न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

देओल परिवार पर भारी पड़ेगा यह ‘खान’, तगड़ा मुकाबला

इरफान खान इस वर्ष आगामी 6 अप्रैल को ‘ब्लैकमेल’ के जरिये दर्शकों से रूबरू होने जा रहे हैं।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Fri, 02 Feb 2018 12:41:07

देओल परिवार पर भारी पड़ेगा यह ‘खान’, तगड़ा मुकाबला

गत वर्ष बॉक्स ऑफिस पर 100 करोड़ी हिन्दी मीडियम और हिट फिल्म ‘करीब करीब सिंगल’ देने वाले इरफान खान इस वर्ष आगामी 6 अप्रैल को ‘ब्लैकमेल’ के जरिये दर्शकों से रूबरू होने जा रहे हैं। उनकी इस फिल्म की टक्कर देओल परिवार की फिल्म ‘यमला पगला दीवाना-3’ से होने जा रही है जिसमें धर्मेन्द्र, सनी और बॉबी देओल एक साथ नजर आने वाले हैं।

इरफान बॉलीवुड के उन सशक्त अभिनेताओं में से हैं, जिन्होंने हर बार कुछ नया करके दर्शकों को हैरान किया है। अपनी सीरियस छवि को तोडकर एक्शन, कॉमेडी और रोमांस में नजर आने वाले इरफान की ‘ब्लैकमेल’ पहले 30 मार्च को प्रदर्शित होने वाली थी। इस फिल्म की प्रदर्शन तिथि 1 सप्ताह के लिए आगे सरकाई गई है, जिसकी वजह से अब इसका मुकाबला देओल परिवार से होने जा रहा है।

bollywood,bollywood news,irfaan khan,blackmail,yamla pagla deewana 2,sunny deol,bobby deol,dharmendra

देओल परिवार के लिए उनकी फिल्म यमला पगला दीवाना-3 बहुत ही खास है, क्योंकि इस फिल्म के ऊपर से अब सनी देओल और बॉबी देओल का भविष्य निर्भर करता है। बॉबी पिछले कई सालों बाद श्रेयस तलपड़े निर्देशित ‘पोस्टर बॉयज’ में अपने भाई सनी के साथ नजर आए थे लेकिन यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कोई चमत्कार नहीं दिखा पायी। सनी देओल भी दो वर्ष पूर्व ‘घायल वन्स अगेन’ के जरिए दोबार सक्रिय हुए हैं। उनकी निर्देशित यह फिल्म आंशिक सफल रही थी। ऐसे में इस परिवार के लिए ‘यमला पगला दीवाना-3’ का सफल होना बहुत जरूरी है।

लेकिन जब से इरफान खान की फिल्म ‘ब्लैकमेल’ इसके सामने आई है, तभी से बॉक्स ऑफिस यह मानकर चल रहा है कि इस मुकाबले में जीत इरफान खान की होगी, क्योंकि वर्तमान समय में दर्शक उन्हें बहुत पसन्द करते हैं, जबकि देओल परिवार दर्शकों में अपनी पैठ खो चुका है। ऐसे में अभी से यह कहा जा रहा है कि देओल परिवार पर भारी पड़ेगा इरफान खान। अब देखना यह है कि देओल परिवार अपनी साख बचाने के लिए क्या अपनी फिल्म को आगे सरकाता है या फिर वह इरफान खान से मुकाबला करता है।

राज्य
View More

Shorts see more

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

  • मानसून में स्किन चिपचिपी और पिंपल्स वाली हो जाती है
  • ब्लू स्किन केयर से ठंडक और हाइड्रेशन मिलता है
  • #BlueSkincare ट्रेंड युवाओं में वायरल है
read more

ताजा खबरें
View More

योगी का सपा-कांग्रेस पर तीखा हमला, बोले- बीजेपी आस्था का प्रतीक, विपक्ष अपराध और कुशासन का
योगी का सपा-कांग्रेस पर तीखा हमला, बोले- बीजेपी आस्था का प्रतीक, विपक्ष अपराध और कुशासन का
दिवाली पर पटाखे जलाने की मिली सीमित छूट, सुबह-शाम सिर्फ इतने घंटे मिलेगी अनुमति
दिवाली पर पटाखे जलाने की मिली सीमित छूट, सुबह-शाम सिर्फ इतने घंटे मिलेगी अनुमति
INDIA गठबंधन की दिल्ली रैली में कितनी थी भीड़? कपिल सिब्बल ने बताया अपना अनुमान
INDIA गठबंधन की दिल्ली रैली में कितनी थी भीड़? कपिल सिब्बल ने बताया अपना अनुमान
'बीजेपी को कूड़ा-कचरा इकट्ठा करने की आदत', तीन विधायकों के पार्टी छोड़ने पर सौरभ भारद्वाज का तंज
'बीजेपी को कूड़ा-कचरा इकट्ठा करने की आदत', तीन विधायकों के पार्टी छोड़ने पर सौरभ भारद्वाज का तंज
10 लाख की भीड़ के दावे पर उठे सवाल, शिंदे गुट के नेता ने राहुल गांधी की रैली को बताया फ्लॉप
10 लाख की भीड़ के दावे पर उठे सवाल, शिंदे गुट के नेता ने राहुल गांधी की रैली को बताया फ्लॉप
सोनिया गांधी ने दिल्ली में लालू यादव से की मुलाकात, जाना स्वास्थ्य का हाल; तेजस्वी भी रहे मौजूद
सोनिया गांधी ने दिल्ली में लालू यादव से की मुलाकात, जाना स्वास्थ्य का हाल; तेजस्वी भी रहे मौजूद
अमिताभ बच्चन की ट्रॉली पर लगा बुलेटप्रूफ कवर, जलसा के बाहर फैंस से मिलने पहुंचे बिग बी
अमिताभ बच्चन की ट्रॉली पर लगा बुलेटप्रूफ कवर, जलसा के बाहर फैंस से मिलने पहुंचे बिग बी
धनतेरस 2026 कब है, 6 या 7 नवंबर? जानें सही तारीख, पूजा का शुभ मुहूर्त और खरीदारी का समय
धनतेरस 2026 कब है, 6 या 7 नवंबर? जानें सही तारीख, पूजा का शुभ मुहूर्त और खरीदारी का समय
हैदराबाद में अमित शाह का राहुल गांधी पर हमला, दिल्ली की रैली को बताया 'घुसपैठिया बचाओ रैली'
हैदराबाद में अमित शाह का राहुल गांधी पर हमला, दिल्ली की रैली को बताया 'घुसपैठिया बचाओ रैली'
इतिहास, समुद्र और एडवेंचर का संगम है इजरायल, घूमने के लिए ये 7 जगहें हैं खास
इतिहास, समुद्र और एडवेंचर का संगम है इजरायल, घूमने के लिए ये 7 जगहें हैं खास
बाइक को ही बना दिया चलता-फिरता पंचर सर्विस सेंटर, एयर कंप्रेसर और औजार लेकर मौके पर पहुंचता है मैकेनिक
बाइक को ही बना दिया चलता-फिरता पंचर सर्विस सेंटर, एयर कंप्रेसर और औजार लेकर मौके पर पहुंचता है मैकेनिक
अकेले सफर का है शौक तो इन बातों को न करें नजरअंदाज, सुरक्षित रहेगी आपकी यात्रा
अकेले सफर का है शौक तो इन बातों को न करें नजरअंदाज, सुरक्षित रहेगी आपकी यात्रा
धनतेरस पर यम दीप जलाते समय न करें ये गलतियां, जानें सही दिशा और जरूरी नियम
धनतेरस पर यम दीप जलाते समय न करें ये गलतियां, जानें सही दिशा और जरूरी नियम
दूल्हे का दोस्त है या दुश्मन? दुल्हन के सिर पर चला दी स्पार्कल गन, आग लगने का वीडियो वायरल
दूल्हे का दोस्त है या दुश्मन? दुल्हन के सिर पर चला दी स्पार्कल गन, आग लगने का वीडियो वायरल