न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

ठंडे बस्ते में गई ‘धूम-4’, विक्टर की काबलियत पर लगा सवालिया निशान!

गत वर्ष दीपावली के मौके पर प्रदर्शित हुई फिल्म ‘ठग्स ऑफ हिंदोस्तान’ के प्रदर्शन से पूर्व बॉलीवुड के गलियारों में आँधी की तरह कभी-कभी धूम-4 को लेकर समाचार आते रहते हैं

Posts by : Geeta | Updated on: Tue, 05 Feb 2019 3:07:26

ठंडे बस्ते में गई ‘धूम-4’, विक्टर की काबलियत पर लगा सवालिया निशान!

गत वर्ष दीपावली के मौके पर प्रदर्शित हुई फिल्म ‘ठग्स ऑफ हिंदोस्तान’ के प्रदर्शन से पूर्व बॉलीवुड के गलियारों में आँधी की तरह कभी-कभी धूम-4 को लेकर समाचार आते रहते हैं। इन समाचारों में फिल्म में कौन सितारा होगा, कौन खलनायक होगा कौन सी नायिका होगी इसके कयास लगाये जाते थे। लेकिन दीपावली 2018 में जैसे ही बॉक्स ऑफिस पर ‘ठग्स ऑफ हिंदोस्तान’ का हादसा हुआ, वैसे ही ‘धूम-4’ पर संशय के बादल मंडराने लगे और अब ऐसा लगता है कि इस प्रोजेक्ट को पूरी तरह से ठंडे बस्ते में डाल दिया गया है। ‘धूम’ बॉलीवुड की सबसे सफल फ्रेंचाइजियों में शामिल है।

bollywood,dhoom,dhoom series,dhoom 4,aamir khan,Salman Khan

आदित्य चोपड़ा निर्मित क्राइम थ्रिलर ‘धूम’ की पहली दो फिल्मों की पटकथा विजय कृष्ण आचार्य उर्फ विक्टर ने ही लिखी थी। यह दोनों फिल्में बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त सफल रही। इसी से प्रभावित होकर वर्ष 2008 में आदित्य चोपड़ा ने विजय कृष्ण आचार्य को ‘टशन’ की जिम्मेदारी दी। बहु सितारा ‘टशन’ बॉक्स ऑफिस पर बड़ी असफल फिल्म साबित हुई। यह पूरी तरह से एक खराब फिल्म थी, इसके बावजूद आदित्य चोपड़ा का विश्वास विक्टर पर बना रहा और इसी विश्वास के चलते उन्होंने ‘धूम-3’ की जिम्मेदारी विजय को सौंपी। निर्देशन की बागडोर विजय को देने से पूर्व उन्होंने इस फिल्म के लिए आमिर खान से सम्पर्क किया जो इससे पहले उनके साथ ‘फना’ कर चुके थे। आमिर खान ने विजय कृष्ण आचार्य की पिछली धूम की दोनों फिल्मों को देखते हुए इसमें काम करना स्वीकारा। यह आमिर खान के करियर के पहली ऐसी फिल्म थी जिसमें उन्होंने नायक और खलनायक की भूमिका को निभाया। ‘धूम-3’ को विजय ने लिखा और निर्देशित किया।

bollywood,dhoom,dhoom series,dhoom 4,aamir khan,Salman Khan

प्रदर्शन के बाद धूम-3 ने बॉक्स ऑफिस पर सफलता की नई इमारत खड़ी की। इस फिल्म की सफलता में सबसे बड़ा योगदान आमिर खान का रहा थो तब तक लगातार कई हिट फिल्में दे चुके थे। दर्शकों ने आमिर खान के चलते इस फिल्म को सफल बनाया वरना यह फिल्म एक आम मसाला फिल्म थी। आदित्य और आमिर का विश्वास विजय पर पुख्ता हो गया जिसके चलते इन दोनों ने विजय कृष्ण आचार्य की कथा पटकथा पर तैयार हुई ‘ठग्स ऑफ हिंदोस्तान’ को करना स्वीकार किया। विक्टर ने इस फिल्म का न सिर्फ निर्देशन किया अपितु उन्होंने इसकी कहानी, स्क्रीनप्ले, संवाद और गाने तक लिख डाले। इतने सारे विभागों का काम एक व्यक्ति को सौंपने का नतीजा सिफर रहा। ठग्स ऑफ हिंदोस्तान न केवल असफल फिल्म थी बल्कि एक खराब फिल्म भी थी।

bollywood,dhoom,dhoom series,dhoom 4,aamir khan,Salman Khan

इस फिल्म की असफलता के बाद से ही ‘धूम 4’ को लेकर सवाल उठ रहा है। ‘धूम’ सीरीज से विजय कृष्ण आचार्य शुरू से ही जुड़े हुए हैं। पहले यह माना जा रहा था कि इस फिल्म के चौथे भाग की कहानी, पटकथा और निर्देशन की जिम्मेदारी विजय ही संभालेंगे लेकिन ‘ठग्स’ के बाद हालात बदल गए हैं। महंगी फ्रेंचाइजी में शामिल हो चुकी ‘धूम’ को लेकर आदित्य चोपड़ा कोई ठोस कदम उठाने की तैयारी में हैं। कहा तो यह जा रहा है कि विजय ने ‘धूम 4’ को लेकर काफी तैयारियाँ कर ली हैं लेकिन अब आदित्य चोपड़ा शायद ही इस फिल्म को बनाने का विचार करें। या फिर हो सकता है कि वे इसकी जिम्मेदारी किसी अन्य निर्देशक को सौंपे जो उनको धूम-4 के लिए किसी बेहतरीन पटकथा के साथ सम्पर्क कर सकें।

राज्य
View More

Shorts see more

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

  • मानसून में स्किन चिपचिपी और पिंपल्स वाली हो जाती है
  • ब्लू स्किन केयर से ठंडक और हाइड्रेशन मिलता है
  • #BlueSkincare ट्रेंड युवाओं में वायरल है
read more

ताजा खबरें
View More

राम मंदिर चढ़ावा चोरी: 2000 से शुरू हुआ खेल, फिर रोज लाखों तक पहुंची हेराफेरी; पूछताछ में आरोपियों ने खोले कई अहम राज
राम मंदिर चढ़ावा चोरी: 2000 से शुरू हुआ खेल, फिर रोज लाखों तक पहुंची हेराफेरी; पूछताछ में आरोपियों ने खोले कई अहम राज
न्यूजीलैंड में भारतीय समुदाय से बोले पीएम मोदी, कहा- 'परंपराओं को संजोते हुए आधुनिक भारत तेजी से आगे बढ़ रहा है'
न्यूजीलैंड में भारतीय समुदाय से बोले पीएम मोदी, कहा- 'परंपराओं को संजोते हुए आधुनिक भारत तेजी से आगे बढ़ रहा है'
क्या सच में पेट्रोल में गन्ने का रस मिलाया जा रहा है? E20 पेट्रोल को लेकर फैली 20 बड़ी गलतफहमियों की पूरी सच्चाई
क्या सच में पेट्रोल में गन्ने का रस मिलाया जा रहा है? E20 पेट्रोल को लेकर फैली 20 बड़ी गलतफहमियों की पूरी सच्चाई
वियतनाम में भारतीय पर्यटकों से भरी स्पीडबोट हादसे का शिकार, 36 लोग थे सवार; दूतावास ने जारी किए हेल्पलाइन नंबर
वियतनाम में भारतीय पर्यटकों से भरी स्पीडबोट हादसे का शिकार, 36 लोग थे सवार; दूतावास ने जारी किए हेल्पलाइन नंबर
दतिया उपचुनाव: नरोत्तम मिश्रा को टिकट नहीं मिलने पर फूटा समर्थकों का गुस्सा, ग्वालियर-झांसी हाईवे पर जाम, जिला कार्यकारिणी ने दिया सामूहिक इस्तीफा
दतिया उपचुनाव: नरोत्तम मिश्रा को टिकट नहीं मिलने पर फूटा समर्थकों का गुस्सा, ग्वालियर-झांसी हाईवे पर जाम, जिला कार्यकारिणी ने दिया सामूहिक इस्तीफा
अयोध्या: 200 चांदी की ईंटों के विवाद पर राम मंदिर ट्रस्ट के जवाब से संतुष्ट हुआ सिंधी समाज, सामूहिक दर्शन की रखी मांग
अयोध्या: 200 चांदी की ईंटों के विवाद पर राम मंदिर ट्रस्ट के जवाब से संतुष्ट हुआ सिंधी समाज, सामूहिक दर्शन की रखी मांग
8 महीने की गर्भवती पत्नी की हत्या, गर्भ में पल रहे जुड़वां बच्चों की भी गई जान; प्रेम विवाह के एक साल बाद वारदात
8 महीने की गर्भवती पत्नी की हत्या, गर्भ में पल रहे जुड़वां बच्चों की भी गई जान; प्रेम विवाह के एक साल बाद वारदात
टीवी एक्टर रोहित चंदेल पर नाबालिग से छेड़छाड़ का आरोप, POCSO एक्ट के तहत मामला दर्ज, पुलिस ने किया गिरफ्तार
टीवी एक्टर रोहित चंदेल पर नाबालिग से छेड़छाड़ का आरोप, POCSO एक्ट के तहत मामला दर्ज, पुलिस ने किया गिरफ्तार
चांदी ने लगाई लंबी छलांग, एक दिन में 5,000 रुपये महंगी हुई; सोने के दाम भी चढ़े, जानिए ताजा भाव
चांदी ने लगाई लंबी छलांग, एक दिन में 5,000 रुपये महंगी हुई; सोने के दाम भी चढ़े, जानिए ताजा भाव
'कुपवाड़ा से कठुआ तक हर कब्रिस्तान में पाकिस्तानी दफन हैं...', हिजबुल के डिप्टी कमांडर का वीडियो वायरल, कैमरे पर किया बड़ा दावा
'कुपवाड़ा से कठुआ तक हर कब्रिस्तान में पाकिस्तानी दफन हैं...', हिजबुल के डिप्टी कमांडर का वीडियो वायरल, कैमरे पर किया बड़ा दावा
ऑस्ट्रेलिया में होटल का किराया कितना होता है? जानिए 7 दिन रुकने का पूरा बजट और पैसे बचाने के आसान तरीके
ऑस्ट्रेलिया में होटल का किराया कितना होता है? जानिए 7 दिन रुकने का पूरा बजट और पैसे बचाने के आसान तरीके
फ्लाइट से गोवा की सैर! 4-स्टार होटल, नाश्ता-डिनर और घूमने का पूरा इंतजाम, IRCTC का खास पैकेज
फ्लाइट से गोवा की सैर! 4-स्टार होटल, नाश्ता-डिनर और घूमने का पूरा इंतजाम, IRCTC का खास पैकेज
सफर में बार-बार टॉयलेट जाने से बचना है? निकलने से पहले अपनाएं ये 5 आसान टिप्स
सफर में बार-बार टॉयलेट जाने से बचना है? निकलने से पहले अपनाएं ये 5 आसान टिप्स
प्राकृतिक खूबसूरती से भरपूर हैं पाकिस्तान की ये जगहें, हर साल बड़ी संख्या में पहुंचते हैं विदेशी पर्यटक
प्राकृतिक खूबसूरती से भरपूर हैं पाकिस्तान की ये जगहें, हर साल बड़ी संख्या में पहुंचते हैं विदेशी पर्यटक