न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

...अब अमिताभ बच्चन को लेकर तनुश्री दत्ता ने बोली इतनी बड़ी बात, सुन BIG B को आ सकता है गुस्सा

भले ही यह पूरा मामला 10 साल पुराना है लेकिन अब तनुश्री एक-एक कर सबको कठघरे में ला रही हैं।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Mon, 01 Oct 2018 1:15:04

...अब अमिताभ बच्चन को लेकर तनुश्री दत्ता ने बोली इतनी बड़ी बात, सुन BIG B को आ सकता है गुस्सा

तनुश्री दत्ता और नाना पाटेकर का मामला शांत नहीं हो रहा है। तनुश्री ने नाना पाटेकर पर 10 साल पहले फिल्म 'हॉर्न ओके प्लीज' के सेट पर उनके साथ दुष्कर्म करने की कोशिश करने का आरोप लगाया है। भले ही यह पूरा मामला 10 साल पुराना है लेकिन अब तनुश्री एक-एक कर सबको कठघरे में ला रही हैं। वो अब उन लोगों के खिलाफ भी ब्यान दे रही है जो नाना के साथ काम कर चुके या अभी कर रहे है। हाल ही में फिल्म 'ठग्स ऑफ हिंदोस्तान' के ट्रेलर लॉन्च पर अमिताभ बच्चन से तनुश्री और नाना पाटेकर के मामले में राय मांगी गई। तब बिग बी ने ये कहते हुए बात टाल दी कि ना मैं नाना पाटेकर हूं और ना तनुश्री, तो मैं आपके सवाल का जवाब कैसे दे सकता हूं। बिग बी की इस बात का जवाब अब तनुश्री ने दिया है।

तनुश्री ने हिंदुस्तान टाइम्स को दिए इंटरव्यू में कहा, 'बिग बी की बात सुनकर मुझे दुख पहुंचा है। इंडस्ट्री में ऐसे लोग हैं तो समाजिक मुद्दों पर फिल्में करते हैं। लेकिन जब किसी मुद्दे पर बात करनी होती है और गलत चीज के खिलाफ बोलने का मौका मिलता है तो वो ऐसा बयान देते हैं जिसका कोई मतलब नहीं निकलता।' बता दें कि जब तनु के बारे में आमिर खान से पूछा गयातो उन्होंने कहा था, 'अगर सच में ऐसा कुछ हुआ है तो इसकी जांच होनी चाहिए। जब ऐसी चीजें सुनने को मिलती हैं तो दुख होता है।' वही जब सलमान से इस बारे में बात की तो उन्होंने कहा ‘मुझे इस मामले के बारे में कुछ भी पता नहीं है। पहले मुझे इस विवाद को समझने दीजिए कि असल में हुआ क्या था ? मैं इसके बारे में यहां-वहां से सुन रहा हूं लेकिन मुझे इसकी पूरी जानकारी नहीं हैं।’ सलमान खान के बयान से साफ है कि वो इस विवाद में पड़ना ही नहीं चाहते हैं।

tanushree-nana controversy,bollywood,amitabh bachchan,tanushree dutta,nana patekar,sexual harassment

इस मुद्दे पर ट्विंकल खन्ना, प्रियंका चोपड़ा, स्वरा भास्कर, सोनम कपूर, ऋचा चड्ढा, परिणीति चोपड़ा और फरहान अख्तर जैसे सितारे तनु के समर्थन में उतरे हैं। तनुश्री के आरोपों के बाद नाना पाटेकर का बयान भी आ चुका है। उन्होंने कहा है कि वो तनुश्री को लीगल नोटिस भेजेंगे। फिलहाल वो जैसलमेर में 'हाउसफुल 4' की शूटिंग कर रहे हैं। उनका कहना है कि वो 7-8 तारीख को मुंबई लौटेंगे और फिर एक प्रेस कॉन्फ्रेंस कर सफाई देंगे। वहीं तनुश्री का कहना है, 'नाना पाटेकर बार-बार लीगल नोटिस भेजने की खोखली धमकियां देकर डराने की कोशिश कर रहे हैं। 10 साल पहले जब उन्होंने प्रेस कॉन्फ्रेंस की थी तो उन्होंने कहा था कि मैं उनकी बेटी जैसी हूं। इस बार की कॉन्फ्रेंस में खूब एक्टिंग होने वाली है। उन्हें अच्छी एक्टिंग आती है।'

इस गाने की वजह से नाना और तनुश्री में हुआ था विवाद

बता दें तनुश्री ‘फिल्म ‘हॉर्न ओके प्लीज’ में लीड किरदार निभा रही थीं लेकिन एक गाने को लेकर नाना पाटेकर और तनुश्री में विवाद हो गया जिसके बाद तनुश्री ने ये फिल्म छोड़ दी। फिल्म छोड़ने के बाद रिमी सेन ने हॉर्न ओके प्लीज में लीड किरदार निभाया था। इस फिल्म में एक आइटम नंबर था जिसे बाद में राखी सांवत ने किया था। अब तनुश्री के आरोप के बाद इंटरनेट पर फिल्म 'हॉर्न ओके प्लीज' वह गाना वायरल हो रहा है, जहां से ये सारे विवाद शुरू हुए थे। गाने के बोल थे 'नियत का सौदा है'। इस गाने में राखी सावंत नाना पाटेकर के साथ डांस करती नजर आ रही हैं। इसी मामले में राखी सावंत ने शनिवार को मुंबई में प्रेस कांफ्रेंस की। जब उनसे पूछा गया कि क्या आपको पता था कि जिस गाने में आपको लिया जा रहा है उसमें आपसे पहले तनुश्री दत्ता थीं। इस पर राखी ने बताया, 'हां मुझे पता था कि तनुश्री उसमें है।'

राखी ने उस गाने पर बात करते हुए कहा, 'मैं घर में बैठी थी, तभी गणेश आचार्य का फोन आया कि राखी तुरंत सेट पर आ जा, तुझे गाना करना है। मैंने उनसे कहा कि गाना तो भेजो, तो उन्होंने कहा 'तुझे क्या करना है, मैं गाना कर रहा हूं, तू आजा।' राखी ने कहा कि मैंने उनसे कपड़ों के बारे में पूछा तो उन्होंने कहा कि सब हो जाएगा तू बस यहां आजा।' इसके बाद राखी ने बताया कि नाना पाटेकर का भी उनके पास फोन आया कि वह जल्दी सेट पर पहुंच जाएं। राखी ने कहा- मुझे तब तक कुछ समझ में नहीं आया। मुझे उन्होंने तनुश्री के बारे में कुछ नहीं बताया। जब मैं सेट पर पहुंचीं तो देखा वहां मेकअप वैन थी और उसके पीछे लोग थे, मीडिया थी, वहां तोड़-फोड़ हो रखी थी। मैंने घबराकर मास्टर जी से पूछा, 'ये सब क्या हो रहा है।' इसपर उन्होंने कहा, 'ये गाना तनुश्री दत्ता का था, हमने थोड़ा शूट भी किया था। 4-5 घंटे से हम उसे बुला रहे हैं पर वह वैन का दरवाजा ही नहीं खोल रही है।' राखी ने बताया कि मैंने सोचा मैं उसे फोन करूं तो उसने मेरा भी फोन नहीं उठाया।'

राज्य
View More

Shorts see more

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

  • UPI से पैसे भेजना आसान है, इसलिए इसकी सुरक्षा के लिए PIN का ध्यान रखना जरूरी है।
  • समय-समय पर UPI PIN बदलने से ऑनलाइन फ्रॉड का खतरा कम होता है।
  • PIN भूलने पर डेबिट कार्ड और OTP से आसानी से रीसेट किया जा सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

आरुषि केस जैसा मोड़ लेगा लोहगढ़ मर्डर केस? सिया-चेतन को मिल सकता है बड़ा कानूनी फायदा
आरुषि केस जैसा मोड़ लेगा लोहगढ़ मर्डर केस? सिया-चेतन को मिल सकता है बड़ा कानूनी फायदा
न्यूजीलैंड में भारतीय समुदाय से बोले पीएम मोदी, कहा- 'परंपराओं को संजोते हुए आधुनिक भारत तेजी से आगे बढ़ रहा है'
न्यूजीलैंड में भारतीय समुदाय से बोले पीएम मोदी, कहा- 'परंपराओं को संजोते हुए आधुनिक भारत तेजी से आगे बढ़ रहा है'
क्या सच में पेट्रोल में गन्ने का रस मिलाया जा रहा है? E20 पेट्रोल को लेकर फैली 20 बड़ी गलतफहमियों की पूरी सच्चाई
क्या सच में पेट्रोल में गन्ने का रस मिलाया जा रहा है? E20 पेट्रोल को लेकर फैली 20 बड़ी गलतफहमियों की पूरी सच्चाई
शरद पवार पर टिप्पणी पड़ गई भारी! सुप्रिया सुले ने संजय राउत को घेरा, उद्धव ठाकरे को भी सुनाईं खरी-खोटी
शरद पवार पर टिप्पणी पड़ गई भारी! सुप्रिया सुले ने संजय राउत को घेरा, उद्धव ठाकरे को भी सुनाईं खरी-खोटी
दतिया उपचुनाव: नरोत्तम मिश्रा को टिकट नहीं मिलने पर फूटा समर्थकों का गुस्सा, ग्वालियर-झांसी हाईवे पर जाम, जिला कार्यकारिणी ने दिया सामूहिक इस्तीफा
दतिया उपचुनाव: नरोत्तम मिश्रा को टिकट नहीं मिलने पर फूटा समर्थकों का गुस्सा, ग्वालियर-झांसी हाईवे पर जाम, जिला कार्यकारिणी ने दिया सामूहिक इस्तीफा
अयोध्या: 200 चांदी की ईंटों के विवाद पर राम मंदिर ट्रस्ट के जवाब से संतुष्ट हुआ सिंधी समाज, सामूहिक दर्शन की रखी मांग
अयोध्या: 200 चांदी की ईंटों के विवाद पर राम मंदिर ट्रस्ट के जवाब से संतुष्ट हुआ सिंधी समाज, सामूहिक दर्शन की रखी मांग
अजय देवगन की 'धमाल 4' की जोरदार शुरुआत, पहले ही दिन बॉक्स ऑफिस पर मचाया धमाल, वर्ल्डवाइड कलेक्शन 21 करोड़ के पार
अजय देवगन की 'धमाल 4' की जोरदार शुरुआत, पहले ही दिन बॉक्स ऑफिस पर मचाया धमाल, वर्ल्डवाइड कलेक्शन 21 करोड़ के पार
टीवी एक्टर रोहित चंदेल पर नाबालिग से छेड़छाड़ का आरोप, POCSO एक्ट के तहत मामला दर्ज, पुलिस ने किया गिरफ्तार
टीवी एक्टर रोहित चंदेल पर नाबालिग से छेड़छाड़ का आरोप, POCSO एक्ट के तहत मामला दर्ज, पुलिस ने किया गिरफ्तार
'धमाल 4' की रिलीज से धीमी पड़ी 'अल्फा' की रफ्तार, दूसरे शुक्रवार 2 करोड़ का आंकड़ा भी नहीं छू सकी फिल्म
'धमाल 4' की रिलीज से धीमी पड़ी 'अल्फा' की रफ्तार, दूसरे शुक्रवार 2 करोड़ का आंकड़ा भी नहीं छू सकी फिल्म
'कुपवाड़ा से कठुआ तक हर कब्रिस्तान में पाकिस्तानी दफन हैं...', हिजबुल के डिप्टी कमांडर का वीडियो वायरल, कैमरे पर किया बड़ा दावा
'कुपवाड़ा से कठुआ तक हर कब्रिस्तान में पाकिस्तानी दफन हैं...', हिजबुल के डिप्टी कमांडर का वीडियो वायरल, कैमरे पर किया बड़ा दावा
ऑस्ट्रेलिया में होटल का किराया कितना होता है? जानिए 7 दिन रुकने का पूरा बजट और पैसे बचाने के आसान तरीके
ऑस्ट्रेलिया में होटल का किराया कितना होता है? जानिए 7 दिन रुकने का पूरा बजट और पैसे बचाने के आसान तरीके
फ्लाइट से गोवा की सैर! 4-स्टार होटल, नाश्ता-डिनर और घूमने का पूरा इंतजाम, IRCTC का खास पैकेज
फ्लाइट से गोवा की सैर! 4-स्टार होटल, नाश्ता-डिनर और घूमने का पूरा इंतजाम, IRCTC का खास पैकेज
सफर में बार-बार टॉयलेट जाने से बचना है? निकलने से पहले अपनाएं ये 5 आसान टिप्स
सफर में बार-बार टॉयलेट जाने से बचना है? निकलने से पहले अपनाएं ये 5 आसान टिप्स
प्राकृतिक खूबसूरती से भरपूर हैं पाकिस्तान की ये जगहें, हर साल बड़ी संख्या में पहुंचते हैं विदेशी पर्यटक
प्राकृतिक खूबसूरती से भरपूर हैं पाकिस्तान की ये जगहें, हर साल बड़ी संख्या में पहुंचते हैं विदेशी पर्यटक