न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

28 साल के करियर में पहली बार 1200 करोड़ से ज्यादा का दांव, बॉलीवुड के वास्तविक ‘सिंघम’

नब्बे के दशक में बतौर एक्शन अभिनेता अपनी शुरूआत करने वाले अजय देवगन (Ajay Devgn) खान तिकड़ी और अक्षय कुमार, ऋतिक रोशन के साथ अपने करियर में अभी भी मुख्य नायक के तौर पर फिल्मों में सफलता प्राप्त कर रहे हैं

Posts by : Geeta | Updated on: Mon, 17 Dec 2018 1:52:45

28 साल के करियर में पहली बार 1200 करोड़ से ज्यादा का दांव, बॉलीवुड के वास्तविक ‘सिंघम’

नब्बे के दशक में बतौर एक्शन अभिनेता अपनी शुरूआत करने वाले अजय देवगन (Ajay Devgn) खान तिकड़ी और अक्षय कुमार, ऋतिक रोशन के साथ अपने करियर में अभी भी मुख्य नायक के तौर पर फिल्मों में सफलता प्राप्त कर रहे हैं। इस वर्ष उनकी राजकुमार गुप्ता के निर्देशन में बनी फिल्म ‘रेड’ का प्रदर्शन हुआ, जिसने बॉक्स ऑफिस पर 100 करोड़ से ज्यादा का कारोबार करने में सफलता प्राप्त की है। अब इस फिल्म को चीन में प्रदर्शित करने की योजना बनाई जा रही है। यदि ‘रेड’ का प्रदर्शन चीन में होता है तो अजय देवगन भी आमिर, सलमान, अक्षय, इरफान और रानी मुखर्जी की श्रेणी में शामिल हो जाएंगे जहाँ पर इन सितारों की फिल्मों का प्रदर्शन हो चुका है।

bollywood,ajay devgn,total dhamaal,de de pyar de,tanaaji,chankya,simmba,son of sardaar,singham 3,golmaal 5

पिछले 28 साल से फिल्मों में पूरी तरह से निर्माता, निर्देशक और अभिनेता के तौर पर अजय देवगन फिल्मों में सक्रिय हैं। उनकी सफलता को देखते हुए ही इस वर्ष बॉलीवुड के इस सिंघम पर निर्माताओं ने हजार करोड़ का दांव लगा रखा है। आने वाले समय में अजय देवगन जिन फिल्मों में नजर आने वाले हैं उनमें से अधिकांश के साथ वे बतौर निर्माता और सह निर्माता जुड़े हैं।

वर्ष 2019-2021 के मध्य अजय देवगन की दस फिल्मों का निर्माण और प्रदर्शन होना है। इनमें से कुछ भारी भरकम बजट वाली फिल्में हैं और कुछ का बजट औसत दर्जे का है। इन फिल्मों का औसत बजट लगभग 1200-1300 करोड़ है। उभरते सफल सितारों के अभाव में बॉलीवुड निर्माता उम्र दराज हो चुके वर्तमान सुपर सितारों पर ही अपना दांव लगा रहे हैं। ऐसा नहीं है कि बॉलीवुड में युवा सितारों की कमी है, कमी उनकी सफलता की है। आज बॉक्स ऑफिस पर रणबीर कपूर, रणवीर सिंह, आयुष्मान खुराना, राजकुमार यादव आदि ऐसे नायक हैं जिनकी फिल्में सफल हो रही हैं लेकिन फिर भी इनके पास इतने दर्शक नहीं है जो उनकी हर फिल्म को सफल बना सकें।

bollywood,ajay devgn,total dhamaal,de de pyar de,tanaaji,chankya,simmba,son of sardaar,singham 3,golmaal 5

आइए डालते हैं अजय देवगन की उन फिल्मों पर एक नजर जो प्रदर्शित होने वाली हैं और जिनकी निर्माण प्रक्रिया चल रही है—

1. टोटल धमाल —
इन्द्र की सफल सीरीज ‘धमाल’ की इस फिल्म के साथ अजय देवगन जहाँ अभिनेता के तौर पर जुडे हुए हैं, वहीं दूसरी ओर वे इसके सह निर्माता भी हैं। इस फिल्म अनिल कपूर और माधुरी दीक्षित की जोड़ी एक बार फिर से परदे पर वापसी करने जा रही है। पहले यह फिल्म 7 दिसम्बर को प्रदर्शित होनी थी लेकिन वीएफएक्स का कार्य पूरा नहीं होने के कारण अब इसे 22 फरवरी 2019 को प्रदर्शित किया जाएगा। इस फिल्म में अजय देवगन, अनिल कपूर, माधुरी दीक्षित, अरशद वारसी, जावेद जाफरी जैसे सितारे नजर आने वाले हैं। इन्द्र कुमार के निर्देशन में बनी यह पूरी तरह से कॉमेडी फिल्म है। बॉक्स ऑफिस को इस फिल्म से 150 करोड़ से ज्यादा के कारोबार की उम्मीद है। हालांकि इन्द्र कुमार की पिछली कुछ फिल्मों को असफलता मिली है।

bollywood,ajay devgn,total dhamaal,de de pyar de,tanaaji,chankya,simmba,son of sardaar,singham 3,golmaal 5

2. दे दे प्यार दे — इस वर्ष बॉक्स ऑफिस पर कारनाम साबित करने वाले निर्देशक लव रंजन की इस फिल्म के साथ भी अजय देवगन बतौर निर्माता जुड़े हुए हैं। यह एक रॉम-कॉम होगी, जिसमें अजय देवगन के साथ तब्बू, जिम्मी शेरगिल और रकुल प्रीत सिंह जैसे कलाकार दिखाई देंगे। रकुल प्रीत सिंह ने हिन्दी फिल्मों में सनी देओल के साथ ‘सिंह साहब द ग्रेट’ से डेब्यू किया था। मूल रूप से वे दक्षिण भारत की सफलतम नायिका हैं, जहाँ उन्होंने वहाँ के सभी सुपर सितारों की लेडी लव के रूप में काम किया है। लव रंजन द्वारा निर्मित इस फिल्म का निर्देशन आकिल अली करने जा रहे हैं।

bollywood,ajay devgn,total dhamaal,de de pyar de,tanaaji,chankya,simmba,son of sardaar,singham 3,golmaal 5

3. तानाजी: द अनसंग वॉरियर — इस फिल्म का निर्माण अजय देवगन कर रहे हैं। तानी जी के रूप में वे स्वयं परदे पर नजर आएंगे। यह भारी-भरकम बजट और वीएफएक्स से बनी फिल्म होगी। इस फिल्म में अजय देवगन एक बार फिर से अपनी पत्नी काजोल के साथ नजर आएंगे। मराठा योद्धा ताना जी की कहानी दर्शकों के सामने पेश करने वाली यह फिल्म अभी निर्माण प्रक्रिया है। एक तरफ जहाँ काजोल अजय के साथ इस फिल्म के जरिये वापसी कर रही हैं, वहीं दूसरी ओर अजय देवगन एक बार फिर से सैफ अली खान के साथ भी परदे पर वापसी कर रहे हैं। सैफ अली खान खलनायक के तौर पर नजर आएंगे। इससे पहले सैफ अजय के साथ विशाल भारद्वाज की ‘ओमकार’ में खल चरित्र ‘लंगडा त्यागी’ के रूप में नजर आए थे।

bollywood,ajay devgn,total dhamaal,de de pyar de,tanaaji,chankya,simmba,son of sardaar,singham 3,golmaal 5

4. चाणक्य — कभी अक्षय कुमार के साथ बेबी, स्पेशल 26, नाम शबाना और रूस्तम जैसी फिल्में बना चुके निर्माता निर्देशक नीरज पांडे अब अजय देवगन के साथ अर्थशास्त्र के जनक ‘चाणक्य’ पर एक फिल्म बनाने जा रहे हैं, जिसमें अजय देवगन दोहरी भूमिका में दर्शकों के सामने हाजिर होंगे। हालांकि अभी तक इस फिल्म की केवल घोषणा हुई है। अन्य कलाकारों के साथ ही फिल्म से जुडे अन्य तकनीकी पक्षकारों की घोषणा होना बाकी है। साथ ही इसके यह भी तय होना है कि यह फिल्म कब फ्लोर पर जाएगी।

bollywood,ajay devgn,total dhamaal,de de pyar de,tanaaji,chankya,simmba,son of sardaar,singham 3,golmaal 5

5. सिम्बा — आगामी 28 दिसम्बर को प्रदर्शित होने जा रही रणवीर सिंह और सारा अली खान स्टारर ‘सिम्बा’ में अजय देवगन इसमें ‘सिंघम’ के रूप में नजर आने वाले हैं। यह उनका सशक्त कैमियो होगा। इस फिल्म के ट्रेलर के बाद से दर्शकों में इस फिल्म की हाइप बनी है। दर्शकों को रणवीर सिंह से ज्यादा अजय देवगन को ‘सिंघम’ के रूप में देखने की इच्छा है। मूल रूप से यह फिल्म दक्षिण भारत की तमिल भाषा में बनी फिल्म ‘टेम्पर’ का आधिकारिक हिन्दी रीमेक है, जिसमें जूनियन एनटीआर ने मुख्य भूमिका निभाई है।

bollywood,ajay devgn,total dhamaal,de de pyar de,tanaaji,chankya,simmba,son of sardaar,singham 3,golmaal 5

6. सैय्यद अब्दुल रहीम बायोपिक — इस फिल्म में अजय देवगन फुटबाल कोच सैय्यद अब्दुल रहीम का किरदार निभाने जा रहे हैं। यह एक बॉयोपिक है, जिसके लिए अजय देवगन को फुटबाल के गुर सीखने पड़ेंगे साथ ही उन्हें फुटबाल कैसे खेली जाती है इसका भी ज्ञान प्राप्त करना पड़ेगा। वैसे उनको फिल्म में फुटबाल खेलनी नहीं है।

bollywood,ajay devgn,total dhamaal,de de pyar de,tanaaji,chankya,simmba,son of sardaar,singham 3,golmaal 5

7. सन ऑफ सरदार-2 — पिछले चार साल से ज्यादा समय से अजय देवगन अपनी इस फिल्म को लेकर चर्चाओं में रहे हैं। ‘सन ऑफ सरदार’ के तुरन्त बाद उन्होंने इस फिल्म को बनाने की घोषणा की थी, लेकिन उसे आज तक वे अमली जामा नहीं पहना पाए हैं। ‘सन ऑफ सरदार-2’ अजय देवगन का ड्रीम प्रोजेक्ट है। इस फिल्म में वो सिख योद्धाओं के द्वारा सारागढ़ी में लडी गई लडाई को बड़े पर्दे पर दिखाएंगे। अजय तो अभी तक इस फिल्म पर कुछ नहीं कर पाए हैं लेकिन कभी उनके दुश्मन रहे और अब दोस्त बने निर्माता करण जौहर ने जरूर अक्षय कुमार को लेकर इसी विषय पर ‘केसरी’ नामक एक फिल्म का निर्माण कर लिया है जो आगामी वर्ष होली के मौके पर 15 मार्च को प्रदर्शित होने जा रही है। इस फिल्म में उनके साथ परिणीति चोपड़ा नजर आएंगी। अब देखने वाली बात यह है कि अजय देवगन इस फिल्म को बनाएंगे या फिर यह फिल्म सिर्फ घोषणा तक ही सिमट कर रह जाती है।

bollywood,ajay devgn,total dhamaal,de de pyar de,tanaaji,chankya,simmba,son of sardaar,singham 3,golmaal 5

8. सिंघम-3 — रोहित शेट्टी ने अजय देवगन को लेकर वर्ष 2011 में ‘सिंघम’ नामक फिल्म बनाई थी, जो मूल रूप से दक्षिण के सुपर सितारे सूर्या की ‘सिंघम’ का ऑफिशियल रीमेक थी। ‘सिंघम’ के रूप में अजय देवगन ने पहली बार लार्जर दैन लाइफ किरदार निभाया, जो दर्शकों की नस-नस में बस गया। कुछ वर्ष पूर्व उनकी ‘सिंघम रिर्टन्स’ आई थी और अब कहा जा रहा है कि रोहित शेट्टी शीघ्र ही अजय को लेकर इसका तीसरा भाग बनाने जा रहे हैं, जिसका निर्माण रोहित और अजय देवगन मिलकर करेंगे। देखना होगा कि रोहित शेट्टी कब इसका ऐलान करते हैं।

bollywood,ajay devgn,total dhamaal,de de pyar de,tanaaji,chankya,simmba,son of sardaar,singham 3,golmaal 5

9. गोलमाल-5 — वर्ष 2017 की दीपावली पर गोलमाल सीरीज की पहली 200 करोड़ी फिल्म देने वाले रोहित शेट्टी ने इस सीरीज की पाँचवीं फिल्म का संकेत हाल ही में अपनी फिल्म ‘सिम्बा’ के एक गीत में दिया है, जिसमें इस सीरीज की पूरी टीम अपने हाथों से 5 का चिह्न दर्शाती नजर आ रही है। इससे यह अनुमान लगाया जा रहा है कि रोहित शेट्टी जल्द ही इसकी भी घोषणा करने वाले हैं।

bollywood,ajay devgn,total dhamaal,de de pyar de,tanaaji,chankya,simmba,son of sardaar,singham 3,golmaal 5

10. लव रंजन के निर्देशन में पहली बार —ब्लॉक बस्टर फिल्म ‘सोनू के टीटू की स्वीटी’ देने वाले निर्देशक लव रंजन के निर्देशन में अजय देवगन पहली बार नजर आने की तैयारी कर रहे हैं। साथ ही इस फिल्म में वे पहली बार रणबीर कपूर के साथ स्क्रीन साझा करेंगे। यह दो नायकों वाली फिल्म है, जिनकी नायिकाओं की तलाश जारी है। हालांकि अभी तक यह फिल्म सिर्फ घोषणा के स्तर पर ही है। यह कब शुरू होगी और कब प्रदर्शित होगी इसकी कोई जानकारी लव रंजन द्वारा नहीं दी गई है।

आने वाले तीन साल में अजय देवगन की इन 10 फिल्मों पर स्वयं अजय देवगन और अन्य निर्माताओं का लगभग 1200-1300 करोड़ का भारी भरमक दांव लगा हुआ है। यह फिल्में अपने समय पर बनकर प्रदर्शित हो जाती हैं तो मुमकिन है कि यह राशि बॉक्स ऑफिस पर मुनाफे के साथ वापस आए और यदि इनमें से दो-तीन फिल्में सिर्फ घोषणा के स्तर पर रह जाती हैं तो इनके प्री प्रोडक्शन पर जो खर्च होगा वह नुकसान के रूप में सामने आएगा। अब देखने वाले बात यह है कि अजय देवगन नुकसान खाते हैं या फिर मुनाफा कमाते हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

  • आंवला-जीरा पानी पाचन और इम्यूनिटी बढ़ाता है
  • आंवला में विटामिन C होता है
  • जीरे में आयरन और कैल्शियम है
read more

ताजा खबरें
View More

बागेश्वर बाबा के राम-कृष्ण वाले बयान से यूपी में सियासी घमासान, क्या भाजपा के यादव वोट बैंक पर पड़ेगा असर?
बागेश्वर बाबा के राम-कृष्ण वाले बयान से यूपी में सियासी घमासान, क्या भाजपा के यादव वोट बैंक पर पड़ेगा असर?
दो चुनाव आयुक्तों की आपत्ति के बाद चुनाव आयोग का यू-टर्न, Form 6 से अलग हुआ SIR का कॉलम
दो चुनाव आयुक्तों की आपत्ति के बाद चुनाव आयोग का यू-टर्न, Form 6 से अलग हुआ SIR का कॉलम
‘आइए हो जाए दो-दो हाथ’, अखिलेश यादव को राजभर की खुली चुनौती, बोले- नेता क्या जो चुनाव से भागे?
‘आइए हो जाए दो-दो हाथ’, अखिलेश यादव को राजभर की खुली चुनौती, बोले- नेता क्या जो चुनाव से भागे?
किसानों को फसल नुकसान की भरपाई, महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने की तैयारी; योगी सरकार की नई घोषणाएं
किसानों को फसल नुकसान की भरपाई, महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने की तैयारी; योगी सरकार की नई घोषणाएं
अमेरिका में भारतीय मूल के नेताओं का जलवा, तीनों डेमोक्रेटिक चेहरों ने दर्ज की जीत
अमेरिका में भारतीय मूल के नेताओं का जलवा, तीनों डेमोक्रेटिक चेहरों ने दर्ज की जीत
सुहास सुब्रमण्यम कौन हैं? अमेरिकी मिडटर्म चुनाव में वर्जीनिया से दोबारा जीते, रिपब्लिकन उम्मीदवार को हराया
सुहास सुब्रमण्यम कौन हैं? अमेरिकी मिडटर्म चुनाव में वर्जीनिया से दोबारा जीते, रिपब्लिकन उम्मीदवार को हराया
'मेरा भी परिवार बाहर बैठा है', बिग बॉस के नरेटिव पर माही विज ने उठाए सवाल, कहा- 'मैं शो नहीं करूंगी'
'मेरा भी परिवार बाहर बैठा है', बिग बॉस के नरेटिव पर माही विज ने उठाए सवाल, कहा- 'मैं शो नहीं करूंगी'
55 की उम्र में भी फिट और एक्टिव हैं एलन मस्क, जानिए उनका खान-पान और फिटनेस रूटीन
55 की उम्र में भी फिट और एक्टिव हैं एलन मस्क, जानिए उनका खान-पान और फिटनेस रूटीन
गोरखपुर में अवैध खून तस्करी का खुलासा, 100 यूनिट PRBC के साथ मुरादाबाद के दो आरोपी गिरफ्तार
गोरखपुर में अवैध खून तस्करी का खुलासा, 100 यूनिट PRBC के साथ मुरादाबाद के दो आरोपी गिरफ्तार
Oppo Find X10 Ultra में मिल सकती है 8000mAh बैटरी और 10x ऑप्टिकल जूम, 200MP कैमरे के साथ आएगा प्रीमियम फोन
Oppo Find X10 Ultra में मिल सकती है 8000mAh बैटरी और 10x ऑप्टिकल जूम, 200MP कैमरे के साथ आएगा प्रीमियम फोन
'रामायण' को लेकर आशीष चंचलानी की बड़ी भविष्यवाणी, बोले- भारतीय सिनेमा की सबसे बड़ी ब्लॉकबस्टर होगी फिल्म
'रामायण' को लेकर आशीष चंचलानी की बड़ी भविष्यवाणी, बोले- भारतीय सिनेमा की सबसे बड़ी ब्लॉकबस्टर होगी फिल्म
Honor का नया धमाका! 15,000mAh बैटरी वाले फोन की टेस्टिंग शुरू, एक चार्ज में चलेगा 7 दिन
Honor का नया धमाका! 15,000mAh बैटरी वाले फोन की टेस्टिंग शुरू, एक चार्ज में चलेगा 7 दिन
दिवाली पर मां लक्ष्मी को कमल चढ़ाते समय भूलकर भी न करें ये गलतियां, जानें पूजा के जरूरी नियम
दिवाली पर मां लक्ष्मी को कमल चढ़ाते समय भूलकर भी न करें ये गलतियां, जानें पूजा के जरूरी नियम
दूल्हे का दोस्त है या दुश्मन? दुल्हन के सिर पर चला दी स्पार्कल गन, आग लगने का वीडियो वायरल
दूल्हे का दोस्त है या दुश्मन? दुल्हन के सिर पर चला दी स्पार्कल गन, आग लगने का वीडियो वायरल