न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

तनुश्री-नाना विवाद पर परिणीति ने रखी अपनी राय कहा, 'अगर मेरे साथ होता तो चुप नहीं बैठती...'

अब तनुश्री के समर्थन में एक और नाम जुड़ गया है परिणीति चोपड़ा Parineeti Chopra और अर्जुन कपूर Arjun Kapoor का

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Thu, 04 Oct 2018 12:04:50

तनुश्री-नाना विवाद पर परिणीति ने रखी अपनी राय कहा, 'अगर मेरे साथ होता तो चुप नहीं बैठती...'

बॉलीवुड एक्ट्रेस तनुश्री दत्ता Tanushree Dutta और नाना पाटेकर Nana Patekar के बीच चल रहा विवाद इस समय पूरे चरम पर चल रहा है। इस विवाद पर हर दिन किसी न किसी बॉलीवुड सेलेब का बयान आ ही जाता है। जिसके बाद इस विवाद को एक नया मोड़ मिल जाता है। तनुश्री के इस खुलासे के बाद बॉलीवुड के कई सितारे उनके समर्थन में खड़े हैं तो कुछ इस पूरे मामले में बोलने से कतरा रहे है। इस मुद्दे पर ट्विंकल खन्ना, प्रियंका चोपड़ा, स्वरा भास्कर, सोनम कपूर, ऋचा चड्ढा, परिणीति चोपड़ा और फरहान अख्तर जैसे सितारे तनु के समर्थन में उतरे हैं। अब तनुश्री के समर्थन में एक और नाम जुड़ गया है परिणीति चोपड़ा Parineeti Chopra और अर्जुन कपूर Arjun Kapoor का।

bollywood,tanushree dutta,nana patekar,parineeti chopra,arjun kapoor,tanushree-nana controversy

अपनी आने वाली फिल्म 'नमस्ते इंग्लैंड' के एक गाने के प्रमोशन के दौरान तनुश्री दत्ता और नाना पाटेकर विवाद पर उनकी राय मांगी गई तो उन्होंने कहा, "मेरे साथ कभी ऐसा नहीं हुआ। लेकिन अगर कभी ऐसा हुआ भी होता, तो मैं चुप नहीं बैठती। मुझे लगता है कि इस तरह के मामले पर चुप रहना कोई हल नहीं। अगर मैं बॉलीवुड इंडस्ट्री में या इस देश में सुरक्षित महसूस नहीं कर सकती हूं, तो मेरे लिए यहां जीना या काम करना कैसे मुमकिन हो सकता है? मैं यही चाहूंगी कि ऐसी हर महिला को आगे आना चाहिए और अपनी बात कहनी चाहिए और उसे सबके सामने लाना चाहिए। अगर पीड़ित महिलाएं इस वक्त अपनी बात नहीं कहेंगी तो, उनकी आवाज को हमेशा के लिए दबा दिया जाऐगा।"

bollywood,tanushree dutta,nana patekar,parineeti chopra,arjun kapoor,tanushree-nana controversy

बता दें कि 'नमस्ते इंग्लैंड' में परिणीति के साथ अर्जुन कपूर भी मुख्य भूमिका में हैं और वो प्रमोशन केे दौरान उनके साथ वहां मौजूद थे। अर्जुन ने भी इस मामले पर अपनी राय रखते हुए कहा, "ये मौका खुद को समझने का है और एक पुरुष होने के नाते हमें महिलाओं को समानता का अधिकार देना होगा। इसके अलावा महिलाओं को सुरक्षित माहौल देना हमारी जिम्मेदारी है।"

CINTAA ने तनुश्री दत्ता से माफी मांगी

सिने और टीवी आर्टिस्ट असोसिएशन ने इस मुद्दे पर चुप्पी तोड़ते हुए एक माफीनामा जारी किया है। इस माफीनामे में CINTAA तनुश्री दत्ता से माफी मांगी है और यह माना है कि 10 साल पहले उनके मामले को गंभीरता से नहीं लिया गया।

CINTAA के जनरल सेक्रेटरी सुशांस सिंह ने अपने बयान में कहा है कि असोसिएशन को तनुश्री दत्ता की शिकायत साल 2008 में मिली थी लेकिन वो इस मामले को ठीक तरह से हैंडल नहीं कर पाई। स्टेटमेंट के अनुसार, ‘साल 2008 में तनुश्री दत्ता के द्वारा CINTAA को दी गई शिकायत के आधार पर हम इस निष्कर्ष पर आए हैं कि कमेटी ने इस केस को उस समय सही तरह से हैंडल नहीं किया था।’

स्टेटमेंट में तनुश्री से माफी मांगते हुए लिखा गया है कि, ‘भले ही उस समय एक्जीक्यूटिव कमेटी दूसरी रही हो लेकिन हम तनुश्री से माफी मांगते हैं कि उनकी सुनवाई सही तरीके से नहीं की गई।’ बता दें तनुश्री दत्ता ने अभी तक CINTAA के द्वारा जारी किए गए इस स्टेटमेंट पर कोई भी प्रतिक्रिया नहीं दी है। देखना होगा कि बॉलीवुड अदाकारा आर्टिस्ट असोसिएशन के इस स्टेटमेंट पर क्या कहती हैं और अपने साथ हुए बुरे व्यवहार मामले में इंसाफ लेने के लिए कौन सा कदम उठाती हैं।

Shorts see more

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

  • किचन का आम तेल भी बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह
  • Linoleic Acid बढ़ा सकता है खतरनाक Triple-Negative Breast Cancer
  • सरसों का तेल, नारियल तेल या देसी घी हो सकते हैं सुरक्षित विकल्प
read more

ताजा खबरें
View More

आरुषि केस जैसा मोड़ लेगा लोहगढ़ मर्डर केस? सिया-चेतन को मिल सकता है बड़ा कानूनी फायदा
आरुषि केस जैसा मोड़ लेगा लोहगढ़ मर्डर केस? सिया-चेतन को मिल सकता है बड़ा कानूनी फायदा
न्यूजीलैंड में भारतीय समुदाय से बोले पीएम मोदी, कहा- 'परंपराओं को संजोते हुए आधुनिक भारत तेजी से आगे बढ़ रहा है'
न्यूजीलैंड में भारतीय समुदाय से बोले पीएम मोदी, कहा- 'परंपराओं को संजोते हुए आधुनिक भारत तेजी से आगे बढ़ रहा है'
क्या सच में पेट्रोल में गन्ने का रस मिलाया जा रहा है? E20 पेट्रोल को लेकर फैली 20 बड़ी गलतफहमियों की पूरी सच्चाई
क्या सच में पेट्रोल में गन्ने का रस मिलाया जा रहा है? E20 पेट्रोल को लेकर फैली 20 बड़ी गलतफहमियों की पूरी सच्चाई
शरद पवार पर टिप्पणी पड़ गई भारी! सुप्रिया सुले ने संजय राउत को घेरा, उद्धव ठाकरे को भी सुनाईं खरी-खोटी
शरद पवार पर टिप्पणी पड़ गई भारी! सुप्रिया सुले ने संजय राउत को घेरा, उद्धव ठाकरे को भी सुनाईं खरी-खोटी
दतिया उपचुनाव: नरोत्तम मिश्रा को टिकट नहीं मिलने पर फूटा समर्थकों का गुस्सा, ग्वालियर-झांसी हाईवे पर जाम, जिला कार्यकारिणी ने दिया सामूहिक इस्तीफा
दतिया उपचुनाव: नरोत्तम मिश्रा को टिकट नहीं मिलने पर फूटा समर्थकों का गुस्सा, ग्वालियर-झांसी हाईवे पर जाम, जिला कार्यकारिणी ने दिया सामूहिक इस्तीफा
अयोध्या: 200 चांदी की ईंटों के विवाद पर राम मंदिर ट्रस्ट के जवाब से संतुष्ट हुआ सिंधी समाज, सामूहिक दर्शन की रखी मांग
अयोध्या: 200 चांदी की ईंटों के विवाद पर राम मंदिर ट्रस्ट के जवाब से संतुष्ट हुआ सिंधी समाज, सामूहिक दर्शन की रखी मांग
अजय देवगन की 'धमाल 4' की जोरदार शुरुआत, पहले ही दिन बॉक्स ऑफिस पर मचाया धमाल, वर्ल्डवाइड कलेक्शन 21 करोड़ के पार
अजय देवगन की 'धमाल 4' की जोरदार शुरुआत, पहले ही दिन बॉक्स ऑफिस पर मचाया धमाल, वर्ल्डवाइड कलेक्शन 21 करोड़ के पार
टीवी एक्टर रोहित चंदेल पर नाबालिग से छेड़छाड़ का आरोप, POCSO एक्ट के तहत मामला दर्ज, पुलिस ने किया गिरफ्तार
टीवी एक्टर रोहित चंदेल पर नाबालिग से छेड़छाड़ का आरोप, POCSO एक्ट के तहत मामला दर्ज, पुलिस ने किया गिरफ्तार
'धमाल 4' की रिलीज से धीमी पड़ी 'अल्फा' की रफ्तार, दूसरे शुक्रवार 2 करोड़ का आंकड़ा भी नहीं छू सकी फिल्म
'धमाल 4' की रिलीज से धीमी पड़ी 'अल्फा' की रफ्तार, दूसरे शुक्रवार 2 करोड़ का आंकड़ा भी नहीं छू सकी फिल्म
'कुपवाड़ा से कठुआ तक हर कब्रिस्तान में पाकिस्तानी दफन हैं...', हिजबुल के डिप्टी कमांडर का वीडियो वायरल, कैमरे पर किया बड़ा दावा
'कुपवाड़ा से कठुआ तक हर कब्रिस्तान में पाकिस्तानी दफन हैं...', हिजबुल के डिप्टी कमांडर का वीडियो वायरल, कैमरे पर किया बड़ा दावा
ऑस्ट्रेलिया में होटल का किराया कितना होता है? जानिए 7 दिन रुकने का पूरा बजट और पैसे बचाने के आसान तरीके
ऑस्ट्रेलिया में होटल का किराया कितना होता है? जानिए 7 दिन रुकने का पूरा बजट और पैसे बचाने के आसान तरीके
फ्लाइट से गोवा की सैर! 4-स्टार होटल, नाश्ता-डिनर और घूमने का पूरा इंतजाम, IRCTC का खास पैकेज
फ्लाइट से गोवा की सैर! 4-स्टार होटल, नाश्ता-डिनर और घूमने का पूरा इंतजाम, IRCTC का खास पैकेज
सफर में बार-बार टॉयलेट जाने से बचना है? निकलने से पहले अपनाएं ये 5 आसान टिप्स
सफर में बार-बार टॉयलेट जाने से बचना है? निकलने से पहले अपनाएं ये 5 आसान टिप्स
प्राकृतिक खूबसूरती से भरपूर हैं पाकिस्तान की ये जगहें, हर साल बड़ी संख्या में पहुंचते हैं विदेशी पर्यटक
प्राकृतिक खूबसूरती से भरपूर हैं पाकिस्तान की ये जगहें, हर साल बड़ी संख्या में पहुंचते हैं विदेशी पर्यटक