार वैदेही परशुराम ने ‘सिम्बा’ में अपनी छोटी सी भूमिका में जो प्रभावोत्पादक अभिनय किया है, दर्शक उसे भूला नहीं पा रहे हैं। ‘सिम्बा’ में उन्होंने रणवीर सिंह की बहन आकृति देव का किरदार निभाया। बेहद खूबसूरत और आकर्षक यह अभिनेत्री आगे जाकर हिन्दी फिल्मों में अच्छा मुकाम बना सकती है यदि उसे कोई बडा बैनर बतौर नायिका अपनी फिल्म में लेता है। वैदेही परशुराम हाल ही में फिल्म आनि ... डॉ. काशीनाथ घानेकर में देखी गई थीं।

bollywood,simmba,ranveer singh,marathi actors,sara ali khan,rohit shetty siddhartha jadhav,arun nalawade,sulbha arya,ashwini kalsekar,vijay patkar,saurabh gokhale,ashok samartha,vaidehi parshurami,suchitra bandekar,nandu madhav,neha mahajan,simmba cast,simmba actors

अशोक समर्थ — मराठी सिनेमा के चर्चित चेहरे अशाके समर्थ को रोहित शेट्टी ने सबसे पहले अपनी फिल्म ‘सिंघम’ में पेश किया था। इस फिल्म में उन्होंने प्रकाश राज के दाहिने हाथ की भूमिका अभिनीत की थी। चेहरे पर आने वाले भावों और संवाद अदायगी के बल पर अशोक समर्थ ने हिन्दी सिने दर्शकों में अपनी एक अलग ही पहचान बनाई है। ‘सिम्बा’ में वे वकील की भूमिका में नजर आए हैं। ‘सिंघम’ अशोक समर्थ के फिल्म करियर की पहली ऐसी फिल्म थी, जिसने बॉक्स ऑफिस पर 100 करोड का कारोबार करने में सफलता प्राप्त की थी। इस फिल्म की सफलता ने मराठी सिनेमा में उनके कद को और ऊँचा किया था।

bollywood,simmba,ranveer singh,marathi actors,sara ali khan,rohit shetty siddhartha jadhav,arun nalawade,sulbha arya,ashwini kalsekar,vijay patkar,saurabh gokhale,ashok samartha,vaidehi parshurami,suchitra bandekar,nandu madhav,neha mahajan,simmba cast,simmba actors

विजय पाटकर — विजय पाटकर अनुभवी मराठी अभिनेता हैं। रोहित शेट्टी के साथ उन्होंने ‘सिंघम’ में भी काम किया था। ‘सिम्बा’ में वह पुलिस कॉन्स्टेबल की भूमिका निभा रहे हैं। यह पांचवीं बार है जब विजय पाटकर रोहित शेट्टी के साथ काम कर रहे हैं।

bollywood,simmba,ranveer singh,marathi actors,sara ali khan,rohit shetty siddhartha jadhav,arun nalawade,sulbha arya,ashwini kalsekar,vijay patkar,saurabh gokhale,ashok samartha,vaidehi parshurami,suchitra bandekar,nandu madhav,neha mahajan,simmba cast,simmba actors

सौरभ गोखले — सौरभ गोखले भी एक प्रसिद्ध मराठी अभिनेता हैं जो ‘सिम्बा’ में नजर आये हैं। सौरभ मराठी सिनेमा के साथ-साथ रंगमंच के जाने माने अदाकार हैं। उन्होंने कई मराठी धारावाहिकों में काम करके लोकप्रियता हासिल की है।

bollywood,simmba,ranveer singh,marathi actors,sara ali khan,rohit shetty siddhartha jadhav,arun nalawade,sulbha arya,ashwini kalsekar,vijay patkar,saurabh gokhale,ashok samartha,vaidehi parshurami,suchitra bandekar,nandu madhav,neha mahajan,simmba cast,simmba actors

अरुण नलावडे — फिल्म में अरुण नलावडे भी नजर आए। अरुण नलावडे मराठी फिल्म और टीवी इंडस्ट्री के एक लोकप्रिय अभिनेता हैं। वर्तमान में, वह एक मराठी धारावाहिक ‘माझ्या नवर्याची बायको’ में काम कर रहे हैं।

bollywood,simmba,ranveer singh,marathi actors,sara ali khan,rohit shetty siddhartha jadhav,arun nalawade,sulbha arya,ashwini kalsekar,vijay patkar,saurabh gokhale,ashok samartha,vaidehi parshurami,suchitra bandekar,nandu madhav,neha mahajan,simmba cast,simmba actors

नन्दू माधव — ‘सिम्बा’ में छोटी लेकिन बेहद असरकारक भूमिका में नजर आए नन्दू माधव मराठी फिल्म उद्योग में उभरते हुए अभिनेता हैं। अल्प समय में इन्होंने मराठी फिल्म उद्योग में अपनी एक विशेष पहचान बना ली है। हाल ही में उन्होंने मराठी फिल्म ‘हरिश्चंद्रची फैक्ट्री’ में मुख्य भूमिका निभाई है। रोहित शेट्टी की ‘सिम्बा’ में उन्होंने आकृति दवे के पिता की भूमिका की है।

bollywood,simmba,ranveer singh,marathi actors,sara ali khan,rohit shetty siddhartha jadhav,arun nalawade,sulbha arya,ashwini kalsekar,vijay patkar,saurabh gokhale,ashok samartha,vaidehi parshurami,suchitra bandekar,nandu madhav,neha mahajan,simmba cast,simmba actors

सुचित्रा बांदेकर — सुचित्रा बांदेकर इससे पहले रोहित शेट्टी के साथ फिल्म ‘सिंघम’ में काम कर चुकी हैं। जाने माने मराठी अभिनेता आदेश बांदेकर की पत्नी सुचित्रा बांदेकर ने रोहित शेट्टी की ‘सिम्बा’ में आशुतोष राणा की पत्नी की भूमिका अभिनीत की है। इस फिल्म में वे एक जवान लडकी की माँ बनी हैं, जो अपनी हरकतों से अपने पति को रिश्वत लेने को उकसाती हैं।

bollywood,simmba,ranveer singh,marathi actors,sara ali khan,rohit shetty siddhartha jadhav,arun nalawade,sulbha arya,ashwini kalsekar,vijay patkar,saurabh gokhale,ashok samartha,vaidehi parshurami,suchitra bandekar,nandu madhav,neha mahajan,simmba cast,simmba actors

सुलभा आर्या — हिन्दी फिल्मों और टीवी धारावाहिकों में अपनी एक अलग पहचान रखने वाली अभिनेत्री सुलभा आर्या फिल्मों और टीवी धारावाहिकों के अतिरिक्त रंगमंच पर भी स्वयं को सक्रिय रखती हैं। इस बुर्जुग अभिनेत्री ने आखिरी बार प्रियंका चोपडा द्वारा निर्मित मराठी फिल्म ‘वेंटिलेटर’ में काम किया था। यह फिल्म 2016 में प्रदर्शित हुई थीं। इसके बाद अब वे रोहित शेट्टी की ‘सिम्बा’ में नजर आई हैं। इस फिल्म में उन्होंने सारा अली खान की माँ की भूमिका की है।

राज्य
View More

Shorts see more

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

  • UPI से पैसे भेजना आसान है, इसलिए इसकी सुरक्षा के लिए PIN का ध्यान रखना जरूरी है।
  • समय-समय पर UPI PIN बदलने से ऑनलाइन फ्रॉड का खतरा कम होता है।
  • PIN भूलने पर डेबिट कार्ड और OTP से आसानी से रीसेट किया जा सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

बांकीपुर उपचुनाव में बीजेपी का बड़ा फैसला, अभिषेक बंटी की जगह नीरज सिन्हा को बनाया उम्मीदवार, प्रशांत किशोर और रेखा गुप्ता से होगा मुकाबला

डेढ़ साल के मासूम की बेरहमी से हत्या करने वाले चाचा को फांसी, 40 दिन में आया कोर्ट का फैसला

क्या एनडीए का हिस्सा बनेगी शरद पवार की पार्टी? अटकलों पर सुप्रिया सुले ने दिया साफ जवाब

जज की छुट्टी से फिर टली सुनवाई, खान सर की अग्रिम जमानत पर आज भी नहीं आया फैसला; अब इस दिन होगी अगली सुनवाई

चेक बाउंस केस में राजपाल यादव को बड़ा झटका, दिल्ली हाई कोर्ट ने 3 महीने की सजा बरकरार रखी

भाजपा पर ममता बनर्जी का बड़ा हमला, बोलीं- 'मुझे चुप कराना है तो जान से मारना होगा'; बागी नेताओं को भी दी चेतावनी

बारिश में घर से आ रही सीलन की बदबू? किचन में उबालें ये 5 चीजें, पूरा घर महक उठेगा

बांकीपुर में बीजेपी को बड़ा झटका, प्रत्याशी अभिषेक सिन्हा बंटी ने नामांकन के बाद चुनाव लड़ने से किया इनकार

E20 पेट्रोल में 20% इथेनॉल मिलने के बाद भी कीमत क्यों नहीं घटी? सरकार ने बताई पूरी वजह

अक्षय कुमार की 'वेलकम टू द जंगल' ने 14 दिनों में निकाली पूरी लागत, अब बॉक्स ऑफिस पर करेगी मुनाफे की कमाई

अमरनाथ यात्रा के दौरान बड़ा सड़क हादसा, जम्मू-श्रीनगर हाईवे पर कार दीवार से टकराई; 5 श्रद्धालु घायल

हेयर फॉल से हैं परेशान? डाइट में शामिल करें ये 5 सुपरफूड्स, बाल बनेंगे मजबूत, घने और चमकदार

मानसून में बाल क्यों हो जाते हैं बेहद फ्रीजी और कमजोर? जानिए वजह और उनकी सही देखभाल के आसान तरीके

12% से अधिक अल्कोहल वाली दवाएं अब डॉक्टर की पर्ची पर ही मिलेंगी, केंद्र सरकार ने लागू किया नया नियम