न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

बॉक्स ऑफिस के ताजा सरताज : सलमान, रणवीर और दीपिका

हिन्दी फिल्मों के वर्तमान में सिर्फ और सिर्फ तीन सितारे ऐसे हैं जिन्हें सुपर स्टार का दर्जा दिया जा सकता है।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Wed, 14 Feb 2018 7:19:44

बॉक्स ऑफिस के ताजा सरताज : सलमान, रणवीर और दीपिका

हिन्दी फिल्मों के वर्तमान में सिर्फ और सिर्फ तीन सितारे ऐसे हैं जिन्हें सुपर स्टार का दर्जा दिया जा सकता है। यह तीन सितारे हैं सलमान खान, दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह। ऐसा नहीं है कि अन्य अदाकार सितारे नहीं हैं लेकिन हालिया वक्त में यह तीन ऐसे हैं जिनकी फिल्मों ने अपनी सफलता से बॉक्स ऑफिस को तराबोर करके रख दिया है।

सलमान खान की गत वर्ष क्रिसमस पर प्रदर्शित हुई ‘टाइगर जिंदा है’ बॉक्स ऑफिस पर उम्मीदों से कहीं ज्यादा सफल साबित हुई है। वैश्विक स्तर पर यह फिल्म 600 करोड़ का कारोबार करने में सफल हो गई है। इस फिल्म से उम्मीद तो थी लेकिन यह इतनी बड़ी हिट होगी ऐसी नहीं थी।

bollywood,Salman Khan,tiger zinda hai,deepika padukone padmaavat,padmavati,ranveer singh,bollywood news

वहीं दूसरी ओर दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह की चर्चा इसलिए कर रहे हैं क्योंकि इनके करियर की सर्वाधिक चर्चित, विवादास्पद और सफलतम फिल्म ‘पद्मावत’ ने बॉक्स ऑफिस पर 250 करोड़ का कारोबार करने में सफलता प्राप्त कर ली है यह अभी भी बदस्तूर बॉक्स ऑफिस पर धन बरसा रही है। देश के कुछ राज्यों में बैन कर दी गई यह फिल्म अब प्रदर्शित होने लगी है। मध्यप्रदेश, बिहार और हरियाणा में इसका प्रदर्शन हो गया है अब बारी राजस्थान की है।

इन तीन राज्यों में प्रदर्शन के बाद इस फिल्म के कारोबार में अचानक से उछाल आ गया है। अनुमान लगाया जा रहा है कि यह फिल्म इस सप्ताह और आगामी सप्ताह भी बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त कारोबार करने में सफल होगी।

bollywood,Salman Khan,tiger zinda hai,deepika padukone padmaavat,padmavati,ranveer singh,bollywood news

संजय लीला भंसाली के करियर पर एक नजर डालें तो ‘गुजारिश’ के बाद उनकी यह दूसरी ऐसी फिल्म है जिसे शायद देखना कम ही पसन्द किया जाता लेकिन विवादों ने इस फिल्म को इतना ज्यादा लोकप्रिय बनाया कि दर्शक इसे देखने को मजबूर हुए। फिल्म में इतनी ज्यादा कमियाँ हैं, जो इसे असफल फिल्म करार देती हैं। भला हो करणी सेना का जिसके विरोध के चलते फिल्म ने न सिर्फ अपनी लागत निकाली अपितु मुनाफा भी कमाया।

bollywood,Salman Khan,tiger zinda hai,deepika padukone padmaavat,padmavati,ranveer singh,bollywood news

इन दिनों हर अखबार, सोशल मीडिया पर सिर्फ और सिर्फ इन तीन सितारों के बारे में ही चर्चा होती है। अन्य किसी के बारे में नहीं। जहाँ सलमान खान की आने वाली फिल्मों को लेकर सोशल मीडिया सक्रिय है, वहीं दूसरी ओर सोशल मीडिया पर दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह की शादी के समाचार सुर्खियों में हैं। इसके साथ ही उनको लेकर बनने वाली अगली फिल्म की चर्चा भी बहुत है। साथ ही रणवीर सिंह की फीस बढ़ोतरी की चर्चाएँ भी आम हैं। हालांकि यह दोनों सितारे वक्ती तौर के सुपर सितारे हैं। जैसे ही इनकी कोई अन्य फिल्म बॉक्स ऑफिस पर सामान्य रही, वैसे ही उनकी चर्चा खत्म हो जाएगी। हाँ सलमान खान जरूर ‘टाइगर’ की तरह अपनी दहाड़ से बॉलीवुड को थर्राते रहेंगे। उनकी आने वाली फिल्म ‘रेस-3’ बॉक्स ऑफिस पर 300 करोड़ी होगी, अब यह निश्चित नजर आने लगा है।

राज्य
View More

Shorts see more

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

  • आंवला-जीरा पानी पाचन और इम्यूनिटी बढ़ाता है
  • आंवला में विटामिन C होता है
  • जीरे में आयरन और कैल्शियम है
read more

ताजा खबरें
View More

योगी का सपा-कांग्रेस पर तीखा हमला, बोले- बीजेपी आस्था का प्रतीक, विपक्ष अपराध और कुशासन का
योगी का सपा-कांग्रेस पर तीखा हमला, बोले- बीजेपी आस्था का प्रतीक, विपक्ष अपराध और कुशासन का
दिवाली पर पटाखे जलाने की मिली सीमित छूट, सुबह-शाम सिर्फ इतने घंटे मिलेगी अनुमति
दिवाली पर पटाखे जलाने की मिली सीमित छूट, सुबह-शाम सिर्फ इतने घंटे मिलेगी अनुमति
INDIA गठबंधन की दिल्ली रैली में कितनी थी भीड़? कपिल सिब्बल ने बताया अपना अनुमान
INDIA गठबंधन की दिल्ली रैली में कितनी थी भीड़? कपिल सिब्बल ने बताया अपना अनुमान
'बीजेपी को कूड़ा-कचरा इकट्ठा करने की आदत', तीन विधायकों के पार्टी छोड़ने पर सौरभ भारद्वाज का तंज
'बीजेपी को कूड़ा-कचरा इकट्ठा करने की आदत', तीन विधायकों के पार्टी छोड़ने पर सौरभ भारद्वाज का तंज
10 लाख की भीड़ के दावे पर उठे सवाल, शिंदे गुट के नेता ने राहुल गांधी की रैली को बताया फ्लॉप
10 लाख की भीड़ के दावे पर उठे सवाल, शिंदे गुट के नेता ने राहुल गांधी की रैली को बताया फ्लॉप
सोनिया गांधी ने दिल्ली में लालू यादव से की मुलाकात, जाना स्वास्थ्य का हाल; तेजस्वी भी रहे मौजूद
सोनिया गांधी ने दिल्ली में लालू यादव से की मुलाकात, जाना स्वास्थ्य का हाल; तेजस्वी भी रहे मौजूद
अमिताभ बच्चन की ट्रॉली पर लगा बुलेटप्रूफ कवर, जलसा के बाहर फैंस से मिलने पहुंचे बिग बी
अमिताभ बच्चन की ट्रॉली पर लगा बुलेटप्रूफ कवर, जलसा के बाहर फैंस से मिलने पहुंचे बिग बी
धनतेरस 2026 कब है, 6 या 7 नवंबर? जानें सही तारीख, पूजा का शुभ मुहूर्त और खरीदारी का समय
धनतेरस 2026 कब है, 6 या 7 नवंबर? जानें सही तारीख, पूजा का शुभ मुहूर्त और खरीदारी का समय
हैदराबाद में अमित शाह का राहुल गांधी पर हमला, दिल्ली की रैली को बताया 'घुसपैठिया बचाओ रैली'
हैदराबाद में अमित शाह का राहुल गांधी पर हमला, दिल्ली की रैली को बताया 'घुसपैठिया बचाओ रैली'
इतिहास, समुद्र और एडवेंचर का संगम है इजरायल, घूमने के लिए ये 7 जगहें हैं खास
इतिहास, समुद्र और एडवेंचर का संगम है इजरायल, घूमने के लिए ये 7 जगहें हैं खास
बाइक को ही बना दिया चलता-फिरता पंचर सर्विस सेंटर, एयर कंप्रेसर और औजार लेकर मौके पर पहुंचता है मैकेनिक
बाइक को ही बना दिया चलता-फिरता पंचर सर्विस सेंटर, एयर कंप्रेसर और औजार लेकर मौके पर पहुंचता है मैकेनिक
अकेले सफर का है शौक तो इन बातों को न करें नजरअंदाज, सुरक्षित रहेगी आपकी यात्रा
अकेले सफर का है शौक तो इन बातों को न करें नजरअंदाज, सुरक्षित रहेगी आपकी यात्रा
धनतेरस पर यम दीप जलाते समय न करें ये गलतियां, जानें सही दिशा और जरूरी नियम
धनतेरस पर यम दीप जलाते समय न करें ये गलतियां, जानें सही दिशा और जरूरी नियम
दूल्हे का दोस्त है या दुश्मन? दुल्हन के सिर पर चला दी स्पार्कल गन, आग लगने का वीडियो वायरल
दूल्हे का दोस्त है या दुश्मन? दुल्हन के सिर पर चला दी स्पार्कल गन, आग लगने का वीडियो वायरल