न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

तनुश्री दत्ता ने लगाया नाना पाटेकर पर छेड़छाड़ का आरोप, कहा - 'मेरे साथ सेट पर की थी गंदी हरकत, सब जानते थे, लेकिन किया कुछ नहीं...'

तनुश्री ने बॉलीवुड अभिनेता नाना पाटेकर Nana Patekar पर छोड़छाड़ का आरोप लगाया है।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Wed, 26 Sep 2018 4:11:14

तनुश्री दत्ता ने लगाया नाना पाटेकर पर छेड़छाड़ का आरोप, कहा - 'मेरे साथ सेट पर की थी गंदी हरकत, सब जानते थे, लेकिन किया कुछ नहीं...'

साल 2004 में 'मिस इंडिया' का टाइटल जीतने वाली तनुश्री Tanushree Dutta ने 2005 में फिल्म 'आशिक बनाया आपने' से बॉलीवुड में अपने करियर की शुरुआत की थी। तनुश्री दत्ता Tanushree Dutta इन दिनों लाइमलाइट से काफी दूर हैं। लेकिन मंगलवार एक मीडिया को दिए अपने इंटरव्यू ने उन्हें एक बार फिर सुर्ख़ियों में ला दिया है। तनुश्री ने बॉलीवुड अभिनेता नाना पाटेकर Nana Patekar पर छोड़छाड़ का आरोप लगाया है। बता दे, यह मामला 10 साल पुराना है। दरहसल, पिछले साल हॉलीवुड में मी टू मूवमेंट की शुरुआत हुई थी, देखते ही देखते ही इस मूवमेंट के जरिए कई लोगों ने अपने साथ हुई ज्यादती को दुनिया भर के सामने बिना झिझके रखा है। बॉलीवुड में भी इस मूवमेंट के तहत कई अभिनेत्रियों ने सेट पर हुई अपने साथ जोर जबरदस्ती को लेकर सामने आईं, लेकिन फिर भी इसे लेकर ज्यादा लोगों ने चुप्पी साधे रखी। लेकिन हाल ही में जूम टीवी को दिए इंटरव्यू में तनुश्री दत्ता ने फिल्म 'हॉर्न ओके प्लीज' के सेट पर यौन उत्पीड़न का खुलासा किया। एक्ट्रेस ने नाना पाटेकर पर संगीन आरोप लगाए, साथ ही सेट पर अपने ऊपर हुए हमले का भी खुलासा किया। 10 साल पुराने इस मामले को याद करते हुए तनुश्री कहती हैं, "नाना पाटेकर के बारे में हर कोई जानता है। उनका बर्ताव औरतों के प्रति अपमानजनक रहा है। इंडस्ट्री के लोग उनके बारे में सब जानते हैं कि उन्होंने एक्ट्रेस के साथ मार-पीट, छेड़छाड़ की है। औरतों के प्रति उनका व्यवहार हमेशा क्रूर रहा है, लेकिन किसी भी पब्लिकेशन ने इस मुद्दे पर कुछ नहीं लिखा।" इंटरव्यू में तनुश्री ने कहा है कि अपने देश में #MeToo जैसे मूवमेंट को लोगों ने क्यूं नहीं सराहा ? अगर ऐसा होता तो मेरे साथ 2008 में जो कुछ भी हुआ उसे लोग स्वीकार कर लेते, लेकिन ऐसा नहीं हुआ है।

bollywood,tanushree dutta,nana patekar

तनुश्री की मानें तो फिल्म 'हॉर्न ओके प्लीज' के सेट पर वह सोलो आइटम नंबर की शूटिंग करने आई थीं। तनुश्री का आरोप है कि नाना पाटेकर सेट पर उनके साथ बेहद बदतमीजी से पेश आते थे। उन्होंने प्रोड्यूसर्स से शिकायत भी की, लेकिन किसी ने भी तनुश्री की बात पर विश्वास नहीं किया। इतना ही नहीं शूटिंग स्टूडियो से बाहर निकलते वक्त उनपर हमला भी हुआ था। फिर पुलिस ने आकर तनुश्री और उनके परिवार को बचाया था। अक्षय कुमार और रजनीकांत जैसे स्टार्स का नाम लेते हुए तनुश्री ने कहा कि यदि ऐसे बड़े स्टार्स नाना पाटेकर के साथ काम करते रहेंगे तो हमें कभी अच्छा काम का माहौल नहीं मिल पाएगा। तनुश्री कहती हैं, "अक्षय कुमार ने पिछले 8 साल में नाना पाटेकर के साथ कई फिल्मों में काम किया। रजनीकांत ने हाल ही में उनके साथ स्क्रीन शेयर की (फिल्म 'काला' में)। यदि ऐसे बड़े स्टार्स इन अपराधियों के साथ काम करते रहेंगे तो किसी भी आंदोलन के लिए कोई उम्मीद नहीं है।"

bollywood,tanushree dutta,nana patekar

तनुश्री का दावा है कि उनके साथ हुई बदसलुकी के बारे में हर कोई जानता था, लेकिन किसी ने आवाज नहीं उठाई। तनुश्री कहती हैं, "हर किसी ने इसके बारे में गपशप की, लेकिन खुलकर बात नहीं रखी। इंडस्ट्री में रहते हुए आप ऐसी कई कहानियां सुनते हो। लेकिन चीजें कभी भी सतह नहीं लेती, क्योंकि पीआर कंपनी इसे अच्छी तरह से दबाती है। ये लोग गरीबों में अनाज बांटने का दावा करते हैं। लेकिन यह गरीबों के लिए कितना करते हैं और कितना नहीं, ये कोई नहीं जानता। सब सिर्फ दिखावा है।"

तनुश्री दत्ता फिल्म 'हॉर्न ओके प्लीज' के स्पेशल नंबर में नजर आने वाली थी। तनुश्री ने बताया एक बार तो नाना ने फिल्म के डायरेक्टर से कहा कि इस लड़की के साथ मेरा इंटीमेट सीन फिल्म में डालो। इसके बाद मैं टूट गई और मैंने फिल्म से बाहर होने का फैसला कर लिया। बता दें, तनुश्री आखिरी बार साल 2010 में फिल्म 'अपार्टमेंट' में नजर आई थीं।

राज्य
View More

Shorts see more

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

  • पिंपल्स कंट्रोल करें आसान स्टेप्स से
  • साफ और ग्लोइंग स्किन के लिए सही रूटीन अपनाएं
  • हाइड्रेशन और हेल्दी लाइफस्टाइल से स्किन चमकदार बनाएं
read more

ताजा खबरें
View More

आरुषि केस जैसा मोड़ लेगा लोहगढ़ मर्डर केस? सिया-चेतन को मिल सकता है बड़ा कानूनी फायदा
आरुषि केस जैसा मोड़ लेगा लोहगढ़ मर्डर केस? सिया-चेतन को मिल सकता है बड़ा कानूनी फायदा
न्यूजीलैंड में भारतीय समुदाय से बोले पीएम मोदी, कहा- 'परंपराओं को संजोते हुए आधुनिक भारत तेजी से आगे बढ़ रहा है'
न्यूजीलैंड में भारतीय समुदाय से बोले पीएम मोदी, कहा- 'परंपराओं को संजोते हुए आधुनिक भारत तेजी से आगे बढ़ रहा है'
क्या सच में पेट्रोल में गन्ने का रस मिलाया जा रहा है? E20 पेट्रोल को लेकर फैली 20 बड़ी गलतफहमियों की पूरी सच्चाई
क्या सच में पेट्रोल में गन्ने का रस मिलाया जा रहा है? E20 पेट्रोल को लेकर फैली 20 बड़ी गलतफहमियों की पूरी सच्चाई
वियतनाम में भारतीय पर्यटकों से भरी स्पीडबोट हादसे का शिकार, 36 लोग थे सवार; दूतावास ने जारी किए हेल्पलाइन नंबर
वियतनाम में भारतीय पर्यटकों से भरी स्पीडबोट हादसे का शिकार, 36 लोग थे सवार; दूतावास ने जारी किए हेल्पलाइन नंबर
दतिया उपचुनाव: नरोत्तम मिश्रा को टिकट नहीं मिलने पर फूटा समर्थकों का गुस्सा, ग्वालियर-झांसी हाईवे पर जाम, जिला कार्यकारिणी ने दिया सामूहिक इस्तीफा
दतिया उपचुनाव: नरोत्तम मिश्रा को टिकट नहीं मिलने पर फूटा समर्थकों का गुस्सा, ग्वालियर-झांसी हाईवे पर जाम, जिला कार्यकारिणी ने दिया सामूहिक इस्तीफा
अयोध्या: 200 चांदी की ईंटों के विवाद पर राम मंदिर ट्रस्ट के जवाब से संतुष्ट हुआ सिंधी समाज, सामूहिक दर्शन की रखी मांग
अयोध्या: 200 चांदी की ईंटों के विवाद पर राम मंदिर ट्रस्ट के जवाब से संतुष्ट हुआ सिंधी समाज, सामूहिक दर्शन की रखी मांग
अजय देवगन की 'धमाल 4' की जोरदार शुरुआत, पहले ही दिन बॉक्स ऑफिस पर मचाया धमाल, वर्ल्डवाइड कलेक्शन 21 करोड़ के पार
अजय देवगन की 'धमाल 4' की जोरदार शुरुआत, पहले ही दिन बॉक्स ऑफिस पर मचाया धमाल, वर्ल्डवाइड कलेक्शन 21 करोड़ के पार
टीवी एक्टर रोहित चंदेल पर नाबालिग से छेड़छाड़ का आरोप, POCSO एक्ट के तहत मामला दर्ज, पुलिस ने किया गिरफ्तार
टीवी एक्टर रोहित चंदेल पर नाबालिग से छेड़छाड़ का आरोप, POCSO एक्ट के तहत मामला दर्ज, पुलिस ने किया गिरफ्तार
चांदी ने लगाई लंबी छलांग, एक दिन में 5,000 रुपये महंगी हुई; सोने के दाम भी चढ़े, जानिए ताजा भाव
चांदी ने लगाई लंबी छलांग, एक दिन में 5,000 रुपये महंगी हुई; सोने के दाम भी चढ़े, जानिए ताजा भाव
'कुपवाड़ा से कठुआ तक हर कब्रिस्तान में पाकिस्तानी दफन हैं...', हिजबुल के डिप्टी कमांडर का वीडियो वायरल, कैमरे पर किया बड़ा दावा
'कुपवाड़ा से कठुआ तक हर कब्रिस्तान में पाकिस्तानी दफन हैं...', हिजबुल के डिप्टी कमांडर का वीडियो वायरल, कैमरे पर किया बड़ा दावा
ऑस्ट्रेलिया में होटल का किराया कितना होता है? जानिए 7 दिन रुकने का पूरा बजट और पैसे बचाने के आसान तरीके
ऑस्ट्रेलिया में होटल का किराया कितना होता है? जानिए 7 दिन रुकने का पूरा बजट और पैसे बचाने के आसान तरीके
फ्लाइट से गोवा की सैर! 4-स्टार होटल, नाश्ता-डिनर और घूमने का पूरा इंतजाम, IRCTC का खास पैकेज
फ्लाइट से गोवा की सैर! 4-स्टार होटल, नाश्ता-डिनर और घूमने का पूरा इंतजाम, IRCTC का खास पैकेज
सफर में बार-बार टॉयलेट जाने से बचना है? निकलने से पहले अपनाएं ये 5 आसान टिप्स
सफर में बार-बार टॉयलेट जाने से बचना है? निकलने से पहले अपनाएं ये 5 आसान टिप्स
प्राकृतिक खूबसूरती से भरपूर हैं पाकिस्तान की ये जगहें, हर साल बड़ी संख्या में पहुंचते हैं विदेशी पर्यटक
प्राकृतिक खूबसूरती से भरपूर हैं पाकिस्तान की ये जगहें, हर साल बड़ी संख्या में पहुंचते हैं विदेशी पर्यटक