न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

#VIDEO तनुश्री दत्ता का सबसे बड़ा सच ये है कि वो लेस्ब‍ियन है : राखी सावंत

बॉलीवुड में ड्रामा क्वीन के नाम से फेमस राखी सावंत ने बुधवार देर शाम एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान तनुश्री दत्ता से जुड़े कई बड़े चौकाने वाले खुलासे किए

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Thu, 25 Oct 2018 12:14:21

#VIDEO तनुश्री दत्ता का सबसे बड़ा सच ये है कि वो लेस्ब‍ियन है : राखी सावंत

बॉलीवुड में ड्रामा क्वीन के नाम से फेमस राखी सावंत Rakhi Sawant ने बुधवार देर शाम एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान तनुश्री दत्ता Tanushree Dutta से जुड़े कई बड़े चौकाने वाले खुलासे किए। इस प्रेस मीट में राखी ने तनुश्री पर मानहानि का केस करने के बाद अब उन पर रेप जैसे गंभीर आरोप लगाए हैं। राखी ने ये भी खुलासा किया कि आख‍िर तनुश्री ने अपना स‍िर क्यों मुंडवाया था। राखी सावंत की इस मीड‍िया कॉन्फ्रेंस का वीड‍ियो बॉलीवुड हंगामा ने जारी किया है। कॉन्फ्रेंस में प‍िंक साड़ी पहन स‍िर पर पल्लू रखकर बैठी राखी सावंत ने कहा, बहुत हो गया मीटू #MeToo अब मैं SheToo की शुरुआत करना चाहती हूं। आज मैं दुन‍िया को वो सच बताना चाहती हूं जो 12 साल तक छ‍िपाए रखा।
अपने चेहरे को छ‍िपाते हुए राखी ने कांपती आवाज में कहा, तनुश्री ने मेरा बार-बार रेप किया है। राखी ने कहा, मुझे ये सब बोलने में मुझे दुख हो रहा है। लेकिन मेरे साथ अत्याचार हुआ है। मुझे मारने की धमकी मिल रही है। मुझे गैंगरेप की धमकियां मिल रही हैं। उन्होंने कहा- मेरे साथ कई बार रेप किया गया। तनुश्री दत्ता ने मेेरे प्राइवेट पार्ट को छुआ। उसने मुझे कहीं का नहीं छोड़ा।

bollywood,metoo,tanushree dutta,rakhi sawant,nana patekar,lesbian,rape

राखी सावंत ने मीड‍िया के सामने कहा, "तनुश्री तुम मुझे इतना चाहती हो मुझे पता नहीं था। तनु ने मेरे लिए अपने बाल भी मुंडवा द‍िए। उसने मुझे खुद बताया था। लेकिन अब तुम गेम कर रही हो। तुम बस इंडस्ट्री को बदनाम कर रही हो। नारको टेस्ट नाना पाटेकर का नहीं तनुश्री का होना चाह‍िए।"

राखी सवांत ने मीड‍िया से कहा, "आप लोग सोच रहे होंगे कि एक लड़की किसी लड़की का रेप कैसे कर सकती है? तो मैं बता दूं तनुश्री का सबसे बड़ा सच ये है कि वो लेस्ब‍ियन है।" उन्होंने कहा कि वो अंदर से एक लड़का है। वो मुझे रेव पार्टी में ले जाती थी। वहां नशीले पदार्थ लेती थीं। कई बार स‍िगरेट से तंबाकू निकालकर उसमें कोई हरे रंग की चीज भरती थी। उसने मुझे जबरदस्ती ये सब प‍िलाया। पीने के बाद मेरा हाल ऐसा होता था, जैसे मैं उड़ रही हूं। राखी ने कहा, तुनश्री 12 साल पहले मेरी बेस्ट फ्रेंड थी। मैं नादान थी, सारी बातों से अंजान थी। लेकिन आज मैं अपनी आपबीती सुना रही हूं। स‍िर्फ मर्द रेप नहीं करते, एक लड़की भी रेप कर सकती है। ये सुनकर लोग हंस रहे होंगे लेकिन ये सच है। तनुश्री ने बार-बार मेरा रेप किया। बता दें कि जिस फिल्म को लेकर नाना और तनुश्री में विवाद हुआ था वह हॉर्न ओके प्लीज़ थी। विवाद के बाद तनुश्री फिल्म से बाहर हो गईं और विवादित आइटम सॉन्ग के लिए राखी सावंत को लिया गया था। 10 साल बाद जिस इंटरव्यू में तनुश्री ने नाना और दूसरे लोगों पर आरोप लगाए थे उसमें उन्होंने राखी सावंत का भी नाम लिया था।

bollywood,metoo,tanushree dutta,rakhi sawant,nana patekar,lesbian,rape

बाद में राखी सावंत ने तनुश्री को बुरा भला कहा और आरोप लगाया कि वो पूरे मामले में झूठ बोल रही हैं और बॉलीवुड को बदनाम कर रही हैं। दोनों के बीच खूब जुबानी जंग हुई। मामला मानहानि तक पहुंच गया। यह भी बता दें कि राखी सावंत पूरे विवाद में खुलकर नाना पाटेकर का समर्थन कर रही हैं और उन्हें बेकसूर बता रही हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

  • UPI से पैसे भेजना आसान है, इसलिए इसकी सुरक्षा के लिए PIN का ध्यान रखना जरूरी है।
  • समय-समय पर UPI PIN बदलने से ऑनलाइन फ्रॉड का खतरा कम होता है।
  • PIN भूलने पर डेबिट कार्ड और OTP से आसानी से रीसेट किया जा सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

दिल्ली के लाल किले को फिर मिली बम से उड़ाने की धमकी, मुंबई पुलिस को आया कॉल
दिल्ली के लाल किले को फिर मिली बम से उड़ाने की धमकी, मुंबई पुलिस को आया कॉल
‘1000 मिसाइलें तैयार हैं...’, मौत वाले पोस्टर देख भड़के ट्रंप, ईरान को दी कड़ी चेतावनी
‘1000 मिसाइलें तैयार हैं...’, मौत वाले पोस्टर देख भड़के ट्रंप, ईरान को दी कड़ी चेतावनी
क्या E20 पेट्रोल आपकी कार के लिए सुरक्षित है? Maruti, Tata, Toyota समेत बड़ी कंपनियों ने दूर की सभी आशंकाएं
क्या E20 पेट्रोल आपकी कार के लिए सुरक्षित है? Maruti, Tata, Toyota समेत बड़ी कंपनियों ने दूर की सभी आशंकाएं
शरद पवार पर टिप्पणी पड़ गई भारी! सुप्रिया सुले ने संजय राउत को घेरा, उद्धव ठाकरे को भी सुनाईं खरी-खोटी
शरद पवार पर टिप्पणी पड़ गई भारी! सुप्रिया सुले ने संजय राउत को घेरा, उद्धव ठाकरे को भी सुनाईं खरी-खोटी
दतिया उपचुनाव: नरोत्तम मिश्रा को टिकट नहीं मिलने पर फूटा समर्थकों का गुस्सा, ग्वालियर-झांसी हाईवे पर जाम, जिला कार्यकारिणी ने दिया सामूहिक इस्तीफा
दतिया उपचुनाव: नरोत्तम मिश्रा को टिकट नहीं मिलने पर फूटा समर्थकों का गुस्सा, ग्वालियर-झांसी हाईवे पर जाम, जिला कार्यकारिणी ने दिया सामूहिक इस्तीफा
अयोध्या: 200 चांदी की ईंटों के विवाद पर राम मंदिर ट्रस्ट के जवाब से संतुष्ट हुआ सिंधी समाज, सामूहिक दर्शन की रखी मांग
अयोध्या: 200 चांदी की ईंटों के विवाद पर राम मंदिर ट्रस्ट के जवाब से संतुष्ट हुआ सिंधी समाज, सामूहिक दर्शन की रखी मांग
अजय देवगन की 'धमाल 4' की जोरदार शुरुआत, पहले ही दिन बॉक्स ऑफिस पर मचाया धमाल, वर्ल्डवाइड कलेक्शन 21 करोड़ के पार
अजय देवगन की 'धमाल 4' की जोरदार शुरुआत, पहले ही दिन बॉक्स ऑफिस पर मचाया धमाल, वर्ल्डवाइड कलेक्शन 21 करोड़ के पार
'धमाल 4' की एंट्री से बदली बॉक्स ऑफिस की रफ्तार या अब भी कायम है अक्षय कुमार का जलवा? जानिए 15वें दिन का कलेक्शन
'धमाल 4' की एंट्री से बदली बॉक्स ऑफिस की रफ्तार या अब भी कायम है अक्षय कुमार का जलवा? जानिए 15वें दिन का कलेक्शन
'धमाल 4' की रिलीज से धीमी पड़ी 'अल्फा' की रफ्तार, दूसरे शुक्रवार 2 करोड़ का आंकड़ा भी नहीं छू सकी फिल्म
'धमाल 4' की रिलीज से धीमी पड़ी 'अल्फा' की रफ्तार, दूसरे शुक्रवार 2 करोड़ का आंकड़ा भी नहीं छू सकी फिल्म
'कुपवाड़ा से कठुआ तक हर कब्रिस्तान में पाकिस्तानी दफन हैं...', हिजबुल के डिप्टी कमांडर का वीडियो वायरल, कैमरे पर किया बड़ा दावा
'कुपवाड़ा से कठुआ तक हर कब्रिस्तान में पाकिस्तानी दफन हैं...', हिजबुल के डिप्टी कमांडर का वीडियो वायरल, कैमरे पर किया बड़ा दावा
ऑस्ट्रेलिया में होटल का किराया कितना होता है? जानिए 7 दिन रुकने का पूरा बजट और पैसे बचाने के आसान तरीके
ऑस्ट्रेलिया में होटल का किराया कितना होता है? जानिए 7 दिन रुकने का पूरा बजट और पैसे बचाने के आसान तरीके
फ्लाइट से गोवा की सैर! 4-स्टार होटल, नाश्ता-डिनर और घूमने का पूरा इंतजाम, IRCTC का खास पैकेज
फ्लाइट से गोवा की सैर! 4-स्टार होटल, नाश्ता-डिनर और घूमने का पूरा इंतजाम, IRCTC का खास पैकेज
सफर में बार-बार टॉयलेट जाने से बचना है? निकलने से पहले अपनाएं ये 5 आसान टिप्स
सफर में बार-बार टॉयलेट जाने से बचना है? निकलने से पहले अपनाएं ये 5 आसान टिप्स
प्राकृतिक खूबसूरती से भरपूर हैं पाकिस्तान की ये जगहें, हर साल बड़ी संख्या में पहुंचते हैं विदेशी पर्यटक
प्राकृतिक खूबसूरती से भरपूर हैं पाकिस्तान की ये जगहें, हर साल बड़ी संख्या में पहुंचते हैं विदेशी पर्यटक