न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

Tanushree-Nana Controversy: तनुश्री-नाना मामले पर सलमान खान का चौकाने वाला बयान कहा - 'मैं इसके बारे में यहां-वहां से सुन रहा हूं लेकिन मुझे...'

कई सेलेब्स ने खुलकर तनुश्री का समर्थन किया है। वही कई सेलेबस इस विवाद से बचते हुए नजर आ रहे है।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Fri, 28 Sep 2018 2:04:40

Tanushree-Nana Controversy: तनुश्री-नाना मामले पर सलमान खान का चौकाने वाला बयान कहा - 'मैं इसके बारे में यहां-वहां से सुन रहा हूं लेकिन मुझे...'

तनुश्री दत्ता और नाना पाटेकर के बीच विवाद थमता नजर नहीं आ रहा है। बॉलीवुड Bollywood एक्ट्रेस तनुश्री दत्ता Tanushree Dutta ने नाना पाटेकर Nana Patekar के ऊपर आरोप लगाया है कि साल 2008 फिल्म 'हॉर्न ओके प्लीज' में शूटिंग के दौरान उन्होंने मेरे साथ बदतमीजी करने की कोशिश की, जिसकी वजह से उन्हें इस प्रोजेक्ट से हाथ भी धोना पड़ा। तनुश्री के आरोपों के बाद अब बॉलीवुड दो धड़ों में बंट गया है। कई सेलेब्स ने खुलकर तनुश्री का समर्थन किया है। वही कई सेलेबस इस विवाद से बचते हुए नजर आ रहे है। बता दे, 'ठग्स ऑफ हिन्दोस्तान' के ट्रेलर लांच पर बिग बी और आमिर किस तरह तनुश्री और नाना विवाद से कन्नी काट गए। वही अब सलमान खान ने भी कुछ ऐसा ही किया। हाल ही में एक इवेंट के दौरान जब सलमान से इस बारे में मीडिया ने बात की तो उन्होंने कहा ‘मुझे इस मामले के बारे में कुछ भी पता नहीं है। पहले मुझे इस विवाद को समझने दीजिए कि असल में हुआ क्या था ? मैं इसके बारे में यहां-वहां से सुन रहा हूं लेकिन मुझे इसकी पूरी जानकारी नहीं हैं।’ सलमान खान के बयान से साफ है कि वो इस विवाद में पड़ना ही नहीं चाहते हैं।

bollywood,tanushree dutta,nana patekar,Salman Khan,sexual harassment,tanushree-nana controversy

वही कुछ सितारे खुलकर तनुश्री का समर्थन कर रहे है।

फरहान अख्तर ने पत्रकार जेनिस सीकेरिया का ट्वीट रिट्वीट किया। उन्होंने बताया था कि 'तनुश्री दत्ता जो भी कह रही हैं वो सच है। फरहान ने लिखा कि जेनिस ने बताया कि इस घटना के वक्त वो वहां मौजूद थीं। तनुश्री अपने करियर को देखते हुए 10 साल पहले चुप रह सकती थीं लेकिन उन्होंने ऐसा नहीं किया। उनकी कहानी आज भी वैसी ही है। उनके साहस की प्रशंसा की जानी चाहिए। इरादे पर सवाल नहीं उठाना चाहिए।'

वही प्रियंका चोपड़ा ने तनुश्री का समर्थन करते हुए कहा कि दुनिया को ऐसे लोगों पर भरोसा करने की जरूरत है।

स्वरा भास्कर ने तनुश्री का एक वीडियो शेयर करते हुए लिखा कि 'मुझे तनुश्री दत्ता पर भरोसा है।'

एक्ट्रेस ऋचा चड्ढा ने तनुश्री के समर्थन में लिखा कि 'तनुश्री दत्ता होना दुखद है। अकेला और हर ओर से सवाल, कोई भी औरत ऐसी पब्लिसिटी नहीं चाहती जिससे उसके लिए ट्रोलिंग और असंवेदनशीलता का दरवाजा खोले। उनके साथ जो भी हुआ वो बेहद डरावना है। उनकी बस एक ही गलती थी कि वो चुप नहीं बैठीं। तनुश्री दत्ता बनने के लिए हिम्मत चाहिए।'

bollywood,tanushree dutta,nana patekar,Salman Khan,sexual harassment,tanushree-nana controversy

वही आरोपों के कटघरे में खड़े नाना पाटेकर का कहना है कि तनुश्री का आरोप बेबुनियाद हैं और इस मामले को लेकर मैं कोर्ट तक जाऊंगा। नाना पाटेकर ने तनुश्री दत्ता के आरोपों के जवाब में टाइम्स नाउ से कहा कि वे उनके खिलाफ कानूनी कार्यवाही के बारे में सोच रहे हैं और उस समय मौजूद फिल्म यूनिट से भी उन्हें सपोर्ट मिल रहा है। नाना पाटेकर ने कहा, "यौन उत्पीड़न से आपका क्या मतलब है? उस समय सेट पर मेरे साथ 50-100 लोग मौजूद थे। मैं देखूंगा कि इस पर क्या कानूनी कार्यवाही हो सकती है। लोग कुछ भी कह सकते हैं। मैं अपना काम करना जारी रखूंगा।" तनुश्री दत्ता ने उनके चैरिटी वर्क को लेकर भी उंगली उठाई थी और कहा था कि वे अपने खराब व्यवहार को छिपाने के लिए इनका इस्तेमाल कर रहे हैं।

bollywood,tanushree dutta,nana patekar,Salman Khan,sexual harassment,tanushree-nana controversy

बता दें, कि तनुश्री दत्ता लगभग 10 साल पहले 'हॉर्न ओके प्लीज' नाम की फिल्म में एक स्पेशल गाना करने वाली थीं। जब वो इस गाने की रिहर्सल सेट पर कर रही थीं तो उन्हें नाना पाटेकर की हरकतें ठीक नहीं लगी। इसकी जानकारी जब तनुश्री ने फिल्म के निर्माताओं को दी तो उन्होंने नाना का ही साथ दिया। तनुश्री दत्ता के अनुसार, ‘बात यहीं तक नहीं रुकी। नाना पाटेकर ने एक राजनीतिक पार्टी के गुंडों को बुलाकर मेरी कार पर हमला कराया। वो तो अच्छा हुआ कि सही वक्त पर पुलिस वहां पहुंच गई। उनकी फायरिंग के बाद लोगों ने मेरी कार पर हमला करना बंद किया।’ तनुश्री ने आरोप लगाया है कि नाना पाटेकर के बारे में हर कोई जानता है। उनका बर्ताव औरतों के प्रति अपमानजनक रहा है। इंडस्ट्री के लोग उनके बारे में सब जानते हैं कि उन्होंने एक्ट्रेस के साथ मार-पीट, छेड़छाड़ की है। औरतों के प्रति उनका व्यवहार हमेशा क्रूर रहा है, लेकिन किसी भी पब्लिकेशन ने इस मुद्दे पर कुछ नहीं लिखा।

राज्य
View More

Shorts see more

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

  • UPI से पैसे भेजना आसान है, इसलिए इसकी सुरक्षा के लिए PIN का ध्यान रखना जरूरी है।
  • समय-समय पर UPI PIN बदलने से ऑनलाइन फ्रॉड का खतरा कम होता है।
  • PIN भूलने पर डेबिट कार्ड और OTP से आसानी से रीसेट किया जा सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

आरुषि केस जैसा मोड़ लेगा लोहगढ़ मर्डर केस? सिया-चेतन को मिल सकता है बड़ा कानूनी फायदा
आरुषि केस जैसा मोड़ लेगा लोहगढ़ मर्डर केस? सिया-चेतन को मिल सकता है बड़ा कानूनी फायदा
न्यूजीलैंड में भारतीय समुदाय से बोले पीएम मोदी, कहा- 'परंपराओं को संजोते हुए आधुनिक भारत तेजी से आगे बढ़ रहा है'
न्यूजीलैंड में भारतीय समुदाय से बोले पीएम मोदी, कहा- 'परंपराओं को संजोते हुए आधुनिक भारत तेजी से आगे बढ़ रहा है'
क्या सच में पेट्रोल में गन्ने का रस मिलाया जा रहा है? E20 पेट्रोल को लेकर फैली 20 बड़ी गलतफहमियों की पूरी सच्चाई
क्या सच में पेट्रोल में गन्ने का रस मिलाया जा रहा है? E20 पेट्रोल को लेकर फैली 20 बड़ी गलतफहमियों की पूरी सच्चाई
वियतनाम में भारतीय पर्यटकों से भरी स्पीडबोट हादसे का शिकार, 36 लोग थे सवार; दूतावास ने जारी किए हेल्पलाइन नंबर
वियतनाम में भारतीय पर्यटकों से भरी स्पीडबोट हादसे का शिकार, 36 लोग थे सवार; दूतावास ने जारी किए हेल्पलाइन नंबर
दतिया उपचुनाव: नरोत्तम मिश्रा को टिकट नहीं मिलने पर फूटा समर्थकों का गुस्सा, ग्वालियर-झांसी हाईवे पर जाम, जिला कार्यकारिणी ने दिया सामूहिक इस्तीफा
दतिया उपचुनाव: नरोत्तम मिश्रा को टिकट नहीं मिलने पर फूटा समर्थकों का गुस्सा, ग्वालियर-झांसी हाईवे पर जाम, जिला कार्यकारिणी ने दिया सामूहिक इस्तीफा
अयोध्या: 200 चांदी की ईंटों के विवाद पर राम मंदिर ट्रस्ट के जवाब से संतुष्ट हुआ सिंधी समाज, सामूहिक दर्शन की रखी मांग
अयोध्या: 200 चांदी की ईंटों के विवाद पर राम मंदिर ट्रस्ट के जवाब से संतुष्ट हुआ सिंधी समाज, सामूहिक दर्शन की रखी मांग
अजय देवगन की 'धमाल 4' की जोरदार शुरुआत, पहले ही दिन बॉक्स ऑफिस पर मचाया धमाल, वर्ल्डवाइड कलेक्शन 21 करोड़ के पार
अजय देवगन की 'धमाल 4' की जोरदार शुरुआत, पहले ही दिन बॉक्स ऑफिस पर मचाया धमाल, वर्ल्डवाइड कलेक्शन 21 करोड़ के पार
टीवी एक्टर रोहित चंदेल पर नाबालिग से छेड़छाड़ का आरोप, POCSO एक्ट के तहत मामला दर्ज, पुलिस ने किया गिरफ्तार
टीवी एक्टर रोहित चंदेल पर नाबालिग से छेड़छाड़ का आरोप, POCSO एक्ट के तहत मामला दर्ज, पुलिस ने किया गिरफ्तार
चांदी ने लगाई लंबी छलांग, एक दिन में 5,000 रुपये महंगी हुई; सोने के दाम भी चढ़े, जानिए ताजा भाव
चांदी ने लगाई लंबी छलांग, एक दिन में 5,000 रुपये महंगी हुई; सोने के दाम भी चढ़े, जानिए ताजा भाव
'कुपवाड़ा से कठुआ तक हर कब्रिस्तान में पाकिस्तानी दफन हैं...', हिजबुल के डिप्टी कमांडर का वीडियो वायरल, कैमरे पर किया बड़ा दावा
'कुपवाड़ा से कठुआ तक हर कब्रिस्तान में पाकिस्तानी दफन हैं...', हिजबुल के डिप्टी कमांडर का वीडियो वायरल, कैमरे पर किया बड़ा दावा
ऑस्ट्रेलिया में होटल का किराया कितना होता है? जानिए 7 दिन रुकने का पूरा बजट और पैसे बचाने के आसान तरीके
ऑस्ट्रेलिया में होटल का किराया कितना होता है? जानिए 7 दिन रुकने का पूरा बजट और पैसे बचाने के आसान तरीके
फ्लाइट से गोवा की सैर! 4-स्टार होटल, नाश्ता-डिनर और घूमने का पूरा इंतजाम, IRCTC का खास पैकेज
फ्लाइट से गोवा की सैर! 4-स्टार होटल, नाश्ता-डिनर और घूमने का पूरा इंतजाम, IRCTC का खास पैकेज
सफर में बार-बार टॉयलेट जाने से बचना है? निकलने से पहले अपनाएं ये 5 आसान टिप्स
सफर में बार-बार टॉयलेट जाने से बचना है? निकलने से पहले अपनाएं ये 5 आसान टिप्स
प्राकृतिक खूबसूरती से भरपूर हैं पाकिस्तान की ये जगहें, हर साल बड़ी संख्या में पहुंचते हैं विदेशी पर्यटक
प्राकृतिक खूबसूरती से भरपूर हैं पाकिस्तान की ये जगहें, हर साल बड़ी संख्या में पहुंचते हैं विदेशी पर्यटक