न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

अब रजनीकांत, अक्षय और शाहिद पर तनुश्री ने लगाये संगीन आरोप, कहा इनकी वजह से...

मेरे साथ हुई शर्मनाक घटना के बाद भी नाना पाटेकर और गणेश आचार्य के साथ रजनीकांत, अक्षय कुमार और शाहिद कपूर जैसे सितारे काम करते हैं तो उनका मनोबल और भी बढ़ता है।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Sat, 29 Sep 2018 3:23:37

अब रजनीकांत, अक्षय और शाहिद पर तनुश्री ने लगाये संगीन आरोप, कहा इनकी वजह से...

फिल्म 'आशिक बनाया आपने' में अपने बोल्ड सीन देने के बाद पूरी फिल्म इंडस्ट्री में सनसनी मचा देने वाली एक्ट्रेस तनुश्री दत्ता इन दिनों एक बार फिर सुर्ख़ियों में है। इस बार अपनी कोई फिल्म को लेकर नहीं बल्कि नाना पाटेकर के ऊपर लगाये गए छेड़छाड़ के आरोप के चलते एक बार फिर इस एक्ट्रेस को लाइमलाइट में लाकर खड़ा कर दिया है। तनुश्री ने नाना पर 10 साल पहले यह आरोप लगाया था कि फिल्म के गाने की शूटिंग के दौरान नाना ने उन्हें गलत ढंग से छूने की कोशिश की और बाद में बदतमीजी भी की। अब एक बार फिर तनुश्री इस मामले पर खुलकर अपनी बात कह रही हैं।

जब यह मामला तेजी से खबरों में आया तो तनुश्री ने फिर से एक प्रेस कॉन्फ्रेंस कर अपना गुस्सा उतारा और बॉलिवुड के तमाम बड़े स्टार्स को कटघरे में खड़ा कर दिया है। तनुश्री ने कहा जो लोग किसी भी लड़की के साथ गलत व्यवहार करते हैं, उनको बड़े सितारों को बैन कर देना चाहिए। तनुश्री ने कहा, 'मेरे साथ हुई शर्मनाक घटना के बाद भी नाना पाटेकर और गणेश आचार्य के साथ रजनीकांत, अक्षय कुमार और शाहिद कपूर जैसे सितारे काम करते हैं तो उनका मनोबल और भी बढ़ता है।'

मेरी जिंदगी नरक जैसी बना दी थी

तनुश्री ने कहा, 'नाना पाटेकर, गणेश आचार्य, निर्माता सामी सिद्दीकी और निर्देशक राकेश सारंग ने मिलकर मेरी जिंदगी नरक जैसी बना दी थी। आजतक फिल्म इंडस्ट्री की ओर से उनको कोई सजा नहीं मिली है। आज भी बॉलिवुड के बड़े-बड़े स्टार्स जैसे रजनीकांत, अक्षय कुमार और शाहिद कपूर गणेश आचार्य और नाना पाटेकर के साथ मजे से काम कर रहे हैं। ऐसा नहीं होना चाहिए। मेरा कहना यह है कि एक महिला के साथ बदतमीजी और गुंडे भेजकर अटैक करवाने वाले व्यक्ति को इन बड़े-बड़े स्टार्स का सपॉर्ट नहीं मिलना चाहिए।'

मुझे एक बड़े ट्रॉमा और डर के कारण फिल्म इंडस्ट्री छोड़नी पड़ी

आप समझ नहीं सकते कि मैं किस सिचुवेशन में बॉलीवुड से निकली हूं। मुझे एक बड़े ट्रॉमा और डर के कारण फिल्म इंडस्ट्री छोड़नी पड़ी। उस रात गुंडों की पूरी भीड़ से बचकर निकली थी मैं। मेरे माता-पिता मेरे साथ थे। उस समय नाना पाटेकर और राज ठाकरे की दोस्ती थी। फिल्म इंडस्ट्री के लोगों को इन घटिया लोगों के साथ काम नहीं करना चाहिए। मेरा सपॉर्ट तो फिल्म इंडस्ट्री की संस्था ने भी नहीं किया।'

मेरा पूरा करियर तबाह हो गया था

'हॉलिवुड में तमाम ऑस्कर और दूसरे सम्मान जीतने वाले बहुत बड़े निर्माता-निर्देशक हार्वी वाइंस्टाइन की गलत हरकत के बाद उनको उखाड़ फेंका गया, लेकिन भारत में चिन्दी से ऐक्टर नाना पाटेकर का हम कुछ नहीं कर पा रहे हैं। बड़े ऐक्टर की आड़ में अपना करियर चलाने वाले नाना पाटेकर की कोई अपनी औकात नहीं है। नाना को सजा मिलनी चाहिए ताकि ऐसी हरकत करने से पहले लोगों में डर बना रहे। मैं यह सब अपना बदला लेने के लिए नहीं कह रही हूं। पिछले 10 सालों में मैं इस इंसिडेंट को याद कर-कर के न जाने कितनी बार मुझे गुस्सा, हार और डिप्रेशन की फीलिंग हुई है। मेरा पूरा करियर, मकसद और जीने की तमन्ना तबाह हो गई थी।'

हमारे देश में लड़कियों को शिकायत करने पर उसे वेश्या बना दिया जाता है

'मैंने 10 पहले बोला था और एक बार फिर बोल रही हूं अपनी कहानी। बार-बार अपनी उसी कहानी को कहना भी मुझे नहीं पसंद। आज सब ऐसे व्यवहार कर रहे हैं, जैसे मेरे साथ कुछ हुआ ही नहीं था। हमारे देश में लड़कियों को शिकायत करने पर उसे वेश्या बना दिया जाता है और उसी पर आरोप मढ़ दिया जाता। हमें ऐसा माहौल बनाना होगा ताकि लड़किया अपनी बात खुलकर कह सकें।'

नाना पाटेकर अपनी करतूतों की वजह से कभी हीरो नहीं बन पाया

'राजठाकरे जैसे नालायक नेता जब खुद को लायक साबित करने की कोशिश करते हैं, तो वह तोड़-फोड़ और गुंडागर्दी का सहारा लेते हैं। राज ठाकरे की पार्टी भी वही करती रही है। उसकी पार्टी में उसी के जैसे तमाम गुंडे हैं। औरतों पर अटैक करने वाले को कभी कोई अपना लीडर नहीं बनाएगा। नाना पाटेकर को हीरो बनना था, लेकिन वह भी अपनी करतूतों की वजह से कभी हीरो नहीं बन पाया, एक कैरक्टर आर्टिस्ट बन कर रह गया है।'

जो हिरोइन के घर गुंडे भेजता है वह हीरो कभी नहीं हो सकता है

'नाना को हीरो बनना है इसलिए वह लड़कियों के साथ गलत व्यवहार करता है। उसको कोई भी हिरोइन भाव नहीं देती है। मेरी तो मत मारी गई थी कि मैं उस फिल्म और उस सेट पर थी। वहां मैं नहीं होती तो यही सब कुछ किसी और लड़की के साथ होता। हीरो उसको कहते हैं जो गुंडों से हिरोइन को बचाता है, जो हिरोइन के घर गुंडे भेजता है वह हीरो कभी नहीं हो सकता है।'

तनुश्री ने गलत अरोप लगाए हैं

नाना पाटेकर के वकील राजेंद्र शिरोड़कर ने कहा है, 'तनुश्री ने गलत अरोप लगाए हैं और वह झूठ बोल रही हैं। इसलिए उन्‍हें हमारी तरफ से नोटिस भेजा जा रहा है। हम उन्‍हें आज शाम तक नोटिस भेज देंगे। इसके जरिए हम उनसे उनकी गलत बयानबाजी के लिए माफी मांगने की बात कह रहे हैं।'

राज्य
View More

Shorts see more

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

  • लव बाइट प्यार की निशानी है, लेकिन कभी-कभी खतरे की वजह भी बन सकती है।
  • एक छोटा सा निशान स्ट्रोक जैसी गंभीर समस्या से जुड़ा हो सकता है।
  • जानिए कब हिक्की सामान्य है और कब सतर्क होने की जरूरत है।
read more

ताजा खबरें
View More

आरुषि केस जैसा मोड़ लेगा लोहगढ़ मर्डर केस? सिया-चेतन को मिल सकता है बड़ा कानूनी फायदा
आरुषि केस जैसा मोड़ लेगा लोहगढ़ मर्डर केस? सिया-चेतन को मिल सकता है बड़ा कानूनी फायदा
न्यूजीलैंड में भारतीय समुदाय से बोले पीएम मोदी, कहा- 'परंपराओं को संजोते हुए आधुनिक भारत तेजी से आगे बढ़ रहा है'
न्यूजीलैंड में भारतीय समुदाय से बोले पीएम मोदी, कहा- 'परंपराओं को संजोते हुए आधुनिक भारत तेजी से आगे बढ़ रहा है'
क्या सच में पेट्रोल में गन्ने का रस मिलाया जा रहा है? E20 पेट्रोल को लेकर फैली 20 बड़ी गलतफहमियों की पूरी सच्चाई
क्या सच में पेट्रोल में गन्ने का रस मिलाया जा रहा है? E20 पेट्रोल को लेकर फैली 20 बड़ी गलतफहमियों की पूरी सच्चाई
शरद पवार पर टिप्पणी पड़ गई भारी! सुप्रिया सुले ने संजय राउत को घेरा, उद्धव ठाकरे को भी सुनाईं खरी-खोटी
शरद पवार पर टिप्पणी पड़ गई भारी! सुप्रिया सुले ने संजय राउत को घेरा, उद्धव ठाकरे को भी सुनाईं खरी-खोटी
दतिया उपचुनाव: नरोत्तम मिश्रा को टिकट नहीं मिलने पर फूटा समर्थकों का गुस्सा, ग्वालियर-झांसी हाईवे पर जाम, जिला कार्यकारिणी ने दिया सामूहिक इस्तीफा
दतिया उपचुनाव: नरोत्तम मिश्रा को टिकट नहीं मिलने पर फूटा समर्थकों का गुस्सा, ग्वालियर-झांसी हाईवे पर जाम, जिला कार्यकारिणी ने दिया सामूहिक इस्तीफा
अयोध्या: 200 चांदी की ईंटों के विवाद पर राम मंदिर ट्रस्ट के जवाब से संतुष्ट हुआ सिंधी समाज, सामूहिक दर्शन की रखी मांग
अयोध्या: 200 चांदी की ईंटों के विवाद पर राम मंदिर ट्रस्ट के जवाब से संतुष्ट हुआ सिंधी समाज, सामूहिक दर्शन की रखी मांग
अजय देवगन की 'धमाल 4' की जोरदार शुरुआत, पहले ही दिन बॉक्स ऑफिस पर मचाया धमाल, वर्ल्डवाइड कलेक्शन 21 करोड़ के पार
अजय देवगन की 'धमाल 4' की जोरदार शुरुआत, पहले ही दिन बॉक्स ऑफिस पर मचाया धमाल, वर्ल्डवाइड कलेक्शन 21 करोड़ के पार
टीवी एक्टर रोहित चंदेल पर नाबालिग से छेड़छाड़ का आरोप, POCSO एक्ट के तहत मामला दर्ज, पुलिस ने किया गिरफ्तार
टीवी एक्टर रोहित चंदेल पर नाबालिग से छेड़छाड़ का आरोप, POCSO एक्ट के तहत मामला दर्ज, पुलिस ने किया गिरफ्तार
'धमाल 4' की रिलीज से धीमी पड़ी 'अल्फा' की रफ्तार, दूसरे शुक्रवार 2 करोड़ का आंकड़ा भी नहीं छू सकी फिल्म
'धमाल 4' की रिलीज से धीमी पड़ी 'अल्फा' की रफ्तार, दूसरे शुक्रवार 2 करोड़ का आंकड़ा भी नहीं छू सकी फिल्म
'कुपवाड़ा से कठुआ तक हर कब्रिस्तान में पाकिस्तानी दफन हैं...', हिजबुल के डिप्टी कमांडर का वीडियो वायरल, कैमरे पर किया बड़ा दावा
'कुपवाड़ा से कठुआ तक हर कब्रिस्तान में पाकिस्तानी दफन हैं...', हिजबुल के डिप्टी कमांडर का वीडियो वायरल, कैमरे पर किया बड़ा दावा
ऑस्ट्रेलिया में होटल का किराया कितना होता है? जानिए 7 दिन रुकने का पूरा बजट और पैसे बचाने के आसान तरीके
ऑस्ट्रेलिया में होटल का किराया कितना होता है? जानिए 7 दिन रुकने का पूरा बजट और पैसे बचाने के आसान तरीके
फ्लाइट से गोवा की सैर! 4-स्टार होटल, नाश्ता-डिनर और घूमने का पूरा इंतजाम, IRCTC का खास पैकेज
फ्लाइट से गोवा की सैर! 4-स्टार होटल, नाश्ता-डिनर और घूमने का पूरा इंतजाम, IRCTC का खास पैकेज
सफर में बार-बार टॉयलेट जाने से बचना है? निकलने से पहले अपनाएं ये 5 आसान टिप्स
सफर में बार-बार टॉयलेट जाने से बचना है? निकलने से पहले अपनाएं ये 5 आसान टिप्स
प्राकृतिक खूबसूरती से भरपूर हैं पाकिस्तान की ये जगहें, हर साल बड़ी संख्या में पहुंचते हैं विदेशी पर्यटक
प्राकृतिक खूबसूरती से भरपूर हैं पाकिस्तान की ये जगहें, हर साल बड़ी संख्या में पहुंचते हैं विदेशी पर्यटक