न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

बजट के चलते बंद हुई ‘चंदा मामा दूर के’

गत वर्ष सुशांत सिंह राजपूत को लेकर निर्माता विक्की राजानी ‘चंदा मामा दूर के’ नामक फिल्म बनाने जा रहे थे।

Posts by : Geeta | Updated on: Sat, 14 Apr 2018 9:52:47

बजट के चलते बंद हुई ‘चंदा मामा दूर के’

गत वर्ष सुशांत सिंह राजपूत को लेकर निर्माता विक्की राजानी ‘चंदा मामा दूर के’ नामक फिल्म बनाने जा रहे थे। घोषणा के बाद से सुशांत सिंह राजपूत ने इस फिल्म को लेकर अपनी तैयारियाँ शुरू कर दी थीं। लेकिन गत वर्ष इसकी शूटिंग शुरू नहीं हो पाई और अब जो समाचार आ रहे हैं उनके अनुसार विक्की राजानी ने इस फिल्म के निर्माण से अपने हाथ खींच लिए हैं जिसके चलते यह अनिश्चित काल के लिए बंद हो गई है। डीएनए ने यह जानकारी दी है कि ‘चंदा मामा दूर के’ का बजट काफी ज्यादा है, जिस कारण निर्माता इस पर पुनर्विचार कर रहे हैं। प्रोड्यूसर विकी रजानी, सुशांत की इस फिल्म को सपोर्ट करने वाले थे लेकिन अब यह अनिश्चित काल के लिए रुक गई है। जब फिल्म के निर्माताओं ने इस का ऐलान सुशांत के साथ किया था तब इसकी लागत का अंदाजा नहीं लगाया था। जब उन्होंने सारा हिसाब लगाया तो वो दंग रह गए।

bollywood,sushant singh rajput,chanda mama door ke

सूत्रों ने डीएनए को बताया है कि, ‘फिल्म चंदा मामा दूर के की लागत लगभग 67 करोड़ रुपये के आसपास है। निर्माता इतनी बड़ी रकम सुशांत सिंह राजपूत के ऊपर लगाने से डर रहे हैं। ऐसे बड़े प्रोजेक्ट में जब तक कोई बड़ा स्टार नहीं होता है, तब तक इसकी रिकवरी मुश्किल ही होती है। वैसे हम आपको यहां यह जानकारी भी दे दें कि सुशांत सिंह राजपूत की ‘केदारनाथ’ की लागत भी लगभग 60 करोड़ रुपये है। बता दें कि भले ही ‘चंदा मामा दूर के’ के निर्माता इसको बंद करने के बारे में सोच रहे हों लेकिन सुशांत सिंह राजपूत ने अभी भी अपनी तैयारी नहीं रोकी है। उन्होंने अपने कमरे को एक एस्ट्रोनॉट के कमरे की तरह सजा रखा है। उन्हें अभी भी लगता है कि यह फिल्म बनेगी।

bollywood,sushant singh rajput,chanda mama door ke

सुशांत सिंह राजपूत की तैयारियों पर सूत्र ने बताया है कि, ‘सुशांत ने चंदा मामा दूर के लिए अपनी तारीखों में भी बदलाव किया था। यह फिल्म पिछले साल शुरू होने वाली थी लेकिन ऐसा हो नहीं सका और इसी बीच केदारनाथ शुरू हो गई। किसी को सुशांत के लिए यह समझाना चाहिए कि उनकी चंदा मामा दूर के फिल्म अब नहीं बन पायेगी।’

एक दूसरे सूत्र ने डीएनए को जानकारी दी है कि, ‘ऐसा संभव हो सकता है कि ‘चंदा मामा दूर के’ के निर्माता इसे बनायें लेकिन उसमें सुशांत न हों। क्योंकि फिल्म का बजट बहुत ज्यादा हो गया है इसलिए निर्माता किसी बड़े स्टार को या फिर सुशांत की जनरेशन के एक सुपरस्टार को फिल्म में ले सकते हैं। इससे फिल्म की लागत वसूलने में ज्यादा आसानी होगी।’

राज्य
View More

Shorts see more

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

  • आंवला-जीरा पानी पाचन और इम्यूनिटी बढ़ाता है
  • आंवला में विटामिन C होता है
  • जीरे में आयरन और कैल्शियम है
read more

ताजा खबरें
View More

राम मंदिर चढ़ावा चोरी: 2000 से शुरू हुआ खेल, फिर रोज लाखों तक पहुंची हेराफेरी; पूछताछ में आरोपियों ने खोले कई अहम राज
राम मंदिर चढ़ावा चोरी: 2000 से शुरू हुआ खेल, फिर रोज लाखों तक पहुंची हेराफेरी; पूछताछ में आरोपियों ने खोले कई अहम राज
न्यूजीलैंड में भारतीय समुदाय से बोले पीएम मोदी, कहा- 'परंपराओं को संजोते हुए आधुनिक भारत तेजी से आगे बढ़ रहा है'
न्यूजीलैंड में भारतीय समुदाय से बोले पीएम मोदी, कहा- 'परंपराओं को संजोते हुए आधुनिक भारत तेजी से आगे बढ़ रहा है'
क्या सच में पेट्रोल में गन्ने का रस मिलाया जा रहा है? E20 पेट्रोल को लेकर फैली 20 बड़ी गलतफहमियों की पूरी सच्चाई
क्या सच में पेट्रोल में गन्ने का रस मिलाया जा रहा है? E20 पेट्रोल को लेकर फैली 20 बड़ी गलतफहमियों की पूरी सच्चाई
वियतनाम में भारतीय पर्यटकों से भरी स्पीडबोट हादसे का शिकार, 36 लोग थे सवार; दूतावास ने जारी किए हेल्पलाइन नंबर
वियतनाम में भारतीय पर्यटकों से भरी स्पीडबोट हादसे का शिकार, 36 लोग थे सवार; दूतावास ने जारी किए हेल्पलाइन नंबर
दतिया उपचुनाव: नरोत्तम मिश्रा को टिकट नहीं मिलने पर फूटा समर्थकों का गुस्सा, ग्वालियर-झांसी हाईवे पर जाम, जिला कार्यकारिणी ने दिया सामूहिक इस्तीफा
दतिया उपचुनाव: नरोत्तम मिश्रा को टिकट नहीं मिलने पर फूटा समर्थकों का गुस्सा, ग्वालियर-झांसी हाईवे पर जाम, जिला कार्यकारिणी ने दिया सामूहिक इस्तीफा
अयोध्या: 200 चांदी की ईंटों के विवाद पर राम मंदिर ट्रस्ट के जवाब से संतुष्ट हुआ सिंधी समाज, सामूहिक दर्शन की रखी मांग
अयोध्या: 200 चांदी की ईंटों के विवाद पर राम मंदिर ट्रस्ट के जवाब से संतुष्ट हुआ सिंधी समाज, सामूहिक दर्शन की रखी मांग
8 महीने की गर्भवती पत्नी की हत्या, गर्भ में पल रहे जुड़वां बच्चों की भी गई जान; प्रेम विवाह के एक साल बाद वारदात
8 महीने की गर्भवती पत्नी की हत्या, गर्भ में पल रहे जुड़वां बच्चों की भी गई जान; प्रेम विवाह के एक साल बाद वारदात
टीवी एक्टर रोहित चंदेल पर नाबालिग से छेड़छाड़ का आरोप, POCSO एक्ट के तहत मामला दर्ज, पुलिस ने किया गिरफ्तार
टीवी एक्टर रोहित चंदेल पर नाबालिग से छेड़छाड़ का आरोप, POCSO एक्ट के तहत मामला दर्ज, पुलिस ने किया गिरफ्तार
चांदी ने लगाई लंबी छलांग, एक दिन में 5,000 रुपये महंगी हुई; सोने के दाम भी चढ़े, जानिए ताजा भाव
चांदी ने लगाई लंबी छलांग, एक दिन में 5,000 रुपये महंगी हुई; सोने के दाम भी चढ़े, जानिए ताजा भाव
'कुपवाड़ा से कठुआ तक हर कब्रिस्तान में पाकिस्तानी दफन हैं...', हिजबुल के डिप्टी कमांडर का वीडियो वायरल, कैमरे पर किया बड़ा दावा
'कुपवाड़ा से कठुआ तक हर कब्रिस्तान में पाकिस्तानी दफन हैं...', हिजबुल के डिप्टी कमांडर का वीडियो वायरल, कैमरे पर किया बड़ा दावा
ऑस्ट्रेलिया में होटल का किराया कितना होता है? जानिए 7 दिन रुकने का पूरा बजट और पैसे बचाने के आसान तरीके
ऑस्ट्रेलिया में होटल का किराया कितना होता है? जानिए 7 दिन रुकने का पूरा बजट और पैसे बचाने के आसान तरीके
फ्लाइट से गोवा की सैर! 4-स्टार होटल, नाश्ता-डिनर और घूमने का पूरा इंतजाम, IRCTC का खास पैकेज
फ्लाइट से गोवा की सैर! 4-स्टार होटल, नाश्ता-डिनर और घूमने का पूरा इंतजाम, IRCTC का खास पैकेज
सफर में बार-बार टॉयलेट जाने से बचना है? निकलने से पहले अपनाएं ये 5 आसान टिप्स
सफर में बार-बार टॉयलेट जाने से बचना है? निकलने से पहले अपनाएं ये 5 आसान टिप्स
प्राकृतिक खूबसूरती से भरपूर हैं पाकिस्तान की ये जगहें, हर साल बड़ी संख्या में पहुंचते हैं विदेशी पर्यटक
प्राकृतिक खूबसूरती से भरपूर हैं पाकिस्तान की ये जगहें, हर साल बड़ी संख्या में पहुंचते हैं विदेशी पर्यटक