न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

कॉमेडी शो ‘दन दना दन’ के बाद सुनील ग्रोवर के हाथ लगी बड़ी फिल्म 'छुर्रियां'

कॉमेडियन,एक्टर सुनील ग्रोवर के सितारे इन दिनों बुलंद हैं। एक तरफ उनकी क्रिकेट कॉमेडी शो ‘दन दना दन’ को दर्शकों से काफी तारीफें मिल रही हैं

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Tue, 17 Apr 2018 5:05:22

कॉमेडी शो ‘दन दना दन’ के बाद सुनील ग्रोवर के हाथ लगी बड़ी फिल्म 'छुर्रियां'

कॉमेडियन,एक्टर सुनील ग्रोवर के सितारे इन दिनों बुलंद हैं। एक तरफ उनकी क्रिकेट कॉमेडी शो ‘दन दना दन’ को दर्शकों से काफी तारीफें मिल रही हैं, आए दिन उनके शो से कोई ना कोई बड़ा नाम जुड़ता जा रहा है। वहीं, दूसरी तरफ उन्हें बॉलीवुड ऑफर्स भी मिलने शुरू हो चुके हैं।

हाल ही में मशहूर फिल्म मेकर विशाल भारद्वाज ने सुनील ग्रोवर को अपनी फिल्म 'छुर्रियां' में कास्ट किया है। उनके अलावा मशहूर एक्टर और कॉमेडियन विजय राज को भी साइन किया गया है। फिल्म दो बहनों की कहानी है जिसमें 'दंगल गर्ल' सान्या मलहोत्रा और टीवी एक्ट्रेस राधिका मदान लीड किरदार निभाती नजर आएंगी।

फिल्म में सुनील ग्रोवर की एंट्री पर विशाल भारद्वाज ने कहा, 'मुझे बहुत खुशी है कि मेरी फिल्म में विजय राज और सुनील ग्रोवर जैसे उम्दा कलाकारों की एंट्री हुई है। फिल्म छुरियां में सुनील का किरदार काफी महत्वपूर्ण है। हालांकि मुझे यह बात जानकर काफी हैरानी हुई कि सुनील ग्रोवर इतने बड़े स्टार हैं। वो दिल के बहुत अच्छे हैं। मैंने देखा है कि हर कोई उनके साथ बात करने के लिए उत्साहित रहता है और अब मैं उनके साथ शूट करने के लिए उत्साहित हूं।'

फिल्म 'छुरियां' दो बहनों की कहानी है जो राजस्थान में रहती हैं। फिल्म के लिए कुल 60 लड़कियों का ऑडिशन किया गया था। राधिका और सान्या ने फिल्म की तैयारी भी शुरू कर दी है। दोनों जयपुर के पास एक गांव में रहकर गांव में रहने वाली महिलाओं की तरह कामकाज करना और उनकी तरह बातचीत करना सीख रही हैं। फिल्म की कहानी और इसकी स्क्रिप्ट खुद विशाल भारद्वाज ने लिखी है। फिल्म में दोनों बहनों की शादी से पहले और शादी के बाद जिंदगी में आए परिवर्तन को दिखाया जाएगा। फिल्म के लिए दोनों एक्ट्रेसेज को 10-12 किलो वजन बढ़ाना होगा। इसकी शूटिंग अप्रैल के आखिरी हफ्ते में शुरू होगी।

राज्य
View More

Shorts see more

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

  • बाहर से खाना मंगवाना अब आम हो गया है
  • रेस्टोरेंट प्लास्टिक कंटेनरों में खाना भेजते हैं
  • गर्म खाने से प्लास्टिक के ज़हरीले केमिकल घुल सकते हैं
read more

ताजा खबरें
View More

योगी का सपा-कांग्रेस पर तीखा हमला, बोले- बीजेपी आस्था का प्रतीक, विपक्ष अपराध और कुशासन का
योगी का सपा-कांग्रेस पर तीखा हमला, बोले- बीजेपी आस्था का प्रतीक, विपक्ष अपराध और कुशासन का
दिवाली पर पटाखे जलाने की मिली सीमित छूट, सुबह-शाम सिर्फ इतने घंटे मिलेगी अनुमति
दिवाली पर पटाखे जलाने की मिली सीमित छूट, सुबह-शाम सिर्फ इतने घंटे मिलेगी अनुमति
INDIA गठबंधन की दिल्ली रैली में कितनी थी भीड़? कपिल सिब्बल ने बताया अपना अनुमान
INDIA गठबंधन की दिल्ली रैली में कितनी थी भीड़? कपिल सिब्बल ने बताया अपना अनुमान
'बीजेपी को कूड़ा-कचरा इकट्ठा करने की आदत', तीन विधायकों के पार्टी छोड़ने पर सौरभ भारद्वाज का तंज
'बीजेपी को कूड़ा-कचरा इकट्ठा करने की आदत', तीन विधायकों के पार्टी छोड़ने पर सौरभ भारद्वाज का तंज
10 लाख की भीड़ के दावे पर उठे सवाल, शिंदे गुट के नेता ने राहुल गांधी की रैली को बताया फ्लॉप
10 लाख की भीड़ के दावे पर उठे सवाल, शिंदे गुट के नेता ने राहुल गांधी की रैली को बताया फ्लॉप
सोनिया गांधी ने दिल्ली में लालू यादव से की मुलाकात, जाना स्वास्थ्य का हाल; तेजस्वी भी रहे मौजूद
सोनिया गांधी ने दिल्ली में लालू यादव से की मुलाकात, जाना स्वास्थ्य का हाल; तेजस्वी भी रहे मौजूद
अमिताभ बच्चन की ट्रॉली पर लगा बुलेटप्रूफ कवर, जलसा के बाहर फैंस से मिलने पहुंचे बिग बी
अमिताभ बच्चन की ट्रॉली पर लगा बुलेटप्रूफ कवर, जलसा के बाहर फैंस से मिलने पहुंचे बिग बी
धनतेरस 2026 कब है, 6 या 7 नवंबर? जानें सही तारीख, पूजा का शुभ मुहूर्त और खरीदारी का समय
धनतेरस 2026 कब है, 6 या 7 नवंबर? जानें सही तारीख, पूजा का शुभ मुहूर्त और खरीदारी का समय
हैदराबाद में अमित शाह का राहुल गांधी पर हमला, दिल्ली की रैली को बताया 'घुसपैठिया बचाओ रैली'
हैदराबाद में अमित शाह का राहुल गांधी पर हमला, दिल्ली की रैली को बताया 'घुसपैठिया बचाओ रैली'
इतिहास, समुद्र और एडवेंचर का संगम है इजरायल, घूमने के लिए ये 7 जगहें हैं खास
इतिहास, समुद्र और एडवेंचर का संगम है इजरायल, घूमने के लिए ये 7 जगहें हैं खास
बाइक को ही बना दिया चलता-फिरता पंचर सर्विस सेंटर, एयर कंप्रेसर और औजार लेकर मौके पर पहुंचता है मैकेनिक
बाइक को ही बना दिया चलता-फिरता पंचर सर्विस सेंटर, एयर कंप्रेसर और औजार लेकर मौके पर पहुंचता है मैकेनिक
अकेले सफर का है शौक तो इन बातों को न करें नजरअंदाज, सुरक्षित रहेगी आपकी यात्रा
अकेले सफर का है शौक तो इन बातों को न करें नजरअंदाज, सुरक्षित रहेगी आपकी यात्रा
धनतेरस पर यम दीप जलाते समय न करें ये गलतियां, जानें सही दिशा और जरूरी नियम
धनतेरस पर यम दीप जलाते समय न करें ये गलतियां, जानें सही दिशा और जरूरी नियम
दूल्हे का दोस्त है या दुश्मन? दुल्हन के सिर पर चला दी स्पार्कल गन, आग लगने का वीडियो वायरल
दूल्हे का दोस्त है या दुश्मन? दुल्हन के सिर पर चला दी स्पार्कल गन, आग लगने का वीडियो वायरल